SBI PO की तैयारी में जुटे उम्मीदवार ध्यान दें, Mains परीक्षा का शेड्यूल जारी

New Delhi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा PO (Probationary Officer) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता पाई है, उनके लिए अब अगला पड़ाव मुख्य परीक्षा (Mains) है। SBI ने आधिकारिक तौर पर यह घोषित कर दिया है कि SBI PO Mains Exam 2025 का आयोजन 13 सितंबर को सुबह की पाली में किया जाएगा। यह जानकारी बैंक के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट की ओर से साझा की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड और जरूरी दिशानिर्देश जल्द ही SBI की आधिकारिक वेबसाइट [sbi.co.in](https://sbi.co.in) पर जारी किए जाएंगे। प्रीलिम्स पास करने वाले ही होंगे शामिल यह मुख्य परीक्षा उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने हाल ही में आयोजित SBI PO Prelims Exam 2025 में सफलता प्राप्त की है। प्रीलिम्स परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई थी, और इसका परिणाम 1 सितंबर को जारी किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 541 पदों को भरा जाना है, जिनमें 500 नियमित और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं। तीन चरणों में होती है पूरी चयन प्रक्रिया SBI PO भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है1. प्रीलिम्स परीक्षा2. मुख्य परीक्षा (Mains)3. साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को तीसरे चरण में व्यक्तित्व मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पहले साइकोमेट्रिक टेस्ट होगा, फिर 20 अंकों का ग्रुप डिस्कशन और अंत में 30 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंकों को 100 अंकों के स्केल पर सामान्य किया जाएगा। कैसा होगा SBI PO Mains का पैटर्न SBI PO की मुख्य परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी:1. ऑब्जेक्टिव टेस्टरीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड- 40 प्रश्न (60 अंक)डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन- 30 प्रश्न (60 अंक)जनरल/इकॉनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस- 60 प्रश्न (60 अंक)अंग्रेज़ी भाषा- 40 प्रश्न (20 अंक) 2. डिस्क्रिप्टिव टेस्टइस भाग में उम्मीदवारों को तीन प्रश्न हल करने होंगेईमेल लेखनरिपोर्ट लेखनसिचुएशन एनालिसिस या प्रेसी राइटिंग मुख्य परीक्षा की कुल मार्किंग 250 अंकों की होगी। इसमें 1/4 की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड SBI ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे लगातार वेबसाइट पर चेक करते रहें ताकि किसी भी जरूरी सूचना से चूक न हो।
BSF Result: 2.75 लाख अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में सफल, जानें कब से शुरु होगी लिखित परीक्षा

New Delhi: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल (HCM), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हवलदार क्लर्क (असम राइफल्स) भर्ती 2024 के तहत आयोजित फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। फिजिकल टेस्ट में सफल कुल 2,75,567 अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से चुना गया है। सफल अभ्यर्थियों की श्रेणीवार संख्या इस प्रकार है: फिजिकल टेस्ट का आयोजनPET और PST परीक्षा 17 मार्च 2025 से 2 जून 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इन परीक्षणों में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मानकों की जांच की गई, जो भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण था। लिखित परीक्षा का प्रारूप क्या होगा?अब चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का प्रारूप इस प्रकार होगा: एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारीदूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य अभ्यर्थियों के लिए ई-प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) नियत समय पर CSC के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपडेट्स चेक करते रहें। महत्वपूर्ण तिथियांभर्ती विज्ञापन जारी- 8 जून 2024ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 8 जुलाई 2024PET/PST परीक्षा- 17 मार्च – 2 जून 2025 उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश BSF द्वारा घोषित यह परिणाम लाखों अभ्यर्थियों के लिए अगले चरण में सफलता की ओर एक बड़ा कदम है। अब सभी की नजरें लिखित परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने पर टिकी हैं।जो अभ्यर्थी इस सूची में शामिल हैं, उन्हें तैयारी में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि अगली परीक्षा निर्णायक होगी।
IBPS RRB भर्ती 2025: 13217 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
New Delhi: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह खबर किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में 13217 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी हैऔर इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती विवरण: कौन-कौन से पद शामिल हैं? इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:1. मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क)- 7972 पद2. ऑफिसर स्केल-I (PO)3. ऑफिसर स्केल-II- IT ऑफिसर, CA ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, ट्रेजरी मैनेजर, जनरल बैंकिंग ऑफिसर4. ऑफिसर स्केल-III- अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पदयह भर्ती ग्रेजुएट्स से लेकर प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स तक के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। शैक्षणिक योग्यता मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। ऑफिसर स्केल-I (PO)1. ग्रेजुएशन आवश्यक, अनुभव की आवश्यकता नहीं। ऑफिसर स्केल-II1. IT ऑफिसर: इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/आईटी में 50% के साथ ग्रेजुएशन और 1 साल का अनुभव2. CA ऑफिसर: सीए की परीक्षा उत्तीर्ण और 1 वर्ष का अनुभव3. लॉ ऑफिसर: LLB में 50% अंकों के साथ डिग्री और 2 वर्ष का अनुभव4. जनरल बैंकिंग ऑफिसर: किसी भी स्ट्रीम में 50% अंकों के साथ स्नातक और 2 वर्ष का अनुभव5. ट्रेजरी मैनेजर: CA या MBA (फाइनेंस) और 1 वर्ष का अनुभव ऑफिसर स्केल-III1. 5 साल के बैंकिंग अनुभव के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन प्रारंभ: 1 सितंबर 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 20253. प्रीलिम्स परीक्षा: नवंबर 20254. मेन परीक्षा: जनवरी-फरवरी 2026 क्या है आवेदन शुल्क ? 1. SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए: ₹1752. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹850शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आयु सीमा 1. ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): 18 से 28 वर्ष2. ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष3. ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष4. ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष आरक्षण और आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। कैसे करें आवेदन ? उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट [ibps.in](https://ibps.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर Apply Online for CRP RRBs लिंक पर क्लिक करें2. उसके बाद रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।3. फिर शुल्क जमा कर फाइनल सब्मिशन करें।4. इन सब के बाद आवेदन की प्रति सेव करें।
BPSC HOD Recruitment: बिहार में पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष की वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (Head of Department- HOD) के कुल 218 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट [bpsc.bihar.gov.in](https://bpsc.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत आज यानी 2 सितंबर 2025 से हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। ये भर्तियां विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विभागों में की जाएंगी। क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा ? इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री के साथ-साथ पीएचडी (Ph.D.) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त कार्यानुभव भी होना अनिवार्य है। आयोग ने पात्रता से संबंधित सभी विस्तृत जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी की हैं। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है, जिससे अनुभवी अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकेगा। दो चरणों में होगा चयन इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा—पहले स्किल टेस्ट और फिर इंटरव्यू। स्किल टेस्ट के जरिए उम्मीदवार की तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि इंटरव्यू में उसके अनुभव, व्यवहार और विषय से संबंधित ज्ञान की जांच की जाएगी। इन दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। कितनी होगी सैलरी ? चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹1,31,400 रुपये का वेतन मिलेगा, जो कि सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-13A के अनुसार है। यह पद शैक्षणिक और तकनीकी दोनों दृष्टिकोण से अत्यंत प्रतिष्ठित है और उच्च वेतन के साथ-साथ सम्मानजनक करियर का अवसर प्रदान करता है। ध्यान रखने योग्य बातें इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और केवल सही जानकारी के साथ भरे गए फॉर्म ही स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती उन शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए सुनहरा मौका है जो राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं।
Career News: शिक्षा का राष्ट्रीय हब बना राजस्थान का कोटा शहर, कम बजट में नीट-जेईई की तैयारी पूरी

Kota: राजस्थान का कोटा शहर आज देश के लाखों छात्रों के लिए सपनों की मंजिल बन चुका है। हर साल करीब 2 लाख से अधिक विद्यार्थी यहाँ आते हैं, खासकर नीट और आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए। कोटा ने अपने अनूठे शैक्षिक माहौल, बेहतरीन कोचिंग संस्थान और अनुभवी फैकल्टी की बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। क्यों खास है कोटा? कोटा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां देशभर से प्रतिभाशाली छात्रों का आना। ये छात्र यहां केवल पढ़ाई ही नहीं करते, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के कम्पटीशन्स में खुद को परखने का अवसर भी पाते हैं। यही कारण है कि आईआईटी-जेईई और नीट जैसे कठिन परीक्षाओं में हर तीसरा सफल छात्र कोटा की कोचिंग से जुड़ा होता है। इसके अलावा, कोटा में शिक्षा के साथ-साथ रहने और सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। कोचिंग संस्थानों के नजदीक ही हॉस्टल, पीजी, मैस, रेस्टोरेंट, अस्पताल और शॉपिंग के केंद्र मौजूद हैं। यह सारी सुविधाएं छात्रों और उनके परिवारों को आकर्षित करती हैं। कई माता-पिता भी अपने बच्चों के साथ यहाँ आकर एक घर जैसा माहौल प्रदान करते हैं। फीस और खर्च: अब हुआ आसान पिछले कुछ वर्षों में कोटा में पढ़ाई और रहने का खर्च काफी बढ़ गया था, जो सालाना 4 से 5 लाख रुपये तक पहुंच जाता था। लेकिन इस साल परिस्थितियां बदली हैं। स्टूडेंट्स की संख्या में कमी के कारण कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों ने अपनी फीस में कमी कर दी है। कोचिंग फीस: अधिकांश संस्थानों में अब फीस 17,000 रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये के बीच है।हॉस्टल और पीजी: 8,000 रुपये प्रति माह से भी कम में रहने, भोजन और बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। इस प्रकार, सालाना लगभग 2 लाख रुपये में एक छात्र का पूरा खर्च आसानी से मैनेज हो सकता है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 40% कम है। अंतरराष्ट्रीय पहचान कोटा के छात्र सिर्फ राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं हैं। यहां से पढ़कर कई विद्यार्थी इंटरनेशनल ओलंपियाड्स में हिस्सा लेते हैं और एमआईटी, कैंब्रिज, ऑक्सफोर्ड जैसे विश्व के टॉप विश्वविद्यालयों में दाखिला पाते हैं। यह दर्शाता है कि कोटा की कोचिंग क्वालिटी और माहौल उच्च स्तर का है। छात्र और परिवारों के लिए भरोसेमंद विकल्प कोटा न केवल शिक्षा के लिए एक बेहतर विकल्प है, बल्कि यहां छात्र जीवन को सुगम बनाने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। कोचिंग संस्थान, हॉस्टल, पीजी, और अन्य सेवाओं का बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर परिवारों को भी यहां बसने के लिए प्रोत्साहित करता है।
उत्तराखंड दरोगा भर्ती का रिजल्ट जारी, सफल अभ्यर्थियों की मेहनत लाई रंग

Dehradun: उत्तराखंड के युवाओं के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण आखिरकार पूरा हो गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस उप निरीक्षक (SI), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और गुल्मनायक पुरुष भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी चयन सूची ने हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य को नई दिशा दी है। 14 मई को प्रोविजनल परिणाम घोषित यह परीक्षा 12 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके बाद 14 मई को प्रोविजनल परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। किसने किया टॉप ? इस परीक्षा में दारोगा पद के लिए अब्दुल कादिर ने टॉप किया है, वहीं SI (अभीसूचना) पद पर नवीन चंद्र जोशी ने सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। इसी तरह गुल्मनायक पद पर विजय भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत को सार्थक साबित किया है। चयनित उम्मीदवारों के घर खुशी की लहर इस भर्ती प्रक्रिया में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अंतिम परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित उम्मीदवारों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर गांव और कस्बों तक हर जगह इन सफल अभ्यर्थियों की मेहनत और सफलता की चर्चाएं हो रही हैं। अभ्यर्थियों का बयान अभ्यर्थियों का कहना है कि यह परिणाम केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज और प्रदेश की सेवा का अवसर भी है। अब सभी चयनित अभ्यर्थी जल्द ही उत्तराखंड पुलिस बल और अन्य संबंधित सेवाओं में प्रशिक्षण लेकर राज्य की सेवा में जुटेंगे। UKPSC ने चयनित उम्मीदवारों को दी बधआई उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भी चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित रही है। खाली पदों जल्द होगा काम इस भर्ती परिणाम के साथ ही प्रदेश में लंबे समय से खाली चल रहे दारोगा और अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। यह कदम न केवल पुलिस बल को मजबूत करेगा, बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। लगातार मेहनत और संघर्ष के बाद अब चयनित उम्मीदवारों का सपना साकार हुआ है। वे जल्द ही वर्दी पहनकर प्रदेश की जनता की सुरक्षा और सेवा की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे।
PGCIL भर्ती 2025: फील्ड इंजीनियर और सुपरवाइजर पदों पर नौकरी पाने का शानदार मौका, अभी करें आवेदन

New Delhi: अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराया है। कंपनी ने हाल ही में 1543 पदों पर फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के योग्य युवाओं के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है। कौन कर सकता है आवेदन? इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव की आवश्यकता भी हो सकती है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन में दी गई है। पदों का विवरणफील्ड इंजीनियर (Field Engineer): 800+ पदफील्ड सुपरवाइजर (Field Supervisor): 700+ पद(सटीक संख्या श्रेणीवार नोटिफिकेशन में देखें)इतनी होनी चाहिए आयु सीमा इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी- एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूटओबीसी को 3 वर्ष की छूटदिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूटसैलरी कितनी मिलेगी? इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थियों को चयनित होने के बाद आकर्षक सैलरी दी जाएगी। जिसमें फील्ड इंजीनियर को 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रति माह और फील्ड सुपरवाइजर 23,000 रुपये से 1,05,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। क्या होगी चयन प्रक्रिया? PGCIL की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट पर आधारित होगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रमतकनीकी विषय (Core Engineering)अंग्रेजी भाषारीजनिंगगणितीय योग्यता (Quantitative Aptitude)सामान्य ज्ञान (General Awareness) आवेदन कैसे करें?उम्मीदवार को PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Field Engineer/Supervisor Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।आवेदन की अंतिम तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 है। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
SSC की वेबसाइट पर फिर आई तकनीकी गड़बड़ी, CGL परीक्षा टली

New Delhi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाएं पिछले कुछ वर्षों से लगातार विवादों और तकनीकी खामियों से जूझ रही हैं। कभी पेपर लीक के आरोप, कभी वेबसाइट का क्रैश होना और कभी आखिरी वक्त में परीक्षा रद्द इन घटनाओं ने लाखों छात्रों की उम्मीदों को बार-बार झटका दिया है। ताजा मामला: SSC CGL 2025 परीक्षा स्थगित SSC CGL 2025 परीक्षा, जिसे 13 से 30 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना था, अब स्थगित कर दी गई है। इसकी वजह Selection Post Phase XIII परीक्षा में आईं तकनीकी गड़बड़ियों को बताया गया है। आयोग के अनुसार, भविष्य में इस तरह की किसी भी समस्या से बचने के लिए परीक्षा को टालने का फैसला किया गया है। नई तारीख कब? अब तक की जानकारी के मुताबिक SSC CGL परीक्षा सितंबर 2025 के पहले हफ्ते में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, आयोग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई तारीख घोषित नहीं की है। SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द ही नया शेड्यूल, शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड की जानकारी जारी की जाएगी। तकनीकी खामियां बनीं बड़ी बाधा SSC के ऑनलाइन पोर्टल पर तकनीकी समस्याएं अब आम हो गई हैं। कभी लॉगिन न होना, कभी फॉर्म भरते समय एरर आना और कभी परीक्षा के दौरान सर्वर डाउन इन सभी ने आयोग की तकनीकी तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र संगठनों और कोचिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि SSC को इतनी बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने से पहले अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करना चाहिए। एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप SSC CGL 2025 का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उससे पहले उम्मीदवारों को उनकी एग्जाम सिटी स्लिप मिल जाएगी, जिसमें उनका परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य ज़रूरी जानकारी दी जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दी गई जानकारी की जांच करें। परीक्षा पैटर्न और निगेटिव मार्किंग SSC CGL Tier-1 परीक्षा 100 अंकों की होती है और यह कंप्यूटर आधारित होती है। इसमें चार सेक्शन होते हैं जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन। हर गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग की जाती है। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है। सफल अभ्यर्थियों को SSC CGL Tier-2 परीक्षा के लिए योग्य माना जाएगा, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
AAI Recruitment 2025: GATE स्कोर से सीधी भर्ती, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बेहतरीन मौका

New Delhi: अगर आप एयरपोर्ट पर एक प्रतिष्ठित पद पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। AAI ने 976 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। वैकेंसी डिटेल्स जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर)- 11 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियर-सिविल)- 199 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- इलेक्ट्रिकल)- 208 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 527 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)- 31 पद योग्यता और जरूरी शर्तें 1. आर्किटेक्चर: आर्किटेक्चर में स्नातक और काउंसिल में रजिस्टर्ड, GATE कोड: AR2. सिविल इंजीनियरिंग: संबंधित विषय में डिग्री, GATE कोड: CE3. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: इलेक्ट्रिकल में डिग्री, GATE कोड: EE4. इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन: संबंधित ब्रांच में डिग्री, GATE कोड: EC5. आईटी/कंप्यूटर साइंस: BE/BTech या MCA, GATE कोड: CS GATE परीक्षा वर्ष उम्मीदवारों ने GATE 2023, 2024 या 2025 में भाग लिया हो और वैध स्कोर हो। आयु सीमा और छूट 1. अधिकतम उम्र: 27 वर्ष (27 सितंबर 2025 को आधार मानकर)2. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी वेतन और भत्ते 1. पे स्केल: ₹40,000 – 1,40,000 (E-1 लेवल, ग्रुप-B)2. अन्य महत्वपूर्ण भत्ते जैसे HRA, DA, मेडिकल आदि भी मिलेंगे। चयन प्रक्रिया 1. कोई लिखित परीक्षा नहीं2. चयन केवल GATE स्कोर के आधार पर होगा।3. AAI मेरिट के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करेगा। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 1. ऑफिशियल वेबसाइट [www.aai.aero](https://www.aai.aero) पर जाएं2. Careers सेक्शन में जाकर “Apply Online” पर क्लिक करें3. ईमेल व मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें5. GATE रजिस्ट्रेशन नंबर सही से भरें6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें7. प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें महत्वपूर्ण तारीखें आवेदन शुरू: 28 अगस्त 2025अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2025
BPSC AEDO भर्ती 2025: स्नातकों के लिए शानदार मौका, 29 हजार सैलरी और सीधा चयन!

Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (Assistant Education Development Officer – AEDO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [bpsc.bihar.gov.in](http://bpsc.bihar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी संकाय (Arts/Science/Commerce) से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र हैं। यह योग्यता इसे एक बहुवर्गीय अवसर बनाती है। उम्र सीमा आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, SC/ST/OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। फीस स्ट्रक्चर BPSC ने आवेदन शुल्क बहुत ही सामान्य रखा है। सभी वर्गों के लिए 100 रुपए का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके साथ 200 रुपए की अतिरिक्त बायोमैट्रिक शुल्क जोड़कर कुल 300 रुपए का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा की जा सकती है। चयन प्रक्रिया इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई इंटरव्यू या अन्य चरण शामिल नहीं होगा। परीक्षा में तीन मुख्य विषयों सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से प्रश्न पूछे जाएंगे। क्या है एग्जाम पैटर्न ? लिखित परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस पैटर्न के अनुसार, अभ्यर्थियों को तैयारी करते समय सावधानी बरतनी होगी। क्या होगी सैलरी? इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 रुपए प्रतिमाह का बेसिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जो बिहार सरकार की सेवाओं के अनुसार होंगी। आवेदन प्रक्रिया आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और फीस का भुगतान कर अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करना होगा। महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन शुरू: 27 अगस्त 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 20253. परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका BPSC की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल है, योग्यता न्यूनतम है, और सैलरी आकर्षक है। अगर आप भी इस सुनहरे मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।