MPBSE MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड के रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड में 12वीं की कक्षा में 7 लाख 33 हज़ार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इच्छुक छात्र इस रिपोर्ट के जरिये अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। भोपाल: मध्यप्रदेश बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड में 12वीं की कक्षा में 7 लाख 33 हज़ार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। कोरोना महामारी के कारण इस बार अन्य बोर्ड की ही तरह एमपी में भी परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया। इस कारण बोर्ड की ओर से सभी छात्रों को पास कर दिया गया है। इस साल 12वीं बोर्ड के कुल 7 लाख 33 हज़ार छात्रों में से 52 फीसदी विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए हैं जबकि 40 फीसदी सेकेंड डिविजन और 7 फीसदी छात्र-छात्राएं थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। इस बार 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही 12वीं का रिजल्ट तैयार किया गया है। कोरोना के चलते फैसला किया गया था कि जिस छात्र ने चाहे वह प्राइवेट हो या रेगुलर फॉर्म भरा है, उसे फेल नहीं किया जाएगा। लेकिन बोर्ड टॉपर या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। मध्य बोर्ड 12वीं बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। इच्छुक छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE ) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि असंतुष्ट छात्रों के लिए परीक्षा सितंबर में होगी। 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। एक विषय या सभी विषयों में छात्र शामिल हो सकते हैं।
Success Tips: फाइनेंस में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके काम की है खबर, जानें कोर्स, जॉब से जुड़ी पूरी डीटेल

आज के समय में फाइनेंस एक बेहतरीन करियर विकल्प है। इस क्षेत्र में ग्रोथ की असीमित संभावनाएं है। लेकिन फाइनेंस के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपको सही मार्गदर्शन की जरुरत है। जानिए फाइनेंस में करियर से जुड़ी खास बातें। नई दिल्लीः आज के समय में युवा फाइनेंस में अपना करियर बनाने की चाह ज्यादा रख रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि फाइनेंस एक बेहतरीन करियर विकल्प है। इस क्षेत्र में ग्रोथ की असीमित संभावनाएं है। लेकिन फाइनेंस के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपको सही मार्गदर्शन की जरुरत है। जानिए इस करियर से जुड़ी जरूरी बातें। फाइनेंस में छह माह से तीन साल की अवधि के डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, ग्रेजुएशन व मास्टर स्तर के कई पाठ्यक्रम तमाम संस्थानों में कराए जाते हैं। अगर आप इस क्षेत्र में बेहतरीन करियर चाहते हैं तो आपको एमबीए इन फाइनेंस करना चाहिए। एमबीए कई विषयों में होता है लेकिन एमबीए फाइनेंस की पढ़ाई में सारा फोकस फाइनेंस पर होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप एमबीए इन फाइनेंस के लिए कोई अच्छा संस्थान खोजे, जहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट का रिकॉर्ड अच्छा हो। फाइनेंस में रोजगार के भरपूर अवसर हैं। बैंकिंग सेक्टर में जहां इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी मैनेजर, रिटेल रिलेशनशिप ऑफिसर, म्युचुअल फंड मैनेजर आदि के रूप में मौके मिलते हैं। केपीओ सेक्टर में युवा डेटा एनालिस्ट, मार्केट रिसर्चर, क्लाइंट डेवलपमेंट एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट व रिसर्च एसोसिएट के रूप में सेवाएं दे सकते हैं। इक्विटी रिसर्च फर्म में भी मौके मिलते हैं।
UP TGT Admit Card 2021: यूपी टीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने UP TGT परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां जानें कैसे कर सकते हैं आप डाउनलोड। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने गैर सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) 2021 की भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यूपी टीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsessb.org पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड इस वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड कर सकते हैं। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त और 8 अगस्त, 2021 को किया जाएंगा। टीजीटी पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। टीजीटी के 12603 पदों के लिए 7.10 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। कुल 16 विषयों की परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से होगी।
Govt Jobs:देश के इन विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए जरूरी योग्यता और पूरी डिटेल

कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में सही वक्त और सही अवसर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं सरकारी नौकरी से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए हम देशभर में निकलीं सरकारी नौकरियों की जानकारी दे रहे हैं। भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), कीट संग्राहक और अनुसंधान सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन का आखिरी तारीख 5 अगस्त 2021 है। उम्मीदवार आईसीएमआर- एनआईएमआर की ऑफिशियल वेबसाइट, main.icmr.nic.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं। पंजाब पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों की भर्ती कुल 4358 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब पुलिस आधिकारिक वेबसाइट https://iur.ls/punjabpolicerecruitment2021 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ICSE, ISC Board Result 2021: CISCE बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम घोषित, जानिए कैसे करें चेक

