Section-Specific Split Button

भारतीय नौसेना ने जारी किया INCET 01/2024 परिणाम, फायरमैन और अन्य पदों के उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट उपलब्ध

INCET रिजल्ट

New Delhi: भारतीय नौसेना ने फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर पदों के लिए इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET 01/2024) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अन्य पदों के परिणाम 13 जुलाई 2025 को जारी किए गए थे। रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रियाभारतीय नौसेना INCET रिजल्ट 2025 PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और जन्मतिथि शामिल हैं। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैंः 1. भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट [joinindiannavy.gov.in](http://joinindiannavy.gov.in) पर जाएं। 2. होमपेज पर रिजल्ट लिंक खोजें: वेबसाइट के होमपेज पर “INCET 01/2024 Result” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। 3. रोल नंबर की खोज करें: रिजल्ट PDF फाइल में अपने रोल नंबर को ढूंढने के लिए “Ctrl + F” दबाएं और अपना रोल नंबर डालें। 4. रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें: रिजल्ट की पुष्टि होने के बाद उम्मीदवार PDF फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। 5. प्रिंटआउट लें: भविष्य में उपयोग के लिए उम्मीदवार अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए आगे की प्रक्रियाफायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर पदों के लिए उम्मीदवारों को अगले फेज में एंड्यूरेंस टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में फायरमैन लिफ्ट, लंबी कूद, रस्सी पर चढ़ना जैसी शारीरिक परीक्षणों को शामिल किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षण में सफल होंगे, वे अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। सभी पदों के परिणाम और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारभारतीय नौसेना ने जिन पदों के लिए रिजल्ट जारी किए हैं, उनमें फायरमैन, फायर इंजन ड्राइवर, चार्जमैन, ट्रेड्समैन मेट और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब अगली चयन प्रक्रिया के लिए सूचना भेजी जाएगी। अगले चरण में क्या होगा?चयनित उम्मीदवारों को अब अपनी शारीरिक दक्षता और अन्य जांच प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जिनके आधार पर अंतिम चयन होगा। फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए अतिरिक्त शारीरिक परीक्षण के बाद ही उन्हें अंतिम रूप से चुना जाएगा। अन्य पदों के लिए भी संबंधित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जैसे साक्षात्कार या अन्य मूल्यांकन। महत्वपूर्ण तिथियां:फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर पदों के परिणाम: 15 जुलाई 2025अन्य पदों के परिणाम: 13 जुलाई 2025आगे की चयन प्रक्रिया: शारीरिक परीक्षण और मूल्यांकन भारतीय नौसेना का INCET 01/2024 परीक्षा परिणाम उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब अगली चयन प्रक्रिया की तैयारी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से भारतीय नौसेना की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि वे आगामी अपडेट्स से अवगत हो सकें।

APPSC Recruitment: वन विभाग में निकली ढेरों जॉब, मौका हाथ से न जानें दें

Hyderabad: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने फॉरेस्ट बीट ऑफिसर (FBO) और असिस्टेंट बीट ऑफिसर (ABO) के पदों पर नौकरी के लिए पिटारा खोला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (psc.ap.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को वन विभाग में जिम्मेदारी दी जाएगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 691 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 256 पद फॉरेस्ट बीट ऑफिसर के लिए हैं, जबकि 435 पद असिस्टेंट बीट ऑफिसर के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती राज्य के वन विभाग के तहत की जा रही है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को पर्यावरण संरक्षण और वन सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन अपना आवेदन 5 अगस्त 2025 तक जमा कर सकते हैं। योग्यताफॉरेस्ट बीट ऑफिसर और असिस्टेंट बीट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्य प्राप्त बोर्ड से 12वीं की डिग्री का होना अनिवार्य है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले APPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्कइस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क और 80 रुपये परीक्षा शुल्क यानी कुल 330 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, बीसी और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) श्रेणी के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है। ये उम्मीदवार केवल 250 रुपये आवेदन शुल्क देकर फॉर्म भर सकते हैं। चयन प्रक्रियाफॉरेस्ट बीट ऑफिसर और असिस्टेंट बीट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, मेन्स एग्जाम, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। ऐसे करें आवेदनजो उम्मीदवार फॉरेस्ट बीट ऑफिसर और असिस्टेंट बीट ऑफिसर के पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद नीचे बताए गए निम्नलिखिकत स्टेप को फॉलो करें.1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं.2. होमपेज पर जाने के बाद APPSC FBO ABO Vacancy लिंक पर क्लिक करें.3. इसके बाद फॉर्म को अपने डॉक्यूमेंट के मुताबिक मांगी गई जानकारी भरें.4. मांगे गए सभी सर्टिफिकेट, फोटो और सिग्नेचर बताए गए साइड और फॉर्मेट में अपलोड करें.5. फॉर्म जमा करने के पहले फॉर्म को एक बार पढ़ लें.6. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें.7.लास्ट में फॉर्म का एक कॉपी का प्रिंट आउट याद से भविष्य के लिए निकाल लें.उम्मीदवार जॉब के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आदि जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Career Tips: बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए चुनें ये बेहतरीन कोर्स, नौकरी के मिलेंगे ढेरों अवसर

