Section-Specific Split Button

Success Tips: सफलता के लिए जरूरी हैं ये बातें, आज से ही करें अमल

आज के समय में हर कोई सफल होना चाहता है। सफलता पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं आपको कुछ ऐसी बातें जिनका इस्तेमाल आपको सफलता पाने में मदद कर सकता है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः सफलता पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें। आपके जीवन का एक स्पष्ट लक्ष्य होना चाहिए। बहुत सारे लोग लक्ष्य तो तय कर लेते हैं, लेकिन बार बार अपने ही लक्ष्य पर कंफ्यूज होते हैं। यह भी असफलता का कारण है। चाहे आप सफल हो या असफल, उसकी जिम्मेदारी खुद लेना सिखें। अगर आप जिम्मेदारी खुद लेंगे तो ही आप कुछ सिखेंगे और आगे भविष्य में वो गलतियां करने से बचेंगे। ऐसा कहा गया है कि जो जितना ज्यादा पढ़ता है उसे उतनी ही ज्यादा सफलता मिलती है। इसलिए ये भी जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करें।

Govt Jobs: यहां निकली 1.51 लाख की नौकरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता

जो लोग सरकारी नौकरी के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। संसद में इस पद के लिए कई आवेदन मांगे जा रहे हैं। साथ ही इसके लिए 1.51 लाख से ज्यादा होगी सैलरी। युवा डाइनामाइट पर जानिए क्या है इस नौकरी के लिए जरूरी योग्यता.. नई दिल्लीः संसद ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए लोकसभा सचिवालय में ट्रांसलेटर के पद के लिए नौकरी निकाली है। पदः ट्रांसलेटरपदों की संख्याः  27 योग्यताः किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री,  इसके साथ ही साथ राज्य सरकार के कार्यालयों में ट्रांसलेटर के पद पर काम करने का 2 साल का अनुभव होना चाहिए।आखिरी तारीखः  27 जुलाई 2020अधिकतम आयुः  27 वर्षआधिकारिक वेबसाइटः loksabhaph.nic.inसैलरीः 47,600 – 1,51,100 रुपये तक ही सैलरी दी जाएगी

Delhi University admissions 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इस दिन से पहले करें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए एक जरूरी खबर है। आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर दें, नहीं तो बाद में पछताना ना पड़े.. नई दिल्लीः दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन के आवेदन के लिए कल आखिरी दिन है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह du.ac.in पर कर सकते हैं। इस साल अब तक कुल 4,04,315 छात्रों ने आवेदन किया है। जिसमें एमफिल कोर्सेज के लिए भी आवेदन आए हैं। आवेदनों की संख्या पिछले साल की तुलना में पहले ही अधिक हो गई है।

Govt Jobs: यहां बिना परीक्षा होगा चयन, जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी यहां

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं, अब उनके लिए एक सुनहरा मौका है। अब कई पदों के लिए बिना परीक्षा चयन किया जा रहा है। युवा डाइनामाइट पर जानें पूरी जानकारी.. नई दिल्लीः रेलवे ने अप्रेंटिस के 2792 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। Eastern Railway Apprentice Recruitment 2020 के तहत लिखित परीक्षा नहीं होगी बल्कि डायरेक्ट भर्ती की जाएगी। जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी यहां। Railway Apprentice Recruitment 2020पदः 2792पद का नामः ट्रेड अप्रेंटिस आखिरी तारीखः 9 जुलाई 2020 उम्मीदवारों की आयुः 15 वर्ष से लेकर 24 वर्षआवेदन शुल्कः  Gen/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए। SC/ST/PWD और महिला वर्ग के उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।योग्यताः 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास वेबसाइटः www.rrcer.com

Govt Jobs: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, एक साथ कई पदों के लिए मांगे जा रहे आवेदन

जो लोग सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थानों ने एक साथ कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट पास तक लोगों के लिए कई सरकारी विभागों में वैकेंसी निकाली गई है। एक साथ कई संस्थानों ने नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां जानें आवेदन से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। HPSEB पदः जूनियर हेल्पर, पदों की संख्याः1892, शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, अंतिम तिथिः 20 जूलाई 2020, वेबसाइटः hpseb.in SBI पदः मैनेजर, पदों की संख्याः 400, शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट, अंतिम तिथिः 13 जुलाई 2020, वेबसाइटः onlinesbi.com NIMHANS पदः एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट व अन्य, पदों की संख्याः 34, शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट, अंतिम तिथिः 7 जुलाई 2020, वेबसाइटः nimhans.ac.in

ज्वलंत मुद्दा: क्या चीनी सामान का बहिष्कार कर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा?

अगर ये कहा जाए की भारत और भारत के लोगों में चीनी सामान ने अपनी एक अलग जगह बना ली है। ऐसे में चीनी सामानों को पूरी तरह से बहिष्कार करना एक बड़ा सवाल है। पढ़ें युवा डाइनामाइट न्यूज़ विशेष.. नई दिल्लीः देश में चीनी सामान के बहिष्कार का अभियान चल पड़ता है। सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट की भरमार हो जाती है जिसमें चीनी सामान नहीं खरीदने का आह्वान होता है। चीन को सबक सिखाने के लिए चीनी सामान का बहिष्कार किया जाएगा तो यह बात पूरी तरह से व्यावहारिक दिखाई नहीं देती है। अगर अपने घर में नजर डाले तो हमें ज्यादातर सामान चीन का ही मिलेगा। ऐसे में पूरी तरह से चीन के सामान का बहिष्कार करना एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Govt Jobs: यहां मांगे गए हैं कई खाली पदों के लिए आवेदन, बस होनी चाहिए ये योग्यता

अगर आपका भी सपना है सरकारी नौकरी पाना और आप है केवल 12वीं पास की है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ लेकर आया है सरकारी नौकरियों की पूरी जानकारी, जिससे आप पा सकते हैं बेहतरीन जॉब्स ऑप्शन.. नई दिल्लीः अगर आप एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खास खबर। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। SBI SO Recruitment 2020 कुल 20 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन फॉर्म केंद्रीयकृत बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध है और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। CGPSC Forest Service Recruitment 2020 छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्‍ट सर्विस भर्ती के लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यहां आप असिस्‍टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्‍ट और फॉरेस्‍ट रेंजर के पदों के लिए आवेदन दे सकते हैं। Rajasthan RSMSSB JE Recruitment 2020 जूनियर इंजीनियर के कुल 1054 खाली पदों पर वैकेंसी, जिसमें नॉन टीएसपी के कुल 954 पद और टीएसपी एरिया के कुल 100 पद शामिल हैं।

DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शुरू किए एडमिशन प्रोसेस, यहां जानें पूरी जानकारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) आज से एडमिशन का प्रोसेस शुरू करने वाला है। युवा डाइनामाइट पर जानिए एडमिशन से जुड़ी जानकारी.. नई दिल्लीः दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) आज से एडमिशन का प्रोसेस शुरू करने वाला है। एडमिशन संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी कर दी जाएगी। साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भी जारी किए जाएंगे। ये एडमिशन प्रोसेस ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, Mphil और PhD कोर्सेज में दाखिले के लिए होगा। पिछले साल 30 मई से 22 जून के बीच रजिस्ट्रेशन करें। 28 जून को पहली कट-ऑफ जारी की जाएगी।

Success Tips: आपकी जिंदगी बदल देगी ये कुछ बातें, रहेंगे हमेशा खुश

आत्म सुधार हर किसी की जिंदगी के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसका आपके जिवन पर गहरा असर पड़ता है। युवा डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए कुछ जरूरी टिप्स.. नई दिल्लीः यदि आप अपने जीवन को बदलने और खुद को बेहतर बनाने के बारे में गंभीर हैं, तो Self Improvement Tips द्वारा आप ऐसा कर सकते हैं। खुद से प्यार करना इंसान के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आप जैसे हैं खुद को वैसे ही स्वीकार करें, तभी आपसे दूसरे भी प्यार करेंगे। व्यायाम द्वारा अपनी अपनी शक्ति को बढ़ाते हैं, न सिर्फ शारारिक शक्ति बल्कि मानसिक शक्ति भी। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से स्वास्थ्य होना जरूरी है। सफल होने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप असफलता को भी स्वीकार करें। जब आप अपने कंफर्ट ज़ोन छोड़ देते हैं, तो आप अपने को बेहतर बनाने के रूप में बढ़ रहे होते हैं। यह स्वाभाविक है कि आप असफल होंगे।

Govt Jobs: सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, यहां निकली बंपर वैकेंसी

देश की कई बड़ी संस्थानों ने कई सारी वैकेंसी निकाली है। इन वैकेंसी के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। युवा डाइनामाइट पर जानिए आवेदन से लेकर हर जानकारी.. नई दिल्लीः एक बार फिर से युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिला है। कई सरकारी संस्थानों ने एक साथ बंपर वैकेंसी निकाली है। आपको बता दें कि यहां पर हजारों पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। यहां जानें नौकरी की आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। ALIMCOपदः मैनेजरपदों की संख्याः 31अंतिम तिथिः 13 जुलाई 2020शैक्षणिक योग्यताः इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स/इंस्टीट्यूड ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का फाइनल एग्जाम उत्तीर्णवेबसाइटः alimoc.in