IIT बॉम्बे ने विभिन्न पदों पर जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें नौकरी की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई यानी आईआईटी बॉम्बे ने कई पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए उम्मीदवार सीधा अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो चुकी है जो 27 मार्च तक जारी रहेगी। डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, आईआईटी बॉम्बे ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी है। जिसमें कुल 10 पद हैं, जो कुछ इस प्रकार है- आईआईटी बॉम्बे ने एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट में एक पद, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट में 2 पद, प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट में 2 पद, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट के लिए 2 पद और सीनियर प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट में 2 पद शामिल है। शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या कॉलेज से संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक, एमए, एमबीए, एमएससी, एमसीए की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में अनुभव भी होना चाहिए। चयन प्रक्रिया इन पदों पर उम्मीदवार का चयन किसी एग्जाम के आधार पर नहीं होगा, बल्कि इंटरव्यू के बेस पर होगा। सैलरी स्ट्रचरजो उम्मीदवार इनमें से किसी पद पर चयनित हो जाता है उसे कंपनी पद अनुसार सैलरी प्रदान करेगी। इसके साथ ही उम्मीदवार को कुछ अलाउंस भी दिया जाएगा। कैसे करें आवेदन ?सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.iitb.ac.in पर जाएं और वहां भर्ती वाले सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन करके लिखा आएगा उसमें क्लिक करें और मांगे गए दस्तावेज और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें।
BOB ने सीनियर मैनेजर के पद पर जारी की वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें न्यू डेट

नई दिल्लीः कुछ समय पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीनियर मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली थी। BOB ने इस पद पर 518 पोस्ट जारी की थी, जिसमें उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हालांकि अब बैंक ने इसकी आवेदन तारीख बढ़ा दी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, इस पद की आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू हो चुकी है। पहले इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 11 मार्च तय हुई थी, जो बदलकर 21 मार्च हो गई है। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से बीटेक, बी.ई, एमटेक, एमई, आईटी, डेटा साइंस समेत अन्य सब्जेट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एक से छह साल का वर्क अनुभव होना चाहिए। आयु-सीमा इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 24 से 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। चयनित प्रक्रिया इस पद पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, साइकोमैट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू और ग्रुप डिसक्शन के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चरइस पद पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक पद के अनुसार, 85920 रुपए से लेकर 120940 रुपए के बीच में प्रतिमाह सैलरी प्रदान करेगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वालों को 600 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं को 100 का भुगतान करना पड़ेगा। ऐसे करें अप्लाई इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाना होगा और फिर करियर वाले पेज पर क्लिक करना होगा। इसके बाद करंट ओपनिंग पर क्लिक करके अप्लाई लिंक पर जाना होगा। वहां जाकर फॉर्म फील करना होगा और फिर खुद को रजिस्ट्रेशन करके फीस का भुगतान करना होगा। अब फॉर्म जमा करें दे और इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
Private Job: Paytm कंपनी ने टीम लीडर के पद पर निकाली वैकेंसी, चाहिए होगी ये शैक्षिक योग्यता

नई दिल्लीः नौकरी की खोज में लगे हुए युवकों के लिए आज हम एक बेहतरीन अवसर लेकर आएं हैं, जिसमें उम्मीदवार को काफी अच्छी सैलरी दी जाएगी। हम बात कर रहे हैं, जानी-मानी कंपनी Paytm की। Paytm ने हाल ही में टीम लीडर के पद पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, जो उम्मीदवार इस पद के लिए शॉटलिस्ट होगा, वह पंजाब और हरियाणा में ऑफलाइन सेल्स और ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेगा। आइए आपको नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताते हैं। शैक्षिक योग्यता कंपनी के इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। जॉब लोकेशन Paytm कंपनी ने यह जॉब पंजाब और हरियाणा राज्य में निकाली है। सैलरी स्ट्रक्चरएम्बीशन बॉक्स वेबसाइट के अनुसार, कंपनी इस पद के लिए उम्मीदवार को 2 लाख से 8 लाख के बीच सालना सैलरी दे सकती है। जॉब भूमिका और जिम्मेदारी इस पद पर उम्मीदवार को पंजाब और हरियाणा में डिस्ट्रिब्यूशन और मार्केट ऑपरेशन को बढ़ाना है। इसके अलावा बड़े स्तर पर क्यूआर और सांउड बॉक्स का डेप्लॉयमेंट करना है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सेल्स टीम की पहचान करना और उन्हें भर्ती करना है। साथ ही उन्हें कोचिंग और ट्रेनिंग देना है। इसके अलावा अन्य जिम्मेदारी है। जरूरी स्किल्स इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल्स जरूर होनी चाहिए। साथ ही एमएस एक्सेल का नॉलेज, कैंडिडेट को सेल्फ मोटिवेटड करना, टेक्नोलॉजी और यूजर एक्पीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के दिमाग में ग्रोथ माइंडसेट होना चाहिए। अनुभव इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास चार साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए। जिसमें सेल्स और दिए गए स्किल्स शामिल हो।
Metro Driver Job: मेट्रो ट्रेन ड्राइवर बनने के लिए ये योग्यता जरूरी

