BEL Recruitment: बीईएल में इंजीनियरों के लिए मौका, जानिए आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस फिलहाल जारी है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट (https://bel-india.in/) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और वैकेंसी से जुड़ी सब डिटेल चेक कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू कर दी गई है। आवेदक 20 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। पदों की संख्या बीईएल (BEL) की ओर जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 137 पदों पर भर्ती की जाएगी। ट्रेनी इंजीनियर के कुल 67 पदों पर निुक्तयिां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया इन पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और मेक्ट्रॉनिक्स विभागों से संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियरों के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। रिटेन एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया आयु सीमाट्रेनी इंजीनियर- -I के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, प्रोजेक्ट् इंजीनियर- -I पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अपर एज लिमिट 32 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को संबंधित डिग्री में 55% और उससे अधिक अंक होने चाहिए। साथ ही, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को डिग्री में पास होना चाहिए। वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना होगा। ऐसे करें आवेदन स्टेप 1: सबसे पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं। स्टेप 2: होमपेज पर “Career” सेक्शन पर क्लिक करें। स्टेप 3: फिर, ट्रेनी इंजीनियर-I और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I (PDIC, बेंगलुरु) के भर्ती लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 4: आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण करें। स्टेप 5: पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। स्टेप 6: आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा, जिसे सुरक्षित रखें। स्टेप 7: आवेदन का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
India Post GDS Recruitment: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए बंपर नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इंडिया पोस्ट की ओर से आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट (indiapost.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू कर दी गई है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 3 मार्च 2025 तय की गयी है। पदों की संख्या ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 21413 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। शैक्षिक योग्यताग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का देश में की भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण किया हो। गणित एवं अंग्रेजी में अभ्यर्थी ने पासिंग मार्क्स अवश्य प्राप्त किये हों। आयु सीमाइसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। डाक विभाग की यह भर्ती उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत अन्य सभी राज्यों के लिए है। चयन प्रक्रिया: ग्रामीण डाक सेवक बनने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के बेस पर होगा। कैसे करें आवेदन• इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाना होगा।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले Registration पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।• इसके बाद Stage 2.Apply Online लिंक पर क्लिक करके फॉर्म को पूरा कर लें।• अब Fee Payment पर क्लिक करके तय शुल्क जमा कर दें।• अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
SAIL में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

नई दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। सेल ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) में विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार (sail.co.in) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती के जरिए कुल 12 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन तिथियदि आप इन पदों पर काम करने की इच्छा रखते हैं तो आप 21 फरवरी तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 69 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 6 फरवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशन के दिन के आधार पर की जाएगी। पात्रता एसएआईएल में विभिन्न पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी/प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की डिग्री भी आवश्यक है। अन्य पदों के लिए एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। ऐसे करें आवेदनसेल के इन पदों के लिए जो भी आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक दिन अधिकतम 60 प्रारंभिक जांच किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
Medical Officer Recruitment: MBBS डिग्री वालों के लिए नौकरियों का खुला पिटारा, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: राजस्थान विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू हो गई है। लगभग तीन साल बाद इन पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। यह भर्ती पहले सितंबर 2024 में आई थी, लेकिन इसे रोका गया और बाद में पदों की संख्या में वृद्धि की गई। इच्छुक आवेदक (www.ruhsraj.org) पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर के कुल 1480 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिभर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 है। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 45 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पात्रता मानदंडआरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास एम.बी.बी.एस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड कैंडिडेट इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का व्यवहारिक ज्ञान एंव राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ruhsraj.org) पर जाएं।• इसके बाद ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें।• अब सभी मांगी गई जानकारी दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरें।• इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें।• अंत में आवेदन पत्र सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
PSB Recruitment: पंजाब एंड सिंध बैंक में LBO के पदों पर जॉब की बहार, जानिए पूरा अपडेट

नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट (punjaband sind bank.co.in) पर अप्लाई करना होगा। पदों की संख्यायह भर्ती 110 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। आवेदन तिथि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से चालू हुई और अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित है। शैक्षिक योग्यताबिहार में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के लिए बिहार का डोमिसाइल होना जरूरी है। आयु सीमाइस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एज लिमिट में छूट दी जाएगी। इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट्स को 850 रुपये और शुल्क देना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस देना होगा। योग्यता लोकल बैंक ऑफिसर की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रियापंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एलबीओ के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट, साक्षात्कार, फाइनल मेरिट सूची सहित अन्य के आधार पर किया जाएगा। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ऐसे करें अप्लाई
Bihar Nyaya Mitra Bharti: बिहार ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के पदों पर ढेरों नौकरियां