लड़कियों के लिए कोर्स (सोर्स- इंटरनेट)

New Delhi: आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, कला, चिकित्सा, प्रबंधन या रक्षा—हर जगह उनका योगदान उल्लेखनीय है। आज लड़कियां ही देश और अपने माता- पिता का नाम रोशन कर रही है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सही मार्गदर्शन और सही कोर्स चुनकर लड़कियां न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकती हैं बल्कि अपने परिवार और समाज का भी नाम रोशन कर सकती हैं। यहां कुछ ऐसे बेहतरीन कोर्स बताए जा रहे हैं जो लड़कियों के लिए करियर की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं। नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सस्वास्थ्य क्षेत्र में लड़कियों के लिए नर्सिंग, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी जैसे कोर्स काफी लोकप्रिय हैं। इन कोर्सेज में रोजगार के अच्छे अवसर होते हैं और समाज में सेवा का भाव भी जुड़ा होता है। बी.एड (B.Ed) और शिक्षण कोर्सशिक्षण एक सम्मानजनक और स्थिर करियर विकल्प है। बी.एड के बाद सरकारी या निजी स्कूलों में शिक्षक के रूप में करियर बनाया जा सकता है। इस क्षेत्र में समय की स्थिरता और कार्य संतुलन भी बेहतर होता है। कंप्यूटर साइंस और आईटी कोर्सतकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाली लड़कियों के लिए BCA, B.Tech (Computer Science), या Web Development, App Development, Data Analytics जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स बहुत ही लाभकारी हैं। यह कोर्स फ्रीलांसिंग के लिए भी रास्ते खोलते हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंगक्रिएटिव सोच और कला में रुचि रखने वाली लड़कियों के लिए यह क्षेत्र बेहतरीन है। ये कोर्स न केवल रोजगार बल्कि स्वरोजगार (self-employment) के भी कई अवसर देते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS) और बैंकिंग कोर्सवित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने के लिए लड़कियां अब बड़ी संख्या में CA, CS, CFA जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इसके अलावा बैंकिंग की तैयारी भी एक सुरक्षित और सम्मानजनक विकल्प है। लॉ (LLB) और सिविल सर्विसेजकानून की पढ़ाई करने के बाद लड़कियां वकालत, न्यायिक सेवा या कानूनी सलाहकार के रूप में करियर बना सकती हैं। साथ ही UPSC, PCS जैसी परीक्षाएं पास कर प्रशासनिक सेवाओं में भी प्रवेश पा सकती हैं। मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्मयदि किसी लड़की को लिखने, बोलने या कैमरे के सामने काम करने में रुचि है तो पत्रकारिता एक शानदार विकल्प है। इस क्षेत्र में प्रिंट, टीवी, डिजिटल मीडिया सभी में अवसर मौजूद हैं। होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म कोर्सयह क्षेत्र लड़कियों के लिए तेजी से बढ़ता हुआ विकल्प है। होटल इंडस्ट्री, एयरलाइंस और टूर कंपनियों में लड़कियों के लिए कई आकर्षक करियर अवसर होते हैं। सही कोर्स का चुनाव लड़कियों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी प्रदान करता है। सरकार और कई संस्थान लड़कियों के लिए छात्रवृत्ति और विशेष प्रशिक्षण योजनाएं भी चलाते हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। यह जरूरी है कि माता-पिता भी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें उनके सपनों को उड़ान देने का अवसर दें।

