AI में करियर की राह: पढ़ाई के बाद मिल सकते हैं ये टॉप जॉब्स

New Delhi: आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मांग तेजी से बढ़ रही है। चाहे हेल्थकेयर हो, एजुकेशन, फाइनेंस या मैन्युफैक्चरिंग। AI हर सेक्टर में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। ऐसे में AI की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए करियर के अनगिनत रास्ते खुलते हैं। AI एक ऐसा क्षेत्र है जो मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, कंप्यूटर विजन और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसी तकनीकों पर आधारित होता है। अगर आपने AI में डिग्री या सर्टिफिकेट कोर्स किया है, तो आपके लिए कई हाई-लेवल और हाई-पेइंग जॉब्स उपलब्ध हैं। 1. डेटा साइंटिस्टडेटा साइंटिस्ट AI का सबसे लोकप्रिय करियर ऑप्शन है। यह प्रोफेशनल बड़े पैमाने पर डेटा को प्रोसेस करके उसमें से महत्वपूर्ण जानकारी निकालता है, जो कंपनियों के निर्णय लेने में मदद करती है। 2. मशीन लर्निंग इंजीनियरAI के क्षेत्र में मशीन लर्निंग एक अहम हिस्सा है। इस रोल में आपको ऐसे मॉडल बनाने होते हैं जो बिना एक्सप्लिसिट प्रोग्रामिंग के खुद से सीख सकें। 3. एआई रिसर्च साइंटिस्टजो छात्र रिसर्च में रुचि रखते हैं, उनके लिए AI रिसर्च साइंटिस्ट की भूमिका आदर्श होती है। इसमें नई तकनीकों और एल्गोरिद्म्स का विकास किया जाता है। 4. बिग डेटा इंजीनियरबड़े डाटा सेट्स को मैनेज और एनालाइज करने के लिए बिग डेटा इंजीनियर की जरूरत होती है। AI और डेटा एनालिटिक्स में इस रोल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। 5. रोबोटिक्स इंजीनियरAI के इस्तेमाल से अब स्मार्ट रोबोट बनाए जा रहे हैं। इसमें सेंसर, मशीन लर्निंग और प्रोग्रामिंग का इस्तेमाल होता है। 6. NLP इंजीनियर (नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग)यह प्रोफेशनल ऐसे सिस्टम बनाते हैं जो मानव भाषा को समझ सकें जैसे कि चैटबॉट्स, वॉयस असिस्टेंट आदि। 7. AI एथिक्स और पॉलिसी एक्सपर्टAI के उपयोग के साथ कई नैतिक और कानूनी सवाल भी खड़े होते हैं। इन सवालों का समाधान करने के लिए एथिक्स एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है। AI में करियर की तैयारी कैसे करें?इस फील्ड में करियर बनाने के लिए कंप्यूटर साइंस, मैथ्स और स्टैटिस्टिक्स में मजबूत पकड़ होना जरूरी है। B.Tech, M.Tech, या फिर स्पेशलाइज्ड ऑनलाइन कोर्सेज (जैसे Coursera, edX, Udemy) के जरिए AI सीखा जा सकता है। वेतन और स्कोपAI से जुड़े प्रोफेशनल्स की सैलरी भारत में शुरुआती स्तर पर ₹6-10 लाख प्रतिवर्ष होती है, जबकि अनुभव के साथ यह ₹20 लाख से भी ऊपर जा सकती है।
RRB NTPC Exam 2025: उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी, 7 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा

New Delhi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC यानी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे अब अपनी एग्जाम सिटी की डिटेल्स संबंधित RRB की रीजनल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि यह जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की योजना बनाने में मदद करती है, ताकि वे परीक्षा तिथि से पहले आवश्यक तैयारी कर सकें और समय पर केंद्र पर पहुंच सकें। सात तारीख से शुरू होगी परीक्षाRRB द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, NTPC UG लेवल की परीक्षा 7 अगस्त 2025 से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार भाग लेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवारों को वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। कैसे करें चेकउम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक करने के लिए अपनी RRB रीजनल वेबसाइट जैसे rrbmumbai.gov.in, rrbpatna.gov.in आदि पर जाएं। वहां “CEN 01/2019 NTPC (UG Level) Exam City Intimation” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें। स्क्रीन पर आपकी परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी। इन पदों के लिए हो रही है परीक्षाएंइस परीक्षा का उद्देश्य रेलवे के विभिन्न अंडरग्रेजुएट लेवल पदों पर नियुक्ति करना है। जिन पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, उनमें प्रमुख हैं ट्रेनों के लिए गार्ड, क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर टाइम कीपर, अकाउंट्स क्लर्क आदि। ये सभी पद देशभर के रेलवे जोनों में भरे जाएंगे और उम्मीदवारों की नियुक्ति योग्यता तथा परीक्षा प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। परीक्षा के दौरान साथ रखें ये चीजेंपरीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) भी अनिवार्य रूप से लाना होगा। परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से वे चूक न जाएं।
AAI Senior Assistant Recruitment 2025: कुल इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे होगा चयन?

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India – AAI) ने सीनियर असिस्टेंट के कुल 32 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 तय की गई है। कुल पदों का विवरण सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स): 21 पदसीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स): 10 पदसीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लैंग्वेज): 1 पद यह भर्ती प्रक्रिया AAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। योग्यता और शैक्षणिक पात्रता सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक (B.Com) अनिवार्य।सीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लैंग्वेज): अभ्यर्थी ने हिंदी या अंग्रेजी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की हो।सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स): संबंधित विषय में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता आवश्यक होगी (इसका विवरण अधिसूचना में होगा)। आयु सीमा इस भर्ती अभियान के तहत, 1 जुलाई 2025 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट प्राप्त होगी। वेतन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलता है। चयनित उम्मीदवारों को 36,000 से लेकर 1,10,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें 3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि शामिल है। आवेदन शुल्क आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि महिला, एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है। क्या होगी चयन प्रक्रिया? उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें उम्मीदवारों से संबंधित विषय पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच से भी गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। CBT में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। जनरल/ओबीसी/EWS/एक्स-सर्विसमैन वर्ग के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 40% है, जबकि SC/ST वर्ग के लिए यह सीमा 50% निर्धारित की गई है।
राजस्थान में 1100 पशु चिकित्सा अधिकारी पदों पर बंपर भर्तियां, RPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

New Delhi: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 1100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और 3 सितंबर 2025 तक चलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे, जिसे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जा सकेगा। योग्यता मानदंड भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वेटरिनरी साइंस एवं एनिमल हसबैंड्री में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी अनिवार्य है। साथ ही, राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद, जयपुर से स्थाई या अस्थाई पंजीयन होना जरूरी है। आवेदन से पूर्व इंटर्नशिप पूर्ण करना अनिवार्य होगा। आयु सीमा उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। क्या होगी चयन प्रक्रिया? उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी और ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा की तिथि और स्थान की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। कितना लगेगा आवेदन शुल्क? इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थियों से आवेदन शुल्क लिया जाएगा। इसके तहत, सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर ओबीसी / क्रीमीलेयर एमबीसी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। जबकि, एससी / एसटी / नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / सहरिया आदि के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को सबसे पहले SSO पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद, रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक साइट विजिट करें।
GSSSB ने सुपरवाइजर के पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई तक, जानें वैकेंसी से जुड़ी बाकी जानकारी

