Section-Specific Split Button

Govt Job: नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर, OPSC में निकली बंपर नौकरियां

नई दिल्लीः ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल के पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। OPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर 5248 पोस्ट निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, OPSC की भर्ती आज यानी 25 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम की तारीख एक महीने बाद 24 अप्रैल तय हुई है। वहीं, इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस भी जमा नहीं करनी है, यह निःशुल्क आवेदन है। शैक्षिक योग्यतआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1993 से बाद का होना चाहिए। भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाOPSC में भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवार का चयन हो जाता है उन्हें OPSC के नियम अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। एग्जाम पैटर्नआपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिटन एग्जाम 200 अंको का होगा जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक होगा। यह सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप में होगा। यह एग्जाम तीन घंटे का होगा, जिसमें नेगटिव मार्किंग भी की जाएगी। कैसे करें आवेदन ?अधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें और फॉर्म भरे। अब मांग गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।

EPIL Recruitment: ईपीआईएल में मैनेजर के पदों पर जॉब का अवसर, जानिए पूरा अपडेट

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड में मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ईपीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट (epi.gov.in) पर जाकर आवेदन प्रकिया पूर्ण कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिइच्छुक आवेदक 19 मार्च से 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।  योग्यता इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक/ AMIE/ CA/ICWA/ MBA (Fin)/ LLB/ ग्रेजुएशन आदि उत्तीर्ण किया हो।  इन पदों पर होगी भर्तियांइस भर्ती के माध्यम से सीनियर मैनेजर (लीगल/ इलेक्ट्रिक/ सिविल), मैनेजर ग्रेड 1 (लीगल/ इलेक्ट्रिकल/ सिविल), मैनेजर ग्रेड 2 (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ सिविल), असिस्टेंट मैनेजर (लीगल/ फाइनेंस/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ सिविल) पदों पर भर्ती की जाएगी। आयु तिथि इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 28 फरवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।  ऐसे करें आवेदन•    आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।•    वेबसाइट के होम पेज पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।•    अब आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करें।•    पहले Don’t have an account? Register Here पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।•    रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।•    अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

PNB ने भारी संख्या में जारी की वैकेंसी, अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, फटाफट करें आवेदन

नई दिल्लीः पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने क्रेडिट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 24 मार्च है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, PNB ने कुल 350 पोस्ट जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस पद आवेदन 3 मार्च से शुरू हो चुका था। वैकेंसी डिटेल्सक्रेडिट ऑफिसर के लिए 250 पदइंडस्ट्री ऑफिसर के लिए 75 पदमैनेजर-आईटी पद के लिए 5 पदसीनियर मैनेजर-आईटी पद के लिए 2 पदमैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 पदसीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 पदमैनेजर डेटा साइंटिस्ट पद के लिए 3 पदसीनियर मैनेजर डेटा साइंटिस्ट के लिए 2 पद शैक्षिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीआई या बी. टेक की डिग्री होनी चाहिए, वो भी 60 प्रतिशत अंक के साथ। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 38 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियापीएनबी बैंक के इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन ऑनलाइट रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और मेरिट बेसिस के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए उम्मीदवार को pnbindia.in की वेबसाइट पर जाना होगा और करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद RECRUITMENT 2024-25 वाले लिंक पर क्लिक करके एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें। ध्यान रखें कि इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।

इस राज्य में ड्राइवर सह कंडक्टर के पदों पर बंपर जॉब, ये भी करें अप्लाई

नई दिल्ली: तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTU) ने ड्राइवर सह कंडक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप 10वीं पास हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (arasubus.tn.gov.in) के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 3274 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 21 मार्च से 21 अप्रैल, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।  पात्रता मापदंडजो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 10वीं या SSLC उत्तीर्ण होना चाहिए और उन्हें तमिल में बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए।  वैध भारी परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का कम से कम 18 महीने का अनुभव होना चाहिए। प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र, बैज और वैध कंडक्टर लाइसेंस 01.01.2025 को या उससे पहले प्राप्त किया गया हो। आयु सीमाउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 जुलाई, 2025 तक 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयुसीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। ऐसे करें आवेदन•    टीएनएसटीयू की आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in. पर जाएं।•    होम पेज पर उपलब्ध टीएनएसटीयू भर्ती 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।•    एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।•    पंजीकरण हो जाने पर खाते में लॉगिन करें।•    आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।•    सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।•    आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

OPSC MO Recruitment: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर जॉब की बहार, नहीं चूके गोल्डन चांस

नई दिल्ली: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (opsc.gov.in.) के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 5248 पदों को भरा जाना है। पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक इस भर्ती के लिए 25 मार्च से 25 अप्रैल, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मापदंड•    पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा•    अभ्यर्थी की आयु सीमा 1 जनवरी 2025 तक 21 से 32 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, अर्थात उसका जन्म 2 जनवरी 1993 से पहले तथा 1 जनवरी 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। चयन प्रक्रियाचिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा में 200 अंकों का एक पेपर होगा। इसमें 200 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिनका OMR मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। लिखित परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कटक/भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। ऐसे करें आवेदन •    ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (opsc.gov.in.) पर जाएं।•    होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।•    अपना पंजीकरण कराएं और मेडिकल ऑफिसर लिंक पर क्लिक करें।•    आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज (यदि कोई हो) अपलोड करें।•    एक बार हो जाने पर, सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।•    आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

DFCCIL द्वारा निकाली गई भर्ती पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जानें नौकरी की अन्य अपडेट

नई दिल्लीः डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (DFCCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। इस भर्ती के लिए DFCCIL ने  642 पोस्ट जारी की है जिसमें जूनियर मैनेजर सहित अन्य पद शामिल है।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, DFCCIL में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरू हो चुकी थी, जो 22 मार्च यानी आज तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।  वैकेंसी डिटेल्स और शैक्षिक योग्यता  DFCCIL ने एमटीएस, एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार होनी चाहिए। एमटीएसः 10वीं पास और मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 साल का आईटीआई सर्टिफिकेटएग्जीक्यूटिवः तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा जूनियर मैनेजरः आईसीडब्लूए, एमबीए, सीए, सीएस, पीजी डिप्लोमा आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।  सैलरी स्ट्रक्चर1. एमटीएस : 16,000 से लेकर 45,000 रुपए तक प्रतिमाह2. एग्जीक्यूटिव : 30,000 से लेकर 1,20,000 रुपए तक प्रतिमाह3. जूनियर मैनेजर : 50,000 से लेकर 1,60,000 रुपए तक प्रतिमाह चयन प्रक्रियाजूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिवः इन पदों पर चयन सीबीटी 1 और 2 टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। एमटीएसः इस पद के लिए उम्मीदवार का चयन सीबीटी 1 व 2 टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक दक्षता परीक्षण और इवैल्यूएशन टेस्ट के आधार पर होगा।  आवेदन फीस जो उम्मीदवार जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन कर रहा है उसे 1 हजार रुपए जमा करने होंगे। वहीं, जो एमटीएस पद के लिए अप्लाई कर रहा है उन उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन निःशुल्क है।  कैसे करें आवेदन ?सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dfccil.com पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेर करके मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें और फीस जमा कर दें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Govt Job: AIIMS ने विभिन्न पदों पर निकाली नौकरी, दो लाख से अधिक मिलेगी सैलरी, जानिये जॉब की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। AIIMS ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, AIIMS ने 97 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल है। उम्मीदवार को आवेदन के समय तीन हजार रुपए की फीस जमा करनी होगी। आइए आपको वैकेंसी की फुल डिटेल्स बताते हैं। AIIMS ने इन पदों पर निकाली भर्तीऋषिकेश के AIIMS अस्पताल ने प्रोफेसर के पद के लिए 29 पोस्ट, एडिशनल प्रोफेसर के पद के लिए 15 पोस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए 26 पोस्ट और एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए 27 पोस्ट जारी की है। शैक्षिक योग्यताआवेदन के लिए मेडिकल उम्मीदवारों के पास एमडी और एमएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, नॉन मेडिकल उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री और पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास अनुभव भी होना जरूरी है। आयु सीमाकिसी भी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से 58 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चर कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिए गए लिंक aiimsrishikesh.edu.in पर जाएं और नौकरी वाले सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म फील करके फीस भुगतान करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। अब फॉर्म सब्मिट कर दें।

SSC ने निकाली क्लर्क की भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क और सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in.) पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं और अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 106 पदों को भरा जाना है।  आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 20 मार्च 2025 से 10 अप्रेल तक आवेदन कर सकते हैं।  आयु सीमा•    उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है और उसकी आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसकी मुद्रित प्रति, सभी प्रकार से पूर्ण आवश्यक दस्तावेजों के साथ उम्मीदवार के संबंधित सेवा/संवर्ग नियंत्रण प्राधिकारी द्वारा विधिवत रूप से “क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक संख्या 12, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003” को भेजनी होगी। ध्यान रहे यह कॉपी दिनांक 20 अप्रैल शाम 6 बजे तक पहुंच जानी चाहिए। ऐसे करें आवेदन 

Bank Of India ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने का सही तरीका

नई दिल्लीः बैंक में नौकरी करने की इच्छा है तो बैंक ऑफ इंडिया ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है जिसमें BOI बैंक ने अप्रेंटिसशिप के पोस्ट पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, BOI बैंक ने पोस्ट के लिए 400 पदें जारी की है जिसमें उम्मीदवार 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च थी, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 28 मार्च कर दी। शैक्षिक योग्यताBOI बैंक द्वारा निकाली गई वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। इन राज्यों में निकली भर्तीBOI बैंक ने यूपी, बिहार, दिल्लीष छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, राजस्थान और तमिलनाडु में भर्ती निकाली है। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदन ?BOI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म फील करें। अब फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

Govt Job: RSMSSB ने चतुर्थ श्रेणी के पद निकाली वैकेंसी, 10वीं पास को मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी पर 50 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, RSMSSB ने इस पद में 53,749 पोस्ट निकाली है। हालांकि इससे पहले RSMSSB ने 52,453 पोस्ट जारी की थी, जो बढ़ा दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। शैक्षिक योग्यताRSMSSB द्वारा निकाली गई भर्ती पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास केवल 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमाभर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से के आधार पर होगी। वहीं, आरक्षित वर्ग को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चरRSMSSB में जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाता है उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल एक के अनुसार सैलरी दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवारों की भर्ती के लिए RSMSSB लिखित परीक्षा औऱ दस्तावेज वेरिफिकेशन के आधार पर चयन करेगी। एग्जाम पैटर्नलिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 10वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। 200 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, मैथ्य और जनरल नॉलेज के सवाल शामिल होंगे। आवेदन फीसआवेदन करने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार से 600 रुपए का भुगतान लिया जाएगा। बाकि सबको 400 रुपए जमा करने होंगे। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं और नोटिफिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करें। जहां पर चतुर्थ श्रेणी लिखा होगा उसमें क्लिक करके नियमानुसार अप्लाई करें और फॉर्म सब्मिट कर दें। जरूरत के लिए अपने पास इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

error: Content is protected !!