UP Board result 2020: 10वीं-12वीं का रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर..

उत्तर प्रदेश माद्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा को लेकर जरूरी जानकारी आई है। लखनऊः जल्द ही उत्तर प्रदेश स्कूल परीक्षा बोर्ड (UPMSP) के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास की शेष बची कॉपी चेकिंग का काम लगभग पूरा कर लिया है, जो कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी के कारण बंद हो गया था। कभी भी मूल्यांकन और पोस्ट मूल्यांकन का काम खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड (UP Board) क्लास 10 और 12 के रिजल्ट की घोषणा की तारीख बताई है। यूपी बोर्ड द्वारा इस साल के लिए नतीजों की घोषणा शनिवार, 27 जून 2020 को की जाएगी।
Govt jobs: यहां हो रही है 94 हजार शिक्षकों की बहाली, जानें कौन-कौन दे सकता है आवेदन

शिक्षक की नौकरी की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार में एक साथ हजारों प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली इस दिन से शुरू होने वाली है। आवेदन की आखिरी तरीख से लेकर आवेदन करने का तरीका तक जानें युवा डाइनामाइट पर.. पटनाः बिहार में एक साथ हजारों शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इस दौरान 18 महीने का डीएलएड कोर्स (DLEd Course) करने वाले अभ्यर्थियों को भी शिक्षक बनने का मौका मिलेगा। बिहार में 94 हजार प्रारंभिक शिक्षकों (Primary Teachers) की बहाली 15 जून से होगी। इस नौकरी के लिए हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार टीईटी या एसटीईटी (TET / STET) उत्तीर्ण अभ्यर्थी शिक्षक नियोजन में आवेदन कर सकते हैं। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आवेदन की तारीखः 15 जून से 14 जुलाई तक Merit list: 18 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच और नियुक्ति पत्र देनाः 31 अगस्त
Maharashtra HSC Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड कल नहीं जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ये है वजह

महाराष्ट्र बोर्ड 10 जून यानी बुधवार को Maharashtra HSC Result 2020 नहीं जारी करेगा। रिजल्ट घोषित की जाने में अभी देरी की उम्मीद की जा रही है। पढ़ें युवा डाइनामाइट… मुंबईः महाराष्ट्र बोर्ड का इंतजार कर रहे बच्चों को आज थोड़े दिनों का इंतजार और करना पड़ सकता है। रिपोर्टों के अनुसार महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2020 की घोषणा में देरी होने के संकेत दिए हैं। हालांकि पहले ये रिजल्ट 10 जून को घोषित होने वाले थे। इसका कारण ये बताया जा रहा है कि कॉपी के मूल्यांकन में देरी हो रही है।
Jobs in Bihar: बिहार में बेरोजगारों के लिए बंपर नौकरी का मौका, जानें कहां-कितने पद है खाली

बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही लाखों बेरोजगारों को नौकरी मिलने वाली है। पढ़ें पूरी खबर… पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। इससे पहले लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले करीब दो लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए कई संस्थानों और अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की जाएगी। स्कूलों में एक लाख से अधिक शिक्षकों सहित सहायक प्राध्यापक के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी। वहीं पुलिस महकमे में भी हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां जानें कौन से पदों पर की जाएगी कितनी भर्ती। शिक्षा विभाग : 1.25 लाखपुलिस महकमा : 30 हजारस्वास्थ्य विभाग : 25 हजारनगर विकास विभाग : 9 हजारविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग : 3 हजारपंचायतीराज विभाग : 5 हजारग्रामीण कार्य विभाग : 1500पथ निर्माण विभाग : एक हजारपर्यावरण एवं वन विभाग :1500
UPSC: सिविल सेवा प्री परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने का सपना देखने वाले युवाओं को यह जानकर खुशी होगी कि आयोग ने इसके लिये प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जानिये, पूरा विवरण.. नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 की तिथी घोषित कर दी है। देश के लाखों युवा इस तिथि का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कोरोना महामारी के चलते इसकी तिथि को आगे बढाया गया। आयोग द्वारा शुक्रवारो को घोषित अधिसूचना के मुताबिक अब इस साल-2020 के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम पहले यह परीक्षा 31 मई 2020 को आयोजित की जाने वाली थी। लेकिन आयोग ने लॉकडाउन (Lockdown) के कारण इस स्थगित कर दिया गया था। इस परीक्षा में बैठने वाले इच्छुक युवा और उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसका पूरा विवरण जान सकते हैं।
Success Tips: अगर ऐसे करेंगे एग्जाम की तैयारी तो सफलता होगी हासिल