नई दिल्ली: अगर आप मेट्रो ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते हैं तो यह जॉब आपके के लिए सबसे बेस्ट साबित होगी। तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। बढ़ते शहरीकरण और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के कारण मेट्रो ड्राइवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मेट्रो ड्राइवर या ट्रेन ऑपरेटर के एक अति जिम्मेदारी वाला कार्य है। क्योंकि इसमें हजारों यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना होता है। मेट्रो ड्राइवर बनने के लिए जरूरी योग्यताएं- • मेट्रो ड्राइवर बनने के इच्छुक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, आईटीआई (ITI) या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित तकनीकी क्षेत्र में) आवश्यक होता है।• उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग डिग्री या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा है, तो प्राथमिकता मिल सकती है।• अधिकांश मेट्रो निगमों में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच रखी जाती है। कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी मिल सकती है।• मेट्रो ड्राइवर बनने के लिए अच्छा स्वास्थ्य आवश्यक है, खासकर आंखों की रोशनी का सही होना जरूरी है। अगर आंखों से संबंधित कोई गंभीर समस्या होती है, तो उम्मीदवार इस पद के लिए अयोग्य घोषित किए जा सकते हैं। इन शहरों में होती है भर्तीदिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में जॉब के अवसर हैं। आवेदन प्रक्रिया• मेट्रो ड्राइवर की भर्ती दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन या अन्य शहरों की मेट्रो कंपनियों द्वारा की जाती है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।• लिखित परीक्षा: इसमें तकनीकी ज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न होते हैं।• मेडिकल टेस्ट: उम्मीदवार का आंखों और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसमें दृष्टि की जांच बेहद जरूरी होती है।• दस्तावेज सत्यापन: चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में, उम्मीदवारों के सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच की जाती है ताकि उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण: चयनित उम्मीदवारों को गहन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। इसमें सिमुलेटर पर अभ्यास, सुरक्षा प्रक्रियाएं और वास्तविक मेट्रो संचालन का प्रशिक्षण शामिल होता है। नियुक्ति: जब उम्मीदवार प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें आधिकारिक रूप से मेट्रो ड्राइवर के रूप में नियुक्त किया जाता है और वे अपनी नई भूमिका निभाने के लिए तैयार होते हैं।
Agniveer Bharti: भारतीय सेना में अग्रिवीर बनने का मौका, फटाफट भरें फॉर्म

नई दिल्ली: भारतीय सेना में भविष्य देखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडियन आर्मी ने अग्रिवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि इच्छुक आवेदक 12 मार्च से 10 अप्रैल, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट बीतने के बाद, कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, एससी, एसटी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये देनी होगी। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। इन पदों पर होगी भर्तियां जारी सूचना के अनुसार, इंडियन आर्मी इस वैकेंसी के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल अग्निवीर ट्रेड्समैन और सैनिक तकनीकी नर्सिंग समेत अन्य पदों पर भर्तियां करेगा। शैक्षिक योग्यताअग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए। इसके अलावा, वे उम्मीदवार, जिन्हें लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर भर्ती में प्रेफरेंस भी दिया जाएगा। अग्निवीर टेक्निकल के पदों पर भर्ती करने के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों में पास होना जरूरी है। वहीं, अन्य पदों से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन की जांच करनी होगी। ऐसे करें अप्लाई1: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।2: नीचे स्क्रॉल करें और ‘अग्निवीर अप्लाई/लॉगिन’ लिंक पर क्लिक करें।3: नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें, जबकि पहले से रजिस्टर लोग अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।4: जरूरी डिटेल्स भरकर फीस जमा करके सबमिट करें।5: फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।
NPCIL Recruitment: एनपीसीआईएल में नौकरियों की भरमार, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से एनपीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट (npcilcareers.co.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 12 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 391 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयु सीमाअभ्यर्थियों की आयु सीमा 01.04.2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।आयु में छूट:- एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/पीएच उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तियांवैज्ञानिक सहायक, वृत्तिकाग्राही प्रशिक्षु, पैरामेडिकल एवं गैर-तकनीकी कई पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसा होगा चयनइस भर्ती में चयनित होने के लिए कुछ पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा एवं पर्सनल इंटरव्यू, कुछ पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक एवं उन्नत) एवं कुछ पदों के लिए परीक्षा (प्रारंभिक एवं मुख्य) और स्किल टेस्ट से होकर गुजरना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल अधिसूचना का अवलोकन अवश्य कर लें। ऐसे करें आवेदनइस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं। इसके बाद “नवीन पंजीकरण हेतु क्लिक करें” पर टैब करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अब निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Allahabad HC Job: इलाहाबाद हाईकोर्ट में जॉब का मौका जाने न दें, फटाफट करें अप्लाई

नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अनुबंध के आधार पर रिसर्च एसोसिएट की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू की। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष रूप से नए विधि स्नातकों के लिए एक शानदार अवसर है, जिन्होंने या तो वर्ष 2025 में अपनी कानून की डिग्री पूरी कर ली है या पूरी करने वाले हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 36 पदों को भरना है। आवेदन तिथियोग्य उम्मीदवार 15 मार्च, 2025 से 1 अप्रैल, 2025 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्कउम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के साथ बैंक शुल्क के अतिरिक्त 500/- रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता• उम्मीदवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त लॉ कॉलेज या विश्वविद्यालय से पांच वर्षीय या तीन वर्षीय लॉ डिग्री प्राप्त करनी चाहिए।• यह डिग्री वर्तमान कैलेंडर वर्ष 2025 में पूरी होनी चाहिए।• वे उम्मीदवार, जो 2025 में एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।• आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एलएलबी परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। आयु सीमा• उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2025 तक कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।• उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुभव • केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अब तक वकील के रूप में प्रैक्टिस नहीं की है।• आवेदक किसी अन्य पेशे, व्यवसाय, या सेवा में भी संलग्न नहीं होने चाहिए।उम्मीदवारों को डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर एप्लिकेशन का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in/AHCRE) पर जाएं।• होमपेज पर जाकर “भर्ती” (Recruitment) टैब पर क्लिक करें।• अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र खोलें।• आवश्यक विवरण (व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि) भरें।• आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।• आवेदन पत्र जमा करें और इसकी एक प्रिंट कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Govt Job: नौकरी की है तलाश तो पढ़ें ये खबर, भारतीय नौसेना ने इस पद पर निकाली भर्ती

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने बोट क्रू स्टाफ कर्मचारी के पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसकी आवेनद प्रक्रिया कुछ दिन पहले से ही शुरू हुई है। अगर आप इस पद के लिए इच्छुक है तो नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेनद कर सकते हो। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, नौसेना ने इस पद के लिए 327 वैकेंसी निकाली है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट चार मई 2025 है। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी। शैक्षिक योग्यता इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही तैराकी भी आनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास फायरमैन से प्री-सी ट्रेनिंग कोर्स का सार्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा जो उम्मीदवार इस पद में अप्लाई करना चाहते हैं तो उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयनित प्रक्रियाइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और स्वीमिंग टेस्ट के आधार पर होगा , जो इन दोनों टेस्ट में पास हो जाता है वह इस पद के लिए चुन लिया जाएगा। क्या मिलेगी सैलरी ? चयनित उम्मीदवार को इस पद के लिए 18,000 से लेकर 63,200 रुपए के बीच प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। ऐसे करें आवेदन अधिकारिक वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डिटेल्स भरें और दस्तावेज़ व हस्ताक्षर अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें, इसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
NCL Recruitment: एनसीएल में ITI होल्डर के लिए निकली जॉब, मौका हाथ से न जाने दें

नई दिल्ली: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने डिप्लोमा, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया भी चालू हो गई है। आवेदन तिथिइच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 मार्च 2025 से 18 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1765 पदों को भरना है। आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in या सीधे nclapprentice.cmpdi.co.in पर जाना होगा। आयु सीमाइन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मार्च 2025 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षिक योग्यताइन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित डिग्री, 12वीं के साथ डिप्लोमा, या 10वीं के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। योग्य उम्मीदवार ही आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। पदों का विवरणग्रेजुएट अप्रेंटिस- इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और माइनिंग इंजीनियरिंग के लिए अवसर हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस- इसमें माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में भर्ती निकाली गई है। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस- इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट और ऑटो इलेक्ट्रीशियन समेत कई ट्रेड उपलब्ध हैं। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाएं। 2. दूसरे चरण में “अपरेंटिस भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. उम्मीदवार आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।4. अंतिम चरण में आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंट आउट लें।
बिहार के सरकारी अस्पतालों में निकली बंपर नौकरियां, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने चार नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। ये भर्तियां डेंटिस्ट, ड्रेसर, फार्मासिस्ट और जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए की जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (btsc.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याबिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 7274 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें फार्मासिस्ट के 2473 पद, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (जनरल मेडिकल ऑफिसर) के 667 पद, ड्रेसर के 3326 पद, और डेंटिस्ट के 808 पदों पर भर्ती होनी है। आयु सीमा इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 18 से 21 वर्ष रखी गई है, जो पदानुसार अलग-अलग हो सकती है। वहीं, सामान्य श्रेणी के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता फार्मासिस्टफार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अभ्यर्थी का बारहवीं कक्षा (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही उसे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से डिप्लोमा इन फार्मेसी के सभी भागों (I, II और III) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, आवेदक का बिहार फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) होना भी जरूरी है। जनरल मेडिकल ऑफिसरसामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (Medical Officer) के पद के लिए अभ्यर्थी को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) स्नातक होना अनिवार्य है। इसके समकक्ष कोई अन्य डिग्री भी मान्य होगी, बशर्ते वह संबंधित नियामक संस्थान द्वारा स्वीकृत हो। चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों को पात्र माना जाएगा, जो अपनी शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आवश्यक मेडिकल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी पूरा कर चुके होंगे। ड्रेसर और डेंटिस्टड्रेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, अभ्यर्थी को बिहार राज्य सरकार या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से “सीएमडी” (CMD) प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए। वहीं, डेंटिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों को भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (DCI) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से “बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी” (BDS) की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त करनी होगी। इन पदों के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि केवल योग्य उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) पढ़ लें।