दिल्ली में 28 नवंबर से शुरू होगी नर्सरी की एडमिशन प्रक्रिया

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के एडमिशन की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इस शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन पत्र 25 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे। नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के एडमिशन की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इस शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन पत्र 25 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे। करीब-करीब 1730 प्राइवेट स्कूल नर्सरी समेत अन्य कक्षाओं के लिए दाखिले करेंगे। सोमवार को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट और स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिशन क्राइटेरिया अपलोड किया गया। एडमिशन लिस्ट कब होंगे जारी ?पहली एडमिशन लिस्ट 17 जनवरी 2025 को जारी होगी। दूसरी लिस्ट 3 फरवरी को जारी होगी। अगर सीटें खाली रह गईं तो तीसरी लिस्ट 26 फरवरी को जारी की जाएगी। वहीं एडमिशन का अंतिम दिन 14 मार्च है। कैसे मिलेगा दाखिला?स्कूलों में 100 पॉइंट सिस्टम के आधार पर एडमिशन होगा, जिसमें डिस्टेंस या नेबरहुड क्राइटेरिया को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। इसके अलावा सिबलिंग्स और एल्युमिनाई जैसे क्राइटेरिया के लिए 10-20 पॉइंट दिये जाएंगे। 3 जनवरी 2025 तक सभी आवेदन करने वाले बच्चों की सूची और 10 जनवरी तक 100 पॉइंट सिस्टम के तहत अंक तालिका वेबसाइट पर अपलोड होगी। इसी आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कैबिनेट सचिवालय में स्टॉक वेरिफायर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

कैबिनेट सचिवालय में स्टॉक वेरिफायर के पदों पर वैकेंसी निकली है। इस नौकरी के लिए 2 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन करना होगा। नई दिल्ली: कैबिनेट सचिवालय में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। कैबिनेट सचिवालय ने स्टॉक वेरिफायर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वह कैबिनेट सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस नौकरी के लिए 2 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन करना होगा। कितनी मिलेगी सैलरीचयनित उम्मीदवार को 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स का लेवल-4 के तहत 25500 रुपये से 81100 प्रतिमाह सैलरी का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही मूल वेतन पर 20% सुरक्षा भत्ता भी दिया जाएगा। कैसे करें आवेदनसबसे पहले कैबिनेट सचिवालय के महानिदेशालय पुनर्वास की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्मेट डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरना होगा। आवेदन फॉर्म को अपने संबंधित जिला सैनिक बोर्ड या राज्य सैनिक बोर्ड के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन ईमेल के माध्यम से dgrddemp@desw.gov.in पर भेजना होगा।
Bhadohi News: काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी कट ऑफ जारी

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी कट ऑफ जारी हो गई है। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करके 25 से 28 नवंबर तक प्रवेश लेना होगा। भदोही: काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी, एमए और एमकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कॉलेज प्रशासन ने बीती शनिवार को दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी है। यहां 14 विषयों में सीधे प्रवेश मिलेगा और पांच विषयों में प्रवेश के लिए वरीयता सूची आधार पर बनेगा। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करके 25 से 28 नवंबर तक प्रवेश लेना होगा। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। पहली वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश पूर्ण होने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से शनिवार को 19 विषयों में प्रवेश के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी की गई। इसमें प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, गणित, चित्रकला, समाजशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान और हिंदी सहित कुल 14 विषयों में मेरिट का निर्धारण नहीं किया गया। उपरोक्त 14 विषयों में छात्र-छात्राएं सीधे प्रवेश पा सकेंगे। एमकाम के लिए 67.70 से 52.08 तक, भौतिक विज्ञान में 65 से 46.60 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। वनस्पति विज्ञान में 68.73 से 66.40 तक, जंतु विज्ञान में 71.70 से 70 और रसायन विज्ञान में 68.90 से 67.60 अंक पाने वाले छात्रों को प्रवेश मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दूसरी वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थी 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे। 25 से 28 नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अलग-अलग विभागों में काउंसिलिंग होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन फार्म, हाईस्ककूल, इंटरमीडिएट, स्नातक का अंक पत्र, टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र, एंटी रैगिंग शपथ पत्र भी जमा करेंगे।
भारतीय सेना में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