AIIMS CRE Recuitment: एम्स में कई पदों पर जॉब ही जॉब, इस तिथि तक करें आवेदन

नई दिल्ली: स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत विभिन्न ग्रुप-बी और सी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट (aiimsexams.ac.in.) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमापद के आधार पर आवेदकों की आयु सीमा आम तौर पर 18 से 35 वर्ष के बीच होती है। आरक्षित श्रेणियों जैसे कि एससी/एसटी (5 वर्ष), ओबीसी (3 वर्ष), और पीडब्ल्यूबीडी (10 वर्ष) के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट उपलब्ध है। पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से एम्स ने 2300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। नियुक्ति स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भाग लेने वाले एम्स और केंद्र सरकार के अस्पतालों में विभिन्न ग्रुप-बी और सी पदों पर की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, लाइफ गार्ड, वोकेशन काउंसलर, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट, ड्राइवर, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड II, जूनियर वार्डन, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II, कोडिंग क्लर्क, मेडिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, ईसीजी टेक्नीशियन, रेस्पिरेटरी लैबरोटरी असिस्टेंट, फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) आदि पदों पर भर्तियां होंगी. परीक्षा तिथिइस भर्ती अभियान के लिए परीक्षा का आयोजन 25 से 26 अगस्त के बीच किया जाएगा। परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा दिवस से एक सप्ताह पहले जारी कर दी जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यताइस भर्ती अभियान में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास से लेकर एमएससी डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों के लिए एम्स में नौकरी पाने का मौका है। प्रत्येक पद के लिए योग्यता की अलग-अलग शर्तें निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वे संबंधित पद की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। अधिसूचना में प्रत्येक पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यकताओं की पूरी जानकारी दी गई है। चयन प्रक्रियाएम्स सीआरई चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण जैसे कई चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में, उम्मीदवारों को दो अलग-अलग खंडों से प्रत्येक चार अंकों के कुल 100 MCQ दिए जाएंगे। दूसरे दौर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें आवेदन1. एम्स सीआरई आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाएं।2. वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करके ‘Common Recruitment Examination (CRE)’ वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।3. अब आपको क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।4. पंजीकरण हो जाने के बाद अभ्यर्थी अन्य विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।5. अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

सफल होने के 6 टिप्स: यहां जानें अपने जीवन को सफलता की दिशा में कैसे मोड़ें?

सफलता के टिप्स

New Delhi: सफलता (Success) की पहली सीढ़ी है स्पष्ट और निश्चित लक्ष्य निर्धारित करना। हर कोई में अपने जीवन में खूब आगे बढ़ना चाहते हैं और एक मुकाम हासिल करना चाहते हैं। लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी है कि आप जानें कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हर कोई इसी उलझन में रहता है कि वह कैसे तय करें कि उसे क्या हासिल करना है। ऐसे में आज हम आपको सफलता के कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके बेहद काम आएगी। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए फटाफट उन टिप्स के बारे में जान लेते हैं। सही आदतें अपनाएंसफल लोग दिनचर्या में सुधार लाने के लिए अपनी आदतों पर काम करते हैं। जैसे हर दिन थोड़ी देर के लिए मेडिटेशन करना, व्यायाम करना, किताबें पढ़ना या सकारात्मक सोच रखना। ऐसी आदतें सफलता की ओर बढ़ने में सहायक होती हैं। इन आदतों के जरिए आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बना सकते हैं। निरंतर शिक्षा और सीखना जारी रखेंकिसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए यह जरूरी है कि आप निरंतर सीखते रहें। खुद को अपडेट रखें, नये कौशल सीखें और उन ज्ञान को अपने पेशेवर जीवन में लागू करें। पुस्तकें पढ़ना, कोर्स करना, सेमिनार्स में भाग लेना, ये सब आपको बेहतर बनाने के तरीके हैं। इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि आप अपने क्षेत्र में माहिर भी बनेंगे। असफलताओं से सीखेंसफलता का मार्ग हमेशा सीधा नहीं होता। आपको रास्ते में कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हर असफलता एक अनुभव है। असफलताओं से डरने के बजाय, उनका सामना करें और उनसे कुछ नया सीखने की कोशिश करें। हर असफलता के बाद खुद को पुनः प्रेरित करना और आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। समय का प्रबंधन सीखेंसमय सबसे बड़ा धन है यह कहावत बिल्कुल सही है। सफल लोग अपने समय का प्रबंधन कुशलता से करते हैं। हर दिन अपने समय का उपयोग सही तरीके से करने के लिए योजना बनाएं। दिन की शुरुआत में अपने कामों की प्राथमिकता तय करें, ताकि आप किसी भी काम को टाल न सकें। समय का सही प्रबंधन ही सफलता की ओर एक बड़ा कदम है। नेटवर्किंग और अच्छे संबंध बनाए रखेंसफलता सिर्फ व्यक्तिगत प्रयासों से नहीं आती बल्कि सही लोगों से अच्छे रिश्ते और नेटवर्किंग से भी मिलती है। अपने काम के क्षेत्र के लोगों से जुड़ें, नए विचारों और दृष्टिकोणों को समझें। अपने रिश्तों को बनाए रखना न केवल व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाता है, बल्कि पेशेवर जीवन में भी यह सफलता का एक बड़ा कारण बन सकता है।

WBSSC भर्ती 2025: असिस्टेंट टीचर के 27,000+ पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, तुरंत करें आवेदन

WBSSC भर्ती 2025

Kolkata: पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने राज्य के विभिन्न स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के 27,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए है। आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हुई थी और आज यानी 14 जुलाई, को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (westbengalssc.com)(http://westbengalssc.com) पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्सभर्ती में कुल 23212 पद कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए तथा 12514 पद कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ बी.एड. या समकक्ष शिक्षण योग्यता (B.A.Ed/B.Sc.Ed) होनी चाहिए। 9वीं-10वीं के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक तथा 11वीं-12वीं के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में 50% अंक आवश्यक हैं। आयु सीमाउम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी गई है। जैसे- SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और विकलांग (PH) अभ्यर्थियों को 8 साल तक की छूट प्राप्त है। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे, पहला लिखित परीक्षा और दूसरा इंटरव्यू। लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा अंग्रेज़ी और बंगाली भाषाओं में होगी और निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को उत्तर देने में सुविधा होगी। आवेदन शुल्क और वेतनमानआवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए, जबकि SC, ST और PH वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 35,000 से 65,000 रुपए प्रति माह का वेतनमान मिलेगा, जो राज्य सरकार के मानकों के अनुरूप है। आवेदन प्रक्रिया1. सबसे पहले westbengalssc.com पर जाएं।2. WBSSC Teachers Recruitment लिंक पर क्लिक करें।3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारियां भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट करें।5. सब्मिट किए गए फॉर्म की पीडीएफ सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए रख लें। जो भी उम्मीदवार सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। ध्यान रखें कि **आज ही आवेदन करें**, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है जिससे तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं।

DSSSB ने निकाली बंपर भर्तियां: 2000 से ज्यादा पदों पर शुरू हुए आवेदन, 10वीं से स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवार करें अप्लाई

