Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

रेलवे में निकली वैकेंसी, 3445 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

रेलवे ने अंडरग्रेजुएट पदों पर निकली वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से लेवल 2 और 3 के कुल 3445 पद भरे जाएंगे। नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडरग्रेजुएट पदों पर निकली वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से अप्लाई किया जा सकता है। इसके माध्यम से लेवल 2 और 3 के कुल 3445 पद भरे जाएंगे। आखिरी तारीख 20 अक्टूबरइन पदों के लिए आवेदन आज 21 सितंबर से शुरू हो गए हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2024 है। इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में उम्मीदवारों को एप्लाई करना होगा। आवेदनों में सुधारआवेदन 20 अक्टूबर को रात 11.59 तक हो सकते हैं। वहीं शुल्क 21 और 22 अक्टूबर 2024 तक दिये जा सकेंगे। एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए विंडो 23 अक्टूबर से 1 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी। इस दौरान आवेदनों में सुधार किये जा सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी की अंडरग्रेजुएट वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 की परीक्षा पास की हो। इसके लिए आयु सीमा 18 से 33 साल तय की गई है। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। कई लेवल की होगी परीक्षाइन पदों पर सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने पर होगा। सबसे पहले सीबीटी वन टेस्ट होगा। इसे पास करने पर सीबीटी टू परीक्षा होगी। अगले चरण में पद के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसे पास करने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड में जाएंगे और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। जानें आवेदन शुल्कइन पदों के पर आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें से 400 रुपये सीबीटी 1 में बैठने के बाद रिफंड हो जाएंगे। वहीं एससी, एसटी, एक्स-एसएम, पीडब्ल्यूबीडी, महिला कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 250 रुपये देने होंगे। सारे पैसे सीबीटी 1 एग्जाम देने के बाद वापस हो जाएंगे।

RPSC RAS Recruitment 2024: आरएएस में निकली बंपर भर्ती, युवा जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी(Job) पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2 सितंबर को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के लिए विज्ञापन जारी किया था। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं.पदों की संख्याराज्य में कुल 733 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन की तिथिराज्य सेवाओं के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर, 2024 से 18 अक्टूबर, 2024 तकशैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाकिसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार (Candidate) आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उनकी उम्र कम से कम 21 वर्ष और 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी संबंधी डिटेल्स आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।एप्लकीशन फीसजनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। इस संबंध में विस्तार से जानकारी पाने के लिए और कैटेगरी के हिसाब से शुल्क देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आयोग सचिव ने बताया की ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान से संबंधित जरूरी जानकारी उचित समय पर वेबसाइट के माध्यम से दे दी जाएगी।एग्जाम पैटर्न200 अंकों की परीक्षा 3 घंटे की होगी जिसमें मल्टीपल चॉइस के 150 सवाल होंगे। ग्रेजुएट लेवल का पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा। पेपर में सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान विषय से सवाल पूछे जाएंगे।एक गलत उत्तर पर एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी।

Indian Army Agniveer Result 2024: अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें रीजन वाइस मेरिट लिस्ट

इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किये गये हैं जिसमें सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर दर्ज है। नई दिल्ली: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर रैली भर्तियों में शामिल होने के लिए आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा आयोजन 22 अप्रैल से 3 मई तक एवं एआरओ मुजफ्फरपुर के लिए 10 से 19 जुलाई तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी हुए हैं। परीक्षार्थी तुरंत ही मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरीके से डाउनलोड करें रीजन वाइस मेरिट लिस्ट • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।• अब आपको स्क्रीन पर रीजन वाइस मेरिट लिस्ट के लिंक दिखाई देंगे।• इसके बाद आपको जिस भी रीजन की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करनी है उसके आगे दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करें।• अब स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।• अब अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बता दें कि इंडियन आर्मी की ओर से मेरिट लिस्ट जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल (Tech), ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं कक्षा), ऑफिस असिस्टेंट, महिला मिलिट्री पुलिस (एमपी), सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक पदों के लिए जारी की गई है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक पूर्ण की गई थी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यूपी रोडवेज में ड्राइवरों और कंडक्टरों की निकली बंपर भर्ती

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UP Roadways) ने 15 हजार ड्राइवरों (Driver) और कंडक्टरों (Conductor) की भर्ती (Recruitment) की घोषणा की है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UP Roadways) ने 15 हजार ड्राइवरों (Driver) और कंडक्टरों (Conductor) की भर्ती (Recruitment) की घोषणा की है। इस प्रक्रिया में 10 हजार परिचालकों और 5 हजार ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी। अक्टूबर माह से यह भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता विशेष रूप से, परिचालकों की भर्ती में महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और परिवहन क्षेत्र में उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए यूपी रोडवेज ने 7 हजार बसों के संचालन की योजना बनाई है। इस विशाल आयोजन के लिए परिवहन सुविधा को सुचारू रूप से चलाने की तैयारी की जा रही है। यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया और महाकुंभ की तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी, जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

RRB NTPC Recruitment: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशी की खबर है। रेलवे ने आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर के लिए है। पदों की संख्याइसके अंतर्गत कुल 11,558 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा का नाम आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां परीक्षाग्रेजुएट स्तर पद: वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्कअंडरग्रेजुएट स्तर पद- मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट।आवेदन की तिथि14 सितंबर से शुरू। ऑनलाइन फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2024 तय की गई है। आयु सीमाउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।आवेदन शुल्कसामान्य और ओबीसी के लिए 600 रुपये है। एसटी, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी और महिलाओं के लिए 100 रुपये आवेदन फीस है।शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी/ अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिएचयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2 कौशल परीक्षण/टाइपिंग टेस्ट दस्तावेज़ सत्यापनऐसे करें आवेदन

आईआईटी में सबसे अधिक एडमिशन में दिल्ली आईआईटी जोन सबसे आगे, दूसरे नंबर पर कौन?

आईआईटी एडमिशन के मामले में दिल्ली आईआईटी जोन सबसे आगे है। आईआईटी दिल्ली जोन में सबसे ज्यादा 4152 छात्रों ने एडमिशन लिया है। नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास की रिपोर्ट में सामने आया है कि आईआईटी एडमिशन के मामले में दिल्ली आईआईटी जोन सबसे आगे रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि गुवाहाटी जोन में काफी कम नामांकन हुए। आईआईटी दिल्ली जोन में सबसे ज्यादा 4152 छात्रों ने एडमिशन लिया है। सभी राज्यों को 7 आईआईटी जोन में बांटा गयाजानकारी के मुताबिक देश के सभी राज्यों को 7 आईआईटी जोन में बांटा गया है। आईआईटी जोन्स को कुल 17965 सीटें आवंटित की गईं। आईआईटी दिल्ली जोन में दिल्ली के अलावा राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे राज्य शामिल हैं। IIT गुवाहाटी जोन में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं।ृ 250284 छात्रों ने जेईई परीक्षा क्वालिफाई कीइस साल कुल 250284 छात्रों ने जेईई परीक्षा क्वालिफाई की थी। इनमें से 180200 ने परीक्षा दी। वहीं 48284 उम्मीदवार काउंसलिंग के योग्य पाए गए। इनमें सबसे अधिक चयनित छात्र आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। इनकी संख्या 4152 है। तीसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे जोनदूसरे स्थान पर आईआईटी मद्रास जोन है। यहां 4072 छात्रों ने एडमिशन लिया। तीसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे जोन है। यहां 3712 छात्रों ने एडमिशन लिया। इसके बाद आईआईटी रुड़की जोन में 1700, पांचवे स्थान पर आईआईटी कानपुर जोन में 1669, छठे स्थान पर भुवनेश्वर जोन के 1604 और अंतिम स्थान पर आईआईटी गुवाहाटी जोन से 786 छात्रों ने आईआईटी में एडमिशन लिया।

इंडियन ऑयल में बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी, बढ़िया मिलेगी सैलरी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी करने का बेहतरीन मौका है। इसमें बिना लिखित परीक्षा के नौकरी मिलेगी। नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी करने का सुनहरा मौका आया है। अगर उम्मीदवार के पास पदों से संबंधित योग्यता है, तो इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लॉ ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। इसके माध्यम से कुल 12 पदों पर बहाली की जाएगी। नौकरी के लिए योग्यताइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी के साथ ग्रेजुएट डिग्री या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी डिग्री होनी चाहिएय़ आयु सीमाजो उम्मीदवार सामान्य/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से हैं उनकी अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। इसके साथ ही ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं उनका चयन पीजी CLAT 2024 परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर शॉट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू होगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा किया जाना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुरू करने से पहले अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार करें, जिसमें वर्तमान की पासपोर्ट फोटो और हस्ताक्षर शामिल हो। आवेदन के लिए ईमेल और मोबाइल नंबर का पंजीकरण आवश्यक है, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारत में सभी आईटीआई/डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Sail) के ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, और स्नातक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कि है। इन पदों के लिए पात्रता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथिइन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 356 पदों को भरना है। शैक्षणिक योग्यता आयुइन सभी पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। आवेदन शुल्कट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, और स्नातक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी आवेदकों की किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे करें आवेदन

डीयू ने जारी किया दाखिले का स्पॉट राउंड शेड्यूल, जानें पूरी जानकारी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए स्पॉट राउंड शेड्यूल जारी कर दिया है। स्पॉट एडमिशन राउंड के दौरान अपग्रेड और विथड्रॉ का कोई विकल्प नहीं होगा। नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों के लिए आवंटन-सह-प्रवेश के स्पॉट राउंड-1 के कार्यक्रम की घोषणा की है। जिन अभ्यर्थियों ने सीएसएएस पोर्टल पर स्नातक कोर्सेज में साल 2024-25 में दाखिले के लिए आवेदन किया था, लेकिन 17 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे तक किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है, वह अभ्यर्थी स्पॉट राउंड-1 (Spot Round-1) में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से ‘स्पॉट एडमिशन’ का विकल्प चुनना होगा। इच्छुक उम्मीदवार केवल उन प्रोग्राम+ कॉलेज संयोजनों का चयन करने में सक्षम होगा, जहां श्रेणी के अनुसार सीटें खाली हैं। अभ्यर्थी को स्पॉट राउंड में आवंटित सीट पर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट स्वीकार करने में विफलता पर डीयू में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की पात्रता खत्म हो जाएगी और वह सीएसएएस -2024 से बाहर हो जाएगा। एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगीस्पॉट एडमिशन राउंड के दौरान अपग्रेड (Upgrade) और विथड्रॉ का कोई विकल्प नहीं होगा। किसी विशेष स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगी। साथ ही स्पॉट एडमिशन के किसी भी अगले राउंड में अपग्रेड नहीं होगी। जानें स्पॉट राउंड-I के लिए शेड्यूलस्पॉट एडमिशन (Spot Admission) के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर की सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड- I के लिए 19 सितंबर 2024 रात 11:59 बजे तक आवेदन करना होगा। वहीं सीट आवंटन की घोषणा 21 सितंबर शाम 3 बजे की जाएगी। छात्रों को आवंटित सीट 21 सितंबर शनिवार शाम 3 बजे से रविवार रात 11:59 बजे तक स्वीकार करनी होगी। कॉलेज को ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृत 23 सितंबर शाम 4:59 बजे तक करना होगा। उम्मीदवार द्वारा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2024 शाम 04:59 बजे तक होगी। अब तक 72 हजार 263 विद्यार्थी दाखिला ले चुकेजानकारी के मुताबिक, डीयू ने तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया 15 सितंबर को खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों के डैशबोर्ड को फ्रीज मोड (Freeze Mode) में रखने की घोषणा की थी। डीयू ने कहा था कि 17 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे के बाद दाखिला ले चुके छात्रों को अपना प्रवेश वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीयू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक तीसरे राउंड में 15 सितंबर तक कुल 72 हजार 263 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।

केनरा बैंक में अपरेंटिस के 3000 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी जानकारी

केनरा बैंक में अपरेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। नई दिल्ली: केनरा बैंक ने अपरेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन केनरा बैंक की वेबसाइट canarabank.com पर जाकर करना है। इसके लिए आवेदन 21 सितंबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए वही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे, जिनकी प्रोफाइल NATS पोर्टल पर 100 फीसदी पूरी रहेगी। चयन 12वीं के मार्क्स के आधार पर होगाकेनरा बैंक में अपरेंटिसशिप के दौरान हर महीने 15000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। अपरेंटिसशिप एक साल के लिए होगी। इसके बाद परमानेंट जॉब नहीं दी जाएगी। अपरेंटिसशिप पद के लिए चयन 12वीं के मार्क्स के आधार पर होगा। किस वर्ग के लिए कितनी सीटेंअपरेंटिस के लिए कुल 3000 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें एससी वर्ग के लिए 479 सीट, एसटी-184, ओबीसी-740, EWS-295 और अनारक्षित वर्ग के लिए 1302 सीटें हैं। एप्लीकेशन फीसकेनरा बैंक में निकली अपरेंटिस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। हालांकि एससी, एसटी और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फ्री है। केनरा बैंक में अपरेंटिसशिप के लिए योग्यताइसके लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 1 सितंबर 1996 से पहले और 1 सितंबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी। पद के लिए योग्यताइस पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है।