KVS Job: केंद्रीय विद्यालय में इन पदों पर नौकरी का मौका, यहां करें आवेदन

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025 के लिए दिल्ली में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती पी.एम श्री केंद्रीय विद्यालय, प्रगति विहार, नई दिल्ली के लिए है और आवेदन प्रक्रिया स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट (pragativihar.kvs.ac.in) पर चल रही है। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 6 मार्च 2025 तक है। उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। आयु सीमाइस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर होगी भर्तीकेवी ने विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिनमें पीजीटी (PGT), टीजीटी (TGT), पीआरटी (PRT) शिक्षक, संगणक अनुदेशक, योग प्रशिक्षक, संगीत और नृत्य प्रशिक्षक, खेलकूद प्रशिक्षक, नर्स, डॉक्टर, काउंसलर, विशेष शिक्षक और कला प्रशिक्षक शामिल हैं। इन विषयों पर होगी भर्तीटीचिंग पदों में, पीजीटी के लिए भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, इतिहास जैसे विषयों में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, टीजीटी के लिए भी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में वैकेंसी है। योग्यताटीचिंग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन (PGT) या बैचलर डिग्री (TGT) और बीएड डिग्री की आवश्यकता होगी। PRT पदों के लिए 12वीं कक्षा के साथ जेबीटी/ डी.एड/ पीटीसी की योग्यता जरूरी है। नॉन-टीचिंग पदों के लिए भी विशिष्ट योग्यता निर्धारित की गई है, जिनके बारे में अधिक जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया और इंटरव्यूइंटरव्यू की प्रक्रिया 6 मार्च 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जिसमें पंजीकरण का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक रहेगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आवेदन पत्र, सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी और मूल प्रतियां और 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रिपोर्ट करना होगा।
Rajasthan HC Job: राजस्थान High Court में Civil Judge बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज 2025 के कैडर में सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (hcraj.nic.in) के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का उद्देश्य 44 रिक्त पदों को भरना है। शैक्षिक योग्यताअभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उन्हें देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी तथा राजस्थानी बोलियों और रीति-रिवाजों का गहन ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया• प्रारंभिक परीक्षा: यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण होता है, जिसमें उम्मीदवारों के कानून और संबंधित विषयों की बुनियादी समझ का मूल्यांकन किया जाता है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। • मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। इसमें कानून से जुड़े विस्तृत विषयों के अलावा, सिविल जज की भूमिका से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर लिखित परीक्षा होती है। • साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस चरण में उनके कानूनी ज्ञान, निर्णय लेने की क्षमता, तर्क शक्ति और पद के लिए उनकी उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है। • अंतिम मेरिट सूची: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का चयन सिविल जज के पद के लिए किया जाता है। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं• अब होमपेज पर, भर्ती टैब पर जाएं।• इसके बाद राजस्थान HC सिविल जज पदों के लिंक पर क्लिक करें• अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।• अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
Rajasthan Driver Bharti: राजस्थान में ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, तुरंत करें अप्लाई

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) या SSO पोर्टल पर sso.rajasthan.gov.in से भरा जा सकता है। पदों की संख्याराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 2756 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिएप्लीकेशन फॉर्म भरने की तिथि 27 फरवरी 2025 से 28 मार्च 2025 निर्धारित है। योग्यता इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य बाई। इसके साथ ही विभाग के अनुसार अभ्यर्थी के पास हल्के या भारी परिवहन वाहन को चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस और और ड्राइवर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमाइसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। ऐसे करें आवेदन अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर लिंक करें, उसके उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करने के बाद अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करके पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर लें। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
IDBI Job: आईडीबीआई Bank में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कैसे होगा चयन

नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से IDBI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (www.idbibank.in) पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। पदों की संख्याबैंक ने 650 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक पूर्ण की जाएगी।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट 6 अप्रैल 2025 (संभावित) को आयोजित किया जायेगा। पात्रताइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 मार्च 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। चयन प्रक्रियाइस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए पहले ऑनलाइन टेस्ट में भाग लेना होगा। ऑनलाइन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू प्रॉसेस में भाग लेना होगा। दोनों ही चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी और रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।
Assam Rifles Rally: असम राइफल्स भर्ती रैली के लिए जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: असम राइफल्स (AR) ने ग्रुप बी और सी पदों के लिए तकनीकी और ट्रेड्समैन रैली भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए इच्छुक आवेदनक असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट (www.assamrifles.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती रैली अप्रैल 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में शुरू होने वाली है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न ट्रेडों में 215 रिक्तियों को भरना है। शैक्षणिक योग्यताअभ्यर्थियों का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। आवेदकों की आयु न्यूनतम 18-21 वर्ष (पदानुसार), अधिकतम 23-30 वर्ष (पदानुसार) निर्धारित है। असम राइफल्स भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। अभ्यर्थियों के पास 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा (प्रासंगिक क्षेत्र) होना चाहिए। शारीरिक मानक परीक्षणपीएसटी, पीईटी और लिखित परीक्षा सुखोवी (नागालैंड) केंद्र पर आयोजित की जाएगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी और छाती 80-85 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी होनी चाहिए। आवेदन शुल्कग्रुप बी पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करन होगा। वहीं ग्रुप सी के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करने होगा, जबकि एससी/एसटी महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या एसबीआई बैंक काउंटर (आवेदन जमा करते समय भुगतान रसीद अपलोड करें)।
Patwari Bharti 2025: राजस्थान में पटवारी की निकली भर्ती, मौका हाथ से न जाने दें

