12वीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी, UP Anganwadi में निकली बंपर भर्ती, बिना किसी फीस के ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्करों के खाली पदों पर सीधी भर्ती शुरू हो गई है। 12वीं पास और इतने साल की स्थानीय महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर फ्री आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
BPSSC Havildar Instructor Exam Date 2026: 29 जुलाई को होगी परीक्षा, 14 जुलाई को जारी होंगे एडमिट कार्ड

BPSSC ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 29 जुलाई को आयोजित होगी, जबकि एडमिट कार्ड 14 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
SBI SCO Recruitment 2026: बैंक में ‘लॉ’ अफसरों की बंपर भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल

New Delhi: अगर आपने कानून की पढ़ाई की है और बैंकिंग सेक्टर में एक शानदार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपको एक बेहतरीन मौका दे रहा है। SBI SCO Recruitment 2026 के तहत लॉ पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी की सबसे खास बात यह है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी, यानी वे बिल्कुल फ्री में फॉर्म भर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन मोड में अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। कुल 49 पदों पर होगी सीधी नियुक्तियां SBI SCO Recruitment 2026 भर्ती अभियान के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कुल 49 पदों पर योग्य प्रोफेशनल्स की नियुक्ति करने जा रहा है। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है- असिस्टेंट मैनेजर (Law): 20 पद डिप्टी मैनेजर (Law): 27 पद डिप्टी मैनेजर (Law – बैकलॉग): 02 पद SBI SCO Recruitment 2026 में किसे मिलेगी फ्री आवेदन की छूट? SBI SCO Recruitment 2026 ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क तय किया है। जहां एक तरफ सामान्य और पिछड़े वर्ग के युवाओं को फीस देनी होगी, वहीं कुछ वर्गों को इससे पूरी तरह मुक्त रखा गया है- फ्री आवेदन (कोई शुल्क नहीं): एससी (SC), एसटी (ST) और पीएच (PH – दिव्यांग) वर्ग के अभ्यर्थी। 750 रुपये शुल्क: जनरल (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के उम्मीदवार। SBI SCO Recruitment 2026 में क्या है जरूरी योग्यता और आयु सीमा? SBI SCO Recruitment 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएशन (LLB) या फिर 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पदानुसार निर्धारित सालों का कार्य अनुभव (एक्सपीरियंस) भी मांगा गया है। आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र की गणना 31 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। न्यूनतम आयु: 25 वर्ष अधिकतम आयु: पदानुसार 32 वर्ष और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। (नोट: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।) स्टेप-बाय-स्टेप समझें SBI SCO Recruitment 2026 आवेदन की प्रक्रिया अगर आप इन पदों के लिए सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आखिरी तारीख (14 जुलाई 2026) का इंतजार किए बिना नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके तुरंत अप्लाई कर सकते हैं- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आवेदन के लिए तय की गई वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/sbiscoljun26/ पर विजिट करें। रजिस्ट्रेशन करें: होमपेज पर ‘Click here for New Registration’ के लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट करें। फॉर्म भरें: अब लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई अन्य सभी जरूरी शैक्षणिक और पर्सनल जानकारियां दर्ज करें। दस्तावेज अपलोड करें: इसके बाद अपने सिग्नेचर (हस्ताक्षर) और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को स्कैन करके अपलोड करें। फीस और सबमिशन: अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें। निष्कर्ष अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।
सेना से लौटने पर खाली हाथ नहीं होंगे Agniveer; 4 साल बाद जेब में आएंगे इतने लाख, जानें पूरा सैलरी गणित!

Agniveer योजना के पहले बैच का सेवाकाल अक्टूबर 2026 में पूरा हो रहा है। ऐसे में जान लीजिए कि रिटायर के बाद कितने मिलेंगे पैसे और सुविधा
UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी, नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

UP Board ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र अपने स्कूल से तुरंत संपर्क करें।
राम मंदिर में नौकरी चाहिए? पहले जान लीजिए पूरा नियम… Counting Staff की भर्ती को लेकर ट्रस्ट ने क्या तय किया है?

Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े हालिया विवाद के बाद श्रद्धालुओं और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। खासकर यह जानने की उत्सुकता बढ़ी है कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मचारियों (Counting Staff) की भर्ती कैसे होती है और क्या इसके लिए अलग से वैकेंसी निकाली जाती है। अगर आप भी राम मंदिर में नौकरी करना चाहते हैं, तो पहले भर्ती की पूरी प्रक्रिया समझ लेना जरूरी है। क्या अलग से निकलती है काउंटिंग स्टाफ की भर्ती? मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट हर बार “काउंटिंग स्टाफ” के नाम से अलग भर्ती नहीं निकालता। आवश्यकता के अनुसार प्रशासनिक कर्मचारी, अकाउंटेंट, कार्यालय सहायक, सपोर्ट स्टाफ या अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाती है। अगर चढ़ावे की गिनती के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत होती है, तो संबंधित विभाग के माध्यम से उनकी नियुक्ति की जाती है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही हर सूचना को सही मानने के बजाय केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। कैसे होता है Counting Staff उम्मीदवार का चयन? भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाती है। पात्र उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के बाद पद की जरूरत के अनुसार लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू आयोजित किया जा सकता है। अंतिम चयन से पहले दस्तावेजों का सत्यापन और पुलिस चरित्र प्रमाणन भी कराया जाता है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है। चूंकि मंदिर से जुड़े कार्य संवेदनशील और जिम्मेदारी वाले होते हैं, इसलिए चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा को विशेष महत्व दिया जाता है। भर्ती की जानकारी कहां मिलेगी? जब भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को किसी पद पर भर्ती करनी होती है, तो इसकी जानकारी ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट और उसके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी एजेंट, फर्जी वेबसाइट या वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के झांसे में न आएं। केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही आवेदन करें। कौन कर सकता है आवेदन? भर्ती की योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अगर पद अकाउंटिंग, रिकॉर्ड प्रबंधन या वित्तीय कार्यों से जुड़ा है, तो कॉमर्स, अकाउंट्स या संबंधित विषय में स्नातक उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है। इसके अलावा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान, रिकॉर्ड संभालने की क्षमता, अनुशासन और ईमानदारी जैसे गुण भी जरूरी माने जाते हैं। कुछ पदों पर संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता दी जा सकती है। अफवाहों से बचें, आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा राम मंदिर देश की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। ऐसे में यहां होने वाली भर्तियों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक जानकारियां भी सामने आती रहती हैं। इसलिए अगर आप भविष्य में मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें।
BPSC Success Mantra: बिहार पुलिस में बनना चाहते हैं DSP? जानें पढ़ाई से लेकर फिजिकल टेस्ट तक का पूरा प्रोसेस

DSP बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए पूरा गाइड। जानिए BPSC परीक्षा के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, शारीरिक मानदंड और प्रीलिम्स से लेकर इंटरव्यू तक का पूरा एग्जाम पैटर्न
12वीं पास महिलाओं के लिए जॉब का मौका! यूपी के इन जिलों में निकली आंगनवाड़ी भर्तियां

Lucknow: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर आया है। राज्य के बागपत, मेरठ, आगरा, वाराणसी, कानपुर नगर समेत कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कुल 2,827 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। किन जिलों में कितनी वैकेंसी इस भर्ती अभियान के तहत आगरा में 386, फर्रुखाबाद में 292, बागपत में 261, बिजनौर में 260, कानपुर नगर में 259, प्रतापगढ़ में 250, अलीगढ़ में 237, मुरादाबाद में 207, वाराणसी में 187, मेरठ में 180, कन्नौज में 125, भदोही में 108 और ललितपुर में 75 पदों पर भर्ती होगी। सभी जिलों की आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग तय की गई है। ये कर सकते हैं आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी का उसी जिले का निवासी होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रही हैं। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन के लिए पात्र हैं। आयु सीमा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा और अन्य पात्रता में छूट का लाभ मिलेगा। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। यदि पहली बार आवेदन कर रही हैं तो नया रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, हर महीने बढ़ेगा बिल का बोझ समय रहते करें आवेदन हर जिले की अंतिम तिथि अलग-अलग है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से पहले पात्रता और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
TET Exam 2026: गोरखपुर के 32 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 का आयोजन गोरखपुर जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए 72,020 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी, बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की मॉनिटरिंग के चलते सभी पालियों की परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हुई। इतने अभ्यार्थी हुए शामिल अंतिम दिन आयोजित परीक्षा में 13,558 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 11,036 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,522 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार अंतिम पाली में 81.4 प्रतिशत उपस्थिति और 18.6 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से नकल, अव्यवस्था या अन्य किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी, प्रश्नपत्रों को डबल लॉक सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया तथा प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच की गई। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह नियंत्रण में रही। यूपी में नहीं होंगे विधानसभा उपचुनाव? क्या किसी को फायदा पहुंचाने की हो रही कोशिशें? सियासी चर्चाएं तेज पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटील समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं, ऑब्जर्वर (पूर्व डीआईजी) वी.पी. श्रीवास्तव ने पूरे परीक्षा कार्यक्रम की निगरानी की, जबकि अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार ने नोडल अधिकारी के रूप में समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। नोएडा के नामी 50 बिल्डरों पर CBI का एक्शन : सुप्रीम कोर्ट में पेश किया काले कारनामों का लेटर, 600 लोगों के साथ किया था फ्रॉड! अभ्यार्थियों की सुविधा का भी ध्यान परीक्षार्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। वहीं, परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर सक्रिय रहे, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा की सफलता को टीमवर्क का परिणाम बताते हुए कहा कि सभी विभागों के बेहतर समन्वय और सतर्क निगरानी के कारण टीईटी-2026 का पूरा आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और नकलविहीन वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
Bihar Police SI Bharti 2026: बिहार में सब-इनस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

New Delhi: Bihar Police SI Bharti 2026 में बतौर सब-इंस्पेक्टर (SI) देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने ‘बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026’ के लिए अपना आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। वर्दी पहनने की चाहत रखने वाले ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन और बड़ा अवसर है। 9 जुलाई से खुलेंगे आवेदन के पोर्टल, नोट कर लें आखिरी तारीख आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 09 जुलाई से आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए पूरे एक महीने का समय होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 09 अगस्त, 2026 तय की गई है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। Bihar Police SI Bharti 2026 में किस वर्ग के लिए कितनी सीटें? इस भर्ती अभियान के माध्यम से Bihar Police SI Bharti 2026 के कुल 150 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के तहत सीटों का वर्गीकरण (Reservation) भी स्पष्ट कर दिया है, जो इस प्रकार है- सामान्य वर्ग (General): 60 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 27 पद अनुसूचित जाति (SC): 24 पद पिछड़ा वर्ग (BC): 18 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 15 पद पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female): 04 पद अनुसूचित जनजाति (ST): 02 पद Bihar Police SI Bharti 2026 में शैक्षणिक योग्यता और क्या है उम्र का दायरा? शैक्षणिक योग्यता: इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा की गणना: अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 01 अगस्त, 2026 को आधार मानकर की जाएगी। न्यूनतम एवं अधिकतम उम्र: आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट: नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया: दो चरणों की लिखित परीक्षा से गुजरना होगा Bihar Police SI Bharti 2026 के पदों पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को दो चरणों की लिखित परीक्षा को पास करना होगा- निष्कर्ष अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।