Section-Specific Split Button

NABARD Recruitment: नाबार्ड में इन पदों पर जॉब के अवसर, ये भी करें अप्लाई

NABARD Recruitment News

New Delhi: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती में विभिन्न विषयों में सहायक प्रबंधक के कुल 91 पद भरे जाने हैं। आयु सीमा न्यूनतम आयु: 21 वर्ष और अधिकतम आयु: 30 वर्ष है। (आयु में छूट NABARD के नियमों के अनुसार दी जाएगी) पद के लिए योग्यता चयन प्रक्रिया ऐसे करें आवेदन राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) भारत में ग्रामीण विकास के लिए एक शीर्ष विकास वित्तीय संस्थान है, जिसकी स्थापना 12 जुलाई 1982 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य सतत और समतापूर्ण कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है, जिसके लिए यह वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करता है। नाबार्ड कृषि, लघु उद्योगों, कुटीर और ग्राम उद्योगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य विकास गतिविधियों को बढ़ावा देता है।  

NPCIL में निकली भर्ती बदल सकती है आपकी ज़िंदगी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें यहां

New Job

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने देशभर में विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। यह भर्ती कुल 122 पदों के लिए की जा रही है। यदि आप ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और एक स्थिर, सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। किस विभाग में कितने पद निकले एनपीसीआईएल की इस भर्ती के तहत कई विभागों में अलग-अलग पद भरे जाएंगे। इसमें डिप्टी मैनेजर के 31 पद, डिप्टी मैनेजर के 48 पद, डिप्टी मैनेजर के 34 पद, डिप्टी मैनेजर का 1 पद और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 8 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 122 रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता डिप्टी मैनेजर पदों के लिएउम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए एमबीए, एलएलबी, सीए या संबंधित प्रोफेशनल योग्यता भी आवश्यक है। इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकार के नियमों के अनुसार SC, ST, OBC और PWD श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिएइस पद के लिए उम्मीदवार के पास हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों के पास हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का अनुभव है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। सैलरी और भत्ते NPCIL द्वारा चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ कई भत्ते भी दिए जाएंगे।1. डिप्टी मैनेजर पद के लिए सैलरी 56,100 रुपए प्रतिमाह (लेवल-10 पे मैट्रिक्स)2. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए 35,400 रुपए प्रतिमाह (लेवल-6 पे मैट्रिक्स) तय की गई है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), पेंशन, मेडिकल सुविधाएं, लीव ट्रैवल अलाउंस और प्रोमोशन के अवसर भी मिलेंगे। NPCIL की नौकरी को स्थिरता और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1. वेबसाइट खोलें और “Career / Recruitment Notification” सेक्शन पर जाएं।2. “Deputy Manager & Junior Hindi Translator Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांचें।4. “New Registration” पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें।5. मांगे गए दस्तावेज़ जैसे फोटो, सर्टिफिकेट, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।6. आवेदन शुल्क भरने के बाद सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें। महत्वपूर्ण तिथियां एनपीसीआईएल ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। भर्ती से संबंधित परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण लिखित परीक्षा (Written Test) होगी, जबकि दूसरा चरण साक्षात्कार (Interview / Skill Test) रहेगा। दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

RSMSSB ने निकाली 5636 प्राइमरी टीचर वैकेंसी, आवेदन 7 नवंबर से, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

राजस्थान में 5636 शिक्षकों की भर्ती शुरू

Jaipur: राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board – RSMSSB) ने रीट मेन्स परीक्षा 2025 के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5636 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये सभी पद राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा तिथि और परिणाम घोषणा RSMSSB के अनुसार, रीट मेन्स परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा परिणाम और नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया मार्च 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नए शिक्षकों की नियुक्ति आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले हो सके। आवेदन शुल्क वर्गवार 1. सामान्य व ओबीसी वर्ग (क्रीमी लेयर): 600 रुपए2. एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) व दिव्यांग उम्मीदवार: 400 रुपए सभी उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 है। शैक्षणिक योग्यता 1. उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (12वीं) उत्तीर्ण की हो और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) प्राप्त किया हो।2. अथवा, उम्मीदवार ने 50% अंकों के साथ 12वीं पास की हो और B.El.Ed (Bachelor in Elementary Education) की डिग्री प्राप्त की हो।3. साथ ही, उम्मीदवार का रीट लेवल-1 परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा और छूट 1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष2. अधिकतम आयु: 40 वर्ष राज्य सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम रीट मेन्स परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।1. परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट2. निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती मुख्य विषय1. शिक्षण पद्धति (Teaching Methodology)2. बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (Child Development & Pedagogy)3. पर्यावरण अध्ययन (EVS)4. हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा5. गणित6. सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स आवेदन प्रक्रिया 1. उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।2. “Recruitment for REET Mains Primary Teacher 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. नया पंजीकरण करें या लॉगिन करें।4. सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।5. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे ने तय किए नए भर्ती मानदंड

New Delhi: भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा सरकारी रोजगार क्षेत्र है, जो हर साल लाखों युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान करता है। रेलवे न केवल स्थिर करियर का वादा करता है, बल्कि सरकारी सुविधाओं और सुरक्षा की वजह से युवाओं की पहली पसंद भी बना हुआ है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपको इसकी भर्ती प्रक्रिया और पात्रता के पूरे क्राइटेरिया को समझना जरूरी है। रेलवे में नौकरी के अवसर भारतीय रेलवे में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग डिग्री धारक तक सभी के लिए पद उपलब्ध हैं। यहां विभिन्न ग्रुपों में भर्तियां होती हैं- ग्रुप A, B, C और D। हर ग्रुप की भर्ती प्रक्रिया और योग्यता अलग-अलग होती है। ग्रुप D के पदों में ट्रैकमैन, गैंगमैन, हेल्पर, पोर्टर, वॉशरमैन और स्वीपर जैसे पद आते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। कई पदों पर ITI सर्टिफिकेट की भी आवश्यकता होती है। ग्रुप C में क्लर्क, स्टेशन मास्टर, टिकट कलेक्टर, असिस्टेंट, टेक्नीशियन और जूनियर इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन आवश्यक है। ग्रुप A और B यानी अधिकारी स्तर के पदों पर भर्ती UPSC या रेलवे बोर्ड की परीक्षा के माध्यम से की जाती है। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा और आरक्षण रेलवे भर्ती में आयु सीमा आमतौर पर 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होती है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को विशेष छूट दी जाती है- SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी कुछ पदों पर अतिरिक्त छूट मिलती है। चयन प्रक्रिया कैसे होती है? रेलवे की भर्ती प्रक्रिया RRB (Railway Recruitment Board) और RRC (Railway Recruitment Cell) के माध्यम से आयोजित की जाती है। इसमें चार चरण होते हैं-कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)- यह पहली स्क्रीनिंग परीक्षा होती है जिसमें गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाते हैं।शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)- इसमें उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता जैसे दौड़, वजन उठाना आदि की जांच की जाती है।दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)- CBT और PET पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाती है।मेडिकल टेस्ट- अंत में उम्मीदवार की फिटनेस जांची जाती है।इन चारों चरणों में सफल उम्मीदवारों का चयन अंतिम सूची में किया जाता है। वेतन और सुविधाएं रेलवे नौकरी का सबसे आकर्षक पहलू इसका वेतन और सरकारी सुविधाएं हैं।ग्रुप D कर्मचारियों को ₹18,000 से ₹25,000 तक सैलरी मिलती है।क्लर्क या असिस्टेंट पदों पर ₹25,000 से ₹35,000 तक वेतन होता है।स्टेशन मास्टर या जूनियर इंजीनियर जैसे पदों पर ₹40,000 से ₹60,000 तक सैलरी दी जाती है।इसके अलावा, रेलवे कर्मचारियों को मुफ्त ट्रैवल पास, मेडिकल सुविधा, सरकारी आवास, पेंशन, और त्योहारों पर बोनस जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं।क्यों चुनें रेलवे में करियर? रेलवे में करियर का सबसे बड़ा लाभ इसकी स्थिरता और सुरक्षा है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को न केवल स्थायी नौकरी का भरोसा मिलता है, बल्कि प्रमोशन और इन्क्रीमेंट की पारदर्शी प्रक्रिया भी है। इसके साथ ही, रेलवे के विभिन्न जोन और विभागों में ट्रांसफर और पदोन्नति की संभावनाएं बनी रहती हैं। कैसे करें आवेदन? उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in या RRB की रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है।

BSF Sports Quota Bharti 2025: 391 कांस्टेबल पदों पर सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

सीमा सुरक्षा बल

New Delhi: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 391 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 197 पद और महिलाओं उम्मीदवारों के लिए 194 पद आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बीएसएफ की ऑफिशल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। पदों की संख्या और योग्यता इस भर्ती के तहत कुल 391 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में से 197 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 194 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षिक योग्यताएं होनी चाहिए: 1. उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए।2. उम्मीदवार ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या पदक जीता हो, यह अनिवार्य है। आयु सीमा इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गिनती 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। चयन प्रक्रिया और सैलरी बीएसएफ की इस भर्ती में चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगी:1. फिजिकल टेस्ट: उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण किया जाएगा।2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: उम्मीदवारों द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी।3. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट: शारीरिक मानकों के अनुसार परीक्षा होगी।4. डिटेल मेडिकल एग्जामिनेशन: उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 पे स्केल के तहत वेतन मिलेगा, जो 21,700 से 69,100 रुपए प्रति माह तक होगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार के अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹159 जमा करना होगा। एससी और एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। कैसे करें आवेदन? उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।2. होम पेज पर कांस्टेबल भर्ती का एड दिखाई देगा।3. “Apply Here” पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।4. दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।5. आवेदन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें। सीमा सुरक्षा बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के 391 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 4 नवंबर 2025 तक पूरा करना होगा। इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता, खेलों में भागीदारी और आयु सीमा के आधार पर चयन होगा।

NHAI Recruitment 2025: 84 पदों पर सरकारी नौकरी, MBA से ग्रेजुएट तक करें आवेदन!

NHAI में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

New Delhi: अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। देशभर के योग्य उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती शानदार अवसर साबित हो सकती है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 84 पदों को भरा जाएगा, जिन पर चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी पैकेज और स्थायी नौकरी का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 84 पदों पर निकली वैकेंसी इस भर्ती में NHAI ने विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसमें 9 पद डिप्टी मैनेजर, 1 पद लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, 1 पद जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, 42 पद अकाउंटेंट और 31 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानक तय किए गए हैं। पदों के अनुसार योग्यता 1. डिप्टी मैनेजरउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBA या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। 2. लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंटउम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन किया हो। 3. जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसरउम्मीदवार के पास हिंदी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल हो। 4. अकाउंटेंटउम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन डिग्री के साथ CA या CMA इंटरमीडिएट क्वालिफिकेशन होना आवश्यक है। 5. स्टेनोग्राफर ग्रेड-IIइस पद के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। NHAI Recruitment 2025 सैलरी स्ट्रक्चर NHAI की इस भर्ती में उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान मिलेगा।1. डिप्टी मैनेजर: ₹56,100 – ₹1,77,500 प्रतिमाह2. लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट: ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रतिमाह3. जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर: ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रतिमाह4. अकाउंटेंट: ₹29,200 – ₹92,300 प्रतिमाह5. स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: ₹25,500 – ₹81,100 प्रतिमाह इस भर्ती में अधिकतम सैलरी लगभग ₹1.77 लाख प्रति माह तक पहुंच सकती है, जो इसे एक आकर्षक सरकारी अवसर बनाती है। आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online) उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 1. वेबसाइट पर About NHAI, Vacancy सेक्शन खोलें।2. वहां Recruitment Notification (30-10-2025) लिंक पर क्लिक करें।3. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें।5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।6. सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 अक्टूबर 2025अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2025 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

सरकारी नौकरी: बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पद पर निकाली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Stenographer Recruitment

Mumbai: बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल बॉम्बे हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत कुल 12 पद भरे जाएंगे, जो हाई कोर्ट के विभिन्न कार्यालयों में खाली स्टेनोग्राफर पदों के लिए हैं। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, यदि किसी उम्मीदवार ने हाई कोर्ट या किसी अन्य न्यायालय में लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर के रूप में कम से कम 5 साल काम किया है, तो उसे पात्रता शर्तों में छूट दी जाएगी। भर्ती में कानून की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, उम्मीदवारों को अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति पूरी करनी होगी। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड द्वारा आयोजित Government Commercial Certificate Examination (GCC-TBC) पास होना भी अनिवार्य है। आयु सीमा और वेतनमान स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ उठा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह वेतन मिलेगा, जो सातवें वेतन आयोग के अनुसार है। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ₹1,000 शुल्क जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए चयन तीन चरणों में किया जाएगा: 1. शॉर्टहैंड टेस्ट: उम्मीदवारों को दो अंग्रेजी पैसेज दिए जाएंगे। डिक्टेशन के लिए 5 मिनट और ट्रांसक्रिप्शन के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। इस चरण में उम्मीदवार की शॉर्टहैंड और ट्रांसक्रिप्शन क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। 2. टाइपिंग टेस्ट: इस चरण में उम्मीदवार को 400 शब्दों का अंग्रेजी पैसज 10 मिनट में टाइप करना होगा, जिससे उसकी टाइपिंग स्पीड और सटीकता का आकलन किया जाएगा। 3. इंटरव्यू: अंतिम चरण में उम्मीदवार के कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल का मूल्यांकन किया जाएगा। तीनों चरणों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों, दस्तावेजों और फीस भुगतान की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 से हुई है और अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है। तैयारी के लिए सुझाव उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड और टाइपिंग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। पिछले साल के पेपर और टेस्ट पैटर्न का अध्ययन करने से परीक्षा में मदद मिलेगी। इंटरव्यू में आत्मविश्वास और स्पष्ट संवाद कौशल दिखाना महत्वपूर्ण होगा। कानून की डिग्री और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी।

TN Health Inspector Vacancy: तमिलनाडु में स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर नौकरी का मौका, ये भी करें अप्लाई

Tamil Nadu: चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड तमिलनाडु ने स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य पुरुष उम्मीदवार एमआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (mrb.tn.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती के तहत कुल 1429 पदों को अस्थायी आधार पर भरा जाएगा। आवेदन तिथि इच्छुक और योग्य पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए 27 अक्तूबर से 16 नवंबर 2025 तक एमआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा तमिलनाडु एमआरबी स्वास्थ्य निरीक्षक ग्रेड-II भर्ती 2025 के लिए आयु और शैक्षिक योग्यता की गणना 01 जुलाई 2025 तक की स्थिति के अनुसार की जाएगी। इस भर्ती में न्यूनतम आयु सभी श्रेणियों के लिए 18 वर्ष रखी गई है। शैक्षिक योग्यता आवेदन शुल्क अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क संरचना के अनुसार, एससी, एससीए, एसटी और डीएपी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य निरीक्षक मानसून के दौरान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रकोप को रोकने के लिए काम करते हैं। वे मच्छरों की गिनती करते हैं, घरों-घर जाकर मच्छरों के पनपने की जगहों की जांच करते हैं और सड़कों पर बिकने वाले खराब गुणवत्ता वाले पानी और खाने की चीजों की भी जांच करते हैं। एक अधिकारी ने बताया  कि शहरी निगमों में खाली पड़े ज्यादातर पद जल्द ही भर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और यह सुनिश्चित करें कि वे सभी निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

DDA Recruitment: डीडीए में इन पदों पर निकली जॉब ही जॉब, ऐसे करें अप्लाई

DDA YUva Dynamite news

New Delhi: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार डिप्टी डायरेक्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर, लीगल असिस्टेंट या प्रोग्रामर में से किसी एक पद पर नौकरी करना चाहते हैं, वे विभाग की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदक केवल 05 नवंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत 1732 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए स्टेज-1 परीक्षा का आयोजन दिसंबर या जनवरी में किया जा सकता है। शैक्षिक योग्यता इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होना चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु भी पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 व 21 वर्ष और अधिकतम आयु 25, 27, 30 व 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 2500 रुपये और एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है। ऐसे करें आवेदन डीडीए में ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

DMRC में जनरल मैनेजर बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा सीधा इंटरव्यू से चयन, जानें सालाना सैलरी पैकेज

दिल्ली मेट्रो में उच्च पद पर नौकरी का मौका

New Delhi: अगर आप दिल्ली मेट्रो में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन अवसर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जनरल मैनेजर (General Manager) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह पद प्रबंधन के उच्च स्तर (Senior Management Level) का है, जिसके लिए अनुभव और तकनीकी योग्यता दोनों जरूरी हैं। इस पद के लिए आवेदन DMRC की आधिकारिक वेबसाइट के Career सेक्शन में जाकर किया जा सकता है। लाखों में होगा वेतन दिल्ली मेट्रो में जनरल मैनेजर पद की सबसे बड़ी खासियत इसकी सैलरी है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को ₹1,20,000 से ₹2,80,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यानी सालाना सैलरी 15 लाख से 30 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, कर्मचारियों को कई अतिरिक्त सुविधाएं (Allowances) भी दी जाएंगी 1. आवास या हाउस रेंट अलाउंस (HRA)2. ट्रेवल अलाउंस (TA)3. मेडिकल और स्वास्थ्य सुविधाएं4. पेंशन और बीमा लाभ कौन कर सकता है आवेदन? इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी: 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री (Civil, Electrical या Mechanical)।2. 15 से 20 वर्षों का अनुभव संबंधित क्षेत्र में अनिवार्य है।3. किसी बड़े प्रोजेक्ट, रेलवे, केंद्र या राज्य सरकार में काम करने का अनुभव वांछनीय।4. कंप्यूटर एप्लीकेशन और आधुनिक प्रोजेक्ट प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए।5. उम्मीदवार की आयु 55 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 1. उम्मीदवार DMRC की वेबसाइट पर जाएं।2. “Career” सेक्शन में जाकर General Manager Recruitment का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।3. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज जैसे Resume, Experience Certificate, Passport-size Photo आदि अपलोड करें।4. फॉर्म जमा करने के बाद चयनित उम्मीदवारों से इंटरव्यू के लिए संपर्क किया जाएगा। सेलेक्शन प्रोसेस दिल्ली मेट्रो की यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह इंटरव्यू आधारित है। यानी, उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा।योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए अंतिम चयन होगा। क्यों है यह मौका खास? दिल्ली मेट्रो देश की सबसे प्रतिष्ठित और विश्वस्तरीय मेट्रो सेवाओं में गिनी जाती है। यहां नौकरी मिलना न सिर्फ करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण है बल्कि स्थिरता, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का भी प्रतीक है। जनरल मैनेजर का पद एक जिम्मेदार और नेतृत्वपूर्ण भूमिका वाला पद है, जहां उम्मीदवारों को बड़े प्रोजेक्ट और टीमों का संचालन करने का अवसर मिलेगा।

error: Content is protected !!