भारतीय सेना में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। इच्छुक आवेदक 28 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 8 पदों पर बहाली की जाएगी। नई दिल्ली: भारतीय सेना में नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए सेना ने जज एडवोकेट जनरल शाखा के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए अविवाहित पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी निकाली है। जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वह भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक 28 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 8 पदों पर बहाली की जाएगी। कौन कर सकता है आवेदनउम्मीदवार जो आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। CLAT PG 2024 का स्कोर भी आवेदन के लिए अनिवार्य है। उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया या राज्य के बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकरण के लिए योग्य होना चाहिए। संबंधित डिग्री बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी भी अनिवार्य है। आयु सीमाइस पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 साल होनी चाहिए। सैलरीचुने गए उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में 49 सप्ताह का प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 56,100 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
NCW Recruitment: राष्ट्रीय महिला आयोग में कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने विभिन्न पदों पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट (ncw.nic.in) पर जाकर आवेदन (Apply) करना होगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की तिथिपंजीकरण की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2024 है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 33 पदों को भरना है। आयु सीमाउम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार की आयु 56 वर्ष से कम होनी चाहिए। इन पदों पर होगी भर्तीजिसमें सीनियर प्रिसिंपल प्राइवेट सेक्रेटरी, रिसर्च ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क आदि के पद शामिल है। पात्रता मानदंडकुछ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष है जबकि कुछ अन्य पदों के लिए स्नातक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तथा विशेष डिग्री होनी आवश्यक है। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार की आयु 56 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (ncw.nic.in) पर जाकर नोटिफिकेशन पीडीएफ और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। 2. अब आवेदन फार्म में मांगे गए सभी विवरण को ध्यान से दर्ज करें। 3. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करके एक लिफाफे में रख ले। 4. अब इस भरे हुए फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर भेज दें। संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय महिला आयोग, प्लॉट नंबर 21, जसोला इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली-110025
CBI Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (centralbankofindia.co.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 253 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की तिथिपद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2024 तक है। परीक्षा की तिथिऑनलाइन परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी और साक्षात्कार की संभावित तिथि जनवरी 2025 का दूसरा सप्ताह है। आवेदन शुल्कअनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये + जीएसटी है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये + जीएसटी है। चयन प्रक्रियाचयन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टेस्ट/परिदृश्य आधारित परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
UP Police Result: यूपी पुलिस का रिजल्ट हुआ घोषित, इस लिंक से करें चेक

