Section-Specific Split Button

HP High Court Recruitment: उच्च न्यायालय में 10वीं-12वीं पास के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए भर्ती निकली है। इसके तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी के पदों पर नियुक्ति होनी है। आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 30 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 30 नवंबर से शुरु है।  आवेदन की तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत 187 पदों को भरा जाएगा।  आयु सीमा18 से 45 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करे लिए पात्र हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आवदेन शुल्कइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 347.92 रुपये (जीएसटी सहित) और हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों को (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीएच) 197.92 रुपये (जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इन पदों पर होगी भर्तियां•    क्लर्क के 63 पद भरे जाएंगे, जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर हैं।•    स्टेनोग्राफर 52 पदों में 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध पर भरे जाएंगे।•    ड्राइवर के 6 पद भरे जाने हैं और सभी रेगुलर तौर पर भरे जाएंगे।•    चपरासी (Peon) के 66 पदों में 64 पद रेगुलर और 2 पद डेली वेजेस पर भरे जाएंगे। ऐसे करें आवेदन•    भर्ती पोर्टल hphcrecruitment.in. पर जाएं।•    ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।•    आवेदन पत्र सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।•    आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।•    आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

बिहार विधानसभा सचिवालय ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

बिहार विधानसभा सचिवालय ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 है। पटना: बिहार विधानसभा सचिवालय ने सिक्योरिटी गार्ड के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 है। आवेदन पत्र का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर उपलब्ध है। बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती के तहत सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस अटेंडेंट, सहायक शाखा अधिकारी और सहायक उप, जूनियर क्लर्क, पर्सनल असिस्टेंट और रिपोर्टर आदि के पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 15 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है। पदों का विवरणसिक्योरिटी गार्ड के लिए 80 पदों पर वैकेंसी निकली है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के 40 पदों, ड्राइवर 09 पद और ऑफिस अटेंडेंट के 54 पदों पर वैकेंसी निकली है। आयु सीमा: सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष व अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट और डीईओ के लिए 18-37 साल वाले लोग फॉर्म भर सकते हैं। योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 10 या 12वीं पास होना चाहिए। डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ग्रेुजुएट होना जरूरी है। कंप्‍यूटर कोर्स का कोई सर्टिफ‍िकेट होना भी आवश्‍यक है। सिलेक्शन प्रोसेस: इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट आदि चरणों द्वारा किया जाएगा। आवेदन शूल्क: सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 675 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी के लिए आवोदन शुल्क 180 रुपये है। ड्राइवर और ऑफिस अटेडेंट के लिए 400 रुपये , एससी, एसटी के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 400 रुपये और एससी व एसटी के लिए 150 रुपये फीस है। सैलरी: लेवल –3 के अनुसार 21,700 –69,100 रुपए प्रतिमाह दिये जाएंगे। साथ ही अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदनबिहार सिक्योरिटी गार्ड भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करवा होगा। पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। लास्ट में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर देंगे।

UPSSSC JA Recruitment: यूपी में 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करे आवेदन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर महीने में शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in.) पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 2702 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की तिथिइस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2025 तक चलेगी।  पात्रता मापदंडपद के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। आयु सीमाआवेदक की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2024 को 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षिक योग्यताआवेदकों को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने के लिए पात्र होने के लिए सिर्फ 12वीं पास होना आवश्यक नहीं है, उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2023 स्कोरकार्ड होना चाहिए। यानी उम्मीदवार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण भी होना चाहिए। आवेदन शुल्कसामान्य, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 25 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा। ऐसे करें आवेदनपंजीकरकण प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन करके अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर कर सकते हैं।1. आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं।2. UPSSSC भर्ती 2024 (जूनियर असिस्टेंट) आवेदन लिंक पर क्लिक  करें।3. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।  4. आवेदन पत्र जमा करें।5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।

Doctors Recruitment: बिहार में आयुष डॉक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: राज्य स्वास्थ्य सोसायटी, बिहार ने आयुष डॉक्टरों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार SHS, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट (shs.bihar.gov.in.) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान से संगठन में 2616 आयुष डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे। आवेदन की तिथिइस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और 21 दिसंबर, 2024 को बंद होगी। इन पदों पर होगी भर्तियां1. आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक): 1411 पद2. आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक): 706 पद3. आयुष चिकित्सक (यूनानी): 502 पद पात्रता मापदंड• आयुष डॉक्टर (आयुर्वेदिक): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएएमएस डिग्री (आयुर्वेदिक चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।• आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएचएमएस डिग्री (होम्योपैथी चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में स्नातक), जो केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।• आयुष डॉक्टर (यूनानी): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीयूएमएस डिग्री (यूनानी चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो। आवेदन शुल्कयूआर/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। एससी/एसटी (बिहार डोमिसाइल) और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

जेएनयू में पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डॉक्टरेट के प्रोग्राम में दाखिला NET, JRF और GATE के माध्यम से दिया जाएगा। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहता है उसके पास मास्टर डिग्री के साथ-साथ NET/JRF/GATE स्कोर होना चाहिए। कोई एक योग्यता जैसे मास्टर डिग्री और NET/JRF/GATE स्कोर होने पर आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। JRF के माध्यम से उम्मीदवारों को JRF श्रेणी के तहत अलग से आवेदन करने का ऑप्शन दिया जाएगा। आवेदन शुल्क की बात करें तो आवेदन करने के लिए PhD कोर्सेज के लिए 325 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा। वहीं इंजीनियरिंग में PhD के लिए 20545 रुपये का भुगतान करना होगा।

SDM और DSP बनने का मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने डीएसपी, एसडीएम और आबकारी सब इंस्‍पेक्‍टर के कुल 246 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2024 से शुरू होंगे। रांची: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने डीएसपी, एसडीएम और आबकारी सब इंस्‍पेक्‍टर के कुल 246 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आयोग की ओर से राज्य सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की पीसीएस 2024 भर्ती में सर्वाधिक पद आबकारी सब इंस्‍पेक्‍टर के हैं। आबकारी एसआई के 90 पदों पर वैकेंसी है। इसके बाद डीएसपी के 21 पदों पर भर्तियां होनी हैं। वहीं डिप्‍टी कलेक्‍टर के 7 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2024 से शुरू होंगे। ओवदन 30 दिसंबर 2024 तक ही होंगे। वहीं 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच फॉर्म में करेक्‍शन किये जा सकेंगे। कब से होगी पीसीएस परीक्षाभर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को होगी। परीक्षाएं दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। छत्तीसगढ़ पीसीएस की मुख्य परीक्षा की 26 से 29 जून 2025 के बीच संभावित है। कौन-कौन कर सकता है अप्‍लाईसीजीपीएससी पीसीएस के पदों के लिए ग्रेजुएशन पास अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्‍यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उन उम्‍मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी जिन्‍हें राज्‍य में आरक्षण मिलता है। छत्तीसगढ़ में आरक्षण पाने वाले उम्‍मीदवार 45 वर्ष की उम्र में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा डीएसपी के पदों पर आवेदन के लिए अभ्‍यर्थी की आयु 21 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा इस पद के लिए निर्धारित मापदंडों को भी पूरा करना होगा।

कैबिनेट सचिवालय में स्टॉक वेरिफायर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

कैबिनेट सचिवालय में स्टॉक वेरिफायर के पदों पर वैकेंसी निकली है। इस नौकरी के लिए 2 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन करना होगा। नई दिल्ली: कैबिनेट सचिवालय में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। कैबिनेट सचिवालय ने स्टॉक वेरिफायर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वह कैबिनेट सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस नौकरी के लिए 2 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन करना होगा। कितनी मिलेगी सैलरीचयनित उम्मीदवार को 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स का लेवल-4 के तहत 25500 रुपये से 81100 प्रतिमाह सैलरी का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही मूल वेतन पर 20% सुरक्षा भत्ता भी दिया जाएगा। कैसे करें आवेदनसबसे पहले कैबिनेट सचिवालय के महानिदेशालय पुनर्वास की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्मेट डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरना होगा। आवेदन फॉर्म को अपने संबंधित जिला सैनिक बोर्ड या राज्य सैनिक बोर्ड के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन ईमेल के माध्यम से dgrddemp@desw.gov.in पर भेजना होगा।

भारतीय सेना में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

भारतीय सेना में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। इच्छुक आवेदक 28 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 8 पदों पर बहाली की जाएगी। नई दिल्ली: भारतीय सेना में नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए सेना ने जज एडवोकेट जनरल शाखा के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए अविवाहित पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी निकाली है। जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वह भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक 28 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 8 पदों पर बहाली की जाएगी। कौन कर सकता है आवेदनउम्मीदवार जो आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। CLAT PG 2024 का स्कोर भी आवेदन के लिए अनिवार्य है। उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया या राज्य के बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकरण के लिए योग्य होना चाहिए। संबंधित डिग्री बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी भी अनिवार्य है। आयु सीमाइस पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 साल होनी चाहिए। सैलरीचुने गए उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में 49 सप्ताह का प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 56,100 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

CBI Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (centralbankofindia.co.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 253 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की तिथिपद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2024 तक है।  परीक्षा की तिथिऑनलाइन परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी और साक्षात्कार की संभावित तिथि जनवरी 2025 का दूसरा सप्ताह है।  आवेदन शुल्कअनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये + जीएसटी है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये + जीएसटी है।  चयन प्रक्रियाचयन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टेस्ट/परिदृश्य आधारित परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

UP Police Result: यूपी पुलिस का रिजल्ट हुआ घोषित, इस लिंक से करें चेक

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल परिणाम (Constable Result) 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार (Candidate) यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर अपने नतीजे चेक (Check) कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का कटऑफ जारी हो चुका है। उम्मीदवार कटऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में करीब 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं। जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल की अंतिम उत्तर कुंजी 30 अक्तूबर को जारी की गई थी और 9 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी। यूपीपीआरपीबी ने पाया कि अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई 70 आपत्तियां सही थीं और तदनुसार अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया। इस भर्ती परीक्षा में करीब 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं। ऐसे करें रिजल्ट  चेकसबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर, ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024’ (परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध) नामक लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद आपका ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024’ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें। जनवरी में होगा दस्तावेजों का परीक्षण  बता दें कि दस्तावेजों का परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड द्वारा जल्द ही इससे संबंधित सूचनाएं जारी की जाएंगी। 

error: Content is protected !!