Govt Jobs: लाखों में मिलेगी यहां सैलरी, 12वीं पास हैं तो जल्द करें अप्लाई

आज के समय में देश की ज्यादातर संख्या सरकारी नौकरी करने की चाहत रखती है। देश के युवा कम उम्र में ही सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है एक सही मौका। युवा डाइनामाइट लाया है सरकारी नौकरी से जुड़ी हर एक जानकारी.. नई दिल्लीः कई लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि नौकरी के लिए सही समय और जानकारी का ध्यान रखें। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) पदः एकाउंटेंट, तक्नीशियन और ट्रेड अपरेंटिस के पदपदों की संख्याः 500आखिरी तारीखः 21 जून 2020शैक्षिक योग्यताएं: न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास के साथ आईटीआई डिप्लोमा संबंधित ट्रेड में होना आवश्यक है। वेबसाइटः https://rectt.in/ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पदः चीफ जनरल मैनेजरपदों की संख्याः 1आखिरी तारीखः 19 जून 2020शैक्षिक योग्यताएं: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान की डिग्री होनी जरूरी है।वेबसाइटः nhai.gov.in
Success Tips: अगर ऐसे करेंगे एग्जाम की तैयारी तो सफलता होगी हासिल

लॉकडाउन और कोरोना कहर के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। ऐसे में बच्चें फिर से एक बार एग्जाम की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में तैयारी के समय इन बातों का रखें खास ध्यान। पढ़ें युवा डाइनामाइट स्पेशल.. नई दिल्लीः एग्जाम पास आते ही बच्चों में टेंशन शुरू हो जाती है। जिसका असर बच्चों की तैयारी पर पड़ता है। जानिए तैयारी के समय कुछ खास बातों के बारे में। जिस सब्जेक्ट में आपकी अच्छी पकड़ है, उसे बाद में पढ़ें। जिसमें कठिनाई आती हो उस सब्जेक्ट को हर दिन करीब एक से दो घंटे जरूर पढ़ें। पढ़ने का समय हर दिन निर्धारित रखें। एक टाइमटेबल बनाएं और उसी आधार पर पढ़ने का काम करें। टाइम टेबल बना कर पढ़ने में ज्यादा आसानी होती है। एग्जाम की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण चीज हैं वह है स्टडी मेटेरियल। एक अच्छा स्टडी मेटेरियल एग्जाम की सफलता का आधा भार होता है।
लॉकडाउन के बीच देश में रोजगार और नौकरियों को लेकर अच्छी खबर, पढ़ें यहां

कोरोना की वैश्विक महामारी और लॉकडाउन के चलते रोजगार का संकट और खतरे में पड़ी नौकरियों को लेकर एक अच्छी खबर है। जानिये, देश में नौकरियों को लेकर यह अच्छी खबर.. नई दिल्ली: कोरोना महामारी के संकट और लॉकडाऩ के चलते देश में लाखों लोगों के रोजगार और नौकरियों पर संकट के बादल छाये हुए हैं। लेकिन अब इसी मोर्चे पर एक अच्छी खबर है। लॉकडाउन 4.0 में में दी गयी ढील के कारण देश में दो करोड़ लोग अपनी नौकरियों पर वापस लौट आये है। इसका मतलब कि ऐसे लोग आर्थिक मोर्चे पर सुरक्षित हो चुके है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआई) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के आंशिक तौर पर खुलने के बाद मई माह में करीब दो करोड़ लोग अपनी नौकरी पर लौट चुके हैं। इससे देश में रोजगार की दर दो फीसदी बढकर 29 फीसदी हो गयी है। सीएमआई की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण देश में 25 मार्च से शुरू किये गये लॉकडाउन के प्रथम चरण के बाद से लेकर अब तक लगभग 12.20 करोड़ लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। इनमें से दो करोड़ लोग मई माह में नौकरी पर लौट चुके है। सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक मई में दर सप्ताह के बाद देश में श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) भी बढ़ रही है। 17 मई को समाप्त सप्ताह में एलपीआर 38.8 फीसदी तक पहुंच गया। जिससे पता चलता है कि काफी बड़ी संख्या में वे लोग लॉकडाउन जैसे तकनीकी कारणों से अप्रैल में श्रम बाजार (लैबर मार्केट) को छोड़ चुकी थे, अब वापस लौट रहे है, जो अच्छे संकते हैं।
ज्वलंत मुद्दाः कोरोना का चीन और अमेरिका पर प्रभाव