Gujarat: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने सुपरवाइजर के 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हुई थी और इसकी आखिरी तारीख 30 जुलाई है। इस तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता में उम्मीदवार के पास जियोलॉजी में डिग्री, माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही, कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है। इसके अलावा, हिंदी या गुजराती भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है, जिससे उम्मीदवार स्थानीय स्तर पर कामकाज को बेहतर तरीके से समझ और कर सके। आयु सीमाआयु सीमा के अनुसार, इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन रिटन परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन के 30 अंक, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 30 अंक, संविधान भारत का, करंट अफेयर्स, गुजराती और अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन के 30 अंक तथा विषय-विशेष के प्रश्नों के 120 अंक शामिल हैं। कुल मिलाकर परीक्षा 240 अंकों की होगी, जिसके आधार पर सफल उम्मीदवारों का चयन होगा। क्या होगा मासिक वेतन ?इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 25,500 से 81,100 रुपए तक दिया जाएगा, जो नौकरी की जिम्मेदारी और पद के स्तर के अनुसार भिन्न हो सकता है। यह वेतन उम्मीदवारों के लिए एक आकर्षक अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। ऐसे करें आवेदनआवेदन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाना होगा। वहां होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके एक ओटीआर (One Time Registration) लॉगिन बनाना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है। फॉर्म भरने के बाद आवेदन की पूरी जानकारी एक बार ध्यान से क्रॉस-चेक करें ताकि किसी भी प्रकार की गलती न रह जाए। इसके बाद निर्धारित फीस का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। अंत में आवेदन का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें, जो भविष्य में आवश्यक हो सकता है। युवाओं के लिए सुनहरा मौकागुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने इस भर्ती के माध्यम से योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में अवसर प्रदान करने का प्रयास किया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो माइनिंग और जियोलॉजी क्षेत्र में अपनी योग्यता का प्रदर्शन करना चाहते हैं। बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया है ताकि सही उम्मीदवारों को रोजगार मिले। अंत में, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले ही आवेदन कर लें क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी निर्देशों का पालन करें और आवश्यक दस्तावेजों को सही ढंग से तैयार रखें। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें।
शैक्षिक क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका, UP एलटी ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

Lucknow: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के तहत 7466 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू कर दी गई है। यह भर्ती सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) के पदों के लिए की जा रही है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या इस भर्ती के अंतर्गत कुल 7466 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती यूपी के विभिन्न विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। कितना लगेगा आवेदन शुल्क? 1-सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग: 125 रुपये2-एससी एवं एसटी वर्ग: 65 रुपये3-दिव्यांग (पीएच) वर्ग: 25 रुपये फॉर्म में सुधार की मिलेगी सुविधा कई बार आवेदन के दौरान त्रुटि हो जाती है। अभ्यार्थियों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आयोग ने 4 सितंबर 2025 तक आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा भी दी है। अभ्यर्थी अपने फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। क्या है शैक्षणिक योग्यता? इन पदों पर वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड किया हो। हालांकि कुछ विशिष्ट विषयों में बीएड की अनिवार्यता से छूट दी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। इतनी होनी चाहिए आयु सीमा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनका जन्म 2 जुलाई 1985 से 1 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। कैसे करें आवेदन? 1. सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।2. होमपेज पर “Recruitment Dashboard” में जाएं।3. ASSISTANT TEACHER (TRAINED GRADUATE GRADE) EXAMINATION 2025 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।4. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को सबमिट करें। महत्वपूर्ण तारीख आवेदन शुरू: 28 जुलाई 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि- 28 अगस्त 2025 फॉर्म में सुधार की तिथि: 4 सितंबर 2025 जो भी अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। यूपीपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर आप सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यार्थी अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Career Tips: पेंटिंग में करियर की तलाश कर रहे हैं? ये कोर्सेज दे सकते हैं आपको उड़ान

