MP Board Result 2020: जल्द ही एमपी बोर्ड के 10वीं 12वीं क्लास की आंसरशीट की चेकिंग होगी शुरू..

लॉकडाउन के कारण बच्चों का भविष्य बीच मझधार में अटक गया है। 10वीं-12वीं कक्षा के बच्चों की बोर्ड की कॉपियां समय पर चेक ना होने के कारण समय पर रिजल्ट भी नहीं आ पा रहा है। वहीं इस लॉकडाउन के बीच अब जल्द ही मध्य प्रदेश बोर्ड के क्लास 10 और 12वीं की कॉपी का मूल्यांकन शुरू हो सकता है। पढ़ें युवा डाइनामाइट.. भोपालः लॉकडाउन के दौरान जल्द ही मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास की कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू किया जा सकता है। मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के कारण इस वर्ष प्रदेश में संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 22 अप्रैल से शुरू किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मूल्यांकन का यह कार्य गृह मूल्यांकन प्रक्रिया से कराया जायेगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस संबंध में जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी किये जाएंगे। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण कुछ मुख्य विषयों के एग्जाम कैंसल कर दिए गए थे, जिन्हें जल्द ही कराया जाएगा। एमपी बोर्ड के मुताबिक अब सिर्फ 10वीं-12वीं कक्षाके सिर्फ मुख्य विषय के ही पेपर लेगा। जिसकी सूचना mpbse.nic.in पर जारी कर दी जाएगी।
Sarkari Naukari 2020: आप भी देख रहे हैं सरकारी नौकरी का सपना, तो यहां जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। एक साथ कई संस्थानों ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। सैंकड़ो पदों के लिए आज ही करें आवेदन। आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी के लिए पढ़ें युवा डाइनामाइट न्यूज़… नई दिल्लीः अगर आप ग्रेजुएट पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। पश्चिम रेलवे से लेकर एम्स तक में नौकरी के आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जाने आवेदन से जुड़ी जानकारीः पश्चिम रेलवेपदः स्टाफ नर्स एवं अन्यपदों की संख्याः 22अंतिम तिथिः 19 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः wr.indianrailways.gov.in यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में भी जारी है सरकारी नौकरी का मौका, यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी AIIMS, ऋषिकेशपदः फैकल्टीपदों की संख्याः 17 अंतिम तिथिः 31 जुलाई 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमडी/एमएस या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः aiimsrishikesh.edu.in यह भी पढ़ें: यहां मांगे जा रहे हैं हजारों पदों के लिए आवेदन, घर बैठें करें अप्लाई JIPMER पदः प्रोफेसर एवं अन्यपदों की संख्याः 53अंतिम तिथिः 27 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः jimper.edu.in
लॉकडाउन के चलते क्या है यूपीएससी परीक्षा होगी स्थगित, यहां जानिए..

देश में लॉकडाउन की वजह से कई चीजों को स्थगित कर दिया गया है। इसी बीच यूपीएससी के एग्जाम को लेकर भी कई लोग दुविधा में है कि क्या ये एग्जाम भी स्थगित होंगे। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः यूपीएससी की परीक्षा मार्च / अप्रैल के महीने में आयोजित होने वाली थीं। हालांकि, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण, इन परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। बची हुई सिविल सेवा -2019 पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए नया निर्णय मई, 3, 2020 के बाद लिया जाएगा, जो लॉकडाउन 2 के बाद होगा। सिविल सेवा 2020 (Prelim), इंजीनियरिंग सेवा (Main) और e Geologist Services (Main) परीक्षाओं के लिए तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी थीं। इन परीक्षाओं में कोई भी बदलाव होगा तो वो यूपीएससी की वेबसाइट पर बता दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो एग्जाम होने वाले हैं, उनकी ताजा जानकारी 3 मई के बाद दी जाएगी। एग्जाम और डेटशीट से जुड़ी सारी जानकारी UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर कर दी जाएगी। NDA –II Examination को 10 जून 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिसकी आगे की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। CAPF Exam 2020 की जानकारी भी UPSC की वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।
Govt Jobs 2020: लॉकडाउन में भी जारी है सरकारी नौकरी का मौका, यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी

अगर आप एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खास खबर। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग युवा डाइनामाइट पर जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी.. नई दिल्लीः देश के कई सरकारी संस्थानों ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन नौकरी के लिए चौथी पास से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानिए नौकरी के लिए योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तिथि तक के बारे में। GADVASUपदः प्रोफेसर, क्लर्क एवं अन्यपदों की संख्याः 112अंतिम तिथिः 24 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/12वीं पास या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः gadvasu.in भारतीय डाक विभाग, यूपी सर्कलपदः ग्रामीण डाक सेवकपदों की संख्याः 3951आवेदन की आखिरी तारीखः 22 अप्रैल 2020शैक्षिक योग्यताः 10वीं पासवेबसाइटः appost.in/gdsonline गृह रक्षा विभाग, राजस्थानपदः होम गार्डपदों की संख्याः 2500शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान से चौथी कक्षा पास या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 6 मई 2020वेबसाइटः home.rajasthan.gov.in
Bihar Board 10th Result 2020: लॉकडाउन ने धीमी की रिजल्ट की रफ्तार, जानें कब आएंगे 10वीं के परिणाम

बिहार बोर्ड ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए हुए लॉकडाउन के बीच 24 मार्च को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसलिए 10वीं के स्टूडेंट्स को भी उम्मीद है कि वह जल्द ही उनका भी रिजल्ट जारी करेगा। युवा डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर.. पटनाः बिहार बोर्ड के तहत 10वीं के एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। इससे पहले 24 मार्च को ही बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद अब 10वीं के स्टूडेंट अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: लॉकडाउन से बिगाड़ा यूपी बोर्ड का टाइम टेबल, जानिए कब आएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट हालांकि लॉकडाउन के कारण अभी सभी चीजों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में 10वीं के बोर्ड के रिजल्ट में देरी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि लॉकडाउन हटने के बाद एक सप्ताह के भीतर ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.in, bsebssresult.com, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, bsebinteredu.in और indiaresults.com पर विजिट कर चेक कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2020: यहां मांगे जा रहे हैं हजारों पदों के लिए आवेदन, घर बैठें करें अप्लाई

जो लोग सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी संस्थानो ने एक साथ कई हजार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। युवा डाइनामाइट लाया है आपके लिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी, जानें यहां.. नई दिल्लीः लॉकडाउन के दौरान कई सरकारी विभागों में नौकरी निकली हैं। इन नौकरियों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं। नौकरियों के आवेदन की आखिरी तारीख से लेकर योग्यता तक जानें यहां। India Post, यूपी सर्कल पदः ग्रामीण डाक सेवक पदों की संख्याः 3951 आवेदन की आखिरी तारीखः 22 अप्रैल 2020 शैक्षिक योग्यताः 10वीं पास वेबसाइटः indiapostgdsonline.in DDA पदः विभिन्न पद पदों की संख्याः 623 आवेदन की आखिरी तारीखः 30 अप्रैल 2020 (शाम 6 बजे तक) शैक्षिक योग्यताः 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक वेबसाइटः cdn.digialm.com इग्नू पदः डायरेक्टर, रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, पीआरओ पदों की संख्याः 10 आवेदन की आखिरी तारीखः 21 मई 2020 शैक्षिक योग्यताः 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक वेबसाइटः ignount.samarth.edu.in
UP Board Result 2020 : लॉकडाउन से बिगाड़ा यूपी बोर्ड का टाइम टेबल, जानिए कब आएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

कोरोना ने ना सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और एग्जाम के टाइम टेबल को भी बिगाड़ कर रख दिया है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम 24 अप्रैल तक घोषित होना था। वर्तमान में जून से पहले रिजल्ट घोषित होने के आसार नहीं दिख रहे। पढ़ें युवा डाइनामाइट… लखनऊः कोरोना की वजह से कई एग्जाम स्थगित कर दिए गए है, जिसकी वजह से सबसे अधिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्रभावित हुआ है। अप्रैल में यूपी बोर्ड के रिजल्ट भी जारी होने थे, पर वर्तमान हालात देखते हुए जून के बाद रिजल्ट घोषिट करने का फैसला लिया गया है। रिजल्ट से ही स्क्रूटनी और इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट की परीक्षा भी जुड़ी है। इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट की परीक्षा जुलाई में कराकर 10 अगस्त तक परिणाम जारी हो जाता था। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए तकरीबन एक महीने का समय देते थे। इस बार बोर्ड ने इंटर में पहली बार कम्पार्टमेंट की सुविधा देने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड का 2020-21 शैक्षिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो सकता है। सत्र एक अप्रैल से ही शुरू होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण अब जुलाई से नया सत्र शुरू होगा।
Govt Jobs: लॉकडाउन के बीच 12वीं पास लोगों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 80 हजार से ज्यादा

जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। एक बार फिर से युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिला है। युवा डाइनामाइट पर जानें नौकरी की आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी.. पटनाः ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना ने मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन (MRT) के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना पदः मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन पदों की संख्याः 10 योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास अंतिम तिथि: 07 जून 2020 आवेदन फीसः जनरल/OBC उम्मीदवारों के लिए- 1000 रुपये SC/ ST/PWD/EWS/ महिला उम्मीदवार के लिए- 200 रुपये सैलरीः 25500- 81100 वेबसाइटः aiimspatna.org
Lockdown Support: डाइनामाइट न्यूज़ और युवा हल्ला बोल के साझा प्रयासों से लॉकडाउन में लोगों को बड़ी मदद

डाइनामाइट न्यूज़ और युवा हल्ला बोल के साझा प्रयासों से लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों में काम करने वालों को मिल रही है मदद। पूरी खबर.. महराजगंज: कोरोना के कहर से हुए लॉकडाउन ले लाखों लोग परेशान हैं ऐसे में लोगों की मदद करने को युवा हल्लाबोल संगठन आगे आया है। युवा हल्लाबोल ने हेल्पलाइन नंबर 9810408888 जारी कर लोगों की मदद करनी शुरू की है। नौकरी की तालाश में अपने घर को छोड़ कर अन्य प्रदेशों में काम करने वालों लोगों की संख्या बहुत ज्यादे है। लॉकडाउन की स्थिति में लोग को खाने तक कि परेशानी उठाना पड़ रहा है। युवा हल्लाबोल के नेशनल कोऑर्डिनेटर गोविन्द मिश्रा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए लगातार फ़ोन आ रहे हैं। ऐसे में दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। लोगों के पास न राशन बचा है और न ही पैसे। युवा हल्ला बोल के दर्जनों कार्यकर्ता प्रशासन की मदद से लोगों तक खाना पहुंचा रहे हैं। कई केसों में युवा हल्ला बोल अपने ट्वीटर के माध्यम से मदद की गुहार की है। जिस पर तेलंगाना, पंजाब, महाराष्ट्र, यूपी तथा अन्य राज्यों की पुलिस एवं प्रशासन ने जवाब देते हुए कार्यवाही भी की है। डाइनामाइट न्यूज से बात करते हुए गोविन्द मिश्रा ने ये भी बताया कि डाइनामाइट न्यूज़ पर आई खबर की वजह से मदद के लिए महराजगंज के लोगों फ़ोन आये हैं। अहमदाबाद में फसे हुए श्रवण, कांचीपुरम में फसे हुए राजू, मुम्बई में फसे हुए त्रिलोकी समेत तमाम ऐसे लोग जो महराजगंज के हैं उनकी मदद के गुहार पर प्रशासन की मदद से कार्यवाही की गई है।
Govt Jobs: इन पदों के लिए निकली एक साथ सैंकड़ो वैकेंसी, जानें योग्यता

जो लोग सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थान ने एक साथ कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। युवा डाइनामाइट लाया है आपके लिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी, जानें यहां.. नई दिल्लीः देश में बड़ी मात्रा में युवा वर्ग के लिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जानें क्या है आवेदन की आखिरी तिथि से लेकर पदों की संख्या तक की सारी जानकारी। यह भी पढ़ें: 10वीं से लेकर डिग्री होल्डर्स तक के लिए यहां निकली है बंपर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड पदः- ऑफिसर ग्रेड-एपदों की संख्याः- 147अंतिम तिथिः- 30 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- Sebi.gov.in AIIMS, ऋषिकेशपदः- फैकल्टी पदों की संख्याः- 17अंतिम तिथिः- 31 जुलाई 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से एमडी एमएस या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- aiimsrishikesh.edu.in उत्तर रेलवेपदः- GDM एंव अन्यपदों की संख्याः- 26अंतिम तिथिः- 15 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से लॉ ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- nr.indianrailways.gov.in