UPSBCL भर्ती 2025: असिस्टेंट इंजीनियर के 57 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे होगा चयन?

Lucknow: उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPSBCL) ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। विभाग ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल और मैकेनिकल) के कुल 57 रिक्त पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इस भर्ती अभियान के लिए इच्छुक और उचित योग्यता रखने वाले अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण UPSBCL की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए 50 पद और असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए 7 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPSBCL) में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल और मैकेनिकल) बनने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (https://bridgecorporationltd.com) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। क्या है शैक्षणिक योग्यता? इस भर्ती अभियान के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री (AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से) मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से) साथ ही आवेदकों ने GATE परीक्षा उत्तीर्ण की हो आयु सीमा और मिलेगी छूट इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यूपी के SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट दी जाएगी। क्या होगी चयन प्रक्रिया? उम्मीदवारों का चयन कुछ जरूरी चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत GATE स्कोर कार्ड, मेरिट लिस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। ऐसे करें आवेदन 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://bridgecorporationltd.com) पर जाएं।2. होम पेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।3. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।4. अपनी फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षिक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।5. फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें और सबमिट करें।6. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
Bank of Baroda में निकली भर्ती; आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें वैकेंसी का पूरा विवरण

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने 2025 के लिए विभिन्न मैनेजरियल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। बैंक ने कुल 41 पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में उपलब्ध पदबैंक में कुल 41 पद भरे जाएंगे, जो विभिन्न मैनेजरियल स्तरों से संबंधित हैं। इन पदों में शामिल हैं आवेदन के लिए योग्यताइन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के लिए निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है। यह योग्यता बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तार से दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आवश्यक शैक्षिक और अनुभव संबंधी मानदंडों को समझा जा सके। आवेदन शुल्क चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, या अन्य मूल्यांकन विधियों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रकार, चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी जिससे सबसे योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। परीक्षा फॉर्मेट और न्यूनतम योग्यता आवेदन कैसे करें?इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर Careers या Recruitment सेक्शन में इस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। वहां आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2025 है, अतः उम्मीदवार समय पर आवेदन करना न भूलें। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में मैनेजरियल पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। योग्यता के अनुसार आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें ताकि आप इस प्रतियोगिता में सफल हो सकें। सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए यह मौका न गवाएं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं।
ब्रिटिश काउंसिल ने भारतीय छात्रों के लिए शुरू किया ‘वर्चुअल प्री-डिपार्चर ब्रीफिंग’, जानें आवेदन प्रक्रिया और लाभ