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल परिणाम (Constable Result) 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार (Candidate) यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर अपने नतीजे चेक (Check) कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का कटऑफ जारी हो चुका है। उम्मीदवार कटऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में करीब 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं। जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल की अंतिम उत्तर कुंजी 30 अक्तूबर को जारी की गई थी और 9 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी। यूपीपीआरपीबी ने पाया कि अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई 70 आपत्तियां सही थीं और तदनुसार अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया। इस भर्ती परीक्षा में करीब 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं। ऐसे करें रिजल्ट चेकसबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर, ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024’ (परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध) नामक लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद आपका ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024’ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें। जनवरी में होगा दस्तावेजों का परीक्षण बता दें कि दस्तावेजों का परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड द्वारा जल्द ही इससे संबंधित सूचनाएं जारी की जाएंगी।
IDBI Bank Recruitment: आईडीबीआई में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने 500 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और 100 स्पेशलिस्ट-एग्री एसेट ऑफिसर (AAO) सहित 600 रिक्तियों के लिए आधिकारिक तौर पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथिआवेदक 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याभर्ती का उद्देश्य भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की विभिन्न शाखाओं में सामान्य और विशेषज्ञ के कुल 600 पदों को भरना है। आयु सीमापदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है, जिसमें सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अक्तूबर, 2024 के अनुसार की जाएगी। आवेदन शुल्कइन पदों के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 1050 रुपये लागू है। पात्रता मानदंड1. जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘O’ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों (SC, ST और PWD आवेदकों के लिए 55%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 2. विशेषज्ञ-कृषि संपत्ति अधिकारी (AAO) पद के लिए समान प्रतिशत मानदंड के साथ कृषि से संबंधित क्षेत्रों में चार वर्षीय डिग्री का होना आवश्यक है। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाएं।2. अब मुखपृष्ठ पर, “भर्ती अधिसूचना” टैब पर क्लिक करें, फिर “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक का चयन करें।3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें पंजीकरण फॉर्म प्रदर्शित होगा।4. अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड बनाने के लिए अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।5. अब क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र पूरा करें।6. अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।7. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।
Railway Recruitment: रेलवे में खिलाड़ियों के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने अपने खेल कोटा भर्ती अभियान के माध्यम से प्रतिभाशाली एथलीटों के लिए रेलवे में भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से पूर्वी रेलवे में लेवल 1,2,3,4 और 5 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती मे शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rrcrecruit.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2024 है। आवेदन की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 60 पदों को भरना है आयु सीमासभी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है, किसी भी वर्ग के लिए कोई छूट नहीं है। इन पदों पर होगी भर्तीइस भर्ती में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, क्रिकेट, निशानेबाजी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी समेत आदि रिक्तियां शामिल है। आवेदन शुल्कइन पदों के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 500 (परीक्षण में भाग लेने के बाद 400 वापसी योग्य को रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/महिला/अल्पसंख्यक/ईबीसी उम्मीदवारों को 250 (परीक्षण में भाग लेने के बाद पूरी तरह वापसी योग्य) का शुल्क देना होगा। पात्रता मानदंड1. स्तर 4 या 5 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।2. लेवल-2 या 3 के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए।3. स्तर 1 के लिए कक्षा 10वीं पास या आईटीआई प्रमाण पत्र के वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे होगा चयनअभ्यर्थियों का चयन खेल ट्रायल में उनके प्रदर्शन, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट रैंकिंग के आधार पर किया जाता है, जिसमें ट्रायल स्कोर और शैक्षणिक उपलब्धियों दोनों को ध्यान में रखा जाता है। खेल परीक्षण: यह परीक्षा अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमताओं और उनके संबंधित खेल विषयों में विशेषज्ञता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है। प्रदर्शन, कौशल और फिटनेस के आधार पर अंक दिए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन: अभ्यर्थियों को वैध शैक्षिक एवं खेल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पात्रता अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची: खेल ट्रायल के अंकों और शैक्षणिक योग्यताओं को मिलाकर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
AMU Recruitment: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में टीचर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने टीचर (Teacher) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी टीचर के पदों पर भरा जाएगा। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से जारी है। उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन के अलावा उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भी जमा करना होगा। आवेदन तिथिआवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2024 है। आवेदन की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 24 पदों को भरना है। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमे पदानुसार 30/35/40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। इन पदों पर होगी भर्तीप्राइमरी टीचर (PRT) के लिए 8 पद, टीजीटी टीचर (हिन्दी, मैथमेटिक्स, साइंस, उर्दू) के लिए 6 पद और पीजीटी टीचर (बायोलॉजी, कॉमर्स) के लिए 10 रिक्तियां शामिल है। पात्रता मानदंड1. प्राइमरी टीचर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, 2 साल का एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा/B.EL.ED/स्पेशल एजुकेशन होना चाहिए। 2. टीजीटी टीचर के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीएड होना चाहिए।3. पीजीटी टीचर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री और बीएड डिग्री होनी चाहिए। इन सभी पदों पर इन योग्यताओं के अलावा सीटेट/यूपीटेट एग्जाम पास होना आवश्यक है। आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र को फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ नीचे दिए पते पर भेजना होगा।सेलेक्शन कमिटी सेक्शन (नॉन टीचिंग), रजिस्ट्रार ऑफिस, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़-202002, उत्तर प्रदेश, इंडिया।