Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

भूलकर भी बॉस से न कहें ये 5 बातें! वरना मेहनत पर फिर जाएगा पानी, जानिए वर्कप्लेस के अनकहे नियम

Corporate Life

Office Tips: बॉस के उन 5 बॉडी लैंग्वेज इशारों के बारे में जानें जो आपके डूबते करियर का संकेत देते हैं और जानें किन बातों से बचना जरूरी है।

MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन

MP Police Recruitment 2026

MP Police Bharti 2026 के तहत मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती होगी। कॉन्स्टेबल, एसआई और अन्य पदों के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा। जानें पदों का विवरण और पूरी जानकारी।

CBSE Practical Exam 2026: 12th पास युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, जल्दी से खत्म करलें ये काम, वरना कम्पार्टमेंट के पेपर देना होगा मुश्किल

12th Student

New Delhi: CBSE Practical Exam 2026 12वीं कक्षा के कम्पार्टमेंट छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 को लेकर  एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 4 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। ये छात्र दे सकेंगे  प्रैक्टिकल परीक्षा  दोबारा पेपर देने के लिए CBSE के नोटिस के बाद र Repeat Practical (RP) और Repeat Both Theory & Practical (RB) श्रेणी के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा अनिवार्य होगी। RP श्रेणी के विद्यार्थियों को केवल प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। RB श्रेणी के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पात्र छात्रों को निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल होना होगा। कहां दे सकेंगे बच्चे प्रैक्टिकल पेपर? बोर्ड के अनुसार नियमित (Regular) छात्रों की प्रैक्टिकल पेपर उनके अपने स्कूलों में ही कराई जाएंगी। अगर कोई स्कूल में किसी विषय की प्रयोगशाला या आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाता है , तो संबंधित CBSE क्षेत्रीय कार्यालय पास के किसी दूसरे स्कूल में परीक्षा करा सकेंगे।  27 जुलाई से पहले करें यह जरूरी काम CBSE ने सभी पात्र छात्रों को सलाह दी है कि वे 27 जुलाई 2026 तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से संपर्क करें। छात्रों को अपने साथ रिजल्ट/मार्कशीट और एडमिट कार्ड की कॉपी भी ले जानी होगी, ताकि परीक्षा संबंधी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन बोर्ड ने कहा है कि सभी छात्र आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट के लिए छात्र अपने स्कूल या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।

Co-op Program: कनाडा में पढ़ते-पढ़ते कमाई का मौका! जानें भारतीय छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा?