New Delhi: यूके में उच्च शिक्षा हासिल करना भारतीय छात्रों के बीच एक लोकप्रिय सपना है, लेकिन वीजा प्रक्रिया, कॉलेज चयन और विदेश में रहने की तैयारी जैसी जटिलताओं के कारण कई बार छात्र भ्रमित और परेशान हो जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से ब्रिटिश काउंसिल ने भारतीय छात्रों के लिए ‘वर्चुअल प्री-डिपार्चर ब्रीफिंग’ कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कार्यक्रम छात्रों को यूके में पढ़ाई शुरू करने से पहले आवश्यक दिशा-निर्देश और जानकारी प्रदान करेगा। यह वर्चुअल सेशन 29 जुलाई, 2025 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए छात्र britishcouncil.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने वाले छात्रों को सेशन का लिंक ईमेल के माध्यम से कुछ दिन पहले भेजा जाएगा। क्या है वर्चुअल प्री-डिपार्चर ब्रीफिंगयह एक विशेष वर्चुअल कार्यक्रम है जिसे उन छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें यूके के किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय से कंडीशनल या अनकंडीशनल ऑफर मिल चुका है। खासतौर पर वे छात्र जो 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में शरद ऋतु या सर्दियों से अपनी पढ़ाई शुरू करने की योजना बना रहे हैं, इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। सेशन में क्या-क्या मिलेगा?इस दो घंटे के सेशन में छात्रों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। छात्रों को कैसे होगा फायदा?यह कार्यक्रम न सिर्फ छात्रों की शंकाओं का समाधान करेगा, बल्कि उन्हें एक नए देश, संस्कृति और शिक्षा प्रणाली में खुद को ढालने के लिए मानसिक रूप से तैयार भी करेगा। पूर्व छात्रों के अनुभव जानकर नए छात्रों को असली परिस्थितियों को समझने और सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। आवेदन कैसे करें?ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आयोजित यह सेशन नि:शुल्क है, लेकिन इसके लिए पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक छात्र www.britishcouncil.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें सेशन लिंक ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। इस पहल से यूके में पढ़ाई का सपना देख रहे हजारों भारतीय छात्रों को न केवल सही दिशा मिलेगी, बल्कि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी विदेश यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।
Govt Job: राजस्थान में सहायक कृषि अभियंता पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू, जानें वैकेंसी की पूरी जानकारी

New Delhi: राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अभियंता (Assistant Agriculture Engineer – AEE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 281 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस तारीख से शुरू होगी आवेदनबता दें कि आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 26 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्सयह भर्ती राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत निकाली गई है। कुल 281 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 101, ओबीसी वर्ग के 59, ईडब्ल्यूएस के 28, एमबीसी के 14, एससी के 45 और एसटी के लिए 34 पद आरक्षित हैं। यह अवसर खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो कृषि तकनीक और इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं। शैक्षिक योग्यताआपकी जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी होना जरूरी है। आयु सीमा और चयन प्रक्रियाआयु सीमा की बात करें तो RPSC ने उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन इन तीनों चरणों में सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद किया जाएगा। क्या है आवेदन शुल्क ?आवेदन शुल्क के बारे में बताया गया है कि सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा जबकि ओबीसी, बीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। कितनी मिलेगी सैलरीचयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार की पे मैट्रिक्स लेवल L-14 के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमें विभिन्न सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे। यह वेतनमान युवाओं के लिए आकर्षक माना जा रहा है और यह कृषि क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी शुरुआत हो सकती है। ऐसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि पहले से पंजीकरण है तो सीधे लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करना आवश्यक है। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर लें। आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें, जो भविष्य में काम आ सकता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती से कृषि क्षेत्र में युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कृषि अभियंता के पदों पर चयनित उम्मीदवार नई तकनीकों के माध्यम से किसानों को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे और राज्य की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेंगे। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
