RRB Technician Recruitment: रेलवे में नौकरियों की भरमार, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली: रेलवे में कई समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2025 है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6180 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आयु सीमा तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए, और तकनीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। शैक्षणिक योग्यता रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी (B.Sc) डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक/SSLC) पास होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित ट्रेड (जैसे कि फाउंड्रीमैन, मोल्डर, पैटर्न मेकर, फॉरगर या हीट ट्रीटर) में आईटीआई (ITI) या अप्रेंटिसशिप पूरी होना चाहिए। इतना मिलेगा वेतन रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) पद पे लेवल-5 में आता है, जिसमें प्रारंभिक मासिक वेतन ₹29,200 तय किया गया है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-3 पद पे लेवल-2 में शामिल है, जिसका प्रारंभिक मासिक वेतन ₹19,900 होगा। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों को अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी नियमानुसार दी जाएंगी। ऐसे करें आवेदन
RSSB VDO Vacancy: राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

जयपुर: राजस्थान में अधिकारी के पद पर नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए नौकरी का अवसर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (rssb.rajasthan.gov.in) वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 850 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन की तिथि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जून 2025 से 18 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। खास बात यह है कि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम्प्यूटर संबंधित योग्यता भी अनिवार्य है, जैसे DOEACC द्वारा आयोजित ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट, COPA या DPCS प्रमाण पत्र, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा या फिर वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा संचालित RS-CIT का प्रमाण पत्र। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा में काम करने की योग्यता और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है। 31 अगस्त को होगी परीक्षा इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 167 पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। आवेदन शुल्क राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, नॉन-क्रीमीलेयर OBC, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को भी 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया CSAS पोर्टल, UG-PG दाखिले के लिए शुरू प्रक्रिया

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीयू ने अपने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल 2025 को लॉन्च कर दिया है, जिसके माध्यम से इच्छुक छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस पोर्टल का उद्घाटन डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता, डीन एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मांगो ने किया। यह पोर्टल दाखिला प्रक्रिया को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रजिस्ट्रेशन का पहला चरण शुरू हो चुका है और छात्र-छात्राएं अब इस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कितना लगेगा आवेदन शुल्क? इस रजिस्ट्रेशन शुल्क इस बार भी सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। डीन एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि दूसरा चरण तब शुरू होगा, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम घोषित होंगे। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने सीयूईटी स्कोर को CSAS पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसके आधार पर सीट आवंटन होगा। कितनी सीटें होंगी उपलब्ध? डीयू के 69 कॉलेजों और संस्थानों में कुल 71,624 स्नातक सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 79 स्नातक प्रोग्राम और 186 बीए कोर्स कॉम्बिनेशन शामिल हैं। विश्वविद्यालय में कुल 1,550 से अधिक कोर्स कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं। दाखिले के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है और चयन पूरी तरह सीयूईटी-यूजी के स्कोर पर आधारित होगा। एनटीए ने जून 2025 के पहले सप्ताह तक सीयूईटी परीक्षा आयोजित की थी और इसके परिणाम अब जुलाई में आने की उम्मीद है। शुरू होंगे दो नए स्नातकोत्तर कोर्स बता दें कि इस साल डीयू ने दो नए स्नातकोत्तर कोर्स एमए टूरिज्म और एमए हिंदी जर्नलिज्म, जिनमें प्रत्येक में 50 सीटें होंगी शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा, एमए इंग्लिश जर्नलिज्म कोर्स को भी जल्द शुरू करने की योजना है। इस साल पीजी कोर्सेज में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक अतिरिक्त सीट आरक्षित की गई है। इसके साथ ही, दाखिला प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए कुछ संशोधन किए गए हैं, जिसमें ऑटो एकसेप्ट मोड लागू करना शामिल है ताकि कोई भी आवेदक सीट आवंटन से वंचित न रहे। डीयू के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के माध्यम से दिल्ली एनसीटी की महिला उम्मीदवारों के लिए दाखिला प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी, जो 12वीं के मेरिट स्कोर पर आधारित होगी। CSAS पोर्टल मोबाइल पर भी काम करता है, लेकिन बेहतर अनुभव के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा। दाखिला शर्तों में भी बदलाव किए गए हैं। एनटीए द्वारा प्रस्तावित विषयों की सूची में बदलाव को ध्यान में रखते हुए, डीयू ने अधिकांश प्रोग्राम्स की पात्रता शर्तों को संशोधित किया है। अब उम्मीदवार एक भाषा + तीन विषय या दो भाषाओं + दो विषयों का चयन कर सकते हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, बीएससी (ऑनर्स) प्रोग्राम्स के लिए भाषाओं में न्यूनतम 30% अंक की अनिवार्यता को हटा दिया गया है।
Punjab and Sind Bank Job: पंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर निकली जॉब, ये भी करें अप्लाई

नई दिल्ली: बैंक में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (punjabandsindbank.co.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून तक आवेदन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के जरिए रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 30 पद को भरा जाएगा। इनमें एससी वर्ग के लिए 4 पद, एसटी के लिए 2 पद, ओबीसी के लिए 8 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद और सामान्य (UR) वर्ग के लिए 13 पद आरक्षित हैं। शैक्षणिक योग्यतापंजाब एंड सिंध बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एमबीए की पढ़ाई पूरी हो। साथ ही, न्यूनतम 3 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है। आयु सीमापद के लिए आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। आवेदक के पास जरूरी दस्तावेजग्रेजुएशन की मार्कशीट, उम्मीदवार का आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),मूल निवास प्रमाण पत्र, वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो पर हस्ताक्षर (सिग्नेचर) सहित फोटो आवेदन शुल्कइन पदों के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए फीस जमा करनी होगी। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (punjabandsindbank.co.in) पर जाएं।• अब ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।• जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।• अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
AIIMS Gorakhpur: एम्स गोरखपुर में प्रोफेसर के पदों पर जॉब के अवसर, जानिए पूरी डिटेल

गोरखपुर: चिकित्सा क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर ने सुपर स्पेशलिटी फैकल्टी (ग्रुप-A) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी, साथ ही सेवानिवृत्त फैकल्टी को भी अनुबंध के आधार पर अवसर प्रदान किया जाएगा। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से सुपर स्पेशियलिटी फैकल्टी (ग्रुप-A) के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तियांइनमें प्रोफेसर के 6 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 5 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 18 पद तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के 21 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यतायदि आप किसी सामान्य मेडिकल फैकल्टी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास उस विषय में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) या मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना जरूरी है। अगर आप किसी सुपर स्पेशियलिटी (जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी आदि) पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास उस क्षेत्र में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (DM) या मास्टर ऑफ चिरुर्जी (M.Ch.) की डिग्री होनी चाहिए, जो 2, 3 या 5 साल की अवधि वाला कोर्स हो सकता है। आयु सीमाइस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 58 वर्ष होनी चाहिए, यानी 58 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग आवेदन नहीं कर सकते। आवेदन शुल्कसामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांगऔर महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा, उनके लिए आवेदन निशुल्क है। इतना मिलेगा वेतनइस भर्ती में प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट और सहायक प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति होगी। वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार रुपये से 2,20,400 रुपये तक है, साथ में भत्ते और एनपीए (यदि लागू हो) मिलेंगे। भर्ती प्रक्रिया सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति या अनुबंध आधार पर होगी। सहायक प्रोफेसर के लिए केवल सीधी भर्ती होगी। सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को परामर्शदाता पद पर 2,20,000 रुपये और अतिरिक्त प्रोफेसर को 2,00,000 रुपये प्रति माह पारिश्रमिक मिलेगा। एम्स गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित एक सरकारी चिकित्सा विश्वविद्यालय है और एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान है। यह भारत में संचालित 20 एम्स में से एक है और जुलाई 2014 में घोषित चार “चरण-IV” एम्स में से एक है।
Home Guard Bharti : झारखंड में होमगार्ड के पदों पर हजारों भर्ती, मौका हाथ से न जानें दें

रांची: अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 7वीं या 10वीं पास हैं, तो झारखंड से आपके लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने होमगार्ड के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार NIC Ranchi द्वारा उपलब्ध आधिकारिक वेबसाइट (rpotalhg.egovran.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिडाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2025 से शुरू होगी और 30 जून 2025 तक चलेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 1614 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन क्षेत्रों में होगी नियुक्तियांकांके, रातु, चान्हो, माण्डर, लापुंग, बुढमू, बेड़ो, नामकुम, अनगढ़ा, सिल्ली, खलारी, नगड़ी, इटकी, राहे, बुण्डू, सोनाहातु, तमाड़, ओरमांझी सहित अन्य प्रखंड। शैक्षणिक योग्यताइस भर्ती के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। यदि उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग, इलेक्ट्रीशियन, कुकिंग जैसी तकनीकी दक्षता है, तो यह अतिरिक्त लाभ दे सकती है। चयन प्रक्रियाहोमगार्ड भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन परीक्षा देनी होगी। केवल शहरी गृह रक्षक पद के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी। आवेदन शुल्कसभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो एक समान रखा गया है।ऐसे करें आवेदन• आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (rpotalhg.egovran.in) पर जाना होगा।• होमपेज पर आपको “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।• इसके बाद उम्मीदवारों को खुद का रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा।• अब आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।• आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
ISRO VSSC Jobs: इसरो में टेक्नीशियन सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से 16 जून 2025 तक चलेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत तकनीशियन सहित कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। शैक्षणिक योग्यताइसरो वीएसएससी में निकली इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। टेक्नीशियन-बी और ड्राफ्ट्समैन-बी पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) डिग्री होनी चाहिए। वहीं फार्मासिस्ट-ए पद के लिए संबंधित क्षेत्र में डी फार्मा (D.Pharm) डिग्री आवश्यक है। आयु सीमाइन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी। ऐसे होगा चयनइन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में रिटन टेस्ट (लिखित परीक्षा) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट (कौशल परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कैसे करें आवेदनइस भर्ती के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाएं।• NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं)।• “Apply Now” बटन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।• मांगे गए दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) स्कैन कर अपलोड करें।• निर्धारित शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।• फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
Indian Air Force Job: इंडियन एयरफोर्स में निकली जॉब, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: देश सेवा में अपना करियर बनाने वाले युवकों के लिए जॉब का अवसर है। भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (fcat.cdac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 284 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक अपना आवेदन 2 जून से भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई, 2025 है। आयु सीमा• फ्लाइंग ब्रांच: आवेदक की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए और फ्लाइंग ब्रांच के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष है। DGCA (भारत) द्वारा जारी वैध और वर्तमान वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 26 वर्ष तक की छूट है।• ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) शाखाएं: ग्राउंड ड्यूटी के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष है। फ्लाइंग ब्रांच लिए पात्रता मानदंडफ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 50% अंक और तीन वर्षीय स्नातक डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री। ग्राउंड ड्यूटी के लिए पात्रता मानदंडएयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) (एई (एल)) के लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 60% अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे होगा चयनAFCAT 2 2025 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एएफएसबी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। एएफसीएटी का आयोजन फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं/एनसीसी स्पेशल एंट्री में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है।इतनी सीटें रहेंगी रिजर्व• एनसीसी विशेष प्रविष्टि: स्थायी आयोग की कुल COSE रिक्तियों में से 10% सीटें और शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की कुल AFCAT रिक्तियों में से 10% सीटें एनसीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। ऐसे करें आवेदन• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर जाएं।• होमपेज पर AFCAT 02/2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।• सटीक विवरण के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।• आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।• फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।• इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रख लें।
