Section-Specific Split Button

Bihar Board 10th Result 2020: लॉकडाउन ने धीमी की रिजल्ट की रफ्तार, जानें कब आएंगे 10वीं के परिणाम

बिहार बोर्ड ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए हुए लॉकडाउन के बीच 24 मार्च को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसलिए 10वीं के स्टूडेंट्स को भी उम्मीद है कि वह जल्द ही उनका भी रिजल्ट जारी करेगा। युवा डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर.. पटनाः बिहार बोर्ड के तहत 10वीं के एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। इससे पहले 24 मार्च को ही बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद अब 10वीं के स्टूडेंट अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।  यह भी पढ़ें: लॉकडाउन से बिगाड़ा यूपी बोर्ड का टाइम टेबल, जानिए कब आएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट हालांकि लॉकडाउन के कारण अभी सभी चीजों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में 10वीं के बोर्ड के रिजल्ट में देरी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि लॉकडाउन हटने के बाद एक सप्ताह के भीतर ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्‍ट biharboardonline.in, bsebssresult.com, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, bsebinteredu.in और indiaresults.com पर विजिट कर चेक कर सकेंगे।

Govt Jobs: अगर आप भी 8वीं, 12वीं पास हैं तो आसानी से कर सकते हैं सरकारी नौकरी, घर बैठे करे आवेदन

सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी (फाइल फोटो)

सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी की राह देख रहे 8वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका है। देश की कई सरकारी संस्थानों ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। युवा डाइनामाइट पर जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में.. नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की कोशिश में जुटे युवाओं के लिए ये एक काफी अच्‍छा मौका है। राष्ट्रीय संग्रहालय सहित कई संस्थानों ने अलग-अलग पदों पर आवेदम मांगे हैं। यहां जानिए अंतिम तिथि से लेकर योग्यता तक की सारी जानकारी.. FSSAIपदः डायरेक्टर, मैनेजर एंव अन्यपदों की संख्याः 83शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 20 अप्रैल 2020वेबसाइटःfssai.gov.in यह भी पढ़ें: यहां निकली है बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, सैलरी 60 हजार से ज्यादा  ESIC, फरीदाबादपदः सीनियर रेजिडेंट एंव अन्य पदपदों की संख्याः 66शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 15 अप्रैल 2020वेबसाइटः esic.nic.in राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्लीपदः कंसल्टेंटपदों की संख्याः 6शैक्षणिक योग्यताः  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 24 अप्रैल 2020वेबसाइटः nationalmuseumindia.gov.in कैंटोनमेंट बोर्ड, कसौलीपदः क्लर्क एंव अन्यपदों की संख्याः 13शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 8वीं/12वीं/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 24 अप्रैल 2020वेबसाइटः cbkasauli.org

Exam in Bihar: परीक्षार्थियों को बिहार सरकार ने दी नई सौगात

अब एक साथ बड़े पैमाने पर होंगे Exam

बिहार में एक साथ कई तरह की परीक्षाएं आयोजित करने में हो रही परेशानी को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों के बाद से अब बच्चों को परीक्षा केंद्र जाने में किसी तरह की परेशआनी नहीं होगी। पढ़ें युवा डाइनामाइट… पटनाः बुधवार को एक बैठक में एक साथ कई परीक्षाओं के आयोजन करने में हो रही परेशानी पर चर्चा की गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। पटना में तमाम तरह की परीक्षाएं लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक भव्य परीक्षा परिसर बनाने का निर्णय लिया है। इस जगह एक साथ 25 हजार से अधिक बच्चे बैठ कर एग्जाम दे सकेंगे। गांधी सेतु के पास इसके लिए 6.79 एकड़ जमीन भी तय कर दी गई है। इस परिसर में परिक्षार्थियों के लिए कई तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए परिसर के आस-पास मेट्रो और बस स्टेंड की सुविधा मौजूद रहेंगी। इसी तरह के परीक्षा परिसरों का निर्माण सभी जिलों में भी किया जाएगा। बुधवार को एक अणे मार्ग स्थिति संकल्प में परीक्षा परिसर की तैयारियों के बारे में विचार किया गया है। जानकारी के मुताबिक परिसर 6.79 एकड़ की जमीन में फैला होगा। यहां परीक्षा के दौरान नजर रखने के लिए हजारों कैमरे लगाए जाएंगे। यहां पर एख साथ 25 हजार से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। इस परिसर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के एग्जाम हो सकते हैं।

Sarkari Naukari: 12वीं पास हैं और करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो खास आपके लिए है ये खबर

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। एक साथ कई संस्थानों ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। दो हजार से भी ज्यादा पदों के लिए आवेदन के लिए आज ही करें आवेदन। आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़… नई दिल्लीः अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग और दिल्ली पुलिस ने दो हजार से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जाने आवेदन से जुड़ी जानकारीः राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग, बिहार पदः अमीन पद पदों की संख्याः 1767 अंतिम तिथिः 22 जनवरी 2020 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः bceceboard.bihar.gov.in दिल्ली पुलिस पदः हेड कांस्टेबल पदों की संख्याः 649 अंतिम तिथिः 27 जनवरी 2020 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः delhipolice.nic.in

Sarkari Naukari: ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट वालों के लिए सैकड़ों पदों पर वैकेंसी, जानिए हर डिटेल

जानें सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी

सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए है ये खबर। कई सरकारी संस्थानों ने ऑलनाइन आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं,वो आज ही यहां पर अप्लाई करें। पढ़ें युवा डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर… नई दिल्लीः ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लोगों के लिए 400 से भी अधिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। एक साथ कई संस्थानों ने खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो आप भी कर अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारियांः- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पदः- प्रशासनिक एवं अन्य पदों की संख्याः- 389 अंतिम तिथिः- 9 दिसंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः- www.mppsc.nic.in ASRLMs पदः- ब्लॉक कोऑर्डिटेनेटर एवं अन्य पदों की संख्याः- 78 अंतिम तिथिः-9 दिसंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः- asrlms.com

Delhi Nursery Admission 2020-21: प्राइवेट स्कूल्स में नर्सरी कक्षा में दाखिले का शेड्यूल जारी

अगर आप भी अपने बच्चे का एडमीशन दिल्ली के किसी प्राइवेट स्कूल के नर्सरी क्लास में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए है ये खबर। दिल्ली के निजी स्कूल्स में नर्सरी कक्षा में दाखिले का शेड्यूल दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। जानें कब निकलेगी पहली लिस्ट और क्या है इसकी तारीख युवा डाइनामाइट पर.. नई दिल्लीः दिल्ली के निजी स्कूल्स में नर्सरी कक्षा में दाखिले का शेड्यूल दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। इसके तहत 28 नवंबर तक सभी स्कूल अपने क्राइटेरिया और पॉइंट सार्वजनिक करेंगे। इसके बाद 29 नवंबर स्कूलों में दाखिले के फॉर्म उपलब्ध हो जाएंगे। पहली और दूसरी सूची 24 जनवरी और 12 फरवरी को जारी की जाएगी। प्रवेश की प्रक्रिया 16 मार्च को पूरी होगी। इस शेड्यूल को आप दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट edudel.nic.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं। स्कूल्स में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर 2019 होगी। ओपन सीट्स के लिए बच्चे की डीटेल्स जमा कराने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2019 होगी। पहली लिस्ट 24 जनवरी 2019 को जारी करेंगे। दाखिले फॉर्म के लिए स्कूल किसी भी व्यक्ति से 25 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकते हैं। दाखिले से जुड़ी पूरी डीटेल आप ऑफिशल नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं इसका डायरेक्ट लिंक हम नीचे आपको दे रहे हैं।

Govt Jobs:CBSE ने निकाली नौकरी की बंपर वैकेंसी, जानें क्या है योग्यता और आवेदन का आखिरी मौका

आज के समय में मनचाही सरकारी नौकरी पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं सरकारी नौकरी से जुड़ी खास जानकारियां। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में डाइनामाइट न्यूज़ पर.. नई दिल्लीः अगर आपने ग्रेजुएट पास की है और सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। हम आपको बताने जा रहे हैं CBSE में नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। जानिए क्या है आवेदन करने का तरीका और आखिरी तारीख। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पदः- स्टेनो, जूनियर असिस्टेंट व अन्य पदों की संख्याः- 357 अंतिम तिथिः- 16 दिसंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यात प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः- cbse.nic.in

Results: जल्द ही जारी होने वाला है RRB JE CBT 2 का रिजल्ट, जानें डिटेल

जानें कब निकलेंगे रिजल्ट

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही जूनियर इंजिनियर परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी होने वाला है। जानें कबतक होगा रिजल्ट का ऐलान। नई दिल्लीः जल्द ही जूनियर इंजिनियर परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। फिलहाल रेलवे के सुत्रों के मुताबिक इस महीने के अंतिम में रिजल्ट निकल सकता है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है वो लोग रेलवे के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके बाद पास हुए लोगों को अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। सेकंड राउंड क्लीयर करने के बाद लोगों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। । इसकी पूरी डीटेल रिजल्ट के बाद नोटफिकेशन में दे दी जाएगी।

Govt Jobs: इन सरकारी विभागों ने निकाली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास लोगों के लिए सुनहरा मौका

10वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी

ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं जो 10वीं या 12वीं पास करते ही नौकरी के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में जहां आपको अच्छी सैलरी के साथ-साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी। नई दिल्लीः अगर 10वीं और 12वीं पास है तो हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह की नौकरी के लिए कैसे आवेदन दे सकते हैं। बिहार पुलिस के साथ ही एनएलसी इंडिया लिमिटेड सहित कई संस्थानों ने वैकेंसी निकाली है। रेल पहिया कारखाना, बेंगलूरू पदः ट्रेड अप्रेंटिस पदों की संख्याः 192 अंतिम तिथिः 15 नवंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं/ITI या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः rwf.indianrailways.gov.in बिहार पुलिस पदः कांस्टेबल(ड्राईवर) पदों की संख्याः 98 अंतिम तिथिः 20 नवंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः csbc.bih.nic.in एनएलसी इंडिया लिमिटेड पदः मैनेजर व अन्य पदों की संख्याः 25 अंतिम तिथिः 18 नवंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः nlcindia.com ILBS, नई दिल्ली पदः प्रोफेसर, कंसल्टेट व अन्य पदों की संख्याः 306 अंतिम तिथिः 2 नवंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रासंगिक विषय में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः ilbs.in

Admissions: जामिया में शुरू हुआ उर्दू में डिस्टेंस कोर्स, जानें एडमिशन से जुड़ी जानकारियां

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन

नई दिल्लीः जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) ने हिन्दी या अंग्रेज़ी माध्यम के ज़रिए उर्दू में डिस्टेंस कोर्स शुरू किया है। ये कोर्स उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो उर्दू सिखने में दिलचस्पी रखते हैं। जानें एडमिशन के तारिख और तरीका। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने डिस्टेंस से उर्दू विषय में एडमिशन की शुरुआत की है। जो लोग डिस्टेंस से उर्दू सिखना चाहते हैं उन लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। इस विषय में प्रवेश पूरे साल में किसी भी समय लिया जा सकता है। भारत में इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपए और विदेशीं स्टूडेंट्स के लिए 20 अमेरिकी डालर और अन्य देशों के लिए 50 अमेरिकी डालर होगी। एडमिशन फार्म और प्रॉस्पेक्टस उूर्द पत्राचार पाठ्यक्रम के आनरेरी डायरेक्टर कार्यालय, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली-110025 से ले सकते हैं। चाहें तो ये एडमिशन फार्म जामिया की वेबसाइट http://jmi.ac.in/upload/centres/cdol/uccform.pdf से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

error: Content is protected !!