Section-Specific Split Button

Admission Alert: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एक्सामिनेशन 2020- 21 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख आई सामने

देश के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाली ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एक्सामिनेशन 2020- 21 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख आ चुकी है। जानें पूरी जानकारी नई दिल्लीः सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आज आ चुकी है। प्रक्रिया आज तारीख 20 अक्टूबर 2020 से शुरू हो गई है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वो लोग अपने फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in के जरिए ऑनलाइन भेज सकते हैं। ये परीक्षा 10 जनवरी 2021 में होगी।

Admission Alert: दिल्ली यूनिवर्सिटी की कटऑफ लिस्ट आनी शुरू, जानिए कब से शुरू होंगे एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के लिए पहली कटऑफ लिस्ट आनी शुरू हो गई है। जल्द ही एडमिशन भी शुरू हो जाएंगे। नई दिल्लीः दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के लिए पहली कटऑफ आनी शुरू हो गई है। कल से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इस साल कोरोना की वजह से एडमिशन की प्रक्रिया में भी बदवाल किए गए हैं। इस साल एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। किरोड़ीमल कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, श्री अरविंदो कॉलेज समेत कई कॉलेजों की ओर से भी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। डीयू की कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स के लिए डीयू 2020 कट ऑफ लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

Admission: बीएड कोर्स के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया इस तारीख से होंगे शुरू

कई यूनिवर्सिटी में बी.एड शिक्षण संस्थाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान हो गया है। नई दिल्लीः पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से सम्बद्ध बी.एड शिक्षण संस्थाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। जिन छात्रों को बी.एड में एडमीशन लेना है, वो लोग 15 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फाइनल ईयर एग्जाम के संबंध में डीयू को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश..

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को 10 जुलाई से 15 अगस्त के बाद तक स्थगित की गई स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर ये आदेश दिए हैं। नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को 10 जुलाई से 15 अगस्त के बाद तक स्थगित की गई स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए हलफनामा दाखिल करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया। कोर्ट के अनुसार इस हलफनामें में यूनिवर्सिटी को ये भी बताना है कि वह परीक्षाएं ऑनलाइन, ऑफलाइन या दोनों तरह से कैसे कराएगा और इसके अलावा उसमें प्रस्तावित तारीखों का पूरा विवरण भी दे, ताकि छात्रों को स्पष्टता मिल सके।

Delhi University admissions 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इस दिन से पहले करें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए एक जरूरी खबर है। आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर दें, नहीं तो बाद में पछताना ना पड़े.. नई दिल्लीः दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन के आवेदन के लिए कल आखिरी दिन है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह du.ac.in पर कर सकते हैं। इस साल अब तक कुल 4,04,315 छात्रों ने आवेदन किया है। जिसमें एमफिल कोर्सेज के लिए भी आवेदन आए हैं। आवेदनों की संख्या पिछले साल की तुलना में पहले ही अधिक हो गई है।

DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शुरू किए एडमिशन प्रोसेस, यहां जानें पूरी जानकारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) आज से एडमिशन का प्रोसेस शुरू करने वाला है। युवा डाइनामाइट पर जानिए एडमिशन से जुड़ी जानकारी.. नई दिल्लीः दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) आज से एडमिशन का प्रोसेस शुरू करने वाला है। एडमिशन संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी कर दी जाएगी। साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भी जारी किए जाएंगे। ये एडमिशन प्रोसेस ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, Mphil और PhD कोर्सेज में दाखिले के लिए होगा। पिछले साल 30 मई से 22 जून के बीच रजिस्ट्रेशन करें। 28 जून को पहली कट-ऑफ जारी की जाएगी।

Chhattisgarh Admissions 2020: स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया को लेकर बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने पर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जानें क्या है खबर युवा डाइनामाइट पर.. छत्तीसगढ़ः स्कूलों और कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल इसके आगे की प्रक्रिया कोरोना वायरस के हालात देख कर बताया जाएगा। साथ ही स्कूल और कॉलेज कब से खुलेंगे इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसके बारे में आगे परिस्थियों को देखकर फैसला लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जून के दूसरे और तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। हालांकि अभी इस बारे में बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Admission 2020: लॉकडाउन के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया हुई शुरू, जानें यहां

लॉकडाउन के दौरान इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू हो गए हैं। UGAT, PGAT और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के लिए आप एडमिशन ले सकते हैं। युवा डाइनामाइट पर जानिए सारी जानकारी.. नई दिल्लीः लॉकडाउन के दौरान बहुत सी यूनिवर्सिटी ने एडमिशन की तारिखों को आगे बढ़ा दिया है। इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 मार्च से शुरू होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया UGAT, PGAT और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के लिए 10 मई से फिर से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जा सकते हैं।

Admission Alert: बिहार पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन 2020 रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ी, जानें यहां

जो लोग बिहार पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन 2020 में अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम (लैटरल एंट्री) की रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ा दी है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. पटनाः कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का असर छात्र वर्ग पर ज्यादा पड़ा है। कई जगहों छात्रों के एग्जाम अटक गए हैं, या फिर कहीं किसी के रिजल्ट। ऐसे में बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम (लैटरल एंट्री) की रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ा दी है। जिन लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि BCECEB ने डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2020 (लैटरल एंट्री) रजिस्ट्रेशन डेट 10 मई 2020 तक बढ़ा दी है।

ADMISSIONS OPEN: लॉकडाउन के दौरान इस यूनिवर्सिटी ने शुरू की एडमिशन प्रक्रिया, यहां जानें डिटेल..

लॉकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई और रिजल्ट पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में कई यूनिवर्सिटीज ने लॉकडाउन के दौरान एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवा डाइनामाइट पर जानिए किन-किन कोर्सेज में आप इस वक्त एडमिशन ले सकते हैं.. नई दिल्लीः अगर आप भी लॉकडाउन के दौरान किसी कोर्स में एडमिशन लेने में रूचि रखते हैं, तो यहां जाने हर एक डिटेल। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DTU), जिसने MTech, PhD, BTech, BBA, MSc, MTech, MDes और MBA सहित कई कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। MSc, BTech और PhD के लिए आवेदन फॉर्म 22 मई, 12 जून और 8 मई को dtu.ac.in पर जारी किए जाएंगे। अगर आप BBA करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके 12वीं के मार्क्स देखे जाएंगे। 12 में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों के अंकों की योग्यता के आधार पर ए़डमिशन मिलेगा। किसी भी कोर्स की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in देख लें।

error: Content is protected !!