Section-Specific Split Button

UP Board Result 2021: जानिए कब घोषित होंग यूपी 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट, पढ़ें जरूरी अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर दी है। लखनऊ: कोरोना संकट के कारण निरस्त की गई यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के यह खबर बड़े काम की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम तैयार कर लिये है और अब सरकार रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गई है। यूपी में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं, ताकि वे आगे का निर्णय ले सकें। इस बार परीक्षा आयोजित न होने के कारण कापियों को जांचने वाली जैसी कोई बात नहीं है। छात्रों को पिछले परफार्मेंस के आधार पर ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाना है। बताया जाता है कि इसके लिये शिक्षा विभाग और सरकार द्वारा तय किये गये फार्मूले के आधार पर सभी छात्रों का मूल्यांकन किया जा चुका है। ऐसे यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट की घोषणा डिप्टी सीएम द्वारा की जायेगी। बताया जाता है कि इसके लिये सभी तरह की तैयारियां अंतिम दौर में है। इस बार बोर्ड टॉपर की भी घोषणा नहीं की जायेगी। इसलिये अब सरकार रिजल्ट को घोषित करने की तैयारी में जुट गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड एशिया का सबसे बड़ा शैक्षणिक बोर्ड है। इस बार यूपी के लगभग 56 लाख विद्यार्थियों रिजल्ट घोषिता किया जाना है। प्रदेश भर के 56 लाख विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए डेटा फीडिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। कोरोना काल में छात्रों के अंकों को लेकर बनाई गई नियमावली के अनुसार अंकों वितरण का क्रास वेरिफिकेशन किया जा रहा है, जिसके शीघ्र बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।

Govt Jobs: यहां निकली है हजारों पद पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस जगह हजारों पदों के लिए आवदेन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः पंजाब के अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास लोग भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। PSSSB ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चरल) के 659 पदों और पशु चिकित्सा निरीक्षकों के 866 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार पशु चिकित्सा निरीक्षक पद के लिए 30 जुलाई और जूनियर ड्राफ्ट्समैन पद के लिए 22 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / गणित विषयों के साथ या जीव विज्ञान / गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 12 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विज्ञान और पशु स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा भी होना चाहिए। वहीं जूनियर ड्राफ्ट्समैन के आवेदन के लिए उम्मीदवार 10 वीं पास होना चाहिए और ड्राफ्ट्समैन में ट्रेड सर्टिफिकेट या डिप्लोमा धारक होना चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – https://sssb.punjab.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HPBOSE 12th result 2021: हिमाचल प्रदेश 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट घोषित कर दिए हैं। जानिए रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका। नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2021 के लिए क्लास 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचपी बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया है। छात्र results.gov.in, indiaresults.com, और examresults.net सहित अन्‍य रिजल्‍ट होस्टिंग वेबसाइट पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि छात्रों के कक्षा 10, 11 और 12 के नंबरों के आधार पर मार्क्‍स दिए गए। रिजल्‍ट बोर्ड की मार्किंग स्‍कीम के आधार पर ही तैयार किया गया है. बता दें कि जो छात्र अपने रिजल्‍ट से संतुष्‍ट नहीं होंगे, उनके लिए बाद में ऑप्‍शनल एग्‍जाम आयोजित किए जाएंगे। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 1 लाख से अधिक उम्‍मीदवार रजिस्‍टर्ड थे जिनका रिजल्‍ट जारी किया गया है।

CLAT Admit Card 2021: क्लैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) द्वारा आयोजित किये जाने वाले कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। जानिए उम्मीदवार कहां से डाउनलोड कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड। नई दिल्लीः क्लैट के लिए एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिये गये हैं। उम्मीदवार सीएलएलयू के क्लैट परीक्षा पोर्ट्ल, consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक से क्लैट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किये जाने हैं। सीएनएलयू ने क्लैट एडमिट कार्ड 2021 में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने की स्थिति में डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या की स्थिति में स्टूडेंट्स मदद के लिए फोन नंबर 080-47162020 पर फोन कर सकता है या फिर ऑफिशियल ईमेल आईडी – clat@consortiumofnlus.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। क्लैट 2021 का आयोजन 23 जुलाई को किया जा रहा है। लॉ के यूजी और पीजी दोनों कोर्सेज़ के लिए यह परीक्षा 23 जुलाई 2021 को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। आपके एग्जाम सेंटर, सब्जेक्ट कोड की जानकारी के साथ-साथ कोविड-19 के दिशानिर्देश एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे।

Trending Topic: नीट एमडीएस में काउंसलिंग में देरी पर सुप्रिम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, दिए ये जरूरी निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने नीट एमडीएस दाखिले के लिए काउंसलिंग आयोजित करने में देरी पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए जरूरी निर्देश दिए हैं। नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने डेंटल ग्रेजुएट छात्रों की NEET MDS 2021 की काउंसलिंग में देरी करने को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। काउंसलिंग में देरी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार एक हफ्ते के अंदर काउंसलिंग की तारीख तय करे। डेंटल ग्रेजुएट छात्रों ने जल्द काउंसलिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। बेंच ने कहा कि यह भारत का नुकसान है कि सरकार पीजी के छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी नहीं करने दे रही है। पिछले साल 16 दिसंबर को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा डेंटल में मास्टर सर्जरी कोर्स (MDS) में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम 31 दिसंबर,2020 को ही घोषित किए जा चुके हैं। अर्जी में कहा गया है, ”हालांकि, 31.12.2020 को परिणाम घोषित होने के बाद, आज तक यानी 23.06.2021 तक, काउंसलिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Govt Jobs: कई राज्यों में निकली पुलिस में वैकेंसी, मिलेगी दमदार सैलरी, जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। देश के कई राज्यों में पुलिस भर्ती के लिए कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जिन युवाओं को पुलिस में नौकरी का इंतजार है उनके लिए ये काम की खबर है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों में पुलिस के विभ‍िन्न पदों पर वैकेंसी निकली है। जानिए नौकरी के बारे पूरी जानकारी यहां। HSSC Recruitment:हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने मंगलवार हरियाणा पुलिस विभाग में कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, PGT संस्कृत, ग्राम सचिव, पटवारी और नहर पटवारी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षा के लिए वैकेंसी निकाली है। 07 अगस्त और 08 अगस्त को पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। हरियाणा में महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 04 सितंबर को आयोजित की जाएगी। सब-इंस्‍पेक्‍टर पुरुष और सब-इंस्‍पेक्‍टर महिला के लिए लिखित परीक्षा रविवार 05 सितंबर को आयोजित की जाएगी। UP Police Recruitment 2021उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (लिपिक समूह) और पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (लेखा) ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2021 है। शैक्षणिक योग्यताउम्‍मीदवार के पास किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हो या समानान्‍तर डिग्री हो। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

Result: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। नई दिल्लीः एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट का रिजल्ट 14 जुलाई को जारी होने वाला है। जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है वो एमपी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, एमपीबीएसई द्वारा की जाएगी। एमपीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 14 जुलाई 2021 एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी करने का समय शाम 4 बजे इस साल, MPBSE ने COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण कक्षा 10 या मैट्रिक की परीक्षा रद्द कर दी थी। इस साल, एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम की गणना बोर्ड द्वारा जारी एक निर्धारित मूल्यांकन मानदंड के आधार पर की जाएगी। उस मानदंड के अनुसार, प्रत्येक छात्र के अंकों की गणना 100 में से की जाएगी।

NEET UG 2021 Exam Date: जानिए कब से होंगे नीट के एग्जाम, आवेदन आज से शुरू

नीट (यूजी) 2021 परीक्षा देश भर में जल्द ही आयोजित होगी। एनटीए ने कहा है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नई दिल्लीः मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए नीट परीक्षा का आयोजन इस साल 12 सितंबर को होगा। इसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिय शुरू होगी। सोमवार को इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को ट्वीट कर दी है। इसके लिए छात्र 13 जुलाई की शाम 5 बजे से Ntaneet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने लिखा कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। श‍िक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए, परीक्षा केंद्र में सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क प्रदान किया जाएगा। एंट्री और एग्जिट के दौरान स्लॉट, कॉन्टैक्टलेस रजिस्ट्रेशन, उचित सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था आदि को भी सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिये जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछली परीक्षा के 3862 केंद्रों के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Trending Topic: UPSSSC की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा में बीटेक वालों को भी मौका देने के लिए अभ्यर्थियों ने उठाई मांग, जानिए वजह

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में बीटेक की डिग्री वालों को मौका नहीं दिए जानें पर कुछ अभ्यर्थियों ने एग्जाम रद्द करने की मांग की है। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में डिप्लोमा वालों को तो शामिल होने का अवसर मिला, लेकिन बीटेक की डिग्री हासिल करने वालों को इस भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया है। बीटेक डिग्री धारकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए मांग की है कि जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2016 और 2018 को स्थगित या रद्द किया जाए। बीटेक अभ्यर्थियों ने भर्ती में भेदभाव का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए गुहार लगाई है। 10 लाख से अधिक बीटेके डिग्रीधारी यूपी में हैं बेरोजगार। प्रतियोगी छात्रों ने मुख्य मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए एक अहम फैसले में कहा कि उच्च शिक्षा या योग्यता को नौकरी पाने के लिए अवगुण या दोष नहीं माना जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने जेई पदों के लिए बीटेक डिग्री धारकों को शामिल करने के आदेश के साथ यही भी उल्लेख किया है कि जेई पदों के लिए डिग्री धारकों को बाहर निकालने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि जेई पदोन्नति के बाद 50 फीसदी एई के पदों पर नियुक्त होते हैं, जिसके लिए डिग्रीधारी होना आवश्यक है।

Success Tips: जॉब इंटरव्यू और प्रमोशन के दौरान इन चीजों को देखती है कंपनी, आपके काम की है ये खबर

कई बार ऐसा होता है कि एक ही शैक्षणिक योग्यता वालों में से किसी एक को नौकरी या प्रमोशन मिलता है और किसी एक को नहीं। इसके पीछे कई ऐसे कारण हैं, जिस पर आपको भी खास ध्यान देना जरूरी है। जानिए कुछ जरूरी बातें। नई दिल्लीः जॉब इंटरव्यू से लेकर प्रमोशन तक में हमेशा किसी एक का होता है और साथ में काम करने वाले को बराबर की शैक्षणिक योग्यता के बाद भी नहीं मिलती है। इसके पीछे कई सारे कारण हैं। चाहे भारतीय कंपनी हो या बहुराष्ट्रीय कंपनी, अपने काम में मेहनत दिखाने वाला उम्मीदवार ही कंपनी के लक्ष्यों में बराबर योगदान दे पाएगा। इसीलिए मेहनत के आदर्श को बहुत काम का माना जाता है। इंटरव्यू में यह भी देखा जाता है कि उम्मीदवार में सीखने की चाह कितनी है। इसके पीछे सोच यही होती है कि किसी उम्मीदवार को अपेक्षित कौशल का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। इंटरव्यू के दौरान अक्सर यह सवाल जरूर पूछा जाता है कि हम आपको इस संस्थान में नौकरी क्यों दें? ऐसे सवालों के जवाब में आपको अपनी मार्केटिंग बहुत अच्छे तरीके से करनी होगी। इंटरव्यूअर के सामने अपनी यूनीक क्वॉलिटी, स्ट्रॉन्ग पॉइंट, किस तरह आप दूसरे कैंडिडेट से अलग हैं, इन सारी बातों को बताना चाहिए।

error: Content is protected !!