Income Tax Recruitment: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इन पदों पर नौकरियों का मौका, जानिए आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड-B पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना 31 दिसंबर को जारी की गई थी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से 30 जनवरी 2025 तक निर्धारित पते पर फॉर्म पहुंचा सकते हैं। तय तिथि के बाद मिले फॉर्म पर विचार नहीं किया जायेगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट नोटिफिकेशन पब्लिश होने से 30 दिन तय की गई है। आवेदन तिथिअभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से 30 जनवरी 2025 तक निर्धारित पते पर फॉर्म पहुंचा सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 8 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे करें आवेदनइस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जाएं और यहां रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। अब इसमें एप्लीकेशन फॉर्म (BIO-DATA/CURRICULUM VITAE PROFORMA) को प्रिंट कर लें। इसके बाद इसे पूर्ण जानकारी के साथ भरकर एवं सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके “निदेशालय आयकर (सिस्टम), केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, ग्राउंड फ्लोर, ई2, एआरए सेंटर, झंडेवालान एक्सटेंशन, नई दिल्ली – 110 055” के पते पर भेज दें। भर्ती विवरणचयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, कानपुर, चंडीगढ़, कोलकाता और चेन्नई में की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड सहित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के बाद ही अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।
SBI SCO Recruitment: एसबीआई ने निकाली SCO के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों प भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याएसबीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन तिथिइन पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 23 जनवरी, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। आयु सीमाट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 23 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे एक बार नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और तभी अप्लाई करें, क्योंकि अगर आवेदन पत्र में कोई गडबड़ी पकड़ में आती है तो फिर आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जाएगा। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी फुल डिटेल के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदनएसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाना होगा। अब, होमपेज पर “करियर” लिंक पर क्लिक करें। यहां, एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “करंट ओपनिंग्स” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, “एसबीआई एससीओ भर्ती 2025″ लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, इस पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और अपने खाते में लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सबमिट करें पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें। साथ ही, भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पेज की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
HPCL Recruitment : एचपीसीएल में अप्रेंटिस पदों पर नौकरी का मौका, जानिए आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग डिग्रीधारक युवा जो नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बड़ी खबर ही। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट (hindustanpetroleum.com) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया जारी, आवेदन की लास्ट डेट 13 जनवरी 2025 तय की गई है। पात्रता एवं मापदंडइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का सिविल/ मैकेनिकल/ रसायन/ विद्युत/ इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/ इंस्ट्रुमेंटेशन/ कंप्यूटर विज्ञान/ आईटी/ पेट्रोलियम में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। अभ्यर्थी ने इंजीनियरिंग न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को इसमें 10 फीसदी की छूट दी गई है। आयु सीमाशैक्षिक योग्यता के साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 30 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। ऐसे करें आवेदन• एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर विजिट करें• वेबसाइट के होम पेज पर करियर में जाकर करेंट ओपनिंग में जाएं।• अब आप भर्ती से संबंधित Click Here to Apply लिंक पर क्लिक करें।• इसके बाद अभ्यर्थी पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।• रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।• अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UP Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी में इन जिलों में निकली भर्ती, महिलाएं जल्द करें आवेदन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 5 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 6 जिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन जिलों में निकली भर्तीइच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब मुरादाबाद, कानपुर देहात, बलिया, बहराइच और अंबेडकरनगर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें, इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याउत्तर प्रदेश राज्य में आंगनवाड़ी भर्ती के माध्यम से इन 5 जिलों में कुल 1361 पदों को भरा जाएगा। इन जिलों में है इतनी भर्तीजिसमें मुरादाबाद के लिए 151 पद, कानपुर देहात के लिए 88 पद, बलिया के लिए 301 पद, बहराइच के लिए 598 पद और अंबेडकरनगर के लिए 223 पद शामिल है। आवेदन की अंतिम तिथि जिले का नाम कुल रिक्तियां अंतिम तिथिमुरादाबाद 151 31/01/2025कानपुर देहात 88 15/01/2025बलिया 301 12/01/2025बहराइच 598 09/01/2025अंबेडकर नगर 223 07/01/2025 आवेदन की शर्तें• आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।• केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार जिस गांव, नगर, वार्ड या न्याय पंचायत से आवेदन कर रही हैं, वहां की निवासी होना आवश्यक है। • उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वैकेंसी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।• आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
IAF Agniveervayu Bharti: वायु सेना में अग्निवीरों के लिए नौकरी ही नौकरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशी की खबर है। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट (agnipathvayu.cdac.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से 27 जनवरी 2025 की रात 11 बजे तक जारी रहेगी। आयु सीमाइसके लिए वायु सेना ने आयु सीमा साढ़े 17 से 21 वर्ष तक रखी है। शैक्षिक योग्यता12वीं पास युवक-युवती जिन्हें गणित, भौतिकी व अंग्रेजी में कुल औसत अंक 50 फीसदी और अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक होगा। वे इसके लिए योग्य होंगे। परीक्षा और चयन प्रक्रियासलेक्शन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा 22 मार्च 2025 से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख से 24-72 घंटे पहले अभ्यर्थियों को ईमेल के जरिए एडमिट कार्ड भेजा जाएगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। वहीं दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच की जाएग। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी। कैसे करें आवेदन• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।• अब होमपेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।• इसके बाद सभी आवश्यक विवरण भरें और आवेदन पत्र जमा कर दें।• अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
