Section-Specific Split Button

Delhi MCD पार्षद की सैलरी, भत्ते और फंड: जानें क्या है उनके हाथों में असली ताकत?

MCD

New Delhi: दिल्ली में रविवार को 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक मतदान हुआ और किसी प्रकार की अव्यवस्था या तकनीकी खराबी की खबर नहीं मिली। अब 51 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद है और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे, जिन पर दिल्ली की नजरें टिकी हैं। एमसीडी पार्षद की सैलरी और भत्ते दिल्ली नगर निगम के पार्षदों की सैलरी और सुविधाएं अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक एमसीडी पार्षद को सालाना करीब 4.9 लाख रुपये का पैकेज मिलता है, यानी हर महीने लगभग 41,000 रुपये की सैलरी। इसके अलावा पार्षदों को कई भत्ते भी दिए जाते हैं, जिनमें मीटिंग अलाउंस, ट्रैवल से जुड़ी सुविधाएं और ऑफिस खर्च शामिल हैं। वार्ड के विकास के लिए फंड दिल्ली के पार्षदों के पास अपने-अपने वार्ड के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये तक का फंड होता है। इस फंड का इस्तेमाल सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, पार्कों के रखरखाव और अन्य स्थानीय कामों के लिए किया जाता है। हालांकि, कई बार पार्षद यह फंड समय पर इस्तेमाल नहीं कर पाते, क्योंकि फंड तभी जारी होता है जब वे किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हैं। एमसीडी पार्षद बनने के नियम एमसीडी पार्षद बनने के लिए कुछ खास नियमों का पालन करना होता है। उम्मीदवार का नाम अपने वार्ड की वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए और उसे 10वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को दिल्ली का मान्य मतदाता भी होना चाहिए। पार्षद का काम और जिम्मेदारियां एमसीडी पार्षद का काम काफी जिम्मेदारी वाला होता है। उन्हें अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, नालियों की सफाई, पार्कों का रखरखाव और सार्वजनिक संपत्तियों की देखरेख करने के अलावा कई अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी नजर रखनी होती है। पार्षदों को जनता की शिकायतों का समाधान करना और उनकी समस्याओं को निगम तक पहुंचाना होता है। आखिर क्या है एमसीडी का महत्व? दिल्ली नगर निगम (MCD) का कार्यक्षेत्र बहुत बड़ा है, जिसमें शहर के सफाई, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, पार्कों और अन्य सुविधाओं की देखरेख करना शामिल है। एमसीडी पार्षद इन कार्यों की निगरानी करते हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

पंजाब में खुली क्लर्क और Clerk IT की भर्ती, यहां जानें पूरी प्रक्रिया और अंतिम तारीख

PSSSB Clerk

Chandigarh: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने राज्य के विभिन्न विभागों जैसे पशुपालन, वित्त, खेल निदेशालय और अन्य कार्यालयों में कुल 70 क्लर्क और क्लर्क IT पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 26 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री, 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स या O-Level सर्टिफिकेट और 10वीं तक पंजाबी पढ़ी हुई होना जरूरी है। क्लर्क IT पद के लिए BCA, BSc IT या कंप्यूटर साइंस में डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा और आरक्षण आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं: 1. लिखित परीक्षा- सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और संबंधित विषयों पर आधारित।2. टाइपिंग टेस्ट- अंग्रेजी और पंजाबी में आवश्यक टाइपिंग गति।3. दस्तावेज सत्यापन- शैक्षिक योग्यता, पहचान और अन्य दस्तावेजों की पुष्टि। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग: 1000 रुपएSC/BC/EWS: 250 रुपएPH: 500 रुपएEx-Serviceman: 200 रुपए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर Clerk and Clerk IT Recruitment 2025 लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करते समय सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज और विवरण सही हैं। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 नवंबर 2025अंतिम तिथि: 26 दिसंबर 2025उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन करें ताकि अंतिम समय के तनाव से बचा जा सके। परीक्षा और तैयारी के टिप्स PSSSB क्लर्क परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, कंप्यूटर ज्ञान और पंजाबी भाषा पर आधारित प्रश्न होंगे। टाइपिंग टेस्ट में सटीकता और गति का मूल्यांकन होगा। उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और ऑनलाइन मॉक टेस्ट से तैयारी करने की सलाह दी जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि PSSSB की यह भर्ती पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। उम्मीदवार समय पर आवेदन कर अपनी योग्यता और दस्तावेजों को सुनिश्चित करें।

महाराष्ट्र पुलिस में बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी- जानें कैसे करें आवेदन

Maharashtra Police

Mumbai: महाराष्ट्र में पुलिस की नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य पुलिस ने 15,631 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 दिसंबर 2025 कर दी गई है। पहले यह तिथि 30 नवंबर थी। यदि आप महाराष्ट्र पुलिस में नौकरी पाने के इच्छुक हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। कुल पद और विवरण इस भर्ती में कुल 15,631 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुलिस कांस्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर, जेल कांस्टेबल, SRPF कांस्टेबल और पुलिस बैंडमैन जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों को अपने करियर की शुरुआत सरकारी सेवा में करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। वेतन और भत्ते चयनित उम्मीदवारों का प्रारंभिक वेतन 21,700 रुपये से 69,100 रुपये (पे लेवल-3) के बीच होगा। शुरुआत में इन-हैंड सैलरी लगभग 28,000 से 32,000 रुपये हो सकती है। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी उपलब्ध होंगे, जिससे कुल वेतन और बढ़ जाता है। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा: सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता टेस्ट लिया जाएगा। लिखित परीक्षा: शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठना होगा। ड्राइविंग स्किल टेस्ट: कांस्टेबल ड्राइवर के पद के लिए अलग से ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये रखा गया है। SC, ST और OBC जैसे आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 350 रुपये का शुल्क देना होगा। कैसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार महाराष्ट्र पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mahapolice.gov.inपर जाएँ। वेबसाइट पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म की PDF कॉपी डाउनलोड करना न भूलें। महत्वपूर्ण बातें आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2025 है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल टेस्ट सभी चरण सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य है। आवेदन फॉर्म सही तरीके से भरना और दस्तावेज समय पर अपलोड करना बहुत जरूरी है।

IDEMI Apprentice Job: आईडीईएमआई में निकली जॉब, इस तिथि से करें अप्लाई

New Delhi: इंस्टीट्यूट फॉर डिजाइन ऑफ इलेक्ट्रिकल मेजरिंग इंस्ट्रूमेंट्स (IDEMI) ने वर्ष 2025-26 के लिए ट्रेड अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अप्रेंटिस भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य पूर्व-आईटीआई (NCVT) प्रमाणित उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती के माध्यम से कुल 33 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन तिथि इस भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। योग्यता इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एनसीवीटी (NCVT) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार के पास तकनीकी ज्ञान और आवश्यक कौशल हैं जो प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफल होने के लिए जरूरी हैं। साथ ही, उम्मीदवार ने आईटीआई परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए होने चाहिए। आवेदन के समय आईटीआई मार्कशीट (सभी सेमेस्टर) और प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन आवेदन करने के लिए सबसे पहले apprenticeshipindia.gov.in पर अपना पंजीकरण करें। लॉग इन करने के बाद ‘स्थापना’ वाले मेनू में जाएं, ‘स्थापना खोज’ चुनें और “विद्युत मापन उपकरण डिजाइन संस्थान, मुंबई” का चयन करें। अब सभी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें। इसके बाद अपने दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें, जैसे कि SSC और ITI मार्कशीट (सभी सेमेस्टर), हाल की फोटो और हस्ताक्षर। सब कुछ सही होने के बाद आवेदन जमा करें। आप चाहें तो आवेदन की एक प्रति admin@idemi.org पर भेज भी सकते हैं। कितना मिलेगा अप्रेंटिसशिप? चयनित उम्मीदवारों को मासिक वजीफा मिलेगा। यह वजीफा उम्मीदवार के ट्रेड के आधार पर भिन्न होता है और 9,600 रुपये से 10,560 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। यह वजीफा प्रशिक्षण कार्यक्रम की एक वर्षीय अवधि के लिए निश्चित है, और इस दौरान कोई अन्य भत्ते या लाभ लागू नहीं होंगे। विद्युत मापक उपकरण डिजाइन संस्थान- आईडीईएमआई की स्थापना 1969 में मुंबई में हुई थी। यह एक सरकारी संस्थान है और इसका उद्देश्य स्वदेशी उद्योगों के विकास में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। सायन के चूनाभट्टी में स्थित, यह एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थान विशिष्ट क्षेत्रों में 3 डिप्लोमा कार्यक्रम प्रदान करता है। यह इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोसेस कंट्रोल इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्पादकता और गुणवत्ता नियंत्रण को बढ़ाने का प्रयास करता है। संस्थान सामान्य प्रकृति के बजाय केंद्रित प्रकृति की शिक्षा प्रदान करता है और तकनीकी शिक्षा के लिए 23 संकाय सदस्यों को नियुक्त करता है। उद्योग-आधारित शिक्षा को बढ़ाने के प्रति आईडीईएमआई की गंभीरता का अंदाजा उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले पाठ्यक्रमों से लगाया जा सकता है।

MPPGCL में निकली प्लांट असिस्टेंट की जॉब, फटाफट करें अप्लाई

Bhopal: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने प्लांट असिस्टेंट भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट (mppgcl.mp.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि इस पद के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती के माध्यम से कुल 90 पदों को भरा जाएगा। इनमें मैकेनिकल शाखा में 53 पद और इलेक्ट्रिकल शाखा में 37 पद शामिल हैं। मैकेनिकल ट्रेड में सामान्य वर्ग के लिए 14, अनुसूचित जाति के लिए 9, अनुसूचित जनजाति के लिए 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 5 पद निर्धारित किए गए हैं। योग्यता इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) पास होना चाहिए। इसके साथ-साथ संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन आदि में नियमित आईटीआई (NCVT/SCVT) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मान्य माना जाएगा जिनकी आईटीआई मान्यता प्राप्त संस्थान से पूरी की गई हो। आईटीआई में न्यूनतम अंकों की शर्त भी निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग (UR) और एमपी-ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम 65%, एमपीपीजीसीएल कर्मचारियों के लिए 60%, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं। परीक्षा पैटर्न इस भर्ती की परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 75 प्रश्न संबंधित ट्रेड (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) से और 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं सामान्य योग्यता से होंगे। पूरी परीक्षा अधिकतम 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का रहेगा और इसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा। परीक्षा का माध्यम द्विभाषी-हिंदी और अंग्रेजी-रहेगा, जिससे सभी वर्ग के उम्मीदवारों को सुविधा मिल सके। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यानी चयन पूरी तरह से CBT में प्राप्त प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। ऐसे करें आवेदन 

दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, एसएससी ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Delhi Police

New Delhi: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस में होने वाली विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाओं की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। लंबे समय से परीक्षा शेड्यूल का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अपडेट है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 2025–26 में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर, एग्जीक्यूटिव) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल तथा AWO/TPO) की परीक्षाएँ अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। सबसे पहले होगी कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की परीक्षा SSC के अनुसार, सबसे पहले कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पद की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो दिनों तक चलेगी। तारीखें: 16 और 17 दिसंबर 2025 इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, इसलिए आयोग ने इसे दो शिफ्टों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों से ड्राइविंग संबंधित ज्ञान, ट्रैफिक नियमों की समझ और सामान्य योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) की परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 6 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा सबसे बड़े पैमाने पर होने वाली भर्ती है, इसलिए इसे कई दिनों में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव पद में फील्ड ड्यूटी, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल होते हैं। हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की परीक्षा जनवरी 2026 में कॉन्स्टेबल परीक्षाओं के बाद SSC हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच होगी। इस पद में उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड, ऑफिस कार्यों की समझ और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता को देखा जाता है। लिखित परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) की परीक्षा 15–22 जनवरी के बीच अंत में असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेलीप्रिंटर ऑपरेटर (TPO) पदों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका शेड्यूल 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक का है।यह तकनीकी परीक्षा होती है जिसमें रेडियो कम्युनिकेशन, सिग्नलिंग सिस्टम और वायरलेस ऑपरेशन से संबंधित प्रश्न शामिल रहते हैं। उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना SSC जल्द ही एडमिट कार्ड एवं परीक्षा शहर की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार तेज करें और समय–समय पर SSC की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। परीक्षा का नाम परीक्षा कार्यक्रम कांस्टेबल (ड्राइवर) – पुरुष, दिल्ली पुलिस 16 और 17 दिसंबर, 2025 कांस्टेबल (कार्यकारी) – पुरुष और महिला, दिल्ली पुलिस 18 दिसंबर, 2025 से 6 जनवरी, 2026 हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), दिल्ली पुलिस 7 से 12 जनवरी, 2026 हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO)), दिल्ली पुलिस

CGPSC 2025: 238 पदों के लिए आवेदन 1 दिसंबर से शुरू, मौका हाथ से न चूकें

Government Jobs

Raipur: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे ज्यादा पद नायब तहसीलदार के लिए 51 हैं, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ग’) के 29 पद और राज्य पुलिस सेवा (DSP) के 28 पद रखे गए हैं। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ख’)– 18, राज्य प्रशासनिक सेवा– 14, राज्य कर निरीक्षक– 16, उप पंजीयक– 12, आबकारी उप निरीक्षक– 11 और राज्य कर सहायक आयुक्त– 10 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया और समयसीमा आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 30 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। त्रुटि सुधार की सुविधा दो चरणों में उपलब्ध रहेगी: 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक मुफ्त और 3 से 5 जनवरी 2026 तक सशुल्क। उम्र सीमा और पात्रता सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष तय की गई है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी। SC/ST/OBC, महिलाएं, विधवा/परित्यक्ता, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट मिलेगी। सभी पदों के लिए स्नातक डिग्री आवश्यक है। अंतिम वर्ष के छात्र प्रारंभिक परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए डिग्री अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया CGPSC राज्य सेवा परीक्षा–2025 का चयन तीन चरणों में होगा। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी, मुख्य परीक्षा 16 से 19 मई 2026 तक चलेगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार मिलाकर कुल 1500 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। नोटिफिकेशन के महत्व और तैयारी राज्य सेवा परीक्षा उम्मीदवारों के लिए प्रशासनिक सेवाओं में प्रतिष्ठित करियर का अवसर देती है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन, करंट अफेयर्स और विषय विशेष की तैयारी जरूरी है। मुख्य परीक्षा में गहन विषयों की समझ, निबंध और पत्राचार पर ध्यान देना आवश्यक है। सफल उम्मीदवार राज्य प्रशासन में स्थायी और जिम्मेदार पदों पर सेवा देंगे। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा–2025 न केवल उम्मीदवारों के लिए करियर का अवसर है, बल्कि राज्य के प्रशासनिक ढांचे में सुधार और सेवा की दिशा में भी योगदान देगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर अपनी तैयारी शुरू करें।

छात्रों के लिए साइंटिफिक तरीके: पढ़ाई में ध्यान लगाने और एकाग्रता बढ़ाने के 5 प्रभावी उपाय

Study Tips

New Delhi: सोशल मीडिया और मल्टीटास्किंग के बढ़ते प्रभाव के चलते छात्रों के लिए अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना एक चुनौती बन गया है। हालांकि, कुछ छात्र पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करते हैं, लेकिन अधिकांश का ध्यान बार-बार भटक जाता है, जिससे उनका अध्ययन प्रभावी नहीं हो पाता। अगर आप भी प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और पढ़ाई में मन नहीं लग पा रहा है, तो यहां कुछ साइंटिफिक तरीके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। ये है साइंटिफिक स्टडी फोकस टेक्निक 1. मल्टीटास्किंग से बचेंकई छात्र एक समय में एक से अधिक काम करते हैं, जैसे कि पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया चेक करना। यह आपके ध्यान को भटकाता है और आपकी एकाग्रता कम करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहे, तो सिर्फ एक विषय पर फोकस करें। 2. पोमोडोरो टेक्निक का प्रयोग करेंयह एक बेहद कारगर तरीका है, जिसमें आप 30 से 40 मिनट तक पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करते हैं और फिर 5 मिनट का ब्रेक लेते हैं। यह छोटा ब्रेक आपको ब्रेन आउट से बचने में मदद करता है और आपकी ऊर्जा को बनाए रखता है। 3. माइंड मैपिंग टेक्निक अपनाएंमाइंड मैपिंग एक तकनीक है जिसमें आप महत्वपूर्ण जानकारी को चित्रों और शॉर्ट नोट्स के जरिए व्यवस्थित करते हैं। यह तकनीक एकाग्रता को बढ़ाती है और कठिन विषयों को समझने में मदद करती है। 4. खुद का ख्याल रखेंशारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ब्रेन बूस्टिंग फूड्स जैसे फल, डार्क चॉकलेट और नट्स का सेवन करें, और हर दिन 7-8 घंटे की नींद लें। इससे आपका मानसिक विकास होगा और पढ़ाई में बेहतर ध्यान लग पाएगा। 5. फ्लैशकार्ड बनाएंफ्लैशकार्ड्स एक बेहतरीन तरीका है महत्वपूर्ण बिंदुओं को याद रखने का। यह तरीका आपके लिए रिविजन को आसान बनाता है और परीक्षा में जल्दी रिविजन करने में मदद करता है। इन वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर आप अपनी पढ़ाई को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

RRC NR Recruitment 2025: उत्तर रेलवे में 4116 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, बिना परीक्षा सीधे चयन का मौका

Northern Railway

New Delhi: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने एक शानदार अवसर दिया है। ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए 4116 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए पात्रता इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शैक्षिक और आयु संबंधी शर्तों का पालन करना होगा। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को आईटीआई सर्टिफिकेट भी प्राप्त होना चाहिए। उम्र की सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 24 दिसंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले rrcnr.org पर विजिट करना होगा, जहां भर्ती संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद, ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस भुगतान के बाद आवेदन का प्रिंटआउट लेकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। शुल्क और छूट की जानकारी आवेदन शुल्क के बारे में जानकारी देते हुए, जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा। यह एक अच्छा अवसर है, क्योंकि अधिकतर सरकारी नौकरियों में आवेदन शुल्क लिया जाता है, लेकिन इस भर्ती में महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया उत्तर रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई परीक्षा या वायवा नहीं होगा। इसका मतलब है कि चयन केवल 10वीं और आईटीआई सर्टिफिकेट की परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। यह प्रक्रिया युवा उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू की आवश्यकता नहीं है। महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन की शुरुआत: 25 नवंबर 20252. आवेदन की आखिरी तारीख: 24 दिसंबर 20253. चयन प्रक्रिया: शैक्षिक योग्यता के आधार पर4. आवेदन शुल्क: 100 रुपये (जनरल/ओबीसी/EWS), निशुल्क (SC/ST और महिला उम्मीदवार) रोजगार के अवसर उत्तर रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती से युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका मिल रहा है। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे विभाग में काम करने का अवसर मिलेगा और यह स्थायी पदों के लिए भी रास्ता खोल सकता है। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। कैसे करें आवेदन? 1. आधिकारिक वेबसाइट [rrcnr.org](http://rrcnr.org) पर जाएं।2. भर्ती लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।3. आवेदक जानकारी को सही से भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।4. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट लें और सुरक्षित रखें।

Bihar DElEd JEE 2025 का रिजल्ट आज हुआ जारी, जानें कैसे चेक करें

BSEB DElEd JEE

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (DElEd JEE) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित मुख्य कार्यालय से हुई है। इस साल DElEd प्रवेश परीक्षा में कुल 3 लाख 23 हजार 313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट चेक करने का तरीका सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट result.deledbihaar.com पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं: 1. ऑफिशियल बिहार बोर्ड रिजल्ट पोर्टल secondary.biharboardonline.com पर जाएं।2. “बिहार DElEd JEE रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और अन्य ज़रूरी विवरण दर्ज करें।4. विवरण सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे के एडमिशन प्रोसेस के लिए प्रिंटआउट ले लें। परीक्षा और आंसर-की फुल डिटेल्स DElEd JEE 2025 परीक्षा 26 अगस्त 2025 को कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। इसके बाद 11 अक्टूबर को बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। अभ्यर्थियों को 13 अक्टूबर तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिला था। रिजल्ट के बाद का एडमिशन प्रोसेस रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड काउंसलिंग और सीट एलोकेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। सीटें मेरिट लिस्ट में कैंडिडेट की रैंक और चुने गए इंस्टीट्यूट (मेरिट-कम-चॉइस बेसिस) के आधार पर अलॉट की जाएंगी। बोर्ड इस प्रक्रिया के लिए एक अलग मेरिट लिस्ट और डिटेल्ड काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी करेगा। कैंडिडेट्स के लिए जरूरी सलाह सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें ताकि काउंसलिंग और सीट एलोकेशन से जुड़ी सभी अपडेट्स उन्हें समय पर मिल सकें। सफल कैंडिडेट्स को अपने दस्तावेज़ तैयार रखने और सभी नियमों का पालन करने की आवश्यकता होगी। रिजल्ट का महत्व DElEd JEE रिजल्ट अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके आधार पर ही उन्हें बिहार के विभिन्न DElEd कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। इस परीक्षा का स्कोर उनके शिक्षक बनने के करियर की दिशा तय करेगा। बोर्ड ने इस बार भी रिजल्ट प्रोसेस को पारदर्शी और तेज बनाने पर विशेष ध्यान दिया है।

error: Content is protected !!