Section-Specific Split Button

DSSSB ने निकाली बंपर भर्तियां: 2000 से ज्यादा पदों पर शुरू हुए आवेदन, 10वीं से स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवार करें अप्लाई

DSSSB Recruitment

New Delhi: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में 2,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जेल वार्डर, पीजीटी शिक्षक, लैब टेक्नीशियन, मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इच्छुक और पात्र उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट [dsssb.delhi.gov.in](https://dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर 8 जुलाई 2025 से 7 अगस्त 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों का विवरण कैटेगरी वाइज1. अनारक्षित (UR): 892 पद2. ओबीसी (OBC): 558 पद3. एससी (SC): 312 पद4. एसटी (ST): 148 पद5. ईडब्ल्यूएस (EWS): 209 पद शैक्षणिक योग्यतापदों के अनुसार न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं से लेकर संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री, स्नातक और परास्नातक डिग्री तक निर्धारित की गई है। सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। आयु सीमा1. जेल वार्डर, लैब टेक्नीशियन, मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट: 18 से 27 वर्ष2. PGT शिक्षक: 30 वर्ष तक3. आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट: 18 से 32 वर्ष4. आयु में छूट आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार लागू होगी। आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/EWS: ₹100SC/ST/PwBD/पूर्व सैनिक: निशुल्क वेतनमान (Pay Scale)पदों के अनुसार वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है। कुछ प्रमुख वेतनमान इस प्रकार हैं:1. PGT (संस्कृत, इंग्लिश, हॉर्टिकल्चर): ₹47,600 – ₹1,51,1002. जेल वार्डर (पुरुष): ₹21,700 – ₹69,1003. मलेरिया इंस्पेक्टर / सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: ₹35,400 – ₹1,12,4004. फार्मासिस्ट (आयुर्वेद): ₹29,200 – ₹92,3005. ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन: ₹19,900 – ₹63,200 चयन प्रक्रिया (Selection Process)उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी DSSSB की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)1. DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट [dsssb.delhi.gov.in](https://dsssb.delhi.gov.in) पर जाएं।2. होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर Advt 6/2024 लिंक पर क्लिक करें।3. Apply Online बटन पर क्लिक करें।4. आवेदन फॉर्म भरें, फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।5. अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।6. आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। महत्वपूर्ण तिथियांआवेदन शुरू होने की तिथि: 8 जुलाई 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2025 बता दें कि DSSSB की यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर समय पर आवेदन करें।

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी; SBI ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें जॉब की पूरी जानकारी

SBI Recruitment 2025

New Delhi: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विभिन्न उच्च पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा कुल 33 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें जनरल मैनेजर, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिट) शामिल हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और अनुभवजनरल मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषयों में बीई/बीटेक या एमटेक/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही BFSI, आईटी, साइबर सुरक्षा या आईएस ऑडिट के क्षेत्र में न्यूनतम 15 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है। रेड टीम एक्सरसाइज और VAPT (वल्नरेबिलिटी असेसमेंट एंड पेनिट्रेशन टेस्टिंग) का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए 50% अंकों के साथ BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) की डिग्री आवश्यक है, साथ ही CISA और ISO 27001:2022 Lead Auditor प्रमाणपत्र भी इंटरव्यू की तिथि तक वैध होने चाहिए। इस पद के लिए कम से कम 6 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें 3 वर्ष का अनुभव आईएस ऑडिट, साइबर सुरक्षा या सूचना सुरक्षा सलाहकार के रूप में होना चाहिए। डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिट) के लिए उम्मीदवार के पास BE/B.Tech की डिग्री और CISA प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इसके साथ ही BFSI या आईटी क्षेत्र में कम से कम 4 वर्षों का अनुभव, जिसमें से 2 साल का अनुभव IS ऑडिट या साइबर सुरक्षा में होना चाहिए। आयु सीमाजनरल मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 45 से 55 वर्ष, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए 33 से 45 वर्ष और डिप्टी मैनेजर पद के लिए 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया पूरी तरह से शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगी। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। वेतनमान (CTC)जनरल मैनेजर: लगभग ₹1 करोड़ प्रतिवर्षअसिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट: लगभग ₹44 लाख प्रतिवर्षडिप्टी मैनेजर: MMGS-II स्केल के अनुसार आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/EWS वर्ग के लिए ₹750SC/ST/PwBD वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदन की प्रक्रियाउम्मीदवारों को SBI की वेबसाइट पर जाकर “New Registration” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नाम और पासवर्ड से लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

TN Teacher Recruitment: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने इन पदों पर निकाली ढेरों जॉब, इस दिन होगी परीक्षा

तमिलनाडु: शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) ने विभिन्न विषयों और विभागों में शिक्षण पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (trb.tn.gov.in.) पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिपदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है। आवेदक 12 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो 13 से 16 अगस्त के बीच सक्रिय रहेगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,996 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर होगी नियुक्तियांइस भर्ती अभियान के तहत स्नातकोत्तर सहायकों, फिजिकल डायरेक्टर ग्रेड I और कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड I के पदों को भरा जाएगा। इन विषयों/विभागों के लिए भर्तीतमिल,अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, विज्ञान, वनस्पति विज्ञान,प्राणी शास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा पात्रता मानदंडस्नातकोत्तर सहायकों (शैक्षणिक और भाषा विषय) के लिए: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि और बी.एड. उपाधि।कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड I के लिए: स्नातकोत्तर सहायकों के समान योग्यता।फिजिकल डायरेक्टर ग्रेड I के लिए: न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.पी.एड. या एम.पी.एड. (न्यूनतम दो वर्ष की अवधि) चयन प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। टीएन टीआरबी शिक्षक भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया तीन स्टेप में पूरी होगी। पहले चरण में उम्मीदवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इसमें सफल होंगे, उन्हें अंतिम चरण में डॉक्युमेंट की जांच के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन शुल्क आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और अनुसूचित जाति/एससीए/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ऐसे करें आवेदन1. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in. पर जाएं।2. होमपेज पर, अधिसूचना संख्या 02/2025 पर क्लिक करें और ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पृष्ठ खोलें।3. अगले चरण में, एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ खुद को पंजीकृत करें।4. आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क जानकारी भरें।5. अपनी फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।7. भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ सबमिट करें और डाउनलोड करें।

Tata Consultancy Services: TCS कर्मियों की अभी नहीं बढ़ेगी सैलरी, जानिए कब होगा इंक्रीमेंट

New Delhi: देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लाखों कर्मचारियों को इस साल वेतन वृद्धि के लिए कुछ और महीनों का इंतज़ार करना होगा। आमतौर पर हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में यानी 1 अप्रैल से कंपनी वेतन समीक्षा और वेतन वृद्धि की प्रक्रिया शुरू करती है, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे दूसरी तिमाही तक के लिए टाल दिया है। कोई ठोस फैसला नहीं इस संबंध में, कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) मिलिंद लक्कड़ ने बताया कि फिलहाल वेतन वृद्धि को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।” TCS का रणनीतिक पहलू TCS का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है और ₹12,760 करोड़ का लाभ कमाया है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला तिमाही प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है, बल्कि कई आंतरिक रणनीतिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके बावजूद, कंपनी ने भर्तियाँ बंद नहीं की हैं। अप्रैल से जून 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने 5,090 नए कर्मचारियों की भर्ती की है। अब कंपनी में कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 6,13,000 से ज़्यादा हो गई है। लक्कड़ ने कहा, “भर्ती हमेशा तिमाही वृद्धि के हिसाब से नहीं की जाती। हम पूरे साल की योजना बनाते हैं और उसी के अनुसार भर्ती की जाती है।” टीसीएस कर्मचारियों में निराशा टीसीएस के इस फैसले से कर्मचारियों में निराशा है, क्योंकि आर्थिक स्थिरता के बावजूद, वेतन वृद्धि में देरी से उनके मनोबल पर असर पड़ सकता है। कंपनी के लिए यह एक संवेदनशील समय है, जब उसे कर्मचारी संतुष्टि और प्रदर्शन के बीच संतुलन बनाना होगा। उद्योग विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक स्थिति, ग्राहकों द्वारा लागत में कटौती और प्रतिस्पर्धी दबाव के कारण कंपनियां सतर्कता बरत रही हैं। हालाँकि, वेतन वृद्धि प्रक्रिया को लंबित रखना एक असामान्य कदम माना जा रहा है, खासकर उस कंपनी के लिए जिसने हाल ही में मज़बूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ी पहली तिमाही में कंपनी में 5,090 नए कर्मचारी जुड़े, जिससे कर्मचारियों की कुल संख्या 6.13 लाख से अधिक हो गई। हालांकि, लक्कड़ का कहना है कि हायरिंग को तिमाही प्रदर्शन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह योजना वार्षिक स्तर पर बनाई जाती है।

