राजस्थान में निकली Deputy Commandant की भर्ती, पढ़े अन्य डिटेल

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने डिप्टी कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन तिथि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2025 से शुरू होगी और 22 अप्रैल 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा तिथि को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। आवश्यक योग्यताएंइसके अलावा, आवेदन करने वाले उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए। यह भर्ती सेना से रिटायर हुए कैप्टन रैंक के अधिकारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें। डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन रह चुके अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को आवेदन की अंतिम तिथि तक सेना से रिटायर्ड होना जरूरी है। यदि कोई उम्मीदवार एनओसी (No Objection Certificate) के आधार पर आवेदन कर रहा है, तो उसे अंतिम तिथि से एक वर्ष के भीतर सेवाएं छोड़नी होंगी। आवेदन के दौरान एनओसी अपलोड करना अनिवार्य होगा। कैप्टन से नीचे की रैंक वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
IIT रोपड़ में निकली Assistant Professor की भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

नई दिल्ली: आईआईटी में भविष्य बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशी का मौका है। आईआईटी रोपड़ ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (iitrpr.ac.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इन पदों पर होगी भर्ती भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकाली है। चयन प्रक्रियाइन पदों पर उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सेमिनार अटेंडिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आईआईटी रोपड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजआईआईटी रोपड़ ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए ईमेल या हार्ड कॉपी के माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपनी बीटेक, एमएससी, पीएचडी आदि की मार्कशीट और डिग्री की पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी। पात्रता मानदंडअसिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री के साथ अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड होना आवश्यक है। बीटेक, सीएसई, ईई, ईसीई, मैथ और कंप्यूटरिंग, बीएससी, एमएससी, कंप्यूटर साइंस, एआई एंड एमएल, और डाटा साइंस के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, आवेदकों के पास न्यूनतम 3 साल का शिक्षण अनुभव होना जरूरी है।
Govt Job: ओडिशा ने बड़ी संख्या में निकाली भर्तियां, जानिये नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, OPSCने इस पद के लिए 5248 पोस्ट जारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल 2025 तक की है, उम्मीदवार आराम से आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यताइस पद के लिए उम्मीदवार के पास एमसीआई और एनएमसी के द्वारा एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 2 जनवरी 1993 से की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाभर्ती के लिए उम्मीदवा का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कैसे करें आवेदन ?आवेदन के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाना होगा और इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा। उम्मीदवार खुद को रजिस्ट्रेशन करें और लॉग करें। अब मांगी गई डिटेल्स को फील करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
NMDC स्टील लिमिटेड में इतनी पोस्ट खाली, ढाई लाख से अधिक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्लीः अगर आप एक बेहतरीन जॉब की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने 246 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें जनरल मैनेजर समेत अन्य पोस्ट शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, एनएमडीसी के इन पदों पर भर्ती 18 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसकी लास्ट डेट 7 अप्रैल है। जॉब की बाकि डिटेल्स जाने के लिए पूरी खबर पढ़ें। शैक्षिक योग्यता भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पोस्ट लेवल के मुताबिक, 2 से 15 साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस इन पदों पर उम्मीदवार का सिलेक्शन इंटरव्यू और दस्तावेज के वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवार को एनएमडीसी प्रति माह 60,000 से 2 लाख 80 हजार के बीच में सैलरी प्रदान करेगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 500 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। बाकि सभी के लिए निःशुल्क है। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nmdcsteel.nmdc.co.in पर जाएं और फिर करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। अब डिटेल्स फील करें और दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
Bihar Police Recruitment: बिहार में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से न जाने दें

नई दिल्ली: बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट (csbc.bihar.govt.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती में कुल 19,838 सिपाही के पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथि आवेदक 18 मार्च से 8 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताबिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी प्रमाण-पत्र, बिहार संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र भी मान्य होंगे। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यताएं भी इस पद के लिए लागू होंगी। आयु सीमा और छूट का प्रावधानउम्मीदवारों की उम्र की गणना मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग (गैर-आरक्षित) के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। वहीं, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष) को 2 साल की छूट मिलती है, जिससे उनकी अधिकतम आयु 27 वर्ष हो जाती है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) को 3 साल की छूट दी गई है, यानी उनकी अधिकतम आयु 28 वर्ष होगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग (पुरुष एवं महिला) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलती है, जिससे उनकी अधिकतम आयु 30 वर्ष हो जाती है। इसके अलावा, सभी आरक्षित वर्ग के गृहरक्षकों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्षों की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। परीक्षा पैटर्नलिखित परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यह 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा में दसवीं कक्षा के स्तर पर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन देख सकते हैं। कैसे होगा सिलेक्शन बिहार सिपाही पद पर भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा को पास करने वालों को फिजिकल टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें अप्लाई1. उम्मीदवारों को बिहार पुलिस कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा।2. इसके बाद होम पेज पर बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के लिए कांस्टेबल के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।3. अब अभ्यर्थियों को सभी जरूरी डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।4. अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।6. फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
ITBP Constable Recruitment: आईटीबीपी में खिलाड़ियों के लिए जॉब का मौका, ऐसे करे अप्लाई

नई दिल्ली: इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) फोर्स में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। आईटीबीपी ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आईटीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से विभिन्न खेलों के तहत कुल 133 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से 70 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एवं 63 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन तिथिभर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 4 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तय की गई है। शैक्षिक योग्यता इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10th) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त किया हो/ प्रतिनिधित्व किया हो। आयु सीमाइन सबके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 3 अप्रैल 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। योग्यता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। ऐसे होगा चयनचयन प्रक्रिया के लिए सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता को पूरा करते हैं। चयन डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा के जरिए किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन• आईटीबीपी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।• वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।• इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लेना है।• अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
BHU ने जूनियर क्लर्क के पद जारी की भर्ती, इस तारीख तक ओपन रहेगी आवेदन विंडो, पढ़ें बाकि डिटेल्स

नई दिल्लीः बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी बीएचयू ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया एक दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, बीएचयू ने जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट बीएचयू ने 17 अप्रैल तक जारी की है। बीएचयू ने इस पोस्ट में भर्ती के लिए 199 पद जारी किए हैं। शैक्षिक योग्यता इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री और कम से कम 6 महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। सैलरी स्ट्रक्चरजो उम्मीदवार इस पद के लिए चयनित हो जाता है उसे 19,900 – 63,200 रुपए के बीच में सैलरी दी जाएगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवार को 500 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिलाओं को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं और जॉब वाले सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद टीचिंग वाले ऑप्शन को टैब करें और फॉर्म भरें। फिर आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
LHMC ने इस पद पर जारी की वैकेंसी, आवेदन करने की अंतिम तारीख कल, जानें जॉब की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) ने सीनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए LHMC ने 273 पदें जारी की हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो चुकी है, जिसकी लास्ट कल यानी 20 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार LHMC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द आवेद करें। शैक्षिक योग्यताइस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस, बीडीएस, एमडी, एमएस, पोस्ट ग्रेजुएसन, डीएनबी और एमडीएस की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, एससी/एसटी को 5 वर्ष, पीडब्ल्यूडी के सामान्य को 10 वर्ष, पीडब्ल्यूडी के ओबीसी को 13 वर्ष और पीडब्ल्यूडी के एससी/एसटी को 15 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू की डेट 3-4-7 अप्रैल 2025 रखी गई है। सैलरी स्ट्रक्चरजो उम्मीदवार इस पद के लिए चुना जाता है उसे 67,700 रुपए से लेकर 2.08,700 रुपए के बीच में हर महीने सैलरी दी जाएगी। कैसे करें आवेदन ?अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lhmc-hosp.gov.in पर जाएं और अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें और डिटेल्स फील करें। मांग गए दस्तावेज अपलोड करें और इसे निदेशक, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शहीद भगत सिंह मार्ग, नई दिल्ली – 110001 वाले पते पर भेज दें।
Employment News: ESIC ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

नई दिल्लीः इंदौर में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईएसआईसी ने 113 पदों पर भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, ईएसआईसी ने इंदौर में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनिय रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी जारी की है। इन सभी पोस्ट पर आवेदन करने की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी, जिसकी लास्ट डेट 27 मार्च रहेगी। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस, एमडी, एमएस की डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा सीनियर रेजिडेंट के पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इस पद को छोड़कर बाकि सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 69 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन करने की फीस आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार को 500 रुपए का भुगतान करना होगा, बाकि सभी के लिए फ्री है। सैलरी स्ट्रक्चर प्रोफेसर को 1,23,100 रुपए हर महीने असिस्टेंट प्रोफेसर को 67,700 रुपए हर महीने सीनियर रेजिडेंट को 67,700 रुपए हर महीने एसोसिएट प्रोफेसर को 78,800 रुपए हर महीने इसके अलावा इन सभी को अलाउंस भी दिया जाएगा।
NCL में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, जानें नौकरी की अन्य डिटेल्स

नई दिल्लीः यदि आप भी एक बेहतरीन सरकारी जॉब की तलाश में हैं, तो बता दें कि आप एकदम सही जगह आएं हैं। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट तारीख आज यानी 18 मार्च है। अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, तो फटाफट एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। नंबर ऑफ पोस्ट एनसीएल ने इन पदों के लिए 1765 पोस्ट जारी की है, जिसमें अब तक लाखों उम्मीदवार ने आवेदन कर लिया है। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग क्षेत्र में बैचलर की डिग्री या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस और आवेदन फीस उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए मेरिट बेसिस पर किया जाएगा और आवेदन करने के लिए उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कैसे करें आवेदन ? सबसे पहले एनसीएल की वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं और फिर भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स फील करें और फॉर्म सब्मिट कर दें। फिर इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।