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम (CISCE) ने ICSE 10th, ISC 12th बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। जानिए कैसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः CISCE बोर्ड ने आज ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2021 घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आईसीएसई और आईएससी परिणाम 2021 दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। CISCE ने शुक्रवार 23 जुलाई, 2021 को कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की जानकारी दी थी। ICSE में 99.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं, ISC का पास पर्सेंटेज 99.76 फीसदी है। ICSE के परिणामों के मुताबिक छात्र और छात्राओं, दोनों का पास परसेंटेज 99.98 फीसदी रहा है। वहीं, ISC में छात्रों का पास परसेंटेज 99.86 फीसदी और छात्राओं का पास परसेंटेज 99.66 फीसदी रहा है।
Govt Jobs: इन विभागों में निकली है 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई नामी संस्थानों में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। लॉकडाउन में भी आपके लिए है कई संस्थानों में नौकरी करने का सुनहरा मौका। माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेडपद का नामः ट्रेड अप्रेंटिसपदों की संख्याः 425अंतिम तिथिः 10 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 8वीं/10वी/आईटीआई/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः mazagondock.in GAILपद का नामः मैनेजरपदों की संख्याः220अंतिम तिथिः 8 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से CA/CMA(ICWA)/बीकॉम या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः gailonline.com UKSSSCपद का नामः लैब असिस्टेंट एवं अन्यपदों की संख्याः 434अंतिम तिथिः 19 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं/ग्रेजुएट/बीएड/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः sssc.uk.gov.in
CLAT Exam 2021: कल होगी क्लैट की परीक्षा, जानिए एग्जाम सेंटर जाने से पहले इन जरूरी नियमों के बारे में

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से क्लैट परीक्षा का आयोजन कल होने वाला है। एंट्रेंस टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) दोनों कार्यक्रमों के लिए आयोजित किया जाएगा। जानिए जरूरी नियमों के बारे में। नई दिल्लीः क्लैट का एग्जाम कल होने वाला है। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी किया जा चुका है। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी किया जा चुका है. कंसोर्टियम ने अब एग्जाम के दिन की गाइडलाइंस भी जारी कर दी है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। कंसोर्टियम ने अब एग्जाम के दिन की गाइडलाइंस भी जारी की है। परीक्षा हॉल के जिन चीजों की अनुमति है– -ब्लू/ब्लैक बॉल पेन – प्रवेश पत्र – सरकार द्वारा जारी किया गया कोई भी मूल फोटो आईडी प्रमाण – पारदर्शी पानी की बोतल – खुद का मास्क, दस्ताने और पर्सनल हैंड सैनिटाइजर – सेल्फ हेल्थ डिक्लेरेशन – पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र परीक्षा हॉल के अंदर जिन वस्तुओं की अनुमति नहीं है- – मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक/संचार उपकरण – किसी भी तरह की घड़ी, कैलकुलेटर, हेडफोन आदि. – पेपर शीट
Govt Jobs: इस विभाग में निकली 2357 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, जानिए पूरी डिटेल

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए ये खबर काम की है। देश की एक नामी संस्था ने बंपर वैकेंसी निकाली है। इस नौकरी के लिए 10वीं पास लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक संस्था ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है. इस वैकेंसी के तहत जीडीएस के कुल 2357 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2021 है। आप ऑफिशियल वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए 10वीं पास लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दसवीं में गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कम से कम 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
Govt jobs: नौसेना ज्वाइन करने का सुनहरा मौका, यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

भारतीय नौसेना ने नेवी के तहत नाविक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो लोग भारतीय नौसेना ज्वाइन करना चाहते हैं वो उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 10वीं पास भी आवेदन दे सकते हैं। Indian Navy MR Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार 19 जुलाई से शुरू होंगे। योग्य और इच्छुक अविवाहित पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 23 जुलाई 2021 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। अक्टूबर 2021 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए कुल 350 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
Trending Topic: गोरखपुर में 2000 युवकों को मिलेगी नौकरी, ये बड़ी कंपनी करने वाली है 700 करोड़ का निवेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 700 करोड़ रूपये के निवेश से नया संयंत्र खुलने जा रहा है, जिससे यहां के लगभग 2000 लोगों को नौकरियां मिलेगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में दिग्गज कंपनी आदित्य बिरला ग्रुप 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस निवेश के जरिये कंपनी गोरखपुर औद्योगिक इकाई क्षेत्र (गीड़ा) में पेंट का कारखाना लगाएगी। कहा जा रहा है कि इस पेंट कारखाने के लिये आदित्य बिरला ग्रुप को 70 से 80 एकड़ जमीन की जरूरत है और गीडा अधिकारियों ने इसके लिये कंपनी को भीटी रावत क्षेत्र में जमीन देने की घोषणा की है। आदित्य बिरला ग्रुप के इस भारी भरकम निवेश और औद्योगिक संयंत्र से से 2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कई अप्रत्यक्ष रोजगार भी इस कंपनी के जरिये पैदा किये जाएंगे। गोरखपुर में नये औद्योगिक संयंत्र की स्थापना से आसपास के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की संभावना जतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस पेंट कारखाने के सिलसिले में आदित्य बिरला ग्रुप की टीम फरवरी माह में ही गोरखपुर आई थी। कंपनी ने तब गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन और गीडा के तत्कालीन सीईओ संजीव रंजन से मिलकर पेंट की फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव शासन को दिया था। इसके साथ ही भारी भरकम निवेश की भी घोषणा की गई थी। कहा जा रहा है कि प्रशासन ने कंपनी के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। पिछले महीने यह आदित्य बिरला ग्रुप की टीम पूरे प्रोजेक्ट के साथ गोरखपुर पहुंची थी जिसमें निवेश की राशि और अन्य मुद्दों पर बात की गई। कंपनी ने प्रशासन को अपना प्रोजेक्ट का पूरा प्रस्ताव भी दिया। अब गीडा अधिकारियों ने इन्हें भीटी रावत क्षेत्र में जमीन देने की बात की है और भरोसा भी दे दिया है। इस प्रोजेक्ट के बारे में गीडा के नए सीईओ पवन अग्रवाल का कहना है कि ग्रुप को जो भी जमीन चाहिए हमने दिखा दी है और इनको जितनी जमीन चाहिए उपलब्ध करा दी जाएगी।