Safai Karmchari Bharti: Rajasthan में सफाई कर्मचारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (Autonomous Government Department) ने सफाई कर्मचारी (Safai Karmachari) की रिक्तियों (vacancies) को भरने (Fill) के लिए अधिसूचना (Notification) जारी कर दिया है। राजस्थान के मूल निवासी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकेंगे।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।पद का नाम – सफाईकर्मीपदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 23,820 रिक्तियों को भरा जाएगा।आवदेन पत्र भरने की तिथि7 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2024 तकआवदेन पत्र में करेक्शन की तिथिआवदेन पत्र में करेक्शन 11 नवंबर से 25 नवंबर के बीच की जा सकेगी।योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। नए नियमों के तहत होने वाली इस भर्ती में अभ्यर्थी का 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। 18 से 40 साल की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।कार्यानुभवउम्मीदवार के पास सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का एक साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सड़क सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का काम करने वाली कंपनी व ठेकेदारों से प्रमाण पत्र हासिल करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।आवेदन फीसइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी और दिव्यांगजनों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।ऐसे करें आवेदन
डीयू में दाखिला लेने का आखिरी मौका, जानें कहां-कहां खाली हैं सीटें

डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने का अंतिम दौर जारी है। इससे उन छात्र-छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा, जिन्हें अभी तक किसी कोर्स और कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया है। नई दिल्ली: डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अब कुछ कॉलेजों और कोर्सेज में खाली बची 4725 सीटों के लिए डीयू एक मॉपअप राउंड आयोजित कर रहा है। मॉपअप राउंड में दाखिले के लिए 29 सितंबर को रात 11.59 बजे तक पंजीकरण किया जा सकेगा। फिर 6 अक्टूबर तक दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। इससे उन छात्र-छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा, जिन्हें अभी तक किसी कोर्स और कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया है। 16 कॉलेजों की सूची में सीटें खालीकॉलेजों में यह दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर होगा। इच्छुक छात्र-छात्राओं को यह जानना जरूरी है कि किन कॉलेजों और कोर्सेज में मॉप अप राउंड में दाखिला लेने का विकल्प उपलब्ध है। जानकारी के मुचताबिक डीयू की ओर से सीएसएएस पोर्टल पर दी गई 16 कॉलेजों की सूची में अलग-अलग कोर्सेज में सीटें खाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा खाली सीटें महिला कॉलेजों और ईवनिंग कॉलेजों में हैं। इन कॉलेजों में सीटें खालींअदिति महाविद्यालय, स्वामी श्रद्धानंद, भगिनी निवेदिता और जाकिर हुसैन कॉलेज में 500 से ज्यादा सीटें खाली हैं। इसके अलावा कालिंदी कॉलेज, भारती कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज जैसे महिला कॉलेजों में 250 से ज्यादा कोर्सेज में सीटें खाली हैं। श्यामलाल कॉलेज, भारती कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में भी 200 से ज्यादा सीटें रिक्त हैं।
वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर AIIMS में नौकरी पाने का मौका

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। पटना: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। एम्स ने सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस पद के लिए संबंधित योग्यता रखने वाले एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 52 पदों पर बहाली की जायेगी। आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी कैटेगरी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। वहीं भूतपूर्व सैनिक//पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है। आयु सीमाजो भी उम्मीदवार एम्स पटना भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर रहा है उसकी अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। इसके बाद ही आवेदन करने के लिए योग्य माने जायेंगे। योग्यताएम्स पटना भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिये गये संबंधित योग्यता होनी चाहिए। सैलरीएम्स पटना भर्ती 2024 के जरिए जिसका भी चयनित होता है उन्हें सैलरी के तौर पर 7वें सीपीसी, मैट्रिक्स के लेवल– 11 के अनुसार 67700 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा एनपीए व स्वीकार्य सामान्य भत्ते भी मिलेंगे। कैसे होगा सेलेक्शनएम्स पटना भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
Odisha Police Constable Job: ओडिशा में पुलिस कॉन्स्टेबल की निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: ओडिशा (Odisha) में पुलिस विभाग (Police Department) में नौकरी (Job) पाने वाले युवाओं (youth) के लिए खुशखबरी है। ओडिशा पुलिस ने कांस्टेबल (Constable) पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ओडिशा पुलिस स्टेट सिलेक्शन बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल के 1360 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरु हो गए हैं। आवेदक (Candidate) ऑफिशियल वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।पद का नामपुलिस कांस्टेबलपदों की संख्या1360आवेदन की तिथि23 सितंबर से शुरू कर दी गई है।आवेदन की अंतिम तिथिऔर ऐसे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 18 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं।शैक्षिक योग्यताओडिशा सिपाही भर्ती 2024 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ओडिशा या इसके समकक्ष बोर्ड से 10th क्लास/ मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण किया हो।आयु सीमाइसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमनुसार छूट छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। ऐसे करें अप्लाई
RRCAT Apprenticeship: ITI पास युवाओं के लिए अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी में आईटीआई पास के लिए निकली भर्ती नई दिल्ली: आईटीआई (ITI) पास युवाओं (Youth) के लिए अपरेंटिसशिप (Apprenticeship) के पदों (Post) पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (RRCAT) ओर से निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक अपरेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है।पदों की संख्याविभिन्न ट्रेड अपरेटिंस के कुल 120 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें से 18 रिक्तियां एससी के लिए, 24 रिक्तियां एसटी और 18 ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए आरक्षित हैं।आयु सीमाइस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 6 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।पात्रताइस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।इतना मिलेगा स्टाइपेंडउम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों की मेरिट सूचित वेबसाइट पर 14 अक्तूबर, 2024 को प्रसारित की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 11,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
Bumper Job in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, जानिए किन विभागों में खुले रास्ते

नई दिल्ली: नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए खुशी की खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh government) ने विभिन्न पदों (Post) पर नौकरियों (Job) का पिटारा खोल दिया है। प्रदेश में अब तक लगभग आठ विभागों में 3 474 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं। जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग ने दी है।इसी तरह गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 806 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिली है।स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों पर स्वीकृति के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में सहायक मार्शल के पदों और आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों भर्ती की प्रक्रिया जारी है।वन विभाग में वन रक्षक सहित अन्य संवर्ग के कुल 66 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों पर तथा कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती का रास्ता खुल गया है।
Nabard Recruitment 2024: नाबार्ड में ग्रुप-सी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (Nabard) ने ग्रुप-सी ऑफिस अटेंडेंट (Office Attendant) के पदों (Post) के लिए भर्ती (Recruitment) का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (Apply) कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बता दें कि इस पद के लिए आवेदन का लिंक 2 अक्टूबर को सक्रिय होगा। पदों की संख्यानाबार्ड द्वारा 108 ऑफिस अटेंडेंट के पदों को इस भर्ती प्रक्रिया में भरा जाएगा।आवेदन की तिथिइन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अक्तूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक रहेगी।शैक्षिक योग्यता नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।आयु सीमाअभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।आवेदन शुल्कनाबार्ड के ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए श्रेणीवार अलग-अलग आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 450 रुपयेअनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति- 50 रुपयेऐसे करें आवेदन
UP में ITI में दाखिले की बढ़ी तारीख, जल्दी करें आवेदन

यूपी में आईटीआई में दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि 29 सिंतबर तक बढ़ा दी गई है। इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आईटीआई में दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि 29 सिंतबर तक बढ़ा दी है। जिन छात्रों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है वह 29 सितंबर 2024 तक दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई का कोर्स करने पर छात्र सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट नौकरी भी पा सकते हैं। इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। आईटीआई करने से इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्लंबर, वेल्डर, फिटर, रिफ्रिजरेशन मैकेनिक या फिर बेकरी और कंफेक्शनरी में दक्षता हासिल कर सकते हैं। आईटीआई करने के फायदेआईटीआई करने के बाद आप भारतीय रक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (DRDO), टाउनशिप और बड़े-बड़े रिफाइनरी में नौकरी और रेलवे में नौकरी पा सकते हैं। कई विभागों में समय-समय पर आईटीआई करने वालों की भर्ती निकलती रहती है। आईटीआई कोर्सेज में फिस 5000 से 50000 रुपये के बीच होता है। अलग-अलग राज्यों में थोड़ा-बहुत फीस में अंतर देखा गया है। प्राइवेट कॉलेजों में फिस महंगी होती है। दाखिल के लिये दस्तावेजयूपी में आईटीआई में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर की प्रति, अंक पत्रों की प्रमाणित प्रतियां, सभी मूल प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना अनिवार्य है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए प्रवेश की जानकारी दी जाएगी। अगर किसी छात्र को ज्यादा जानकारी चाहिए तो वह अपने नजदीकी आईटीआई केंद्र से संपर्क कर सकता है। साथ ही टोल फ्री नंबरों पर 0522-4150500, 7897992063 संपर्क किया जा सकता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन

बैंक ऑफ बड़ौदा में बीसी सुपरवाइजरों के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। अगर आप बैंक में काम करने के इच्छुक हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीसी सुपरवाइजरों के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिये आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। भर्ती के माध्यम से बीसी सुपरवाइजरों के पदों पर बहाली होगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिये गये संबंधित योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमाजो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं उनकी आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और युवा उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 65 वर्ष है। कैसे होगा सेलेक्शनइस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्तियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें अप्लाईजो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहा हैं उसे निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को भरकर सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, साबरकांठा क्षेत्रीय कार्यालय, दूसरी मंजिल परफेक्ट एवेन्यू, शामलाजी हाईवे रोड, सहकारी जिन, हिम्मतनगर- 383001 इस पते पर भेजना होगा।
HPCL Recruitment: एचपीसीएल में JE के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के बीच साझेदारी वाली एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने विभिन्न पदों (Post) पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों (Candidate) से आवेदन (Application ) आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hrrl.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं।आवेदन की तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अक्तूबर, 2024 है।पदों की संख्यापदों के लिए कुल 100 रिक्तियों की घोषणा की है। पदों के नामआवेदन की पात्रताजिन उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या BE/B.Tech है, वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। कुछ पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा।ऐसे करें आवेदन