लॉकडाउन और कोरोना कहर के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। ऐसे में बच्चें फिर से एक बार एग्जाम की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में तैयारी के समय इन बातों का रखें खास ध्यान। पढ़ें युवा डाइनामाइट स्पेशल.. नई दिल्लीः एग्जाम पास आते ही बच्चों में टेंशन शुरू हो जाती है। जिसका असर बच्चों की तैयारी पर पड़ता है। जानिए तैयारी के समय कुछ खास बातों के बारे में। जिस सब्जेक्ट में आपकी अच्छी पकड़ है, उसे बाद में पढ़ें। जिसमें कठिनाई आती हो उस सब्जेक्ट को हर दिन करीब एक से दो घंटे जरूर पढ़ें। पढ़ने का समय हर दिन निर्धारित रखें। एक टाइमटेबल बनाएं और उसी आधार पर पढ़ने का काम करें। टाइम टेबल बना कर पढ़ने में ज्यादा आसानी होती है। एग्जाम की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण चीज हैं वह है स्टडी मेटेरियल। एक अच्छा स्टडी मेटेरियल एग्जाम की सफलता का आधा भार होता है।
ज्वलंत मुद्दाः कोरोना का चीन और अमेरिका पर प्रभाव

एक तरफ कोरोना के कारण पूरी दुनिया संकट में है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर अमेरिका और चीन में भी पलटवार शुरू हो गया है। एक तरफ अमेरिका चीन पर कोरोना फैलाने का आरोप लगा रहा है, वहीं चीन भी अमेरिका को जवाब देने से पीछे नहीं हट रहा है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में अब तक लाखों लोगों को लिया है। दुनिया का अधिकतर हिस्सों में कोरोना का कहर जारी है। इन दिनों चीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा और जलन सातवें आसमान पर है। कोरोना के बहाने वो इसका खुलकर इज़हार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चीन भी अमेरिका को जवाब देने से बाज नहीं आ रहा है। इस महामारी के बादल छटने के बाद दुनिया की तस्वीर ही बदल जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका का सुपरपॉवर का तमगा भी छिन सकता है और दुनिया का पॉवर सेंटर वेस्ट से ईस्ट की तरफ हो जाए यानी चीन की तरफ। क्योंकि मौजूदा हालात को देखते हुए साफ है कि कोरोना से बचने के लिए दुनिया चीन की शरण में जा रही है।
Sucess Tips for an Entrepreneur: जानें कैसे बनें एक सफल एंटरप्रेन्योर

अगर आप एक एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं या इस समय आप अपना खुद का बिजनेस या स्टार्टअप चला रहे हैं, तो जानिए कुछ जरूरी बातें। पढ़ें युवा डाइनामाइट स्पेशल.. नई दिल्लीः जब कोई भी बिजनेसमैन या युवा एंटरप्रेन्योर अपने कारोबार में लग जाता है तो वह निडर हो चाहिए। क्योंकि इसमें काफी रिस्क होता है, इसलिए उसे किसी बात से डरना नहीं चाहिए। कोई भी काम को सेट होने में धीरे-धीरे समय लगता है। जुनून एक व्यापार रणनीति चलती रखने की कुंजी है। एक उद्यमी प्रयास में आधा हार्दिकता अपने सफल अभियान को दूर चिप होगा। अपनी पहले की गलतियों से सीखें और कैसे उनके मॉडल पर सुधार करने के बारे में मंथन। किसी को सिखाने के लिए तैयार पता लगाएं, और कहीं और अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए जब आप छोड़ने के बारे में सोचते हैं।
Govt Jobs: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले आज ही यहां करें आवेदन, निकली बंपर वैकेंसी

जिन युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का है उनके लिए खुशखबरी है। लगातार नौकरी के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं। जानें क्या है आवेदन करने का तरीका और योग्यता। युवा डाइनामाइट पर पूरी खबर… नई दिल्लीः देश में बड़ी मात्रा में युवा वर्ग के लिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जानें क्या है आवेदन के लिए जरूरी चीजें और आखिरी तारीख। पिंपरी चिंचवड महरानगरपालिका (PCMC)पदः- आशा वॉलिंटियरपदों की संख्याः- 360अंतिम तिथिः- 29 मई से शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 8वीं पास या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- pcmcindia.gov.in CIPETपदः- एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट एवं अन्यपदों की संख्याः- 59अंतिम तिथिः- 29 मई 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से ग्रेजुएट/ पास या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- cipet.gov.in UKMSSBपदः- फैकल्टीपदों की संख्याः- 109अंतिम तिथिः- 8 जून 2020शैक्षणिक योग्यताः- चिकित्सा संस्थानों में अध्यापकों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यताएं विनियमावली, 1998 के तहत निर्धारित वेबसाइटः- uksmssb.org
Govt Jobs: लॉकडाउन में मिल रहा है सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका,यहां जानें पूरी डिटेल

जो लोग सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थानों ने एक साथ कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। युवा डाइनामाइट लाया है आपके लिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी, जानें यहां.. नई दिल्लीः 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए कई सरकारी विभागों में वैकेंसी निकाली गई है। एक साथ कई संस्थानों ने नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां जानें आवेदन से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। AASLपदः को-पायलटपदों की संख्याः 15शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 18 सितंबरवेबसाइटः airindia.in RDD, झारखंडपदः ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व अन्यपदों की संख्याः 5शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय संस्थान से 12वीं/ग्रेजुएट/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 6 जून 2020वेबसाइटः applyrdd.jharkhand.gov.in NHMपदः स्टाफ नर्स व अन्यपदों की संख्याः 681शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय संस्थान से 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट/ डिप्लोमा या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 31 मई 2020वेबसाइटः nrhm.maharashtra.gov.in