BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर जारी की वैकेंसी, बिना परीक्षा दिए होगा चयन, पढ़ें पूरी खबर

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यदि आप इस पद के लिए इच्छुक हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, BPSC ने यह भर्ती बिहार मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में निकाली है। जिसमें आवेदन करने की लास्ट तारीख 7 मई 2025 है। आइए फिर आपको नौकरी की सारी जानकारी बताते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमडीएस, एमएस, एमडी, डीएनबी की डिग्री और मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिटेंड पर काम करने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को अनुभव कम से कम तीन साल का होना चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 48 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारो को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चर BPSC चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक सैलरी प्रदान करेगी। चयन प्रक्रिया BPSC के इस पद पर उम्मीदवार का चयन परीक्षा के आधार पर नहीं होगा बल्कि शैक्षिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल उम्मीदवार को 100 रुपए और राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग से 25 रुपए भुगतान करना पड़ेगा। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके खुद को रजिस्ट्र करें। 3. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांग गए डिटेल्स फील करें। 4. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। 5. इसका एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें।
UKSSSC: उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए जॉब ही जॉब, ऐसे मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदक 5 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 63 पदों को भरना है। आयु सीमा उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 21 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। हालांकि, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ग्रुप-सी सहायक लेखाकार और अन्य पदों की भर्ती नियमावली 2025 के अनुसार, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तीसहायक लेखाकार, रिकॉर्ड कीपर-कम-स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक III (लेखा) और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। शैक्षणिक योग्यता उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवारों को वाणिज्य क्षेत्र में विभिन्न स्तरों की शैक्षणिक योग्यताएं अनिवार्य हैं। सहायक लेखाकार और कार्यालय सहायक III (लेखा) जैसे पदों के लिए वाणिज्य में स्नातक डिग्री (बी.कॉम या बीबीए) अथवा अकाउंटेंसी में मास्टर डिग्री आवश्यक है। वहीं रिकॉर्ड कीपर-सह-स्टोर कीपर और कैशियर डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए न्यूनतम योग्यता वाणिज्य स्ट्रीम से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा निर्धारित की गई है। टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर दक्षताइन पदों के लिए हिंदी टाइपिंग स्पीड एक अनिवार्य योग्यता है, जो न्यूनतम 4000 से लेकर 6000 कुंजी डिप्रेशन प्रति घंटा तक हो सकती है, जबकि कुछ पदों के लिए अंग्रेजी टाइपिंग (7000 कुंजी प्रति घंटा) और एमएस ऑफिस का ज्ञान भी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को हिंदी देवनागरी लिपि का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
Rajasthan Group D Job: राजस्थान में 10वीं पास के लिए बंपर जॉब, अंतिम तिथि नजदीक

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशी का मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर जॉब निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी (rssb.rajasthan.gov.in) और (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान में 53,749 पदों को भरा जाएगा।। आवेदन तिथि आवेदक 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमाइस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। शैक्षिक योग्यताराजस्थान ग्रुप-डी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (सेकेंडरी) पास होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी 10वीं कक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे भी इस सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि, चयन के समय उन्हें उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
BPSC Recruitment: बिहार में Assistant Professor के पदों पर नौकरी की बहार, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ये भर्तियां बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (https://bpsc.bihar.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि आवेदन की तिथि 8 अप्रैल से 7 मई 2025 है। पदों की संख्याबिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तियांBPSC द्वारा जारी भर्ती में 25 विभिन्न विभागों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। इनमें से सबसे ज्यादा पद एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (125), औषधि (120), स्त्री रोग एवं प्रसव (120), और शिशु रोग (106) विभागों के लिए हैं। नीचे विभागवार पदों की संख्या दी गई है। योग्यता इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ एमडीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उन्हें मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के रूप में कम से कम तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। चयन शैक्षणिक योग्यता के अंकों और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास एमडी/ एमएस, पीएचडी, और सरकारी क्षेत्र में कार्यानुभव का भी मूल्यांकन किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर https://bpsconline.bihar.gov.in जाना होगा। 2. होमपेज पर “BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें। अब यहां मांगी गई जरूरी जानकारी भरें। 3. आवेदन फॉर्म को सबमिट करें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
IDBI Bank Recruitment: आईडीबीआई बैंक में जॉब के अवसर, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का वालों के लिए शानदार अवसर है। आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in.) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 119 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथिपंजीकरण प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होगी और 20 अप्रैल, 2025 को बंद होगी। पात्रता मापदंडशैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड पदवार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, जिसमें बीटेक, बीई, बीएससी, एमएससी, सीए, एमबीए, एमसीए, बीसीए और स्नातक से परास्नातक तक शामिल है। शैक्षणिक योग्यता के अलावा कार्य अनुभव भी आवश्यक है। जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पंजीकरण करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। आधिकारिक अधिसूचना नीचे उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया• उपरोक्त पद/पद के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा घोषित आयु, शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव आदि के निर्धारित पात्रता मानदंडों की प्रारंभिक जांच शामिल होगी। • प्रारंभिक जांच के बाद और दस्तावेजों के सत्यापन के बिना उम्मीदवारी सभी पदों/ग्रेडों के लिए अनंतिम होगी और मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के अधीन होगी। • सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया यानी ग्रुप डिस्कशन और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए बुलाया जाएगा।
KGMU: केजीएमयू ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर जॉब ही जॉब, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट (www.kgmu.org) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या भर्ती अभियान में कुल 733 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन तिथिइन पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 14 मई, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी 07 मई, 2025 तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। आयु सीमाइस भर्ती के लिए आवेदन करने अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में 60 अंक संबंधित विषय से होंगे, जबकि सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग से जुड़े 10-10 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें ध्यान देने की बात यह नेगेटिव मार्किंग के तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी। ऐसे करें आवेदन1: सबसे पहले किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की आधिकारिक वेबसाइट www.kgmu.org पर जाएं। 2: अब होमपेज पर “जॉब Opportunities पर जाएं। 3: यहां “Nursing Officer Recruitment 2025” से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 4: “Apply Online” बटन पर क्लिक करें और नया पेज खुलने पर अपनी जानकारी भरनी शुरू करें। 4: मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि ध्यान से भरें। 5: आवश्यक दस्तावेज जैसे- फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र सहित अन्य मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। 6: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम 7: सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। 8: आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।
रेलवे ने खोला नौकरियों का पिटारा, इन पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन

नई दिल्ली: अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका आया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है जो इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट (www.nhsrcl.in) पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन तिथिअंतिम तिथि 24 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री (बीई/ बीटेक) प्राप्त की हो। पदों की संख्या नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर टेक्निकल मैनेजर सिविल के लिए 70 पद निकाले हैं। इन पदों पर होगी भर्ती • जूनियर टेक्निकल मैनेजर (सिविल) – 35 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 17 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (S&T) – 03 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – 04 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (आर्किटेक्चर) – 08 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (डेटाबेस एडमिन) – 01 पद• असिस्टेंट मैनेजर (खरीद) – 01 पद• असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य) – 01 पद आयु तिथिइसके साथ ही 31 मार्च 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसा होगा चयनइस भर्ती में चयनित होने के लिए आवेदनकर्ताओं को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन• इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाएं• होम पेज पर करियर में जाकर Current Openings में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।• अब To Register Click here पर जाकर मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।• इसके बाद Already Registered? To Login में जाकर अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।• निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPSSSC का बड़ा अपडेट, वीडीओ भर्ती में प्रवेश पत्र शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू, इस दिन होगी परीक्षा

नई दिल्लीः ग्राम पंचायत अधिकारी यानी VDO ने कुछ समय पहले 1468 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसमें अब प्रवेश पत्र के लिए शुल्क जमा होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को होगी। जिसमें प्रवेश पत्र की जरूरत होती है और इसके लिए आपको फीस जमा करनी होगी। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि भर्ती में 66691 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रवेश पत्र के लिए अभ्यर्थी को पहले ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र जारी करने की सूचना जल्द ही वेबसाइट पर दी जाएगी। आइए आपको भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातते हैं। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भर्ती बोर्ड: यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा का नाम: UPSSSC VDO परीक्षा, जिसे UP ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा भी कहा जाता है। शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट के पास 12वीं पास और CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए। ऑफिशियल नोटिफिकेशन: UPSSSC जल्द ही VDO भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। जो इसी हफ्ते तक हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: MPPSC ने कई पदों पर जारी की भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जानें अप्लाई करने का सही तरीका

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश पब्लिक कमीशन (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2025 है। हालांकि इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, MPPSC ने 120 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से खाद्य प्रोद्योगिकी,डेरी, जैव प्रोद्योगिकी, तेल प्रोद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, सूक्ष्म विज्ञान, रसायन विज्ञान/ मेडिसिन में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जिनकी आयु 40 वर्ष से कम की है वह उम्मीदवार आराम से अप्लाई कर सकता है। चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन ओएमआर बेस्ड एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार इन दोनों टेस्ट को पास कर लेता है, उसका सिलेक्शन हो जाएगा। सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवार को 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। कैसे करें आवेदन 1. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।2. इसके बाद रजिस्ट्रर वाले पेज पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। 3. फिर अप्लाई नाउ पर टैब करके मांगे गए डिटेल्स फील करें। 4. दस्तावेज जमा करके फीस जमा कर दें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
Govt Job: NHM ने विभिन्न पदों पर जारी की वैकेंसी, इस तिथि तक ओपन रहेगी अप्लाई विंडो, जानें कैसे करें आवेदन

नई दिल्लीः राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में भर्ती निकली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। NHM ने 8256 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, NHM में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्ट डेट 1 मई 2025 है। वहीं, NHM ने लैब टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती जारी की है। आइए फिर आपको वैकेंसी की फुल डिटेल्स बताते हैं। शैक्षिक योग्यता भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पदानुसार ग्रेजुएशन, बीकॉम,बीएससी, बीटेक, बीई, डीएमएल, बीएएमएस, सीए और जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतमक आयु 40 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसभर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के बेस पर होगा। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी कैटेगरी को 600 रुपए और राज्य के पिछड़े वर्ग, अति पिछड़े वर्ग, एससी, एसटी कैटेगरी को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।