New Delhi: विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के बीच कनाडा लंबे समय से एक पसंदीदा विकल्प बना हुआ है। यहां की यूनिवर्सिटी और कॉलेज सिर्फ किताबों की पढ़ाई पर ही ध्यान नहीं देते, बल्कि छात्रों को असली काम का अनुभव देने पर भी जोर देते हैं। इसी सोच के तहत कनाडा में Co-op Program काफी लोकप्रिय हो रहा है, जो छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री में काम करने का मौका देता है। क्या है Co-op Program? Co-op यानी Cooperative Education Program एक ऐसा मॉडल है, जिसमें छात्र अपनी पढ़ाई के साथ किसी कंपनी या संस्था में काम करते हैं। इस दौरान उन्हें अपने क्षेत्र से जुड़ा प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है। आसान भाषा में समझें तो इसमें कोर्स का एक हिस्सा क्लासरूम स्टडी होता है और दूसरा हिस्सा काम करने का अनुभव होता है। इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छात्रों को सिर्फ डिग्री लेकर नौकरी ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि पढ़ाई पूरी होने से पहले ही उन्हें काम की समझ और इंडस्ट्री का अनुभव मिल जाता है। पढ़ाई के साथ मिलती है सैलरी और अनुभव Co-op Program में शामिल छात्रों को कई बार फुल टाइम वर्क प्लेसमेंट मिलता है। इसके लिए उन्हें कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है और कई मामलों में सैलरी भी दी जाती है। इससे छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान ही आर्थिक रूप से कुछ मदद हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी में काम करने से छात्रों की प्रोफेशनल नेटवर्किंग भी मजबूत होती है। भविष्य में नौकरी के अवसर तलाशने में यह अनुभव काफी मददगार साबित हो सकता है। किन छात्रों के लिए फायदेमंद है Co-op Program? कनाडा में कई क्षेत्रों के कोर्स में Co-op की सुविधा उपलब्ध होती है। खासतौर पर इन क्षेत्रों में इसकी मांग ज्यादा देखी जाती है: कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसबिजनेस और फाइनेंसइंजीनियरिंग और STEM फील्डडेटा एनालिटिक्स और टेक्नोलॉजीहेल्थकेयर और लाइफ साइंसेजमीडिया, मार्केटिंग और डिजाइन Co-op Program चुनने से पहले रखें इन बातों का ध्यान कई छात्र मानते हैं कि कनाडा में Co-op Program करने से नौकरी आसानी से मिल जाएगी, लेकिन ऐसा पूरी तरह तय नहीं होता। छात्रों को एडमिशन लेते समय ही यह देखना होता है कि उनके चुने हुए कोर्स में Co-op विकल्प उपलब्ध है या नहीं। कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज में अलग Co-op ऑफिस होते हैं, जो छात्रों को रिज्यूमे बनाने, इंटरव्यू की तैयारी और नौकरी के अवसर तलाशने में सहायता करते हैं। क्या Co-op Program से मिलेगा PR का सीधा रास्ता? कनाडा में पढ़ाई करने वाले कई भारतीय छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या Co-op Program से Permanent Residency (PR) आसानी से मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रोग्राम PR की गारंटी नहीं देता है। कनाडा का Co-op Program उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो डिग्री के साथ-साथ इंडस्ट्री एक्सपीरियंस हासिल करना चाहते हैं।

IOB Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, 750 पदों के लिए जल्द करें आवेदन

IOB Apprentice Recruitment 2026

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब NAPS/NATS पोर्टल पर 27 जुलाई और BEEP पोर्टल पर 28 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। 750 पदों पर भर्ती के लिए स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जानें पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन का पूरा तरीका।

CBSE Class 9 New Books 2026: “अब रटने से नहीं चलेगा काम…” 9वीं की नई किताबों से पहले टीचर्स को दी खास ट्रेनिंग

New Delhi: देशभर के लाखों छात्रों के लिए जल्द ही कक्षा 9 की पढ़ाई (CBSE Class 9 New Books 2026) का तरीका बदलने वाला है। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF-SE 2023) के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नई मैथ्स और साइंस की किताबों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी उद्देश्य से शिक्षकों के लिए विशेष ओरिएंटेशन वर्कशॉप आयोजित की गई, ताकि वे नए पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से समझ सकें और छात्रों तक आसान भाषा में पहुंचा सकें। सीबीएसई का मानना है कि नई किताबों का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों में सोचने, समझने और वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित करना है। दिल्ली में हुई विशेष ट्रेनिंग (CBSE Class 9 New Books 2026) यह विशेष ओरिएंटेशन वर्कशॉप नई दिल्ली के द्वारका स्थित सीबीएसई इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। इसमें सीबीएसई (CBSE Class 9 New Books 2026) से संबद्ध विभिन्न स्कूलों के कुल 110 शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें 58 गणित और 52 विज्ञान विषय के शिक्षक शामिल रहे। वर्कशॉप में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इससे स्पष्ट है कि नई शिक्षा व्यवस्था को व्यापक स्तर पर लागू करने की तैयारी की जा रही है। नई किताबों को पढ़ाने का बदलेगा तरीका वर्कशॉप के सभी सत्र एनसीईआरटी के विशेषज्ञों ने संचालित किए। शिक्षकों को नई किताबों की संरचना, अध्यायों की रूपरेखा और पढ़ाने के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि अब छात्रों को केवल पाठ याद कराने पर जोर नहीं होगा। इसके बजाय उन्हें विषयों को समझने, सवाल पूछने और वास्तविक जीवन से जोड़कर सीखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे पढ़ाई अधिक रोचक और उपयोगी बनने की उम्मीद है। इन चार बातों पर रहा सबसे ज्यादा फोकस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कम्पीटेंसी आधारित शिक्षण (Competency-Based Learning) के महत्व के बारे में बताया गया। इसके साथ ही एक्सपीरियंस आधारित शिक्षण (Experiential Learning) के जरिए छात्रों को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने पर जोर दिया गया। इसके अलावा प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स विकसित करने के तरीकों पर चर्चा हुई, ताकि छात्र केवल उत्तर याद न करें, बल्कि समस्याओं का समाधान भी खोज सकें। वहीं समग्र मूल्यांकन (Holistic Assessment) की नई प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया, जिससे छात्रों का मूल्यांकन केवल लिखित परीक्षा तक सीमित न रहे। मास्टर ट्रेनर बनेंगे प्रशिक्षित शिक्षक सीबीएसई (CBSE Class 9 New Books 2026) के अनुसार, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों को तैयार करना है जो आगे चलकर अपने-अपने स्कूलों में अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित कर सकें। यानी ये शिक्षक “मास्टर ट्रेनर” की भूमिका निभाएंगे और नई शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने में अहम योगदान देंगे।