एक तरफ कोरोना के कारण पूरी दुनिया संकट में है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर अमेरिका और चीन में भी पलटवार शुरू हो गया है। एक तरफ अमेरिका चीन पर कोरोना फैलाने का आरोप लगा रहा है, वहीं चीन भी अमेरिका को जवाब देने से पीछे नहीं हट रहा है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में अब तक लाखों लोगों को लिया है। दुनिया का अधिकतर हिस्सों में कोरोना का कहर जारी है। इन दिनों चीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा और जलन सातवें आसमान पर है। कोरोना के बहाने वो इसका खुलकर इज़हार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चीन भी अमेरिका को जवाब देने से बाज नहीं आ रहा है। इस महामारी के बादल छटने के बाद दुनिया की तस्वीर ही बदल जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका का सुपरपॉवर का तमगा भी छिन सकता है और दुनिया का पॉवर सेंटर वेस्ट से ईस्ट की तरफ हो जाए यानी चीन की तरफ। क्योंकि मौजूदा हालात को देखते हुए साफ है कि कोरोना से बचने के लिए दुनिया चीन की शरण में जा रही है।
Govt Jobs: आपका भी सपना है पुलिस की नौकरी करना, तो यहां है सुनहरा मौका

देश में लगे कोरोना वायरस (Coronavirus) लॉकडाउन में पुलिस काफी अहम भूमिका निभा रही है। हालातों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए पुलिस ने एक साथ कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। युवा डाइनामाइट पर जानें क्या है नौकरी के लिए आखिरी तीथि और जरूरी योग्यता.. नई दिल्लीः पुलिस की नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। असम पुलिस ने एक साथ हजारों पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। Assam Police Forest Guard Recruitment 2020 पदः फॉरेस्टर, स्टेनोग्राफर, फॉरेस्ट गार्ड, सर्वेयर, मेहुत, कारपेंटर और ड्राइवर के पदों की संख्याः 1081अंतिम तिथिः 25 जून 2020शैक्षिक योग्यताः कम से कम 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्यवेबसाइटः slprbassam.in
Sucess Tips for an Entrepreneur: जानें कैसे बनें एक सफल एंटरप्रेन्योर

अगर आप एक एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं या इस समय आप अपना खुद का बिजनेस या स्टार्टअप चला रहे हैं, तो जानिए कुछ जरूरी बातें। पढ़ें युवा डाइनामाइट स्पेशल.. नई दिल्लीः जब कोई भी बिजनेसमैन या युवा एंटरप्रेन्योर अपने कारोबार में लग जाता है तो वह निडर हो चाहिए। क्योंकि इसमें काफी रिस्क होता है, इसलिए उसे किसी बात से डरना नहीं चाहिए। कोई भी काम को सेट होने में धीरे-धीरे समय लगता है। जुनून एक व्यापार रणनीति चलती रखने की कुंजी है। एक उद्यमी प्रयास में आधा हार्दिकता अपने सफल अभियान को दूर चिप होगा। अपनी पहले की गलतियों से सीखें और कैसे उनके मॉडल पर सुधार करने के बारे में मंथन। किसी को सिखाने के लिए तैयार पता लगाएं, और कहीं और अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए जब आप छोड़ने के बारे में सोचते हैं।
Govt Jobs: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले आज ही यहां करें आवेदन, निकली बंपर वैकेंसी

जिन युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का है उनके लिए खुशखबरी है। लगातार नौकरी के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं। जानें क्या है आवेदन करने का तरीका और योग्यता। युवा डाइनामाइट पर पूरी खबर… नई दिल्लीः देश में बड़ी मात्रा में युवा वर्ग के लिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जानें क्या है आवेदन के लिए जरूरी चीजें और आखिरी तारीख। पिंपरी चिंचवड महरानगरपालिका (PCMC)पदः- आशा वॉलिंटियरपदों की संख्याः- 360अंतिम तिथिः- 29 मई से शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 8वीं पास या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- pcmcindia.gov.in CIPETपदः- एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट एवं अन्यपदों की संख्याः- 59अंतिम तिथिः- 29 मई 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से ग्रेजुएट/ पास या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- cipet.gov.in UKMSSBपदः- फैकल्टीपदों की संख्याः- 109अंतिम तिथिः- 8 जून 2020शैक्षणिक योग्यताः- चिकित्सा संस्थानों में अध्यापकों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यताएं विनियमावली, 1998 के तहत निर्धारित वेबसाइटः- uksmssb.org
Success Tips: आप भी देने वाले हैं CAT का एग्जाम, तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान

देश भर में लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण कई एग्जाम की तारीखें भी आगे बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में इसी बीच कैट परीक्षा का आयोजन देर से किया जा रहा है। जो बच्चे इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आज हम उनके लिए लाए हैं कुछ जरूरी टिप्स। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः लॉकडाउन और कोरोना के कहर को देखते हुए कई एग्जाम की तारीखें आगे बढ़ी दी गई हैं। इसी सिलसिले में कैट परीक्षा एडमिशन टेस्ट की भी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अगर आप भी इस एग्जाम की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो जानें कुछ जरूरी टिप्स। केट की परीक्षा बड़े स्तर पर होती है, जिसमें देश के चुनिंदा होनहार विद्यार्थी ही सफल हो पाते हैं। छात्रों को चाहिए कि एक बार की बजाय कई सिटिंग में पढ़ाई करें, इससे विषय सामग्री को तैयार करना आसान हो जाता है, क्योंकि बीच-बीच में गैप करने से माइंड फ्रेश हो जाता है। विद्यार्थियों को दिमाग को शांत और तेज बनाने के लिए हर दिन ध्यान और प्राणायाम करना चाहिए। इससे याद करने की क्षमता में वृद्धि होगी और थकान भी नहीं होगी।
Govt Jobs: यहां निकली है 187 पदों पर वैकेंसी, जानें डिटेल्स

लॉकडाउन (Lockdown) के बीच भी कई विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बंपर भर्तियां निकली हुई हैं। युवा डाइनामाइट पर जानिए नौकरी से जुड़ी हर एक जानकारी.. नई दिल्लीः तेलंगाना हाईकोर्ट में 87 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ये नियुक्तियां सिविल जज के खाली पदों को भरने के लिए की जा रही हैं। पदः सिविल जज पदों की संख्याः 187 सैलरीः 27,700 से लेकर 44,770 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से लॉ की डिग्री आखिरी तारीखः 15 जून 2020 वेबसाइटः hc.ts.nic.in
Govt Jobs: सरकारी नौकरी की रखते हैं चाह, तो जल्द यहां करें अप्लाई

अगर आपका भी सपना है सरकारी नौकरी पाना और आप है केवल 12वीं पास की है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। युवा डाइनामाइट लेकर आया है सरकारी नौकरियों की पूरी जानकारी, जिससे आप पा सकते हैं बेहतरीन जॉब्स ऑप्शन.. नई दिल्लीः अगर आप एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खास खबर। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। पंजाब लोक सेवा आयोगपद का नाम- हेड मास्टर/हेड मिस्ट्रेसपदों की संख्या- 311अंतिम तिथि-1 जून 2020शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइट- ppsc.gov.in ESIC हॉस्पिटल, दिल्लीपद का नाम- सीनियर रेजिडेंटपदों की संख्या- 29अंतिम तिथि- 3 जून 2020शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइट- esic.nic.in महर्षि वाल्मिकि हॉस्पिटल (MVH)पद का नाम- सीनियर रेजिडेंट पदपदों की संख्या- 29अंतिम तिथि- 3 जून 2020शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एसबीबीएस/ पोस्ट ग्रेजुएट/डीएनबी/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइट- health.delhigovt.nic.in