DSSSB Recruitment

New Delhi: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में 2,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जेल वार्डर, पीजीटी शिक्षक, लैब टेक्नीशियन, मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इच्छुक और पात्र उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट [dsssb.delhi.gov.in](https://dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर 8 जुलाई 2025 से 7 अगस्त 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों का विवरण कैटेगरी वाइज1. अनारक्षित (UR): 892 पद2. ओबीसी (OBC): 558 पद3. एससी (SC): 312 पद4. एसटी (ST): 148 पद5. ईडब्ल्यूएस (EWS): 209 पद शैक्षणिक योग्यतापदों के अनुसार न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं से लेकर संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री, स्नातक और परास्नातक डिग्री तक निर्धारित की गई है। सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। आयु सीमा1. जेल वार्डर, लैब टेक्नीशियन, मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट: 18 से 27 वर्ष2. PGT शिक्षक: 30 वर्ष तक3. आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट: 18 से 32 वर्ष4. आयु में छूट आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार लागू होगी। आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/EWS: ₹100SC/ST/PwBD/पूर्व सैनिक: निशुल्क वेतनमान (Pay Scale)पदों के अनुसार वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है। कुछ प्रमुख वेतनमान इस प्रकार हैं:1. PGT (संस्कृत, इंग्लिश, हॉर्टिकल्चर): ₹47,600 – ₹1,51,1002. जेल वार्डर (पुरुष): ₹21,700 – ₹69,1003. मलेरिया इंस्पेक्टर / सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: ₹35,400 – ₹1,12,4004. फार्मासिस्ट (आयुर्वेद): ₹29,200 – ₹92,3005. ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन: ₹19,900 – ₹63,200 चयन प्रक्रिया (Selection Process)उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी DSSSB की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)1. DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट [dsssb.delhi.gov.in](https://dsssb.delhi.gov.in) पर जाएं।2. होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर Advt 6/2024 लिंक पर क्लिक करें।3. Apply Online बटन पर क्लिक करें।4. आवेदन फॉर्म भरें, फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।5. अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।6. आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। महत्वपूर्ण तिथियांआवेदन शुरू होने की तिथि: 8 जुलाई 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2025 बता दें कि DSSSB की यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर समय पर आवेदन करें।

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी; SBI ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें जॉब की पूरी जानकारी

SBI Recruitment 2025

New Delhi: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विभिन्न उच्च पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा कुल 33 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें जनरल मैनेजर, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिट) शामिल हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और अनुभवजनरल मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषयों में बीई/बीटेक या एमटेक/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही BFSI, आईटी, साइबर सुरक्षा या आईएस ऑडिट के क्षेत्र में न्यूनतम 15 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है। रेड टीम एक्सरसाइज और VAPT (वल्नरेबिलिटी असेसमेंट एंड पेनिट्रेशन टेस्टिंग) का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए 50% अंकों के साथ BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) की डिग्री आवश्यक है, साथ ही CISA और ISO 27001:2022 Lead Auditor प्रमाणपत्र भी इंटरव्यू की तिथि तक वैध होने चाहिए। इस पद के लिए कम से कम 6 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें 3 वर्ष का अनुभव आईएस ऑडिट, साइबर सुरक्षा या सूचना सुरक्षा सलाहकार के रूप में होना चाहिए। डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिट) के लिए उम्मीदवार के पास BE/B.Tech की डिग्री और CISA प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इसके साथ ही BFSI या आईटी क्षेत्र में कम से कम 4 वर्षों का अनुभव, जिसमें से 2 साल का अनुभव IS ऑडिट या साइबर सुरक्षा में होना चाहिए। आयु सीमाजनरल मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 45 से 55 वर्ष, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए 33 से 45 वर्ष और डिप्टी मैनेजर पद के लिए 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया पूरी तरह से शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगी। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। वेतनमान (CTC)जनरल मैनेजर: लगभग ₹1 करोड़ प्रतिवर्षअसिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट: लगभग ₹44 लाख प्रतिवर्षडिप्टी मैनेजर: MMGS-II स्केल के अनुसार आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/EWS वर्ग के लिए ₹750SC/ST/PwBD वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदन की प्रक्रियाउम्मीदवारों को SBI की वेबसाइट पर जाकर “New Registration” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नाम और पासवर्ड से लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

TN Teacher Recruitment: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने इन पदों पर निकाली ढेरों जॉब, इस दिन होगी परीक्षा

तमिलनाडु: शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) ने विभिन्न विषयों और विभागों में शिक्षण पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (trb.tn.gov.in.) पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिपदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है। आवेदक 12 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो 13 से 16 अगस्त के बीच सक्रिय रहेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,996 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर होगी नियुक्तियांइस भर्ती अभियान के तहत स्नातकोत्तर सहायकों, फिजिकल डायरेक्टर ग्रेड I और कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड I के पदों को भरा जाएगा। इन विषयों/विभागों के लिए भर्तीतमिल,अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, विज्ञान, वनस्पति विज्ञान,प्राणी शास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा पात्रता मानदंडस्नातकोत्तर सहायकों (शैक्षणिक और भाषा विषय) के लिए: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि और बी.एड. उपाधि।कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड I के लिए: स्नातकोत्तर सहायकों के समान योग्यता।फिजिकल डायरेक्टर ग्रेड I के लिए: न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.पी.एड. या एम.पी.एड. (न्यूनतम दो वर्ष की अवधि) चयन प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। टीएन टीआरबी शिक्षक भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया तीन स्टेप में पूरी होगी। पहले चरण में उम्मीदवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इसमें सफल होंगे, उन्हें अंतिम चरण में डॉक्युमेंट की जांच के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन शुल्क आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और अनुसूचित जाति/एससीए/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ऐसे करें आवेदन1. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in. पर जाएं।2. होमपेज पर, अधिसूचना संख्या 02/2025 पर क्लिक करें और ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पृष्ठ खोलें।3. अगले चरण में, एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ खुद को पंजीकृत करें।4. आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क जानकारी भरें।5. अपनी फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।7. भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ सबमिट करें और डाउनलोड करें।

Tata Consultancy Services: TCS कर्मियों की अभी नहीं बढ़ेगी सैलरी, जानिए कब होगा इंक्रीमेंट

New Delhi: देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लाखों कर्मचारियों को इस साल वेतन वृद्धि के लिए कुछ और महीनों का इंतज़ार करना होगा। आमतौर पर हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में यानी 1 अप्रैल से कंपनी वेतन समीक्षा और वेतन वृद्धि की प्रक्रिया शुरू करती है, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे दूसरी तिमाही तक के लिए टाल दिया है। कोई ठोस फैसला नहीं इस संबंध में, कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) मिलिंद लक्कड़ ने बताया कि फिलहाल वेतन वृद्धि को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।” TCS का रणनीतिक पहलू TCS का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है और ₹12,760 करोड़ का लाभ कमाया है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला तिमाही प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है, बल्कि कई आंतरिक रणनीतिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके बावजूद, कंपनी ने भर्तियाँ बंद नहीं की हैं। अप्रैल से जून 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने 5,090 नए कर्मचारियों की भर्ती की है। अब कंपनी में कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 6,13,000 से ज़्यादा हो गई है। लक्कड़ ने कहा, “भर्ती हमेशा तिमाही वृद्धि के हिसाब से नहीं की जाती। हम पूरे साल की योजना बनाते हैं और उसी के अनुसार भर्ती की जाती है।” टीसीएस कर्मचारियों में निराशा टीसीएस के इस फैसले से कर्मचारियों में निराशा है, क्योंकि आर्थिक स्थिरता के बावजूद, वेतन वृद्धि में देरी से उनके मनोबल पर असर पड़ सकता है। कंपनी के लिए यह एक संवेदनशील समय है, जब उसे कर्मचारी संतुष्टि और प्रदर्शन के बीच संतुलन बनाना होगा। उद्योग विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक स्थिति, ग्राहकों द्वारा लागत में कटौती और प्रतिस्पर्धी दबाव के कारण कंपनियां सतर्कता बरत रही हैं। हालाँकि, वेतन वृद्धि प्रक्रिया को लंबित रखना एक असामान्य कदम माना जा रहा है, खासकर उस कंपनी के लिए जिसने हाल ही में मज़बूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ी पहली तिमाही में कंपनी में 5,090 नए कर्मचारी जुड़े, जिससे कर्मचारियों की कुल संख्या 6.13 लाख से अधिक हो गई। हालांकि, लक्कड़ का कहना है कि हायरिंग को तिमाही प्रदर्शन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह योजना वार्षिक स्तर पर बनाई जाती है।

error: Content is protected !!