DGAFMS Recruitment: डीजीएएफएमएस में कई पदों पर निकली जॉब, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGAFMS) ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जो उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि7 जनवरी से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू होगी और 6 फरवरी तक चलेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 113 पदों को भरना है। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 18 से 30 वर्ष के बीच वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर होगी भर्तियांलेखाकारस्टेनोग्राफर ग्रेड-IIअवर श्रेणी लिपिकस्टोर कीपरफोटोग्राफरफायरमैन कुकलैब अटेंडेंटमल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)ट्रेड्समैन मेटवॉशर मैनबढ़ई एवं जोइनरटिन-स्मिथ ऐसा होगा चयनइस भर्ती परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा टाइपिंग टेस्ट या टेस्ट के आधार पर किया जाएगा लिखित पेपर 2 घंटे का होगा जो कि 100 अंकों का होगा जिसमें जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल ऐप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
IIT Dhanbad Recruitment: आईआईटी धनबाद में प्रोफेसर के पदों पर निकली जॉब, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में(IIT Dhanbad) प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो अभ्यर्थी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आईआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.iitism.ac.in फॉर्म भर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 82 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से एससी वर्ग के लिए 28 पद, एसटी वर्ग के लिए 14 पद और ओबीसी (NCL) के लिए 40 पद आरक्षित हैं। आवेदन तिथिआवेदक 31 जनवरी 2025 तक फार्म भर सकते हैं। पात्रता एवं मापदंडइस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने प्रथम श्रेणी में पीएचडी किया हो और साथ ही अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। इसके साथ ही अनरिजर्व कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एससी/ एसटी एवं ओबीसी वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। एप्लीकेशन प्रॉसेस• इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iitism.ac.in पर जाएं।• वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन में जाकर फैकल्टी रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।• अब आपको नए पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करना है।• इसके बाद New User Click Here To Register पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।• रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।• अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
DSSSB Librarian Recruitment: दिल्ली कोर्ट में लाइब्रेरियन पद पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने लाइब्रेरियन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 रात 11 बजे निर्धारित की गई है। पदों की संख्याप्रक्रिया के तहत कुल 7 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयु सीमा डीएसएसएसबी लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिककतम आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। योग्यतालाइब्रेरियन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्कआवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, PwBD और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। चयन प्रक्रियाइस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 200 होगी। हर एक प्रश्न कुल 1 अंक का होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
CBSE Recruitment: सीबीएसई में जूनियर असिस्टेंट और सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अधीक्षक और कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए भर्ती अभियान की घोषणा की है। चयन प्रक्रिया में एक प्रतियोगी लिखित परीक्षा और एक कौशल परीक्षा (जूनियर सहायकों के लिए) शामिल है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 212 रिक्त पदों को भरना है। इसमें से Superintendent पोस्ट के लिए 142 पद और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए 70 पद आरक्षित हैं। आवेदन तिथिपात्र उम्मीदवार 1 से 31 जनवरी 2025 तक सीबीएसई भर्ती 2025 के लिए अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताअधीक्षककिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर/कंप्यूटर अनुप्रयोगों जैसे कि विंडोज, एमएस-ऑफिस, बड़े डेटाबेस को संभालने और इंटरनेट का कार्यसाधक ज्ञानइस पद के लिए अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति अनिवार्य होगी। हालांकि, यह प्रकृति में अर्हक होगा। जूनियर सहायकअभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।अभ्यर्थी की कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टाइपिंग गति 35 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आवेदन शुल्कसीबीएसई में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवाीरों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। ऐसे करें आवेदन1. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।2. हेडर मेनू बार में “रिक्रूटमेंट” टैब पर क्लिक करें, फिर अगले वेबपेज पर जाएं।3. “जूनियर सहायक और अधीक्षक 2025 की भर्ती” विकल्प पर क्लिक करें, फिर अगले वेबपेज पर जाएं।4. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए स्वयं को पंजीकृत करें, जिसमें आपकी आवेदन संख्या और जन्म तिथि शामिल है।5. अपनी मूल और शैक्षिक योग्यता का विवरण दर्ज करें, तथा अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।6. अंत में, उपलब्ध भुगतान गेटवे के माध्यम से आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
RMLH Recruitment: आरएमएल हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली जॉब, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RMLH) ने विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rmlh.nic.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य सीनियर रेजिडेंट 163 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिपदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 को शुरू हो गई है और 15 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। शैक्षणिक योग्यताएमबीबीएस/बीडीएस के साथ संबंधित विशेषता में पीजी डिग्री/डिप्लोमा/डीएनबी, एनएमसी/डीएनबी द्वारा मान्यता प्राप्त।इसमें शामिल होने से पहले दिल्ली मेडिकल/डेंटल काउंसिल में पंजीकरण कराना आवश्यक है। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 वर्ष, तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त आयु सीमा में छूट है। आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई जैसे उपलब्ध तरीकों का उपयोग करके ऑनलाइन करना होगा। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rmlh.nic.in पर जाएं।2. आरएमएलएच भर्ती या करियर पर जाएं जिसके लिए आप आवेदन करने जा रहे हैं। 3. आधिकारिक वेबसाइट या अधिसूचना लिंक से सीनियर रेजिडेंट नौकरियों के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें। 4. आवेदन पत्र भरने से पहले अंतिम तिथि अवश्य जांच लें।5. आवेदन पत्र बिना किसी गलती के भरें। 6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो) और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा कर दें।