UP Police Recruitment 2026-27: युवाओं के लिए खुशखबरी, 81,000+ पदों पर निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से होगी भर्ती

UP Police

UP पुलिस विभाग में 81,000 से ज़्यादा पदों पर भर्ती 2026-27 सेशन के दौरान होगी। राज्य सरकार ने पहले अप्रैल में इस पहल की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों से राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होगी और साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। UP Police Recruitment भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी किए जाएंगे भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा चरणों में पूरी की जाएगी। UPPRPB अलग-अलग कैटेगरी के पदों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करेगा। खाली पदों की संख्या और अन्य जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन के साथ दी जाएगी। UP Police Recruitment भर्ती के लिए उपलब्ध पद UP पुलिस के विभिन्न विभागों में कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर (SI), जेल वार्डन, रेडियो कैडर, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क और अन्य तकनीकी व मिनिस्ट्रियल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। UP Police Recruitment भर्ती के लिए योग्यता मानदंड UP पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता की शर्तें अलग-अलग हैं। कॉन्स्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए बैचलर डिग्री अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट की भी जरूरत होती है। हर पद के लिए विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देखी जा सकती है। UP Police Recruitment सभी भर्तियों के लिए एक जैसी आवेदन प्रक्रिया UP पुलिस की सभी भर्ती प्रक्रियाओं के लिए आवेदन का तरीका एक जैसा ही है। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। घर बैठे ही आवेदन जमा किए जा सकते हैं। फॉर्म भरने के स्टेप्स इस प्रकार हैं: UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन फॉर्म भरने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करने के लिए ‘Registration’ पर क्लिक करें। अब, आपको लॉग इन करके और बाकी जानकारी भरकर फ़ॉर्म पूरा करना होगा। अपनी कैटेगरी के हिसाब से तय फ़ीस का भुगतान करने के बाद आपको फ़ॉर्म जमा करना होगा। निष्कर्ष यदि आप भी UP Police Recruitment की परीक्षा देना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।

IIT का दरवाजा अब सबके लिए खुला है! JEE के बिना घर बैठे करें ये शानदार कोर्स, बदल सकता है करियर