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस बार कुल 2020 पदों पर पटवारी की भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिउम्मीदवार 22 फरवरी से 23 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। आयु सीमा आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्गों के लिए विशेष छूट प्रदान की गई है, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों (SC/ST/OBC/EWS) को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों (SC/ST/OBC/EWS) को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को भी 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। योग्यता• उम्मीदवार को सीईटी स्नातक परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।• साथ ही, उम्मीदवार को NIELIT O Level परीक्षा, COPA, कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा/RS-CIT या इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए। चयन प्रक्रिया• पटवारी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का समय 3 घंटे और 300 अंक होंगे, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी। साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग होगी। कैसे करें आवेदनराजस्थान पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:• सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।• होमपेज पर “पटवारी भर्ती 2025” से संबंधित आवेदन लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।• आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक योग्यताओं का विवरण भरें।• रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र भरने का विकल्प मिलेगा। सभी आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शिक्षा योग्यता, और परीक्षा संबंधित जानकारी सही-सही भरें।• उम्मीदवार को अपनी शैक्षिक योग्यता, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ध्यान दें कि दस्तावेज स्पष्ट और सही फॉर्मेट में अपलोड किए जाएं।• आवेदन पत्र भरने के बाद, निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। भुगतान ऑनलाइन मोड (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) के माध्यम से किया जा सकता है।• शुल्क भुगतान के बाद आवेदन पत्र को सबमिट करें। फिर उसका एक प्रिंटआउट ले लें ताकि भविष्य में किसी भी आवश्यकता के लिए उसका उपयोग किया जा सके।
UBI Apprentice: यूनियन बैंक ने युवाओं के लिए खोला नौकरियों का पिटारा, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने करीब 2700 पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। यह भर्ती अपरेंटिस पदों के लिए है। योग्य उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in.) के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिपंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 19 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2025 को समाप्त होगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 2691 पदों को भरा जाएगा। पात्रता मापदंड• जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। • उम्मीदवार ने 01.04.2021 को या उसके बाद स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो और उसके पास उत्तीर्णता प्रमाणपत्र होना चाहिए।आयु सीमाउम्मीदवार की आयु सीमा 1 फरवरी, 2025 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रियाअपेक्षित ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद बैंक में प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें निम्नलिखित शामिल होंगे: ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा का ज्ञान और परीक्षण, प्रतीक्षा सूची और चिकित्सा परीक्षा। ऑनलाइन परीक्षा में चार टेस्ट शामिल होंगे, यानी सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक और तर्क योग्यता और कंप्यूटर ज्ञान। कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के पूछे जाएंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और समय के साथ BFSI SSC से सूचना प्राप्त होगी। किसी विशेष राज्य की प्रशिक्षु सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को उस राज्य की किसी भी स्थानीय भाषा में प्रवीणता (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होनी चाहिए।
SBI Recruitment: रिटायर्ड कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, SBI ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को समवर्ती लेखा परीक्षक के रूप में नियुक्त करने के लिए कई पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए एसबीआई और उसके पूर्व सहयोगी बैंकों (ई-एबी) के सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया आज, यानी 18 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2025 है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान में लगभग 1200 पदों पर भर्ती होगी। चयन प्रक्रियाचयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगा। बैंक द्वारा नियुक्त एक समिति उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मानदंड निर्धारित करेगी। योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें कुल 100 अंक होंगे। न्यूनतम योग्यता स्कोर बैंक द्वारा तय किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची साक्षात्कार के अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी। अंकों में बराबरी की स्थिति में, अधिक उम्र के उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाएं।• होमपेज पर, समवर्ती लेखा परीक्षक पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।• पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।• फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।• भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
BOB Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली नौकरियां ही नौकरियां, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विभिन्न राज्यों में कई विभागों में 4,000 अप्रेंटिसशिप पदों की पेशकश की गई है। इस भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.in) पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिबैंक ऑफ बड़ौदा में इस भर्ती के लिए आवेदन 19 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक किया जा सकेगा। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान में कुल 400 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। पात्रताजो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परीक्षा पैटर्न इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा। आवेदन शुल्क इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है। ऐसे करें आवेदन कैसे • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.in) पर जाएं • अब होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। • यहां आप अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें। अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी ‘युवा डाइनामाइट’ को विजिट कर सकते हैं।
DU Vacancy: डीयू में Assistant Professor के पदों पर निकली बंपर जॉब, फटाफट करें अप्लाई

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय( DU) में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। डीयू ने कई विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रामानुजन कॉलेज में नौ विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रामानुजन कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट (ramanujancollege.ac.in) पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदक अपना आवेदन 21 फरवरी 2025 तक भर सकते हैं। पदों की संख्याअसिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए कुल 14 रिक्तियां उपलब्ध हैं। आवेदन शुल्कइस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी) के लिए कोई शुल्क नहीं है। पात्रता मानदंडसहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) न्यूनतम पात्रता होगी। डीयू की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, यूजीसी/सीएसआईआर नेट योग्यता अनिवार्य है। चयनित प्रक्रियासाक्षात्कार दौर के लिए उम्मीदवारों के नामों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए उनके अंकों पर विचार किया जाएगा। चयन साक्षात्कार दौर में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवार विस्तृत पात्रता मानदंड आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों के बाद सहायक प्रोफेसर की सीधी भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण का मूल्यांकन प्रस्तुति मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा तथा द्वितीय चरण का मूल्यांकन सहायक समितियों द्वारा किया जाएगा। ऐसे करें आवेदनउम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए रामानुजन कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर आवेदन लिंक उपलब्ध होगा, जहां से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी और शैक्षिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिलेगी।