DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों भर्ती निकाली है। रिक्तियों में सहायक रजिस्ट्रार, वरिष्ठ सहायक और सहायक जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 137 गैर-शिक्षण पदों को भरना है, जिसमें सहायक रजिस्ट्रार के लिए 11 पद, वरिष्ठ सहायक के लिए 46 पद और सहायक के लिए 80 पद शामिल है। आवेदन की तिथिइन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से चालू होगी और आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर तक चलेगी। इन पदों पर होगी भर्तियांरिक्तियों में सहायक रजिस्ट्रार, वरिष्ठ सहायक और सहायक जैसे पद शामिल हैं। पदों की संख्या पात्रता मानंदड• सहायक रजिस्ट्रार के लिए कम से कम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए और आयु सीमा 49 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।• वरिष्ठ सहायक के लिए उम्मीदवारों के पास स्तर-4 में सहायक या समकक्ष के रूप में तीन वर्ष के अनुभव के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु 35 वर्ष निर्धारित है। • सहायक के लिए अभ्यर्थियों के पास जूनियर असिस्टेंट/समकक्ष पद पर दो वर्ष का अनुभव तथा टाइपिंग दक्षता के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा (एमसीक्यू आधारित): इसमें सामान्य अध्ययन, तार्किक क्षमता, गणितीय योग्यता और उच्च शिक्षा संस्थानों के संचालन से जुड़े विषय शामिल होंगे।मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक): इसमें संबंधित पदों के विशेष ज्ञान से जुड़े विषयों पर प्रश्न होंगे।कौशल परीक्षा: सहायक और वरिष्ठ सहायक पदों के लिए टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता परीक्षण।साक्षात्कार (केवल सहायक रजिस्ट्रार के लिए): उम्मीदवार की व्यक्तित्व और पद के अनुकूलता का मूल्यांकन किया जाएगा।
DoT Recruitment: दूरसंचार विभाग में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग (DoT) ने टीईएस ग्रुप ‘B’ के तहत सब डिविजनल इंजीनियर (SDE) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 48 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2024 है। आयु सीमा• प्रतिनियुक्ति-आधारित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता• इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित की जाएगी। आवेदनों की समीक्षा की जाएगी, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आवेदन उनके संबंधित कैडर अधिकारियों या विभाग प्रमुखों द्वारा अग्रेषित किए गए हैं, जो चयनित होने पर प्रतिनियुक्ति के लिए उनकी उपलब्धता की पुष्टि करते हैं। उचित माध्यम से प्रस्तुत किए गए आवेदन, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ, विचार किए जाएंगे।
Kolkata Metro Railway: कोलकाता मेट्रो में 10 वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: मेट्रो रेलवे कोलकाता ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार मेट्रो रेलवे कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट (mtp.indianrailways.gov.in) के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 128 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिपंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 22 जनवरी 2025 को समाप्त होगी। इन पदों पर होगी भर्ती 1. फिटर: 82 पद2. इलेक्ट्रीशियन: 28 पद3. मशीनिस्ट: 9 पद4. वेल्डर: 9 पद पात्रता मापदंड• अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए। • उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।• पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयन प्रक्रियामेट्रो रेलवे/कोलकाता में प्रशिक्षण स्लॉट के लिए उम्मीदवार का चयन अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई योग्यता के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवारों द्वारा भरे गए डेटा/विवरण के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों के लिए एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें मैट्रिकुलेशन और आईटीआई दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लिया जाएगा, दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
राइट्स में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली बंपर नौकरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। राइट्स की ओर से ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग एवं नॉन इंजीनियरिंग), डिप्लोमा एवं ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस भर्ती में ITI पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर एवं अन्य सभी पदों के लिए NATS पोर्टल nats.education.gov.in/student_type.php पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की तिथिउम्मीदवार 25 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से राइट्स की ओर से कुल 223 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयु सीमाइसके साथ ही अभ्यर्थी ने 18 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हो। आयु की गणना 6 दिसंबर 2024 के अनुसार की जाएगी। योग्यता की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। योग्यताइस भर्ती में आवेदन करने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। इसलिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र/ ट्रेड में आईआईटी/ डिग्री/ डिप्लोमा प्राप्त किया हो। प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा। पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जायेगा। इस भर्ती में ITI पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर एवं अन्य सभी पदों के लिए NATS पोर्टल nats.education.gov.in/student_type.php पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
IIFCL Recruitment: इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) में नौकरी तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशी की खबर है। आईआईएफसीएल ने ग्रुप ए के तहत सहायक प्रबंधक के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार IIFCL की आधिकारिक वेबसाइट (iifcl.in.) पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि• आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 7 दिसंबर 2024• आवेदन की अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2024 पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक प्रबंधक के 40 पदों पर भर्ती जाएगी। आयु सीमाउम्मीदवार की आयु 21 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यताउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, वित्तीय क्षेत्र, बैंकों, वित्तीय संस्थानों या सार्वजनिक उपक्रमों में अधिकारी स्तर पर न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया IIFCL भर्ती प्रक्रिया में निम्नण शामिल हैं:• प्रारंभिक स्क्रीनिंग: इसमें पात्रता और योग्यता की जांच की जाएगी।• लिखित परीक्षा: इसमें गणितीय योग्यता, अंग्रेजी भाषा, समसामयिक घटनाएं, तर्कशक्ति और परियोजना वित्त जैसे डोमेन ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा।• व्यवहार परीक्षण: इस चरण में, उम्मीदवार की भूमिका-विशिष्ट व्यक्तित्व और व्यवहार का आकलन किया जाएगा।• साक्षात्कार: अंतिम चरण में, उम्मीदवार के अनुभव और पेशेवर ज्ञान के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया• IIFCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।• “भर्ती” सेक्शन में अधिसूचना पढ़ें।• “ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।• आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।• शुल्क का भुगतान करें।• आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले।
NIA Recruitment: नर्सिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ आयुर्वेद संस्थान (NIA) जयपुर ने रजिस्ट्रार, अकाउंट्स ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nia.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर, 2024 है। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। एनआईए भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा। वैद्य के पद पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को एमडी/ एमएस और क्लीनिकल रजिस्ट्रार के उम्मीदवारों के लिए भी एजुकेशन क्वालिफिकेशन एमडीए/ एमएस मांगी गई है। साथ ही, फार्मासिस्ट के पद पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को 12वीं पास और एमटीएस वालों के लिए 10वीं पास होना चाहिए। एनआईए भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को हर पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा की जांच कर लें। इसके बाद ही आवेदन करें।
Homeguard Vacancy: दिल्ली में बड़े पैमाने पर होगी होमगार्ड की भर्ती

दिल्ली में 15 हजार होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है। इसकी जानकारी एलजी वीके सक्सेना ने दी। बीते जनवरी माह में ही इस होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नई दिल्ली: दिल्ली में जल्द ही होमगार्ड की भर्ती होने वाली है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इसका ऐलान किया है। एलजी के बयान के मुताबिक, दिल्ली सरकार 15 हजार होमगार्ड की भर्ती करेगी। इसके बाद इनकी कुल संख्या 25000 हो जाएगी। वीके सक्सेना ने 1669 होमगार्ड को लेटर बांटेएलजी वीके सक्सेना ने 10000 में से 1669 होमगार्ड को मंगलवार को लेटर बांटे। बीते जनवरी माह में ही इस होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वीके सक्सेना ने एक कार्यक्रम में नवनियुक्त होमगार्डों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में जल्द ही 15000 और होमगार्ड की भर्ती होगी। 181 महिलाएं शामिलउन्होंने बताया कि इन नए होमगार्ड में 226 पूर्व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक शामिल हैं। यह पहले दिल्ली परिवहन निगम के बसों में मार्शल के रूप में तैनात थे। पिछले साल नवंबर में इन्हें इस पद से हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस भर्ती किए गए नये लोगों में 181 महिलाएं शामिल हैं।
SCI Recruitment: सुप्रीम कोर्ट में कानून ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी की बहार, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने SC (RC) के तहत कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड), सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। आवेदन आज, यानी 04 दिसंबर शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sci.gov.in/recruitments/) पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस अभियान के तहत कुल 107 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 25, दिसंबर 2024 तक या उससे पहले-पहले आवेदन कर सकते हैं। योग्यताकोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के पद के लिए सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाइस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 30 से 45 वर्ष के बीच है। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित चरण शामिल हैं-कौशल परीक्षण (टाइपिंग, स्टेनो)लिखित परीक्षासाक्षात्कारदस्तावेज सत्यापनचिकित्सा परीक्षा आवेदन शुल्कआवेदन पत्र जमा करते समय उम्मीदवारों को एक गैर-वापसीयोग्य आवेदन/परीक्षण शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000/- रुपये का भुगतान करना होगा और एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीएच उम्मीदवारों/स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को 250/- रुपये और बैंक शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा। ऐसे करें आवेदन1. सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in/recruitments/ पर जाएं।2. अपना खाता बनाने के लिए सभी आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें।3. आवेदन प्रक्रिया के लिए ‘नोटिस’ टैब पर क्लिक करें।4. अपनी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना आवेदन पत्र भरें।5. आवेदन निर्देशों में उल्लिखित निर्दिष्ट प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।6. उपलब्ध भुगतान विकल्पों के माध्यम से आवश्यक शुल्क का भुगतान करके आवेदन पूरा करें। सबमिट पर क्लिक करें।7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को सेव और डाउनलोड करें।
PGCIL Recruitment 2024: पीजीसीआईएल में ऑफिसर ट्रेनी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने ऑफिसर ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू कर दी गई है ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 73 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें से ऑफिसर ट्रेनी Environment Management के लिए 14 पद, सोशल मैनेजमेंट के लिए 15 पद, एचआर पावरग्रिड के लिए 35 पद, एचआर CTUIL के लिए 2 पद, पीआर के लिए 07 पद आरक्षित हैं। आवेदन तिथिइच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एवं फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है। योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 एग्जाम का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा/ मास कम्युनिकेशन में डिग्री/ डिप्लोमा/ एमबीए इन एचआर आदि किया हो। आयु सीमाइस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्कआवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं एक्स सर्विसमैन इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। कैसे करें आवेदन• इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर बटन पर क्लिक करना है।• अब आपको Recruitment of Officer Trainee – 2024 Advt No. CC/11/2024 के नीचे आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।• इसके बाद आपको पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।• रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।• अंत में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
दूरसंचार विभाग में नौकरी के लिए भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

दूरसंचार विभाग में नौकरी के लिए भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dot.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने टीईएस ग्रुप ‘B’ के तहत सब डिविजनल इंजीनियर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dot.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दूरसंचार विभाग के इस भर्ती के माध्यम से कुल 48 पदों पर बहाली होगी। इन पदों देश के विभिन्न शहर नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई आदि शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। इन जगहों के लिए भरे जाने वाले पदों की संख्याअहमदाबाद- 3 पदजम्मू- 2 पदनई दिल्ली- 22 पदगंगटोक- 1 पदनागपुर- 2 पदगुवाहाटी- 1 पदएर्नाकुलम- 1 पदकोलकाता- 4 पदमेरठ- 2 पदशिमला- 2 पदमुंबई- 4 पदशिलांग- 3 पदसिकंदराबाद- 1 पदकुल पदों की संख्या- 48 नौकरी हेतु योग्यताजो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। आयुसीमादूरसंचार विभाग भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 साल वर्ष होनी चाहिए। सैलरीजिस उम्मीदवार का चयन दूरसंचार विभाग के इन पदों के लिए होता है उसे सैलरी के तौर पर 47600 रुपये से 151100 रुपये के बीच भुगतान किया जाएगा। कैसे होगा चयनचयन प्रक्रिया का निर्धारण सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। आवेदन की समीक्षा होने पर योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू या अन्य मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा।