Success Tips: सफलता चाहिए तो जीवन के ये 20 सबक कभी मत भूलिए, बदल सकती है आपकी पूरी सोच

हर इंसान अपने जीवन में सफल होना चाहता है, लेकिन केवल मेहनत ही सफलता की गारंटी नहीं होती। Success Tips अपनाने के लिए सही सोच, अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी और अच्छा व्यवहार भी उतना ही जरूरी है। समय बदलता रहता है, लेकिन जीवन के कुछ सिद्धांत कभी पुराने नहीं होते। यही सिद्धांत इंसान को कठिन परिस्थितियों में भी सही दिशा दिखाते हैं। जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक अनुभव होता है। अध्यापक पहले सबक सिखाता है और फिर परीक्षा लेता है, जबकि जिंदगी पहले परीक्षा लेती है और बाद में सीख देती है। यही वजह है कि Success Tips केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभवों से भी मिलते हैं। Success Tips: सफलता की राह में ये 20 जीवन मंत्र क्यों हैं खास? बुरी संगत इंसान की सोच और भविष्य दोनों को प्रभावित करती है। इसलिए सफलता पाने के लिए हमेशा अच्छे लोगों का साथ चुनना चाहिए। मुश्किल वक्त में यही Success Tips आएंगे काम मुश्किल समय हर किसी के जीवन में आता है, लेकिन जो लोग चुनौतियों का सामना करते हैं, वही आगे बढ़ते हैं। नदी कभी यह नहीं पूछती कि समुद्र कितना दूर है, वह बस लगातार बहती रहती है। यही निरंतर प्रयास सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। सपनों और लक्ष्य में भी फर्क होता है। सपनों के लिए नींद चाहिए, जबकि लक्ष्य हासिल करने के लिए कई बार नींद का त्याग करना पड़
वर्दी का सपना होगा सच: हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल बनने का बड़ा मौका, ऐसे मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स

New Delhi: यदि आप हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं और पुलिस में भर्ती होकर देश व राज्य की सेवा करने का जज्बा रखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 734 पुलिस कांस्टेबलों की नियुक्ति की जाएगी। अच्छी बात यह है कि इस वैकेंसी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी बड़ी संख्या में सीटें सुरक्षित रखी गई हैं। Himachal Police Recruitment 2026 सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक अपनी एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आखिरी तारीख बीत जाने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। Himachal Police Recruitment 2026 में किस वर्ग के लिए कितने पद हैं खाली? पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए Himachal Police Recruitment 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 734 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इस बार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला उम्मीदवारों के लिए भी विशेष रूप से पद आरक्षित किए गए हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है- पुरुष कांस्टेबल: 491 पद महिला कांस्टेबल: 243 पद कुल पदों की संख्या: 734 पद आवेदन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा Himachal Police Recruitment 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को विभाग द्वारा तय की गई निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा- शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा: सामान्य (General) कैटेगरी के आवेदकों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शारीरिक मापदंड और कद की शर्तें पुलिस की नौकरी में शारीरिक रूप से तंदुरुस्त होना बेहद जरूरी है। इसलिए विभाग ने ऊंचाई (हाइट) के लिए कुछ कड़े नियम तय किए हैं- पुरुष उम्मीदवार (सामान्य वर्ग): न्यूनतम लंबाई 5 फीट 6 इंच होनी चाहिए। महिला उम्मीदवार (सामान्य वर्ग): न्यूनतम लंबाई 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए। मिलेगा एक्स्ट्रा मार्क्स का फायदा: इस भर्ती की एक खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों की लंबाई तय किए गए न्यूनतम मानकों से अधिक होगी, उन्हें चयन प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त अंक (Extra Marks) दिए जाएंगे। यह बोनस अंक मेरिट लिस्ट में आपकी पोजीशन को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होंगे। Himachal Police Recruitment 2026 में कैसे होगा चयन? Himachal Police Recruitment 2026 में कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को सफलता पूर्वक चार अलग-अलग चरणों को पार करना होगा- शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा (Physical Test): सबसे पहले उम्मीदवारों के कद और पुरुषों के लिए छाती की माप ली जाएगी। इसके बाद ग्राउंड टेस्ट होगा, जिसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी शारीरिक क्षमता की परीक्षाएं ली जाएंगी। लिखित परीक्षा (Written Exam): जो उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा में पास होंगे, उन्हें ही लिखित परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार होगी। इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के असली कागजात जैसे मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र आदि की बारीकी से जांच की जाएगी। मेडिकल टेस्ट (Medical Examination): सबसे आखिरी चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से इस सेवा के लिए पूरी तरह फिट हैं। कैसा होगा लिखित परीक्षा का पैटर्न? कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का पैटर्न काफी सरल और सीधा रखा गया है- प्रश्नों के प्रकार: परीक्षा में कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सभी बहुविकल्पीय (Objective Type) होंगे। यानी हर प्रश्न के चार विकल्प होंगे और आपको सही उत्तर चुनना होगा। कुल अंक और समय: यह परीक्षा कुल 90 अंकों की होगी। इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को पूरे 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी? Himachal Police Recruitment 2026 में कांस्टेबल के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार शानदार वेतन मिलेगा। इन पदों के लिए ‘पे लेवल-3’ के तहत सैलरी दी जाएगी। इसमें बेसिक सैलरी 20,000 रुपये से शुरू होकर 64,000 रुपये तक रहेगी। मूल वेतन के अलावा कर्मचारियों को कई तरह के सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। निष्कर्ष अगर आप Himachal Police Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।
MP High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी , मिलेगी लाखों की सैलरी

Bhopal: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। MP High Court Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायालयों में सीनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर असिस्टेंट के 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि MP High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क होंगे। MP High Court Recruitment 2026 में कितने पद हैं? इस भर्ती अभियान के तहत कुल 130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 36,200 से 1,14,800 रूपए प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। MP High Court Recruitment 2026 के लिए योग्यता उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक, बीसीए, एमसीए, बीएससी (सीएस/आईटी) या एमएससी (आईटी/सीएस) जैसी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है। जिला या हाई कोर्ट में कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकता है। आवेदन की तारीख और आयु सीमा 20 जुलाई 2026 से MP High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 10 अगस्त 2026 तक चलेगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 50 वर्ष निर्धारित की गई है। कैसे होगा चयन? MP High Court Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा। प्रीलिमिनरी स्क्रीनिंग परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट, इंटरव्यू, पास्ट परफॉर्मेंस मूल्यांकन। इन सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। बिना फीस आवेदन का मौका बाकी सरकारी भर्तियों की तुलना में MP High Court Recruitment 2026 की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इससे अधिक से अधिक युवा इस भर्ती में भाग ले सकेंगे।
BARC Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में पैरामेडिकल पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने पैरामेडिकल श्रेणी के विभिन्न ग्रुप-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती मुंबई स्थित BARC और कोलकाता के रेडिएशन मेडिसिन रिसर्च सेंटर (RMRC) के लिए निकाली गई है। आयु सीमा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों और अन्य पात्र श्रेणियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं तो BARC संबंधित विषयों में स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित कर सकता है। इंटरव्यू और परीक्षा में उम्मीदवार हिंदी या अंग्रेजी, किसी भी भाषा का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसे करें आवेदन
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026: MBBS पास युवाओं के लिए गुड़ न्यूज़, शुरूआत में मिलेगी इतनी सैलरी

New Delhi: BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 डॉक्टर बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। बता दे कि MBBS पास करने वाले युवाओं को लेकर सरकार एक गुड़ न्यूज़ लाई है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 5 अगस्त 2026 तक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। यदि इसमे किसी भी युवा का चयन होता है तो उसे शुरूआत में 50,100 हजार हर महीने सैलरी मिला करेगी। BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 में 630 पदों पर होगी भर्ती BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के तहत कुल 630 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें 540 नए पद और 90 बैकलॉग पद शामिल हैं। विभिन्न आरक्षित वर्गों और महिलाओं के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। महत्वपूर्ण तिथियां BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं विवरण तिथिऑनलाइन आवेदन शुरू 16 जुलाई 2026आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026कौन कर सकता है आवेदन? BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत की किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। जिनके पास यह योग्यता नहीं है, उन्हें नियुक्ति के छह महीने के भीतर इसे पूरा करना होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए NOC और खेल कोटे के उम्मीदवारों के लिए स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जरूरी होगा। BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। SC/BC – 42 वर्षदिव्यांग – 47 वर्षसरकारी कर्मचारी – 45 वर्षविधवा/तलाकशुदा महिलाएं – 40 वर्षकितना मिलेगा वेतन? आयु सीमा क्या है? BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-9 में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें ₹53,100 प्रति माह शुरुआती वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा। कैसे होगा चयन? BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अंतिम चयन मेरिट और आरक्षण नियमों के अनुसार किया जाएगा। आवेदन शुल्क BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है सामान्य/अन्य वर्ग – रूपए2,360एससी वर्ग – रूपए1,180क्यों है यह सुनहरा मौका? यदि आप MBBS पास हैं और सरकारी अस्पताल में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 आपके लिए बेहतरीन अवसर है। अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।
Delhi Cantt Board Recruitment 2026: दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड में इंजीनियर बनने का मौका, ₹1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार DCB के साथ असिस्टेंट इंजीनियर या जूनियर इंजीनियर के तौर पर काम करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त, 2026 है। Delhi Cantt Board Recruitment की सैलरी की जानकारी असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ₹44,900 से ₹1,42,400 तक की मासिक सैलरी मिलेगी। वहीं, जूनियर इंजीनियरों को ₹35,400 से ₹1,12,400 तक की मासिक सैलरी मिलेगी। Delhi Cantt Board Recruitment के लिए शैक्षिक योग्यता असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। Delhi Cantt Board Recruitment के लिए आयु सीमा आवेदकों के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी: SC/ST उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष, OBC उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट। Delhi Cantt Board Recruitment की रजिस्ट्रेशन फीस आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। अनारक्षित श्रेणी के लिए फीस ₹850 तय की गई है। SC/ST, PwD और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस से छूट दी गई है। Delhi Cantt Board Recruitment की चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे जिनके कुल 120 अंक होंगे और परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। निष्कर्ष यदि आप भी इस बार Delhi Cantt Board Recruitment के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।
Part Time Jobs: कॉलेज की पढ़ाई के साथ पैसे कमाने के 5 बेहतरीन तरीके; जानें कैसे मैनेज करें काम और स्टडी

New Delhi: आज के समय में कई कॉलेज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खुद के पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं। इससे वे अपने पर्सनल खर्च पूरे कर सकते हैं, परिवार के फाइनेंशियल बोझ कम कर सकते हैं और नई स्किल्स सीख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अब कई पार्ट-टाइम और ऑनलाइन जॉब के मौके मौजूद हैं जिन्हें पढ़ाई के साथ आसानी से मैनेज किया जा सकता है। Part Time Jobs के लिए ऑनलाइन ट्यूटर बेस्ट ऑप्शन अगर आपकी किसी खास विषय पर अच्छी पकड़ है, तो आप ऑनलाइन ट्यूटर बन सकते हैं। कई प्लेटफॉर्म स्टूडेंट्स को पढ़ाने के मौके देते हैं। इससे न सिर्फ अच्छी कमाई होती है, बल्कि आपकी पढ़ाने की क्षमता और कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। Part Time Jobs के लिए फ्रीलांसिंग परफेक्ट अगर आपके पास कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, ट्रांसलेशन या सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसी स्किल्स हैं, तो फ्रीलांसिंग एक बेहतरीन ऑप्शन है। इससे आप अपनी सुविधा के अनुसार घर से काम कर सकते हैं। छोटे प्रोजेक्ट्स से शुरुआत करें और धीरे-धीरे अपना अनुभव बढ़ाएं। Part Time Jobs के लिए इंटर्नशिप करें कॉलेज के दौरान इंटर्नशिप करना आपके भविष्य के करियर के लिए फायदेमंद होता है। कई कंपनियां पार्ट-टाइम और वर्क-फ्रॉम-होम इंटर्नशिप देती हैं। इन रोल्स के जरिए आप काम की बारीकियां सीख सकते हैं, स्टाइपेंड कमा सकते हैं और अपना रिज्यूमे मजबूत कर सकते हैं। Part Time Jobs के लिए डिलीवरी सर्विस अगर आप जल्दी कमाई शुरू करना चाहते हैं, तो आप कैफे, रेस्टोरेंट या फूड डिलीवरी सर्विस में पार्ट-टाइम नौकरी कर सकते हैं। सैलरी के अलावा, इन नौकरियों में अक्सर टिप्स और इंसेंटिव भी मिलते हैं। यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो वीकेंड पर काम करना पसंद करते हैं। Part Time Jobs के लिए सोशल मीडिया से पैसे कमाएं अगर आपको इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करना या कंटेंट बनाना पसंद है, तो आप छोटे बिजनेस के लिए सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा, ब्लॉगिंग, ट्रांसलेशन और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे काम भी घर बैठे किए जा सकते हैं। Part Time Jobs चुनते समय ध्यान रखने वाली बातें ऐसी पार्ट-टाइम नौकरी चुनें जो आपकी पढ़ाई में रुकावट न डाले। ऐसे काम की तलाश करें जिसमें काम के घंटे फ्लेक्सिबल हों और नई चीजें सीखने के मौके मिलें। कॉलेज के दौरान मिला अनुभव बाद में नौकरी पाने और बेहतर करियर बनाने में बहुत मददगार साबित होता है। निष्कर्ष यदि आप भी पढ़ाई के साथ काम करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।
DCB AE JE Recruitment 2026: दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर भर्ती, ₹1.42 लाख तक सैलरी

DCB AE JE Recruitment 2026 के तहत दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी।
DU UG Admission 2026: स्नातक दाखिले के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आउट, ऐसे चेक करें कॉलेज

New Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में DU UG Admission 2026 पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस पहली सूची के माध्यम से 71 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थियों को विभिन्न कॉलेजों और कोर्सेज में दाखिला मिलने जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने डीयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी देख सकते हैं। DU UG Admission 2026 में निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करना जरूरी विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्रों को सलाह दी है कि वे बिना किसी देरी के तय समय-सीमा के भीतर अपनी दाखिला प्रक्रिया को पूरा कर लें। ऐसा न करने पर उनका दावा रद्द किया जा सकता है। CSAS पहले राउंड का पूरा शेड्यूल DU UG Admission 2026 में दाखिला प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए विश्वविद्यालय ने पहले चरण का विस्तृत कार्यक्रम (शेड्यूल) जारी किया है, जो इस प्रकार है- पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की तिथि: 16 जुलाई, 2026 सीट स्वीकार (Accept) करने की अवधि: 16 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन: 16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (शाम 4:59 बजे तक) प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) ऐसे चेक करें अपनी अलॉटमेंट लिस्ट (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड) छात्रों की सुविधा के लिए नीचे बेहद सरल स्टेप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से वे अपना रिजल्ट देख सकते हैं- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें। लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘अलॉटमेंट लिंक’ पर जाएं। लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें: अब अपना CUET एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करें। रिजल्ट देखें: लॉगिन होते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट का रिजल्ट आ जाएगा। प्रिंट आउट लें: भविष्य के संदर्भ के लिए इस अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। 25 जुलाई को आएगी दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट पहले दौर की दाखिला प्रक्रिया और शुल्क भुगतान का काम संपन्न होने के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दूसरे राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। ध्यान दें: दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 25 जुलाई, 2026 को दोपहर 12:00 बजे जारी होगी। इस दूसरी सूची में जगह पाने वाले छात्रों को अपनी सीट स्वीकार करने के लिए 25 जुलाई से 26 जुलाई की रात 11:59 बजे तक का समय दिया जाएगा। इसलिए छात्र लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। निष्कर्ष अगर आपका भी दाखिले के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।
ISRO साइंटिस्ट बनना आसान… पर अब छोड़ना बेहद मुश्किल; चयन प्रक्रिया से लेकर इस्तीफा देने की नई कड़ी शर्तों तक, सब कुछ जानें यहां

प्राइवेट कंपनियों के ऑफर से हो रहे ISRO वैज्ञानिकों के पलायन को रोकने के लिए सरकार ने नियम कड़े किए।