कम स्कोर, कोई चिंता नहीं! जानिए CUET के बाद के विकल्प और करियर बदलने की राह

New Delhi: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) ने देशभर में उच्च शिक्षा में दाखिले की प्रक्रिया को एकरूप किया है। लेकिन हजारों छात्र ऐसे हैं जो कम स्कोर के कारण निराश हैं और सोच रहे हैं कि अब उनका भविष्य क्या होगा। वहीं दूसरी ओर, बहुत से स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं जिन्होंने मास्टर्स तो किसी एक विषय में किया, लेकिन अब वे अपने करियर की दिशा बदलना चाहते हैं। ऐसे छात्रों के लिए यह रिपोर्ट खास है। CUET में कम स्कोर पर भी मिल सकता है दाखिलाअगर आपका CUET स्कोर अपेक्षा से कम है, तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। कई विश्वविद्यालय और कॉलेज अभी भी ऐसे कोर्स ऑफर करते हैं जिनमें कट-ऑफ कम होती है। इसके लिए छात्रों को कुछ बातों पर ध्यान देना होगा: 1. नॉन-केंद्रीय विश्वविद्यालय और प्राइवेट कॉलेज विकल्प हैंकई राज्य विश्वविद्यालय, डीम्ड और प्राइवेट कॉलेज CUET स्कोर के आधार पर प्रवेश देते हैं लेकिन उनकी कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम होती है। जैसे – डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़, जीएलए यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, आदि। 2. वेटिंग लिस्ट और स्पॉट राउंड का रखें ध्यानकुछ केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कट-ऑफ की अंतिम सूची में सीटें बच जाती हैं। ऐसे में स्पॉट राउंड या वेटिंग लिस्ट में नाम आने पर आपको मौका मिल सकता है। 3. स्किल-बेस्ड कोर्स पर करें विचारयदि स्कोर बहुत कम है, तो स्किल डेवलेपमेंट कोर्स (डिजिटल मार्केटिंग, डाटा एनालिटिक्स, ग्राफिक डिजाइनिंग आदि) से शुरुआत कर आप करियर बना सकते हैं। मास्टर्स के बाद करियर चॉइस कैसे बदलें?मास्टर्स करने के बाद यह सोचना कि अब करियर तय हो गया है, गलत धारणा है। आज के दौर में स्किल्स और रुचि के आधार पर करियर बदला जा सकता है। यहां कुछ उपाय दिए गए हैं: 1. ब्रिज कोर्स और डिप्लोमा से करें नई शुरुआतअगर आपने मास्टर्स इतिहास में किया है लेकिन अब आपको साइबर सिक्योरिटी में दिलचस्पी है, तो आप 6–12 महीने के प्रोफेशनल कोर्स या पीजी डिप्लोमा से नए क्षेत्र में कदम रख सकते हैं। 2. अपस्किलिंग और सर्टिफिकेशन का सहारा लेंNPTEL, Coursera, Udemy और SWAYAM जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आप सर्टिफाइड कोर्स कर सकते हैं, जो इंडस्ट्री में वैल्यूबल माने जाते हैं। 3. इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स से हासिल करें अनुभवकरियर बदलते समय शुरुआती अनुभव जरूरी होता है। फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट या इंटर्नशिप से अनुभव लेकर नई जॉब्स के लिए खुद को तैयार करें। निष्कर्षCUET में कम स्कोर या मास्टर्स के बाद विचार बदलना कोई असामान्य बात नहीं है। आज के समय में शिक्षा और करियर में लचीलापन है। जरूरी है कि छात्र अपने विकल्पों को समझें, रिसर्च करें और सही दिशा में आगे बढ़ें।
बिहार पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल की भर्ती, 4361 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

New Delhi: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आ गया है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 4361 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवेदन की प्रक्रिया आज, 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती न केवल बिहार बल्कि देश के अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भी खुली है। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, उनके पास हल्का मोटर वाहन (LMV) या भारी मोटर वाहन (HMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, पिछड़ा वर्ग (OBC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष, OBC/EBC महिलाओं के लिए 28 वर्ष और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया को सरल रखा गया है ताकि उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के फॉर्म भर सकें। आवेदन करने के लिए सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “महत्वपूर्ण सूचना: बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें (विज्ञापन संख्या 