नई दिल्ली: बिहार के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2436 पदों को भरना है। आवेदन तिथि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से चालू हुई और अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित है। शैक्षिक योग्यताबिहार में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के लिए बिहार का डोमिसाइल होना जरूरी है। आयु सीमाआवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु (Minimum Age) 25 वर्ष और अधिकतम आयु (Maximum Age) 65 साल निर्धारित है। ऐसे करें आवेदन• उम्मीदवार सबसे पहले stat.bihar.gov.in पर जाएं।• अब होमपेज पर जाकर Bihar Panchayati Raj Department Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।• यहां पर आप खुद को पंजीकृत करें और एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।• अब मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• अंत में सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
Bihar BTSC Jobs: बिहार में Insect collectors के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने कीट संग्राहक (Insect collectors) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (btsc.bihar.gov.in) के माध्यम से 5 मार्च 2025 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं । आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 5 फरवरी से 5 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पद का नामकीट संग्रहकर्ता के पदों पर भर्ती होनी है। आयु सीमाअभयर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। पदों की संख्याबिहार तकनीकी सेवा आयोग कुल 53 रिक्तियों को भरेगा, जिसमें अनारक्षित के लिए 18, ईडब्ल्यूएस के लिए 5 और एससी उम्मीदवारों के लिए 10 रिक्तियां शामिल है। पात्रता मानदंडकीट संग्रहकर्ता पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं विज्ञान विषय के साथ पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। परीक्षा पैटर्नबिहार विधालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित इन्टरमीडिएट (विज्ञान) स्तरीय पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जाएगें। प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकृति के होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और कुल अंक 100 होंगे। परीक्षा में इन्टरमीडिएट (विज्ञान) स्तर तक के प्रश्न होंगे, जिसमें 50 प्रश्न जीव विज्ञान से संबंधित होंगे। प्रश्न-पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे। परीक्षा एक से अधिक पालियों में कंप्यूटर आधारित होगा और एक से अधिक पालियों में परीक्षा आयोजित किए जाने के कारण परीक्षा परिणाम सामान्यीकरण (Normalization) की प्रक्रिया अपनाते हुए तैयार किया जाएगा।परीक्षा पास करने के लिए निर्धारित अंक परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, पिछड़ा वर्ग को 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग को 34% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 32% अंक लाना जरूरी है। ऐसे करें आवेदन• btsc.bihar.gov.in पर जाएं।• होमपेज पर जाकर BTSC Insect Collectro Recruitment 2025 Apply Online पर जाएं।• यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।• इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भरें।• यहां मांग गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।• अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।• आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।• नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म को डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Uttarakhand Group C Job: उत्तराखंड में ग्रुप सी के पदों पर ढेरों जॉब, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘सी’ के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में सहायक कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक और प्रयोगशाला सहायक शामिल हैं। इन पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया चालू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याग्रुप ‘सी’ के 241 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन तिथि आवेदक 06 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तियां 1. सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा) 2. वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक 3. फार्मासिस्ट 4. कैमिस्ट 5. प्राविधिक सहायक वर्ग (अभियंत्रण शाखा) 6. प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) 7. मशरूम पर्यवेक्षक8. प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) 9. प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) 10. प्रयोगशाला सहायक 11. पशुधन प्रसार अधिकारी 12. खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (कैनिंग) 13. खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) 14. फोटोग्राफर 15. स्नातक सहायक 16. प्रतिरूप सहायक 17. वैज्ञानिक सहायक 18. वन दरोगा पात्रता मानदंड• उत्तराखंड में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 12वीं पास, बीएससी, डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन• यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।• यूकेएसएसएससी भर्ती 2025 के लिए लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।• अपना नाम, आयु, शैक्षिक योग्यता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जैसे सभी आवश्यक विवरण भरें।• अपना फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (जैसे आपके शैक्षिक प्रमाण पत्र) अपलोड करें।• आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।
SCI JCA Recruitment: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का गोल्डन चांस, फटाफट करें अप्लाई

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (ग्रुप ‘बी’ नॉन-गजटेड) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sci.gov.in) के माध्यम से 8 मार्च, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का उद्देश्य 241 पदों पर नियुक्ति करना है। हालांकि रिक्तियों की संख्या अस्थायी है और प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर इसमें बदलाव किया जा सकता है। आवेदन तिथि इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आयु सीमाआवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी होगी। साथ ही उन्हें कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।• अब व्यक्तिगत एवं शैक्षिक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।• अब स्कैन किए गए दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र) अपलोड करें।• इसके बाद, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान।• अंतिम आवेदन पत्र प्रस्तुत करना और उसका मुद्रण करना।
HCL Recruitment: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 10वीं पास के लिए निकली नौकरी, आवेदन तिथि नजदीक

नई दिल्ली: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने चार्जमैन (इलेक्ट्रिकल), इलेक्ट्रीशियन के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडे्टस को (www.hindustancopper.com) पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 25 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याकुल 103 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें,चार्जमैन (इलेक्ट्रिकल) के 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जबकि इलेक्ट्रीशियन ‘ए’ के 36 और इलेक्ट्रीशियन ‘बी’ के भी 36 पोस्ट पर भर्ती होगी। आयु सीमाविभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार की 01.01.2025 को अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल)/पूर्व सैनिक से संबंधित उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदक की योग्यताइलेक्ट्रीशियन ‘ए’ के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को इलेक्ट्रिकल में आईटीआई होना चाहिए। साथ ही, उन्हें बतौर Electrician चार साल का अनुभव भी होना चाहिए या फिर दसवीं कक्षा पास होने के साथ-साथ 7 साल का संबंधित फील्ड में अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, सरकारी इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से वैलिड परमिट होना चाहिए। इलेक्ट्रीशियन बी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रिकल में ITI होने के साथ बतौर Electrician तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिया या फिर छह साल के अनुभव के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा, अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सहित अन्य डिटेल्स की जांच करने के लिए नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं। साथ ही, इसके अनुसार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदनसबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://www.hindustancopper.com/ पर जाना होगा। उसके बाद होमपेज पर एचसीएल भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें। यहां, आवश्यक विवरण प्रदान करें।आवेदन पत्र जमा करें। आवश्यक दस्तावेज जमा करें। शुल्क का भुगतान करें। एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार आवेदन पत्र को अच्छी तरह से पढ़ लें और फिर जमा कर दें। आखिरा में भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें।