Section-Specific Split Button

राजस्थान कृषि विभाग में कई पदों पर वैकेंसी, देखें अंतिम तिथि

राजस्थान कृषि विभाग में कई पदों पर नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। भर्ती के लिये आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जायेगी। जयपुर: राजस्थान कृषि विभाग में ऑफिसर लेवल के कई पदों पर वैकेंसी निकली है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिये आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जायेगी। अभ्यर्थी 19 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिये अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी की डिटेलएग्रीकल्चर ऑफिसर और रिसर्च ऑफिसर समेच तमाम पदों पर सरकारी नौकरी की यह भर्ती राजस्थान कृषि विभाग के अलग-अलग डिपार्टमेंट में की जाएगी। योग्यताआवेदन करने के लिए संबंधित उम्मीदवारों के पास बीएससी/मास्टर्स डिग्री 2nd क्लास एम.एससी (Ag) की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाराजस्थान की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18-20 वर्ष और अधिकतम उम्र सभी पदों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी। सैलरीअभ्यर्थियों को लेवल-11,12 और 14 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। चयन की प्रक्रियाअभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। हालांकि आयोग अन्य पद्धतियां भी अपना सकता है। आवेदन शुल्कसामान्य और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 600 रुपये देने होंगे। ओसीबी/बीसी/एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये का शुल्क देना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी सुधार भी कर सकते हैं, लेकिन करेक्शन चार्जेस के रूप में 500 रुपये देने होंगे। राजस्थान कृषि विभाग की इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

UKPSC Recruitment: यूकेपीएससी ने लेक्चरर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ग्रुप-सी सेवा (सामान्य शाखा और महिला शाखा) सहित लेक्चरर (Lecturer) के पदों पर भर्ती के (Recruitment) लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अक्तूबर से कर सकेंगे।  आवेदन की अंतिम तिथिआवेदक 7 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्या 613 लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन शुल्कसामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 172.30 रुपयेएससी, एसटी- 82.30 रुपयेपीडब्ल्यूडी- 22.30 रुपये शैक्षिक योग्यतामान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण चयन प्रक्रियाइन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और स्क्रीनिंग टेस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें आवेदन1. आधिकारिक पोर्टल psc।uk।gov।in पर जाएं।2. होम पेज पर आवेदकों को “भर्ती अधिसूचना” विकल्प पर जाना होगा।3. पीडीएफ  “उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता-समूह ‘सी’) सेवाएं सामान्य / महिला शाखा परीक्षा -2024” खोलें और इसे ध्यान से पढ़ें।4. आवेदन करने के लिए लिंक” पर क्लिक करें5. अब आवेदकों को अपना पंजीकरण पूरा करना होगा या जो आवेदक पहले से पंजीकृत हैं वे अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं।6. अपना आवेदन पत्र सही विवरण के साथ पूरा करना होगा।7. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।8. आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करें।

ये यूनिवर्सिटी अग्निवीरों को नौकरी के साथ-साथ दे रही पढ़ाई का मौका

अग्निवीर सेना में नौकरी करने वाले अब पढ़ाई भी कर सकेंगे। इनके लिये सागर विश्वविद्यालय कम्युनिटी और डिस्टेंस एजुकेशन के कोर्स करा रहा है। सागर: अग्निवीर (Agniveer) सेना में नौकरी करने के साथ-साथ अब पढ़ाई करने का भी मौका मिल रहा है। सागर विश्वविद्यालय कम्युनिटी और डिस्टेंस एजुकेशन के कोर्स करा रहा है। इसके लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां अब तक 500 अग्निवीर दाखिला ले चुके हैं। सागर की केंद्रीय यूनिवर्सिटी डॉक्टर हरि सिंह गौर (Hari Singh Gaur) के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक जायसवाल ने बताया कि सागर में सेना की यूनिट महार रेजिमेंट और सागर विश्वविद्यालय दोनों संस्थाओं ने मिलकर एक एमओयू किया है। विश्वविद्यालय ने यह जिम्मेदारी उठाई है कि अग्निवीरों की शिक्षा बाधित नहीं होगी। उन्हें उच्च शिक्षा दी जाएगी। शुरुआती कोर्सकम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से सर्टिफिकेट कोर्स इन प्रोफेशनल कम्युनिकेशन और सर्टिफिकेट कोर्स इन इंटरप्रेन्योरशिप में प्रवेश दिया गया है। यह कोर्स अग्निवीरों को व्यावसायिक भाषा ज्ञान में परिपक्वता प्रदान करेंगे। कम लागत में उद्यमिता के लिए प्रेरित करेंगे। अग्निवीरों की कक्षाओं का संचालन महार रेजिमेंट सेंटर (Mahar Regiment Center) में ही होगा।

यूपी में हेल्थ वर्करों के लिये बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा। UPSSSC Female Health Worker Vacancy 2024 में फॉर्म भरने और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2024 है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के परिवार कल्याण महानिदेशालय अंतर्गत होनी है। 4892 पद सामान्य चयन और 380 पद विशेष चयन के जरिए भरे जाएंगे। योग्यताउत्तर प्रदेश महिला हेल्थ वर्कर ग्रुप C की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। ANM सर्टिफिकेट के साथ यूपी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2023 Score Card होना अनिवार्य है। PET 2023 स्कोर कार्ड के आधार पर ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। एज लिमिटभर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर होगी। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। सैलरीचयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा तय किया गया वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को UPSSSC PET 2023 स्कोर कार्ड में प्राप्त अंकों के जरिये शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदन शुल्कसभी वर्गों के आवेदकों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। लिखित परीक्षा में विषयगत ज्ञान से संबंधित 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय अवधि 120 मिनट यानी दो घंटे होगी। इस परीक्षा में 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UPSSSC Health Worker Job: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार (Candidate) 28 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं। भर्ती पात्रता, पदों की संख्या, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में पढ़ें-पद का नाममहिला स्वास्थ्य कार्यकर्तापदों की संख्याआयोग का लक्ष्य 5272 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पदों को भरना है। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (सामान्य चयन) की 4,892 और स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) (विशेष चयन) की 380 रिक्तियां हैं।आवेदन की तिथियोग्य उम्मीदवार 28 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2024 है।आवेदन पत्र में सुधार की तिथिउम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए 04 दिसंबर, 2024 तक का समय दिया जाएगा।आवेदन शुल्कआवेदकों को सिर्फ 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।शैक्षिक योग्यता और पात्रताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवार एएनएम प्रमाण पत्र के साथ 10+2 इंटर पास हो। इसके अलावा, उसका यूपी के नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना भी जरूरी है। उम्मीदवार विस्तृत पात्रता मानदंड के लिए आधिकारिक नोटिस देखें।

यूपी के इस कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, अंतिम तिथि 25 अक्टूबर

जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर में वरिष्ठ सहायक व कनिष्ठ सहायक के कुल 43 पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आवेदन मांगे गये हैं। यह आवेदन जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक कार्यालय में स्वीकार किये जाएंगे। नोएडा: जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर में वरिष्ठ सहायक व कनिष्ठ सहायक के कुल 43 पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आवेदन मांगे गये हैं। यह जानकारी उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुसार जनपद न्यायाधीश श्री अवनीश सक्सेना (Avnish Saxena) ने जानकारी दी। इस समय जिला न्यायालय में वरिष्ठ सहायक के कुल 22 पद और कनिष्ठ सहायक के 21 पद खाली हैं। अस्थायी रूप से इन पदों को भरने के लिए 65 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिये आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। यह आवेदन जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक कार्यालय में स्वीकार किये जाएंगे। इस पद के लिये आवेदकों की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए, जो सेवानिवृत्त कर्मचारी होने चाहिए। नियुक्ति अस्थायी रूप से होगी। जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने क्या कहा?आवेदन के प्रारूप और विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक किसी भी कार्य दिवस पर जिला न्यायालय (District Court) के प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने कहा कि यह पहल न्यायालय के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक है।

Gorakhpur: एम्स में निकली सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती

एम्स गोरखपुर में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकली है। यहां कुल 144 पदों को भरा जाएगा। गोरखपुर: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज गोरखपुर द्वारा सीनियर रेजिडेंट पद के लिए आवेदन मांगें गये हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां कुल 144 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से एनाटोमी, एनास्थिया, डेंटिस्ट्रिया, ईएनटी, न्यूरो सर्जरी, पैथोलॉजी रेडियोलॉजी समेत कुल 32 विभागों में सीनियर रेजिडेंट पद खाली हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 39 पद, EWS के लिए 20, obc के 45 पद, SC के 26 और ST के 14 पद शामिल हैं। योग्यताइन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में MD/MS/DNB/MDS में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सेंट्रल/राज्य मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। नॉन मेडिकल उम्मीदवारों के पास MSC की डिग्री और संबंधित फील्ड में PhD होना आवश्यक है। आयुआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है। वहीं SC/ST के उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल, ओबीसी को 3 साल की छूट दी गई है। आवेदनUnreserved/EWS/OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। SC, ST, PWBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। कैसे करें आवेदनइसके लिए उम्मीदवारों को AIIMS Gorakhpur में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। साक्षात्कार की डेट से संबंधित जानकारी जल्द ही एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

UIIC AO 2024: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी की होगी भर्ती

नई दिल्ली: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर बंपर भर्तियां निकली है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी है, जो भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली है। जिसका सकल प्रीमियम लगभग 19,852 करोड़ रुपये है। यह तेजी से बढ़ती हुई कंपनी है।आवेदन की तिथिपंजीकरण प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू होगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए पंजीकरण विंडो 5 नवंबर को बंद हो जाएगी।परीक्षा की संभावित तिथि- 14 दिसंबर, 2024 है।पदों की संख्यायूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 200 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं।आवेदन शुल्कUIIC AO भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार अलग-अलग है। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए अनुसार आवेदन शुल्क/सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा।आयु सीमा21-30 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।आवेदन प्रक्रिया

NTPC Recruitment: एनटीपीसी में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर नौकरियों की भरमार

नई दिल्ली: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) में नौकरी (Job) पाने का सपना देख रहे युवाओं (Youth) के लिए शानदार अवसर है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी (Candidate) एनटीपीसी की ऑफिसियल वेबसाइट https://ntpc.co.in पर जाकर आवेदन (Apply) कर सकते हैं।पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 50 पदों पर बहाली की जाने वाली हैआवेदन की तिथिआवेदन करने की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2024 से लेकर 28 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली है।शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान या कॉलेज से कृषि विज्ञान यानी एग्रीकल्चर साइंस में बीएससी पास होना चाहिए।आवेदन शुल्कअगर आप जनरल, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदक हैं तो आपका एप्लीकेशन फी ₹300 निर्धारित किया गया है। वहीं पर अगर आप एससी, एसटी, पीडब्लूडी या महिला वर्ग के उम्मीदवार हैं तो आपका आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या नेट बैंकिंग के माध्यम से होगा।आयु सीमाNTPC की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जा सकती है।चयन प्रकियाइसमें भर्ती होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी कि सीबीटी देना होगा इस परीक्षा को पास करने के बाद ही आपका इंटरव्यू और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और सभी को पास करने के बाद ही आपको चयन किया जाएगा।जानिए आवेदन प्रक्रिया 

Gujarat University में पीएचडी एडमिशन के लिए परीक्षा की तारीख आउट

गुजरात यूनिवर्सिटी (Gujarat University) ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने एग्जाम की डेट भी घोषित कर दी है। गांधीनगर: पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गुजरात यूनिवर्सिटी (Gujarat University) ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला किया है। इच्छुक विद्यार्थी को अब 25 अक्टूबर तक का समय होगा। वह अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर और फीस जमा कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी ने एग्जाम की डेट भी घोषित कर दी है। विद्यार्थियों को 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया की अन्य चरणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।कैसे करें रजिस्ट्रेशन 19 नवंबर को एलिजिबल और नॉन एलिजिबल विद्यार्थियों की लिस्ट जारीपीएचडी कोर्से में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को gcas.gujgov.edu.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के लिए 27 अक्टूबर तक का वक्त दिया जाएगा। 14 अक्टूबर से 13 नवंबर के दौरान एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी समेत जरूरी डॉक्यूमेंट्स विद्यार्थियों को सबमिट करने रहेंगे। फिर पीएचडी में प्रवेश के लिए 19 नवंबर को एलिजिबल और नॉन एलिजिबल विद्यार्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी। 30 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा19 से 21 नवंबर के दौरान एलिजिबिलिटी को लेकर विद्यार्थी को कोई शिकायत हो तो जरूरी डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने के लिए मौका दिया जाएगा। फिर 26 नवंबर को अपडेटेड प्रोविजनल एलिजिबिलिटी लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी 28 नवंबर को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे और पीएचडी में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित होगी।