Section-Specific Split Button

राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के पदों पर बंपर भर्तियां: कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें वैकेंसी की फुल डिटेल्स

RPSC Recruitment

Jaipur: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रदेशभर के स्कूलों में लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 3225 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 14 अगस्त 2025 से होगी और उम्मीदवार 12 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताइन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की समझ होना अनिवार्य है। आयु सीमामिली जानकारी के अनुसार आयु सीमा 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्कआवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपए निर्धारित किए गए हैं, जबकि ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपए शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी शुल्क 400 रुपए रखा गया है। चयन प्रक्रिया और सैलरीचयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम, फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 के अनुसार ₹44,300 से ₹1,40,100 प्रतिमाह तक का वेतनमान दिया जाएगा। एग्जाम पैटर्न- पहला पेपरपरीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले पेपर में राजस्थान और भारत का इतिहास (विशेष रूप से राजस्थान), करंट अफेयर्स, मेंटल एबिलिटी टेस्ट, जनरल साइंस, भारतीय राजनीति और राजस्थान का भूगोल तथा एजुकेशनल मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल होंगे। इस पेपर में कुल 75 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं और परीक्षा की समयावधि डेढ़ घंटे होगी। दूसरा पेपरदूसरे पेपर में सीनियर सेकंडरी, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के विषयों का ज्ञान, एजुकेशनल पेडागॉजी, टीचिंग लर्निंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में 150 प्रश्न होंगे और कुल 300 अंक निर्धारित हैं, जिसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। कैसे करें आवेदन प्रक्रिया ?1. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले RPSC की वेबसाइट [rpsc.rajasthan.gov.in](https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाना होगा।2. इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करना होगा।3. फिर ‘New Registration’ करके लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें।4. इन सब के बाद शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

हरियाणा लोक सेवा आयोग में 255 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू

Symbolic picture (Image: Google)

New Delhi: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 255 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियोजन विभागों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर जाकर 13 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2025 तय की गई है, जिसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया इस भर्ती में कुल 255 असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग की यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के न्यायिक विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। आवश्यक योग्यता असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ विशेष योग्यताएं पूरी करनी होंगी। सबसे पहले, उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (LLB) में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं तक हिंदी या संस्कृत में से किसी एक विषय में शिक्षा प्राप्त करनी होगी। इसके अलावा, उम्मीदवार को बार काउंसिल के साथ एक पंजीकृत एडवोकेट के रूप में पंजीकरण होना चाहिए। अगर उम्मीदवार इन सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो वे इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। कितनी होनी चाहिए आयु सीमा? आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। इतना देना होगा आवेदन शुल्क आवेदन प्रक्रिया के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), ओबीसी और हरियाणा राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। वेतनमान असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इस वेतनमान में विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी शामिल होंगी। क्या है आवेदन प्रक्रिया? उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद, उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा और आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से सबमिट करना होगा। अंतिम तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

AAI Junior Executive:जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती, आवेदन 28 अगस्त से शुरू

AAI Recruitment (Img: Google)

New Delhi: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर ऑफिसर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों का पूरा विवरण AAI में जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 976 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्तियां की जाएंगी- जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) – 11 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियर-सिविल) – 199 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल) – 208 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 527 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) – 31 पद यह भर्ती विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों के लिए है, जिनमें आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, और आईटी जैसे विषय शामिल हैं। आवेदन योग्यता और आयु सीमा इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जैसे कि आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी आदि। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास गेट (GATE) परीक्षा का स्कोर कार्ड होना भी जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 सितंबर 2025 तक 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क में कोई छूट नहीं दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जो उनके अनुभव और पद के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा, वेतन के अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयन प्रक्रिया चयनित उम्मीदवारों का चयन गेट परीक्षा के स्कोर और अन्य चयन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा और वे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विभिन्न हवाई अड्डों पर काम करेंगे। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को आवेदन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरकर सबमिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी और उम्मीदवारों को 27 सितंबर 2025 तक आवेदन करना होगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Career Tips: ITI के बाद सरकारी क्षेत्र में कैसे पाएं नौकरी? यहां जानें तैयारी करने का सही तरीका

ITI Govt Job

New Delhi: ITI यानी Industrial Training Institute की डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्रों के लिए सरकारी नौकरी के ढेरों अवसर खुल जाते हैं। ITI का उद्देश्य छात्रों को विशेष कौशल में प्रशिक्षित करना है, ताकि वे कई कंपनियों में काम करने के लिए तैयार हों। आजकल, सरकार की ओर से कई विभागों में ITI पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं, जिनमें रेलवे, विद्युत और अन्य सरकारी उपक्रम शामिल हैं। सरकारी विभागों में ITI की डिग्री का महत्वसरकारी क्षेत्र में ITI की डिग्री का विशेष महत्व है क्योंकि कई विभागों को योग्य तकनीशियनों की आवश्यकता होती है। ITI के बाद उम्मीदवारों को रेलवे, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और सरकारी उद्योगों में नौकरी पाने का अवसर मिलता है। इन विभागों में कई पदों पर भर्ती की जाती है, जैसे कि टेक्निशियन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक और अन्य तकनीकी पद। रेलवे में ITI डिग्री के साथ नौकरीरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) हर साल रेलवे विभाग में ITI पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकालता है। रेलवे में मुख्य रूप से टेक्निशियन, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), और ट्रैक मेंटेनर जैसे पदों पर भर्ती होती है। उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्ति पाने के लिए RRB द्वारा आयोजित परीक्षा और इंटरव्यू में उत्तीर्ण होना पड़ता है। विद्युत विभाग में ITI के लिए अवसरभारत में हर राज्य में विद्युत विभाग ITI प्रशिक्षित तकनीशियनों की भर्ती करता है। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को जेई (Junior Engineer) और लाइनमैन जैसे पदों के लिए आवेदन करना होता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए राज्य बिजली कंपनियों द्वारा समय-समय पर भर्ती निकाली जाती है। इसके अलावा, विभिन्न पावर कंपनियों में भी ITI पास उम्मीदवारों के लिए पद होते हैं। लोक निर्माण विभाग और ITI के अवसरलोक निर्माण विभाग (PWD) में भी ITI पास उम्मीदवारों के लिए कई नौकरी के अवसर होते हैं। PWD में इंजीनियरिंग और तकनीकी कार्यों के लिए कई पद होते हैं। इनमें सिविल इंजीनियरिंग, फिटर, प्लंबर, और ड्राफ्ट्समैन जैसे पद प्रमुख होते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा और इंटरव्यू में पास होना जरूरी होता है। सरकारी उपक्रमों में ITI की डिग्री के साथ नौकरी के अवसरभारत में कई सरकारी उपक्रमों और कंपनियों में ITI प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। कंपनियों जैसे NTPC, BHEL, IOCL, HPCL और ONGC में तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों को भर्ती किया जाता है। इन पदों पर चयन के लिए आमतौर पर परीक्षा, इंटरव्यू और कौशल परीक्षण आयोजित किए जाते हैं। ITI के बाद नौकरी पाने के लिए क्या तैयारी करें?ITI के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए छात्रों को सही दिशा में तैयारी करनी होती है। इसके लिए:1. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए नियमित रूप से तैयारी करनी चाहिए।2. व्यावहारिक कौशल: ITI का उद्देश्य केवल थ्योरी नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण भी है। इस प्रशिक्षण को लेकर अपने कौशल में सुधार करें।3. समय पर आवेदन करें: सरकारी नौकरी की भर्ती का समय सीमित होता है। इसलिए, समय रहते आवेदन करें और हर भर्ती के लिए अपडेट रहें।

ईसीएल अप्रेंटिस भर्ती :1123 पदों पर मांगे गए आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया के बारे में सबकुछ

Eastern Coalfields Limited (Img: Google)

New Delhi: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Eastern Coalfields Limited – ECL) ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने PGPT (पोस्ट ग्रेजुएट अप्रेंटिस) और PDGT (प्री-डिप्लोमा ग्रेजुएट अप्रेंटिस) पदों पर कुल 1123 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के माध्यम से उम्मीदवारों को कोल इंडिया की एक प्रमुख सहायक कंपनी में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जो भी अभ्यर्थी इंजीनियरिंग, तकनीकी या अन्य संबंधित क्षेत्रों में डिप्लोमा या स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 तक चालू रहेगी और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट easterncoal.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियां और पदों का विवरण PGPT (पोस्ट ग्रेजुएट अप्रेंटिस): 280 पदPDGT (प्री-डिप्लोमा ग्रेजुएट अप्रेंटिस): 843 पदकुल पदों की संख्या: 1123 कितना मिलेगा स्टाइपेंड PGPT अप्रेंटिस: 4,500 रुपये प्रति माहPDGT अप्रेंटिस: 4,000 रुपये प्रति माह यह स्टाइपेंड उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रदान किया जाएगा। क्या है शैक्षणिक योग्यता? ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के PGPT और PDGT अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या स्नातक डिग्री होनी चाहिए। वहीं शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। क्या हैं जरूरी दस्तावेज? आवेदन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे- ऐसे करें आवेदन कैसे होगा चयन? इस अप्रेंटिसशिप भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। जो युवा तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर अपने करियर को मजबूत बनाना चाहते हैं, उनके लिए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की यह अप्रेंटिसशिप एक सुनहरा अवसर है।

WBHRB स्टाफ नर्स ग्रेड-II भर्ती: 2582 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन 13 अगस्त से शुरू

Symbolic picture (Image: Google)

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (WBHRB) ने स्टाफ नर्स ग्रेड-II के 2582 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त, 2025 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू की जाएगी और अंतिम तिथि 3 सितंबर, 2025 तय की गई है। कहां और कैसे करें आवेदन जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे WBHRB की आधिकारिक वेबसाइट hrb.wb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2582 स्टाफ नर्स ग्रेड-II के पदों को भरा जाएगा। यह अवसर उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। वेतनमान (Salary Structure) चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,800 रुपये से 39,500 रुपये के बीच वेतनमान प्राप्त होगा, इसके अलावा सरकारी भत्ते भी मिलेंगे। पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।उम्मीदवार ने वेस्ट बंगाल नर्सिंग काउंसलिंग में स्वयं को फीमेल नर्स मिडवाइफरी के रूप में पंजीकृत कराया हो।उम्मीदवार को बंगाली या नेपाली भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थी की न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 39 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क (Application Fee) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 210 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। अनुसूचित जाति/जनजाति और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी जा सकती है (जैसा कि अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है)। चयन प्रक्रिया (Selection Process) इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा- 1. शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन – 75 अंक2. कार्य अनुभव का मूल्यांकन – 10 अंक3. साक्षात्कार (इंटरव्यू) – 15 अंक इन तीनों चरणों के कुल 100 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

UBI ने वेल्थ मैनेजर के पदों पर जारी भर्तियां, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

UBI ने निकाली बंपर भर्तियां

New Delhi: सरकारी और बैंक की दुनिया में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जिसे सुन आप सभी झूम उठेंगे। बता दें कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने वेल्थ मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक ने 250 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बताते चलें कि उम्मीदवार 8 अगस्त 2025 से 25 अगस्त 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्समिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का वितरण इस प्रकार किया गया है:1. एससी: 37 पद2. एसटी: 18 पद3. ओबीसी: 67 पद4. ईडब्ल्यूएस: 25 पद5. सामान्य: 103 पद आवेदन की आयु सीमा1. न्यूनतम आयु: 25 वर्ष2. अधिकतम आयु: 35 वर्ष3. एससी, एसटी को 5 वर्ष की छूट और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।4. दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यताएँइस पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय डिग्री (जैसे एमबीए, एमएमएस, पीजीडीबीए, पीजीडीबीएम आदि) के साथ तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होंगे:1. लिखित परीक्षा2. ग्रुप डिस्कशन3. इंटरव्यू फीस संरचना1. जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 1180 रुपए2. एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 177 रुपए वेतनआपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेल्थ मैनेजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपए से लेकर 93,960 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। परीक्षा पैटर्नलिखित परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी:भाग-1: 75 अंकों के 75 एमसीक्यू सवाल होंगे जिनमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।भाग-2: 150 अंकों के 75 प्रश्न होंगे, जो उम्मीदवार के विशेषज्ञता क्षेत्र से संबंधित होंगे। आवश्यक दस्तावेज़1. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट2. ग्रेजुएशन / डिग्री / डिप्लोमा3. उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर4. जाति प्रमाण पत्र5. उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी6. आधार कार्ड आवेदन कैसे करें1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट [unionbankofindia.co.in](https://unionbankofindia.co.in) पर जाएं।2. उसके बाद होम पेज पर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।3. इसके बाद “Click here for New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।4. फिर सभी आवश्यक जानकारी अपलोड करें।5. इन सब के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।6. ध्यान दें कि फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती: 10वीं पास उम्मीदवारों से 3588 पदों मांगे गए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

BSF Constable (Image: Google)

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के 3588 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसमें 3406 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 182 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 अगस्त, 2025 तक BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और शैक्षणिक पात्रता BSF कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में न्यूनतम दो वर्षीय ITI प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। इसके बिना आवेदन अमान्य माना जाएगा। कितनी होनी चाहिए आयु-सीमा  इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकार द्वारा आरक्षित वर्गों को आयु में छूट प्रदान की गई है। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। इतना देना होगा परीक्षा शुल्क  जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। वेतनमान और लाभ चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते भी मिलेंगे। क्या होगी चयन प्रक्रिया कांस्टेबल पदों पर चयन तीन चरणों में किया जाएगा- पहला चरण: फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) दूसरा चरण: लिखित परीक्षा (100 अंकों की) तीसरा चरण: दस्तावेज़ सत्यापन लिखित परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित, अंग्रेजी और हिंदी से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी और प्रश्न दसवीं स्तर के होंगे। आवेदन प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)

BOB Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर और ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

BOB बैंक में भर्ती

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने मैनेजर सहित 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। बैंक ने 417 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें प्रमुख रूप से मैनेजर सेल्स, ऑफिसर (एग्री सेल्स) और मैनेजर (एग्री सेल्स) के पद शामिल हैं। बता दें कि उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 अगस्त 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्समैनेजर सेल्स: 227 पदऑफिसर (एग्री सेल्स): 142 पदमैनेजर (एग्री सेल्स): 48 पद एजुकेशनल क्वालिफिकेशनमैनेजर सेल्स: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, मार्केटिंग, सेल्स, बैंकिंग में एमबीए या पीजीडीएम की डिग्री होना आवश्यक है।ऑफिसर, मैनेजर एग्री सेल्स: उम्मीदवार को एग्रीकल्चर से संबंधित विषय में 4 साल की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। उम्र सीमा (Age Limit)मैनेजर सेल्स: 24 से 34 वर्ष तकऑफिसर – एग्री सेल्स: 24 से 36 वर्ष तकमैनेजर – एग्री सेल्स: 26 से 42 वर्ष तकरिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया (Selection Process)चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, साइकोमैट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। उम्मीदवारों को इन चरणों को पार करके अपने चयन के लिए सक्षम माना जाएगा। फीस (Application Fee)जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹850एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला: ₹175 सैलरी (Salary)चयनित उम्मीदवारों को ₹85,920 प्रतिमाह तक की सैलरी मिलेगी। यह वेतन पद और स्थान के आधार पर भिन्न हो सकता है, लेकिन यह एक आकर्षक पैकेज है। आवेदन कैसे करें1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट [bankofbaroda.in](https://www.bankofbaroda.in) पर जाएं।2. अब ‘Recruitment of Local Bank Officer 2025’ लिंक पर क्लिक करें।3. नया पेज खुलने पर ‘Current Openings’ टैब पर क्लिक करें।4. यहां से ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।5. रजिस्ट्रेशन करके आवेदन पत्र भरें।6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर फॉर्म सब्मिट करें। बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर और ऑफिसर पदों पर भर्ती एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जिन्होंने एग्रीकल्चर या बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की योजना बनाई है। बता दें कि इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर आवेदन कर सकते हैं।

Defence Career: डिफेंस में शामिल होने का सपना? ये हैं 12वीं के बाद करियर बनाने के 5 प्रमुख तरीके

कैसे करें 12वीं के बाद Defence में एंट्री?

New Delhi: भारत में डिफेंस एक सम्मानजनक और चुनौतीपूर्ण करियर विकल्प माना जाता है। खासकर 12वीं के बाद, युवा डिफेंस सेवाओं में शामिल होने के लिए कई तरह के रास्तों पर विचार कर सकते हैं। डिफेंस में करियर बनाने के लिए कुछ प्रमुख परीक्षा और प्रवेश प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है। आइए फिर आपको एक-एक करने सभी के बारे में बताते हैं। 1. NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी)नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख परीक्षा है, जिसके माध्यम से भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अफसरों की भर्ती की जाती है। यह परीक्षा 12वीं कक्षा के बाद ली जाती है। NDA के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा, फिर इंटरव्यू (SSB) और मेडिकल परीक्षण से गुजरना पड़ता है। NDA परीक्षापात्रता: भारतीय नागरिक, 12वीं कक्षा पास (विज्ञान स्ट्रीम में)।आयु सीमा: 16½ से 19½ वर्ष के बीच।चरण: लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू + मेडिकल टेस्ट। सिलेबस: गणित, सामान्य ज्ञान (वर्तमान घटनाएं, भूगोल, इतिहास, राजनीति), अंग्रेजी और विज्ञान विषय शामिल होते हैं। 2. CDS (कॉम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षायदि आपने 12वीं के बाद स्नातक किया है, तो आप CDS (कॉम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा दे सकते हैं। CDS के द्वारा भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अंडमान और निकोबार कमांड में अफसरों की भर्ती की जाती है। यह परीक्षा हर साल आयोजित होती है और इसके माध्यम से मुख्य रूप से भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती होती है। CDS परीक्षापात्रता: भारतीय नागरिक, स्नातक डिग्री धारक।आयु सीमा: 19 से 25 वर्ष के बीच।चरण: लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू + मेडिकल टेस्ट। 3. AFCAT (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट)एएफकैट भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से वायुसेना में फ्लाइंग ब्रांच, तकनीकी ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में अफसर भर्ती किए जाते हैं। AFCAT परीक्षा 12वीं के बाद और स्नातक के बाद दोनों के लिए है, लेकिन इसके लिए उम्मीदवार को कम से कम 60% अंक के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। AFCAT परीक्षापात्रता: भारतीय नागरिक, 60% अंक के साथ स्नातक डिग्री (फ्लाइंग ब्रांच)।आयु सीमा: 20 से 24 वर्ष।चरण: लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू + मेडिकल टेस्ट। 4. भारतीय सेना में भर्तीभारतीय सेना में भर्ती के कई रास्ते हैं। अगर आप सैनिक (ग्राउंड ड्यूटी) के रूप में भर्ती होना चाहते हैं, तो इसके लिए सेना भर्ती रैलियां आयोजित की जाती हैं। इन रैलियों में हिस्सा लेने के लिए आपको शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक योग्यताओं को पूरा करना होता है। सेना भर्ती प्रक्रियापात्रता: 12वीं पास, न्यूनतम आयु सीमा 17½ से 23 वर्ष।चरण: शारीरिक परीक्षण + लिखित परीक्षा + मेडिकल टेस्ट। 5. भारतीय नौसेना में भर्तीभारतीय नौसेना में भर्ती होने के लिए, 12वीं पास उम्मीदवारों को “नेवल सिविलियन” और “अग्निवीर” जैसे विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने का मौका मिलता है। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और मेडिकल परीक्षा होती है। नौसेना भर्ती प्रक्रियापात्रता: 12वीं पास, विज्ञान या गणित में।चरण: शारीरिक परीक्षा + लिखित परीक्षा + मेडिकल टेस्ट।