New Delhi: जब भी देश के बड़े संस्थानों की बात होती है तो IIT का नाम सबसे ऊपर आता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि आईआईटी में पढ़ाई करने के लिए केवल JEE जैसी कठिन परीक्षा पास करनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। देश के कई बड़े IIT ऐसे ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्हें घर बैठे पूरा किया जा सकता है और इसके लिए JEE में सफल होना जरूरी नहीं है। इन कोर्स के जरिए छात्र ही नहीं बल्कि नौकरी करने वाले लोग और अपने करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले प्रोफेशनल्स भी नई स्किल्स सीख सकते हैं। कोडिंग से लेकर क्लाउड टेक्नोलॉजी तक सीखने का मौका आज के समय में टेक्नोलॉजी सेक्टर में कोडिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। IIT कानपुर का Programming in C कोर्स शुरुआती छात्रों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इसमें C प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम जैसी जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं। वहीं आईआईटी खड़गपुर के क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स में क्लाउड आर्किटेक्चर, क्लाउड सर्विस और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाती है। ये स्किल्स आईटी सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स में बढ़ते मौके डेटा आज की डिजिटल दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए IIT रुड़की की ओर से बिजनेस एनालिटिक्स और डेटा माइनिंग से जुड़े ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें R प्रोग्रामिंग के जरिए डेटा को समझना, उसका विश्लेषण करना और बिजनेस फैसलों में उसका इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। कंपनियों में डेटा एनालिस्ट और बिजनेस एनालिटिक्स एक्सपर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए ये कोर्स करियर के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल और एयरोस्पेस में भी सीखें नई तकनीक भविष्य की तकनीकों में इलेक्ट्रिक व्हीकल और एयरोस्पेस का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईआईटी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन क्षेत्रों से जुड़े कई कोर्स उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स में ईवी डिजाइन, काम करने का तरीका और इसके इस्तेमाल की जानकारी दी जाती है। वहीं एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले छात्र विमान, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों को समझ सकते हैं। आईआईटी मद्रास का खास ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम आईआईटी मद्रास ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से जुड़ा चार वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम भी शुरू किया है। इस प्रोग्राम में विमान, रॉकेट, ड्रोन, सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसकी खास बात यह है कि छात्र इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। इसमें प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप जैसे अवसर भी दिए जाते हैं। आईआईटी दिल्ली और दूसरे संस्थानों में भी कई विकल्प आईआईटी दिल्ली, IIT रोपड़ और आईआईटी बॉम्बे जैसे संस्थान भी अलग-अलग क्षेत्रों में ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें डीप लर्निंग, डिजाइन थिंकिंग, मेडिकल टेक्नोलॉजी और अन्य इंडस्ट्री आधारित विषय शामिल हैं। हालांकि, हर कोर्स की योग्यता, फीस और अवधि अलग हो सकती है। इसलिए इच्छुक छात्रों को संबंधित आईआईटी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पूरी जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

GATE 2027 का पूरा शेड्यूल जारी; IIT मद्रास कराएगा परीक्षा, इस तारीख से करें ऑनलाइन आवेदन

New Delhi: GATE 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस साल GATE परीक्षा IIT मद्रास द्वारा आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। GATE 2027 के लिए आखिरी तारीख बिना लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर, 2026 है। जो छात्र इस समय-सीमा से चूक जाते हैं, वे लेट फीस देकर 30 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन पत्र में किसी भी गलती को सुधारने के लिए 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026 तक का समय दिया जाएगा। GATE 2027 की परीक्षा फरवरी में GATE 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों (परीक्षा शहरों) के बारे में जानकारी 4 जनवरी, 2027 को जारी की जाएगी। परीक्षा के नतीजे 19 मार्च, 2027 को घोषित किए जाएंगे। GATE 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जो छात्र अभी अंडरग्रेजुएट कोर्स के तीसरे वर्ष या उससे ऊपर के वर्ष में हैं, वे GATE 2027 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में डिग्री पूरी कर ली है, वे भी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। GATE 2027 आवेदन शुल्क क्या है? सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये (बिना लेट फीस के) या 2,500 रुपये (लेट फीस के साथ) का भुगतान करना होगा। SC, ST और PwD श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए नियमित शुल्क 1,000 रुपये तय किया गया है, और लेट पेनल्टी सहित शुल्क 1,500 रुपये है। GATE 2027 में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और बाद में किसी भी समस्या से बचने के लिए सभी महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखें। निष्कर्ष यदि आप भी GATE 2027 की परीक्षा देना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।

error: Content is protected !!