Indian Coast Guard Bharti: इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का मौका, तुरंत करें अप्लाई

नई दिल्ली: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) में नौकरी का गोल्डन चांस है। कोस्ट गार्ड ने 2027 बैच के लिए असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र पुरुष उम्मीदवार (joinindiancoastguard.cdac.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड में कुल 170 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 140 पद जनरल ड्यूटी (GD) के लिए हैं, जबकि 30 पद टेक्निकल शाखा (जिसमें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर होगीं भर्तियांये भर्तियां जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल मैकेनिकल और टेक्निकल इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के लिए की जाएंगी। आयु सीमाउम्मीदवारों की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अनुसार, उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2001 से 30 जून 2005 के बीच होनी चाहिए। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, उम्मीदवार 23 जुलाई 2025 रात 11:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताअसिस्टेंट कमांडेंट जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक (बैचलर) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, बारहवीं कक्षा में गणित और भौतिकी (Maths & Physics) विषयों का अध्ययन अनिवार्य है। टेक्निकल ब्रांच (इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए उम्मीदवारों के पास बीई/बी.टेक की डिग्री संबंधित विषय में होनी चाहिए और 12वीं में भी मैथ्स व फिजिक्स की पढ़ाई की हो। आवेदन शुल्कइस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। जबकि एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। शुल्क भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।2. “New Registration” ऑप्शन पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि से पंजीकरण करें।3. रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।4. सभी जरूरी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी आदि भरें।5. फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।6. कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से भुगतान करें (यदि लागू हो)।सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। और जॉब से संबंधित जानकारी के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड की वेबसाइट पर जाएं।

HSL Recruitment: हिंदुस्तान शिपयार्ड ने कई पदों पर निकाली नौकरी, बिना एग्जाम होगा चयन

नई दिल्ली: प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का गोल्डन चांस है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) ने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (hslvizag.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिफॉर्म भरने की प्रक्रिया 9 जुलाई 2025 को शुरु हो गई है। सभी पात्र उम्मीदवार 9 अगस्त 2025 तक उपलब्ध पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 47 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आयु सीमाआयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है, जो न्यूनतम से अधिकतम 30 से 50 वर्ष तक हो सकती है। शैक्षिक योग्यताशैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में बी.ई./बी.टेक, एमबीए, सीए, डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है। इन पदों पर होगी भर्तियांजिनमें मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर, सीनियर सुपरवाइजर सहित कई पद शामिल हैं। ऐसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित कार्य अनुभव, और आवश्यकतानुसार समूह चर्चा (Group Discussion) एवं साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया भिन्न हो सकती है, जिसमें तकनीकी या प्रबंधकीय दक्षता की जांच की जाएगी। अंतिम चयन मेरिट और पद की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा। आवेदन शुल्कहिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है, जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट hslvizag.in पर जाएं।2. अब आप “Careers” सेक्शन में जाकर भर्ती विज्ञापन देखें।3. यहां योग्य पद का चयन कर ऑनलाइन आवेदन करें।4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क भुगतान करें (यदि लागू हो)।5. अंत में आवेदन की प्रति डाउनलोड करें और अपने पास रख लें। उम्मीदवार नौकरी, आवेदन से संबंधित सभी जानकारी के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

जामिया मिलिया इस्लामिया ने 306 पदों पर भर्ती की घोषणा, ऑफलाइन आवेदन शुरू, 14 जुलाई तक मौका

Jamia Recruitment 2025

New Delhi: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर हम लेकर आएं हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) ने दिल्ली में कुल 306 पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर और गेस्ट फैकल्टी के पदों के लिए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 86 और गेस्ट फैकल्टी के लिए 220 पद उपलब्ध हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई 2025 से शुरू होकर 14 जुलाई 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस और सैलरीबता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए और गेस्ट फैकल्टी पद के लिए 300 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। सैलरी की बात करें तो असिस्टेंट प्रोफेसर को 89,435 रुपए मासिक और गेस्ट फैकल्टी को 50,000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। उम्र सीमा के संबंध में कोई विशेष सूचना जारी नहीं की गई है। शैक्षिक योग्यतायोग्यता के लिहाज से उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार विभिन्न डिग्रियां होनी चाहिए जैसे बी.आर्क, बी.एड, बीडीएस, बी.टेक/बीई, एमबीबीएस, डिप्लोमा, बीयूएमएस, बीएफए, एमए, एम.आर्क, एम.एड, एमएससी, एमई/एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा, एम.फिल/पीएचडी, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, एमएस/एमडी, एमएफए, एम.डेस, बीएस, एम.प्लान आदि। कैसे होगा चयनचयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरकर स्वयं सत्यापित (self-verified) दस्तावेजों के साथ निम्न पते पर भेजना होगा: आवेदन फॉर्म भेजने के लिए पताभर्ती और पदोन्नति (गैर-शिक्षण) अनुभाग, द्वितीय तल, रजिस्ट्रार कार्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग, जामिया नगर, नई दिल्ली-110025। भर्ती का उद्देश्यजामिया मिलिया इस्लामिया की यह भर्ती प्रक्रिया शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने और अनुभवी शिक्षकों को विश्वविद्यालय में शामिल करने के उद्देश्य से की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें ताकि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठा सकें। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 है, जिसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती से विश्वविद्यालय में शिक्षण व अकादमिक स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, जो विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने में सहायक होगा। अगर आपको इस भर्ती की पूरी जानकारी चाहिए या आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है, तो जामिया मिलिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

BHEL भर्ती 2025: 515 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड

New Delhi: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विभिन्न आर्टिजन ग्रेड-4 पोस्ट के लिए है, जिसमें चयन प्रक्रिया प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाई जा सकती है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी और उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्सइस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए कुल 515 वैकेंसी हैं, जिनमें से प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:फिटर: 176 पद, वेल्डर: 97 पद, टर्नर: 51 पद, मैकेनिस्ट: 104 पद, इलेक्ट्रीशियन: 65 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स: 18 पद और फाउंड्री मैन: 4 पद। एजुकेशनल क्वालिफिकेशनआवेदन के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता पूरी करनी होगी।लेवल 1: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और ITI की डिग्री। साथ ही, उम्मीदवार को स्काउट/गाइड की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।लेवल 2: 12वीं पास या फिर 10वीं के साथ ITI की डिग्री। स्काउट/गाइड की क्वालिफिकेशन जरूरी है। आयु सीमाआवेदन के लिए आयु सीमा निम्नलिखित हैन्यूनतम: 18 सालअधिकतम: 33 सालआरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यक्तिगत साक्षात्कार नहीं होगा। उम्मीदवार को केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे, जिसके आधार पर उनकी चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सैलरीसफल उम्मीदवारों को 29,500 – 65,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, अन्य अलाउंस का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। फीसजनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष): 500 रुपयेएससी, एसटी, पीडब्लूबीडी, एक्स सर्विसमैन, महिला: 250 रुपये कैसे करें आवेदन BHEL में भर्ती का यह एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो ITI पास हैं और सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पूरा करें और समय पर आवेदन करें।

परीक्षा की चिंता को कहें अलविदा, इन शानदार टिप्स के साथ बनें टॉपर

Symbolic picture (Source-Google)

New Delhi: गर्मियों की छुट्टियों का मौज-मस्ती भरा समय अब खत्म हो चुका है और स्कूली छात्रों के सामने अब इंटरनल परीक्षाओं की चुनौती है। ये परीक्षाएं हर छात्र के लिए एक सुनहरा अवसर हैं, क्योंकि इनके अंक फाइनल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की नींव रखते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अगर कोई छात्र इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करता है तो उसका प्राइनल रिजल्ट अच्छा आता है और वह प्राइनल परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स और रणनीतियां को फॉलो कर सकते हैं। सही टाइम टेबल बनाएंएक ठोस और संतुलित टाइम टेबल बनाना बेहद जरूरी है। सभी विषयों को पर्याप्त समय दें और व्यर्थ की चीजों से बचें। सुनिश्चित करें कि हर दिन कुछ समय आराम के लिए भी निकालें ताकि आप मानसिक रूप से फ्रेश रह सकें। महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दें परीक्षा की तैयारी करते समय यह जरूरी है कि आप उन विषयों पर विशेष ध्यान दें जिनमें आपको कठिनाई महसूस होती है। इन विषयों को पहले और अच्छे से पढ़ें। मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करें पिछले साल के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट से तैयारी करें। यह आपको परीक्षा के पैटर्न और टाइमिंग का सही अंदाजा देगा। प्रैक्टिस से आप अपनी गति और उत्तर देने के तरीके को सुधार सकते हैं। नोट्स बनाएं और रिवीजन करें पढ़ाई करते वक्त अपने द्वारा बनाए गए नोट्स का रिवीजन करें। यह एक बार फिर से विषयों को दिमाग में बैठाने का एक बेहतरीन तरीका है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं अच्छी नींद लें, समय पर खाना खाएं और व्यायाम करें। यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ताजगी और ऊर्जा देगा। तनाव कम करें परीक्षा के दौरान तनाव होना सामान्य है, लेकिन इससे बचने के लिए ध्यान, योग और गहरी सांस लेने की विधियों का अभ्यास करें। सही मार्गदर्शन प्राप्त करें अगर आपको किसी विषय में कठिनाई हो रही है, तो अपने शिक्षक या ट्यूटर से मार्गदर्शन प्राप्त करें। वे आपकी मदद करने में सक्षम होते हैं और आपको अधिक समझने में मदद करते हैं। समाप्ति में, स्कूल इंटरल परीक्षा की तैयारी के लिए सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता दिला सकता है। सही तैयारी और मानसिक शांति के साथ परीक्षा की ओर बढ़ें।

Co-operative Bank Jobs: को-ऑपरेटिव बैंक में इन पदों पर निकली जॉब, अंतिम तिथि पास

पटना: बैंक में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (BSCB) ने क्लर्क पदों (कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव/असिस्टेंट) पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (biharecb.co.in) पर जाकर अप्लाई करें। आवेदन तिथिऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 तय की गई है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 257 पदों को भरा जाएगा। आयु सीमाइस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जून 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। पदों का विवरणइस भर्ती अभियान के तहत बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (BSCB) में क्लर्क (कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव/असिस्टेंट) के कुल 257 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। शैक्षणिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में बेसिक डिप्लोमा (DCA) और कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए। परीक्षा शुल्कइस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क में रियायत दी गई है और उन्हें केवल 800 रुपये का भुगतान करना होगा। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:• प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो अंग्रेजी भाषा, तार्किक क्षमता और गणितीय अभिरुचि जैसे तीन विषयों पर आधारित होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।• मुख्य परीक्षा (Mains): मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो पांच विषयों (तार्किक क्षमता, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य ज्ञान, गणितीय अभिरुचि और भाषा) पर आधारित होंगे। मुख्य परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। उम्मीदवार भाषा अनुभाग में अंग्रेजी या हिंदी में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। ऐसे करे आवेदन• आवेदक आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharscb.co.in पर जाकर करियर बटन पर क्लिक करें।• इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।• नए पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।• रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।• अब निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

error: Content is protected !!