1.02/2025)” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें, जिसमें मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता और शैक्षिक योग्यता आदि भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन पत्र में अन्य विवरण भरें और निर्धारित शुल्क जमा करें। अंत में, फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य रख लें। आवेदन शुल्क कितना लगेगा? सामान्य, ओबीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 675 रुपये है। वहीं, बिहार के एससी, एसटी, सभी वर्ग की महिलाओं और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 5,180 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो न केवल बिहार पुलिस में शामिल होना चाहते हैं बल्कि देश की सेवा में भी अपना योगदान देना चाहते हैं। ड्राइवर कॉन्स्टेबल के रूप में चयनित उम्मीदवारों को न केवल सम्मानजनक नौकरी मिलेगी, बल्कि स्थिरता और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। कैसे करें तैयारी? इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट से गुजरना होगा। इसलिए, अपनी शारीरिक फिटनेस और ड्राइविंग कौशल में सुधार करें। साथ ही, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता पर आधारित प्रश्नों की तैयारी शुरू कर दें।
RPSC ने सीनियर टीचर के 6500 पदों पर निकाली भर्ती; जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया
Jaipur: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, खासकर उनके लिए जो सरकारी नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं। बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य भर के विद्यालयों में शिक्षकों की भारी संख्या में भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आयोग ने सीनियर टीचर (ग्रेड II) के कुल 6500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 19 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in)(https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के लिए की जा रही है। शैक्षणिक योग्यताशैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और वह विषय ग्रेजुएशन में वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल होना चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थी के पास राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा इन एजुकेशन अनिवार्य है। विज्ञान विषयों के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री में से कम से कम दो विषय ग्रेजुएशन में होने चाहिए। सामाजिक विज्ञान के लिए इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र जैसे विषयों में से कम से कम दो का होना अनिवार्य है। आयु सीमा और आवेदन शुल्कआयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, क्रीमी लेयर पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए शुल्क 600 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, नॉन-क्रीमी लेयर पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहरिया आदिम जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद मेरिट लिस्ट बनेगी और फिर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य ज्ञान, राजस्थान की संस्कृति, इतिहास, करंट अफेयर्स और एजुकेशनल साइकोलॉजी पर आधारित होगा। परीक्षा का विवरणइसमें 100 प्रश्न होंगे और कुल 200 अंक निर्धारित हैं, परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी। दूसरा पेपर संबंधित विषय की जानकारी पर आधारित होगा जिसमें सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे और 300 अंक निर्धारित हैं, जिसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। कैसे करें आवेदन ?आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार को आयोग की वेबसाइट पर जाकर New Registration करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरकर, दस्तावेज अपलोड कर और शुल्क जमा कर आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। सफल आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें। यह भर्ती राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन कर तैयारी शुरू कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय दाखिला: दूसरी CSAS लिस्ट इस दिन होगी जारी, रहें तैयार

New Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत अपनी पहली आवंटन सूची जारी कर दी है, जिसने लाखों छात्रों के सपनों को नई उड़ान दी है। इस सूची में जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सीट कन्फर्म कर सकते हैं। लेकिन, जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में नहीं आया, उनके लिए अभी उम्मीद बाकी है। विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि दूसरी आवंटन सूची 28 जुलाई को शाम 5 बजे जारी होगी, जो नए अवसरों का द्वार खोलेगी। इतने उम्मीदवारों ने दाखिल की सीटों के लिए प्राथमिकी दरअसल, इस साल DU में दाखिले के लिए रिकॉर्ड तोड़ 239,890 उम्मीदवारों ने 69 कॉलेजों और विभिन्न विभागों में 71,642 सीटों के लिए अपनी प्राथमिकताएं दर्ज की हैं। दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि पहले राउंड में लगभग 240,000 योग्य उम्मीदवारों के प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताओं के आधार पर 93,166 सीटें आवंटित की गई हैं। इसके अलावा, एकल कन्या श्रेणी में 1,325 और अनाथ श्रेणी में 259 सीटें (127 छात्राओं और 132 छात्रों को) आवंटित हुई हैं। 1 अगस्त से शुरू होने वाले सत्र के लिए समय पर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। CSAS प्रणाली पारदर्शी और योग्यता आधारित दाखिला सुनिश्चित करती है। प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज दूसरी आवंटन सूची का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे 1 अगस्त को शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों में कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, श्रेणी प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), फोटो आईडी प्रमाण (जैसे आधार या पैन कार्ड) और सीयूईटी स्कोर कार्ड शामिल हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयार रखें दस्तावेज छात्रों को सलाह है कि वे समय पर दस्तावेज तैयार रखें और प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करें। डीयू की पारदर्शी और व्यवस्थित सीएसएएस प्रणाली छात्रों को उनकी योग्यता और वरीयता के आधार पर उचित अवसर प्रदान करती है। यह दूसरी सूची का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए एक नई शुरुआत हो सकती है। इसलिए, धैर्य और तैयारी के साथ अपने सपनों के कॉलेज में दाखिले के सपने को साकार करें।
एक अच्छे College में एडमिशन कैसे मिलता है? यहां जानें भारत के पांच बेहतरीन कॉलेज के नाम

New Delhi: हर छात्र का सपना होता है कि वह एक बेहतरीन कॉलेज में पढ़े, जहां अच्छी शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और बेहतर करियर अवसर मिलें। लेकिन किसी टॉप कॉलेज में एडमिशन लेना आसान नहीं होता। इसके लिए सही रणनीति, मेहनत और समय पर सही जानकारी जरूरी होती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन कैसे लिया जाए और भारत के टॉप कॉलेज कौन-से हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए ज़रूरी बातें1. अच्छे अंकों के साथ 12वीं पास करें: अधिकतर टॉप कॉलेजों में कट-ऑफ बहुत हाई होती है, खासकर दिल्ली यूनिवर्सिटी, मुंबई यूनिवर्सिटी या स्टीफंस कॉलेज जैसे संस्थानों में। 2. एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करें: इंजीनियरिंग के लिए JEE, मेडिकल के लिए NEET, लॉ के लिए CLAT और मैनेजमेंट के लिए IPMAT जैसे एग्जाम जरूरी होते हैं। आईआईटी, एनआईटी, एम्स, एनएलयूज जैसे संस्थान इन्हीं एग्जाम्स के आधार पर एडमिशन देते हैं। 3. सही कोर्स और कॉलेज का चयन करें: सिर्फ कॉलेज नहीं, कोर्स का भी सही चुनाव महत्वपूर्ण है। आपके इंटरेस्ट और करियर गोल्स के अनुसार कॉलेज चुनें। 4. सर्च और आवेदन प्रक्रिया को समय पर पूरा करें: हर कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया और समयसीमा अलग होती है। समय पर फॉर्म भरना और डॉक्यूमेंट तैयार रखना जरूरी है। 5. एक्स्ट्रा करिकुलर और स्किल्स भी मायने रखते हैं: कुछ कॉलेज इंटरव्यू, SOP या पर्सनल स्टेटमेंट मांगते हैं। आपके स्किल्स, अनुभव और सामाजिक भागीदारी भी चयन में मदद करते हैं। भारत के 5 बेहतरीन कॉलेज1. आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay): इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए देश का नंबर 1 संस्थान। JEE Advanced के जरिए एडमिशन मिलता है। 2. सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली (St. Stephen’s College): दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध यह कॉलेज आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में देश के टॉप कॉलेजों में गिना जाता है। कट-ऑफ बहुत हाई होती है। 3. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली: मेडिकल फील्ड के लिए यह भारत का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। NEET के माध्यम से यहां प्रवेश मिलता है। 4. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु: लॉ की पढ़ाई के लिए भारत का सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज, जहां CLAT के जरिए एडमिशन होता है। 5. श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली: कॉमर्स और इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में देश का अग्रणी कॉलेज। यहां एडमिशन के लिए कट-ऑफ बेहद हाई होती है। निष्कर्षएक अच्छे कॉलेज में एडमिशन पाना कठिन जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अगर आपने समय पर तैयारी शुरू की, सही दिशा में मेहनत की और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहे, तो टॉप कॉलेज आपकी पहुंच से दूर नहीं रहेंगे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आज से ही शुरुआत करें।
Study Tips: सपनों को सच करने का सुपर प्लान, आसानी से बनाएं टाइम टेबल

New Delhi: छात्र जीवन में समय का सही प्रबंधन सफलता का सबसे बड़ा हथियार है। चाहे आप स्कूल की किताबों में डूबे हों या घर पर सेल्फ-स्टडी कर रहे हों, एक अच्छा टाइम टेबल आपकी पढ़ाई को न सिर्फ आसान बनाता है, बल्कि उसे मजेदार और तनावमुक्त भी बनाता है। यह न केवल आपकी उत्पादकता को बढ़ाता है, बल्कि आत्मविश्वास को भी आसमान छूने का मौका देता है। आइए, जानते हैं कि कैसे एक ऐसा टाइम टेबल बनाएं, जो आपकी जरूरतों के हिसाब से ढले और आपको आपके लक्ष्यों तक पहुंचाए। अपनी जरूरतों का आकलन करें सबसे पहले अपनी पढ़ाई की आदतों और जिम्मेदारियों को समझें। क्या कोई विषय आपको रातों की नींद हराम कर रहा है? क्या आपको खेल, हॉबी या घर के कामों के लिए समय चाहिए? अपनी दिनचर्या का विश्लेषण करें और उसी हिसाब से टाइम टेबल बनाएं। उदाहरण के लिए, अगर विज्ञान में आपको ज्यादा मेहनत चाहिए, तो उसे प्राथमिकता दें और ज्यादा समय दें। छोटे लक्ष्य, बड़े सपने हर टाइम टेबल के पीछे एक मकसद होना चाहिए। क्या आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या किसी खास टॉपिक को समझना चाहते हैं? अपने लक्ष्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें। जैसे, “इंग्लिश पढ़ना” की जगह, “अध्याय 3 के 15 प्रश्न हल करना” जैसा लक्ष्य बनाएं। यह आपको केंद्रित रखेगा और प्रगति को मापना आसान होगा। प्राथमिकताओं का जादू सभी विषयों का वजन एक जैसा नहीं होता। जो विषय कठिन हैं या जिनके प्रोजेक्ट की डेडलाइन करीब है, उन्हें पहले निपटाएं। सुबह का समय, जब आपका दिमाग तरोताजा होता है, कठिन विषयों के लिए बेस्ट है। आसान टॉपिक्स को दोपहर या शाम के लिए छोड़ें। इससे आपकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल होगा। यथार्थवादी बनें, सुपर बनें ऐसा शेड्यूल बनाएं, जिसे आप सचमुच फॉलो कर सकें। 10 घंटे लगातार पढ़ाई का प्लान बनाना सपना हो सकता है, लेकिन हकीकत में यह मुश्किल है। इसके बजाय, 45-60 मिनट पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक लें। यह पॉमोडोरो तकनीक आपकी एकाग्रता को बनाए रखेगी और थकान को दूर रखेगी। ब्रेक का मस्त मंत्र लगातार पढ़ाई से दिमाग थक जाता है। हर घंटे बाद 10-15 मिनट का ब्रेक जरूरी है। इस दौरान टहलें, पानी पिएं, या कोई धमाकेदार गाना सुनें। हफ्ते में कुछ समय दोस्तों, खेल या अपनी पसंदीदा हॉबी के लिए भी निकालें। यह आपको रिचार्ज करेगा और पढ़ाई को बोझिल होने से बचाएगा। संतुलित जीवन, सुपर कामयाबी पढ़ाई के साथ-साथ नींद, खानपान और व्यायाम का भी ख्याल रखें। रात को 7-8 घंटे की नींद लें और सोशल मीडिया जैसे समय चोरों से बचें। एक सही टाइम टेबल में पढ़ाई, आराम और मस्ती का सही तालमेल होना चाहिए। नियमितता है सफलता की चाबी टाइम टेबल बनाना आसान है, लेकिन उसका पालन करना असली चुनौती है। रोज अपने शेड्यूल को फॉलो करें। अगर कुछ काम छूट जाए, तो तनाव न लें। लचीलापन अपनाएं और जरूरत पड़ने पर शेड्यूल में बदलाव करें। समय-समय पर चेक करें हर हफ्ते अपने टाइम टेबल की समीक्षा करें। क्या यह आपके लिए काम कर रहा है? अगर नहीं, तो बेझिझक बदलाव करें। नए टेस्ट, प्रोजेक्ट या अन्य जिम्मेदारियों के लिए अपने शेड्यूल को अपडेट करें। यह लचीलापन आपको हमेशा ट्रैक पर रखेगा। प्रेरणा का तड़का पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए छोटे-छोटे इनाम शामिल करें। जैसे, एक मुश्किल चैप्टर खत्म करने के बाद अपनी पसंदीदा मिठाई खाएं या कोई मजेदार वीडियो देखें। यह आपको प्रेरित रखेगा और पढ़ाई को बोझिल होने से बचाएगा। टूल्स बनाएं आपका साथी डिजिटल कैलेंडर, टू-डू लिस्ट ऐप्स या साधारण नोटबुक का इस्तेमाल करें। ये टूल्स आपके समय को व्यवस्थित करने में मदद करते हैं। रंग-बिरंगे पेन से टाइम टेबल बनाकर उसे और आकर्षक बनाएं। एक स्मार्ट टाइम टेबल आपका सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है। यह न केवल आपकी पढ़ाई को आसान बनाता है, बल्कि आपको आत्मविश्वास और प्रेरणा भी देता है। तो देर न करें, आज ही अपना सुपर टाइम टेबल बनाएं और अपने सपनों को सच करने की राह पर चल पड़ें।