New Delhi: आज के समय में पेंटिंग केवल एक शौक ही नहीं, बल्कि एक समृद्ध और सम्मानजनक करियर विकल्प भी बन चुका है। अगर आपके पास कल्पनाशीलता है, रंगों से खेलने का हुनर है और चित्रों के माध्यम से अपनी बात कहना चाहते हैं, तो पेंटिंग में करियर आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। इस क्षेत्र में कई कोर्स ऐसे हैं जो आपको कला के विभिन्न रूपों से परिचित कराते हैं और एक सफल पेंटर बनने की राह खोलते हैं। क्यों करें पेंटिंग में कोर्स?पेंटिंग कोर्स (Painting Courses) करने से छात्र न केवल विभिन्न तकनीकों और माध्यमों को सीखते हैं, बल्कि उन्हें अपनी कला को पेशेवर रूप में प्रस्तुत करने की समझ भी मिलती है। इन कोर्सेज में चित्रकला, स्केचिंग, कैनवास पेंटिंग, जलरंग, ऐक्रेलिक और तेल रंगों की तकनीक, आर्ट हिस्ट्री, पर्सपेक्टिव ड्राइंग जैसी चीजें सिखाई जाती हैं। पेंटिंग से जुड़े प्रमुख कोर्स1. डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स (Diploma in Fine Arts): यह कोर्स 1 से 2 वर्षों का होता है और इसमें पेंटिंग के साथ-साथ मूर्तिकला, प्रिंटमेकिंग और विजुअल आर्ट्स की जानकारी दी जाती है। 2. बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA): यह स्नातक स्तर का चार वर्षीय कोर्स है, जिसमें पेंटिंग को एक मुख्य विषय के रूप में लिया जा सकता है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं। 3. सर्टिफिकेट इन पेंटिंग (Certificate in Painting): यह कोर्स 6 महीने से 1 वर्ष तक का हो सकता है और शुरुआती लोगों के लिए उपयुक्त है। 4. मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (MFA): BFA के बाद आप MFA कर सकते हैं, जिसमें आप पेंटिंग को विशेष विषय के रूप में चुन सकते हैं। कहां से करें ये कोर्स?भारत में कई प्रतिष्ठित संस्थान पेंटिंग में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स ऑफर करते हैं। जैसे:1. जे जे स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई2. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)3. दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट4. शांति निकेतन, पश्चिम बंगाल5. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली करियर विकल्पपेंटिंग कोर्स करने के बाद आप इन क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं।1. प्रोफेशनल आर्टिस्ट2. आर्ट टीचर या लेक्चरर3. आर्ट गैलरी मैनेजर4. इलस्ट्रेटर या डिजाइनर5. फ्रीलांस पेंटर6. आर्ट थेरेपिस्ट अगर आप पेंटिंग में रुचि रखते हैं और इसे करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं, तो उपरोक्त कोर्स आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। ये कोर्स आपकी कला को निखारते हैं और आपको एक पेशेवर मंच प्रदान करते हैं। डिस्क्लेमरयह लेख केवल सूचना और मार्गदर्शन के उद्देश्य से लिखा गया है। कोर्स या संस्थान चुनने से पहले संबंधित वेबसाइट और आधिकारिक जानकारी की जांच अवश्य करें। किसी भी निर्णय के लिए लेखक या प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।
Job Alert: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4987 पदों पर भर्ती, इन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

New Delhi: देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। कुल 4987 पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है, जिसमें देशभर से योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फीस भुगतान की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2025 तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान इन पदों के लिए उम्मीदवारों का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य निर्धारित योग्यता मानदंडों को भी पूरा करना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के वेतनमान के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। आयु सीमा और छूट इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 अगस्त 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट प्राप्त होगी। क्या होगी चयन प्रक्रिया? चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी- कैसे करें आवेदन? उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE रिजल्ट 2025 जारी, 8-9 नवंबर को होंगे फिजिकल टेस्ट, मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध

New Delhi: इंडियन आर्मी में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 का रिजल्ट आज ऑनलाइन जारी कर दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट [joinindianarmy.nic.in](https://joinindianarmy.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अग्निवीर CEE परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण, यानी फिजिकल टेस्ट (शारीरिक परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें अपना रिजल्ट चेकइंडियन आर्मी अग्निवीर CEE 2025 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:1. सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट [joinindianarmy.nic.in](https://joinindianarmy.nic.in) पर जाएं।2. होमपेज पर ‘CEE Result 2025’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।3. आपके सामने विभिन्न रीजनों के लिए मेरिट लिस्ट के पीडीएफ लिंक खुल जाएंगे।4. जिस भी रिजन की मेरिट लिस्ट देखनी है, उस लिंक पर क्लिक करें।5. पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर चेक करें। अगला चरण: फिजिकल टेस्टCEE परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट में भाग लेना होगा, जो 8 और 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित है। फिजिकल टेस्ट में रनिंग, लंबाई, सीने की माप आदि परीक्षण शामिल होंगे। फिजिकल योग्यता इस प्रकार होगीलंबाई: न्यूनतम 169 सेमीसीना: सामान्य 77 सेमी, फुलाव के साथ 82 सेमीआरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित मानकों में छूट दी जाएगी। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार नीचे दिए गए भर्ती नोटिफिकेशन या इमेज से प्राप्त कर सकते हैं। किन-किन पदों पर होगी भर्ती?इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंडियन आर्मी में विभिन्न पदों पर अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें शामिल हैं:1. अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)2. अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास)3. अग्निवीर टेक्नीशियन4. अग्निवीर जीडी (महिला मिलिट्री पुलिस)5. अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT)6. सोल्जर टेक (नर्सिंग असिस्टेंट)7. हवलदार एजुकेशन (आईटी, साइबर, ऑप्स, भाषा विशेषज्ञ)8. सिपाही (फार्मा)9. JCO RT (पंडित, मौलवी, ग्रंथी, पादरी, बुद्धिस्ट आदि)10. JCO कैटरिंग11. हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो ऐसे तैयारी करें फिजिकल टेस्ट कीरिजल्ट घोषित होने के साथ ही अब उम्मीदवारों के पास फिजिकल टेस्ट के लिए लगभग ढाई महीने का समय है। इस दौरान उन्हें अपनी शारीरिक फिटनेस, रनिंग और मेडिकल मानकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे अगले चरण में भी सफलता हासिल कर सकें।
RPSC ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, यहां जानिये आवेदन की सही प्रक्रिया

Jaipur: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1,015 पद भरे जाएंगे, जिनमें सब-इंस्पेक्टर (AP), सब-इंस्पेक्टर (AP) सहरिया, सब-इंस्पेक्टर अनुसूचित क्षेत्र (TSP), सब-इंस्पेक्टर (IB) और प्लाटून कमांडर (RAC) शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरूइच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो राजस्थान पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वैकेंसी डिटेल्सआपकी जानकारी के लिए बता दें कि सब-इंस्पेक्टर (AP) के लिए कुल 896 पद, सब-इंस्पेक्टर (AP) सहरिया के लिए 4 पद, अनुसूचित क्षेत्र के लिए 25 पद, सब-इंस्पेक्टर (IB) के लिए 26 पद और प्लाटून कमांडर (RAC) के लिए 64 पद उपलब्ध हैं। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया और वेतनचयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा, जिसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और अंत में इंटरव्यू होगा। इन सभी तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत वेतन मिलेगा, जिसमें ग्रेड पे 4200 रुपए शामिल है। यह वेतन और अन्य भत्ते मिलकर राजस्थान पुलिस में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर की दिशा में कदम साबित होंगे। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान उन्हें अपनी मेल आईडी, फोन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। क्या है आवेदन फीस ?फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जो कि जनरल और ओबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए 600 रुपए है। वहीं, SC, ST, EWS, सहरिया, दिव्यांग और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सब्मिट कर देना होगा। यह भर्ती उन युवाओं के लिए विशेष अवसर है जो राजस्थान पुलिस में सेवा करना चाहते हैं और एक सशक्त और जिम्मेदार पद पर अपनी योग्यता दिखाना चाहते हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी अवश्य पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन करें। इस भर्ती के जरिए राजस्थान पुलिस में नए प्रतिभाशाली और समर्पित कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा, जो प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे।