Success Tips: एग्जाम हॉल में इस तरह तनाव को करेंगे दूर तो जरूर होंगे सफल

परीक्षा चाहे स्कूल के हो, कॉलेज के हो या फिर जॉब के लिए ही क्यों ना हो। परिक्षा को लेकर हर कोई तनाव में आ जाता है। ऐसे में जानिए कुछ ऐसे आसान टिप्स जिनसे आप परीक्षा में तनाव मुक्त रह सकते हैं। नई दिल्लीः परीक्षा में पास करना सबसे ज्यादा तनाव से भरा हुआ रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप परीक्षा हॉल में जाने से पहले इन टिप्स को अपनाएं जिससे आप तनाव मुक्त रहेंगे। पेपर सामने आने के बाद सबसे पहले आराम से पूरा पेपर पढ़ें। जो प्रश्न समझ में नहीं आ रहा है उस पर समय खराब न करें। उसे छोड़ कर जो प्रश्न आ रहे हैं पहले उसे हल कर लें। तनाव को खुद पर हावी होने न दें। कॉपी पर लिखना शुरू करते ही सब याद आता जाता है। जो प्रश्न सबसे आसान लग रहा है उसे सबसे पहले हल करें।
JAC 8th result 2020: झारखंड 8वीं का रिजल्ट फिर से होगा प्रकाशित, ये है वजह

झारखंड एकेडमिक काउंसिल आठवीं बोर्ड में असफल हुए छात्र-छात्राओं का रिजल्ट फिर से होगा प्रकाशित किया जाएगा। जानिए इसकी वजह रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल आठवीं बोर्ड में फेल हुए छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। इस साल फेल हुए छात्र-छात्राओं के लिए दोबार से एग्जाम नहीं होगा। उन्हें 20 प्रतिशत ग्रेस मार्क्स देखकर पास किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठवीं बोर्ड में असफल परीक्षार्थियों को 20 प्रतिशत ग्रेस देकर फिर से रिजल्ट प्रकाशित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आठवीं बोर्ड का संशोधित रिजल्ट निकलने के बाद पास होने वाले करीब 42,324 छात्र छात्राओं का नौंवी क्लास में एडमिशन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक साथ होगा।
Govt Jobs: खत्म हुआ सरकारी नौकरी का इंतजार, यहां निकली बंपर वैकेंसी, देखें डिटेल्स

सरकारी नौकरी का इंतजार करने वाले उसके लिए कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक नामी संस्थान ने बंपर वैकेंसी निकाली है। युवा डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए पूरी जानकारी नई दिल्लीः इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ट्रेड्स में अप्रेंटिसों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। आखिरी तारीख ये भर्ती 482 अप्रेंटिसों के लिए निकाली गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 नंवबर 2020 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन देने की आखिरी तारिख 22 नवंबर को शाम 6 बजे है। शैक्षिक योग्यताएं मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम्युनिकेशन अप्रेंटिस के लिए आवेदन के पास संबंधित ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं असिस्टेंट एचआर और अकाउंट के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन साल की स्नातक डिग्री होनेा जरूरी है। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित एग्जाम के जरिए होगा। ऑनलाइन आवेदन योग्य और इच्छुक उम्मीदवार iocl. com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Civil Services Mains Exam Date 2020: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। युवा डाइनामाइट पर देखें पूरी एग्जाम का शेड्यूल नई दिल्लीः यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। ये एग्जाम जनवरी के महीने में शुरू होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 के बीच किया होगा। इससे पहले कैंडिडेट्स को डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) भरना होगा। जिसे भरने की आखिरी तारिख 11 नवंबर है। अभ्यर्थियों को upsconline.nic.in पर जाकर ये फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। बता दें कि 4 अक्टूबर को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन किया गया था। 23 अक्टूबर को इसका परिणाम जारी कर दिया गया था।
Success Tips: भूगोल विषय में है आपको भी दिलचचस्पी, तो जानें लें इसमें नौकरियों के अवसर के बारे में

अगर आपको भूगोल बहुत ज्यादा पसंद है पर नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी नहीं है तो आपके लिए है ये खबर। यहां जानिए भूगोल रोजगार की संभावनाओं के बारे में नई दिल्लीः ऐसे कई लोग हैं जिन्हें भूगोल विषय पसंद तो है, पर उसमें मिलने वाले नौकरी के अवसरों से वो अंजान हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस क्षेत्र में मिलने वाली नौकरियों के बारे में। भूगोल में करियर की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं। भूगोल की भौतिक, मानव और पर्यावरण जैसी अलग-अलग शाखाएं हैं। भौतिक भूगोल के तहत पृथ्वी और उसके वातावरण की भौतिक विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन, एयरलाइट रूट व शिपिंग रूट प्लानिंग, काटार्ेग्राफी, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी, जनसंख्या परिषद, मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, एजुकेशन, सिविल सर्विसेज आदि क्षेत्रों में जॉब पा सकते हैं।
Results Update: ICAR AIEEA, AICE के रिजल्ट जारी हुए, ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईसीएआर एआईईईए 2020 स्नातक (UG), परास्नातक (PG) और आईसीएआर एआईसीईई -जेआरएफ/एसआरएफ पीएचडी 2020 के परिणाम जारी कर दिए है। यहां चेक करें अपना रिजल्ट नई दिल्लीः सोमवार को आईसीएआर एआईईईए 2020 स्नातक (UG), परास्नातक (PG) और आईसीएआर एआईसीईई -जेआरएफ/एसआरएफ पीएचडी 2020 के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। जिन लोगों ने एग्जाम दिए हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया हो वे अब आईसीएआर एनटीए की वेबसाइट icar.nta.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Govt Jobs: यहां निकली है सैंकड़ों पदों के लिए भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्लीः भारतीय डाक के हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यहां कई पदों के लिए एक साथ वैकेंसी निकाली गई है। पदों का नाम और संख्या ग्रामीण डाक सेवकों के पद के लिए 634 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। शैक्षिक योग्यता ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही स्थानीय भाषा (हिन्दी) का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। कितना मिलेगा वेतन BPM- 12,000 रूपए हर महीने ABPM/DAK SEVAK- 10,000 रूपए हर महीने आवेदन का तरीका इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
AIIMS में इन विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, जानें अप्लाई करने का तरीका

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी सुनहरा मौका है। दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नई दिल्ली: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी सुनहरा मौका है। दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने ग्रुप ए, बी और सी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पदों की कुल संख्या ग्रुप ए, बी और सी के लिए कुल 214 पदों पर भर्ती की जायेगी। शैक्षणिक योग्यता उपरोक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट डिग्री, मास्टर, डिप्लोमा, 12वीं, 10वीं पास निर्धारित की गई है। पद से संबंधित कोई भी जानकारी के लिए वेबसाइट पर सारी डिटेल्स दी गई है। आवेदन शुल्क उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही दिव्यांग केटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है। कैसे करे अप्लाई जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक हैं वो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तारीख उपरोक्त पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानि 21 अक्टूबर से शुरू होगी, तो वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। जो भी अभ्यर्था इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो कल से कर सकते हैं।
Admission: लखनऊ विश्वविद्यालय में शून्य अंक पर भी मिलेगा एडमिशन

लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन में प्राचीन भारतीय इतिहास और योगिक विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा में शून्य मिलने के बाद भी अभ्यर्थियों को प्रवेश पाने का मौका मिलेगा। प्राचीन भारतीय इतिहास की 180 नियमित सीट पर प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में 126 अभ्यर्थी शामिल हुए। यौगिक विज्ञान की 50 सीट के लिए 42 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
Success Tips: मुश्किल लक्ष्य को भी आसान बना देंगी ये बातें

अगर आप इस समय मुश्किल पलों से गुजर रहे हैं तो जानिए ये जरूरी बातें। इन बातों को अपनाने के बाद आपका मुश्किल सफर भी आसान सा लगने लगेगा। नई दिल्ली: अगर आप ये सोचते हैं कि आपके कुछ करने से लोग क्या सोचेंगे, तो आपको कई तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। जिंदगी में बड़ी-बड़ी मुश्किलें कई बार एक मुस्कान के साथ खत्म की जा सकती है। कई बार जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या भी सिर्फ पॉजिटिव एटीट्यूड रखने से ही हल हो जाती है। अपनी गलतियों ये सबसे ज्यादा आप सिखते हैं। उनकी गलतियों को कभी नजरअंदाज ना करें, बल्कि उन गलतियों से सिखें। कभी भी अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों से न करें। हर किसी की राय बिना सोचे-समझें ना लें।