Uttarakhand Job News: युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका, जर्मनी में कमाएंगें लाखों

देहरादून: उत्तराखंड के आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व डिग्रीधारकों के लिए खुशी का मौका है। दरअसल मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत सेवायोजन विभाग ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। पहली बार इंजीनियरिंग छात्रों को सरकार विदेश में नौकरी का मौका दे रही है। ये युवा जर्मनी में नौकरी करके लाखों रुपये कमाएंगे। तकनीकी योग्यताजानकारी के अनुसार जिन युवाओं के पास ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल या मेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री या डिप्लोमा है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इलेक्टि्रकल, मोटर मैकेनिक या ऑटोमोबाइल में दो वर्षीय आईटीआई कोर्स करने वाले युवा भी जर्मनी जा सकते हैं। इन सभी को पैसेंजर कारों में तीन साल या व्यावसायिक वाहनों में दो साल का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही जर्मन भाषा सीखनी होगी, जो विभाग सिखाएगा। इतनी मिलेगी सैलरी जर्मन जाने वाले युवाओं को 2800 यूरो प्रतिमाह (2,50,000 रुपये) वेतन मिलेगा। जर्मन भाषा का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षणराज्य का सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग इन युवाओं को निशुल्क जर्मन भाषा का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के लिए निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था होगी। फ्री वीजा और टिकट मिलेगा। कुल प्रशिक्षण लागत का 20 प्रतिशत सरकार वहन करेगी। साथ ही स्किल लोन की सुविधा के साथ ही लोन के ब्याज की 75 प्रतिशत राशि भी सरकार वहन करेगी। जापान में होटल मैनेजमेंट पास युवाओं के लिए अवसर इसके अलावा होटल मैनेजमेंट में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किए युवाओं को जापान में रोजगार दिया जाएगा। पूर्व में 15 युवाओं को जापानी भाषा की प्रशिक्षण दी गई, जिनमें से 13 ने N4 स्तर की परीक्षा पास कर ली है और चार पहले ही जापान में कार्यरत हैं। अब नए बैच के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सहसपुर स्थित संस्थान में निशुल्क जापानी भाषा प्रशिक्षण, फ्री रहने-खाने और जापानी कंपनियों में नौकरी दिलाने तक का मार्गदर्शन दिया जाएगा। पूर्व में होटल मैनेजमेंट के 15 युवाओं को ट्रेनिंग दी गई थी, जिनमें से 13 ने जापानी भाषा को एन-4 कोर्स पास कर लिया। इनमें से चार युवा जापान में नौकरी कर रहे हैं। अब नए बैच के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। युवाओं को चयन करने के बाद जापानी भाषा का कोर्स कराया जाएगा। इन्हें भी सहसपुर स्थित संस्थान में निशुल्क रहने-खाने के साथ निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। ऐसे करें आवेदनविभाग की वेबसाइट uksds.uk.gov.in पर क्लिक करें और पूरी जानकारी लें। इसके अलावा विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की ई-मेल आईडी mccsahaspur@gmail.com पर अपना रिज्यूम भेज सकते हैं।
UPESSC Recruitment: यूपी में इस विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, इस तिथि तक करें अप्लाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट (www.upessc.up.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह भर्ती पहले 2022 में निकाली गई थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद अब दोबारा जारी की गई है। अब केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 31 अगस्त 2022 तक एनसीईटी (NCTE) के अनुसार मान्य शैक्षिक योग्यता है। पदों की संख्याबीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून 2025 है, जबकि आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरने और सबमिट करने की आखिरी तारीख 14 जून 2025 निर्धारित की गई है। योग्यता इस बार सिर्फ वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 31 अगस्त 2022 तक एनसीईटी द्वारा मान्य शैक्षिक योग्यता है। इसका मतलब है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति है जो पहले की अंतिम तिथि तक आवश्यक योग्यता पूरी कर चुके थे। यह सुनिश्चित करता है कि चयन पूरी तरह से नियमों और कोर्ट के निर्देशों के अनुसार हो। ऐसे करें आवेदनइच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है, ताकि सभी जरूरी शर्तों और दिशा-निर्देशों को समझकर सही तरीके से आवेदन किया जा सके। कोर्ट के आदेश के अनुसार संशोधनइलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद यह पाया गया कि पहले निकाली गई भर्ती में बीएड विषय की शैक्षिक योग्यता NCTE (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) के मानकों के अनुसार नहीं थी। इसी आधार पर कोर्ट ने 2022 की भर्ती रद्द कर दी और निर्देश दिया कि योग्यताओं के अनुसार पुनः विज्ञापन जारी किया जाए। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए यह संशोधित विज्ञापन प्रकाशित किया है।