Section-Specific Split Button

Govt Jobs: आप भी सेना में भर्ती होकर करना चाहते हैं देश की सेवा तो यहां मिल रहा है बेहतरीन मौका

देश के वो युवा जो सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। भारतीय सेना भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। जानिए रैली का समय और स्थान। नई दिल्लीः भारतीय सेना भर्ती  रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली में 10वीं और 12वीं और 8वीं पास नौजवान शामिल हो सकते हैं।  जानें आवेदन करने का आखिरी दिन और स्थान। रैली की तारीखः  4 से 31 जनवरी 2021 के बीच भर्ती रैली  रैली का स्थानः एपीएस (प्राइमरी विंग), मेजर जनरल राजिंदर सिंह ग्राउंड, स्पैरो रोड, जालंधर कैंट (पंजाब) आवेदन की आखिरी तारीखः  28 दिसंबर  शैक्षिक योग्यताः 10वीं और 12वीं और 8वीं पास पद : सिपाही – जनरल ड्यूटी  वेबसाइट –www.joinindianarmy.nic.in

Success Tips: आप भी कर रहे हैं CTET परीक्षा की तैयारी तो इन बातों का रखें खास ध्यान

सी.टी.ई.टी. (सेन्ट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यहां है कुछ जरूरी टिप्स। जिससे आपको तैयारी करते समय काफी मदद मिल सकती है। नई दिल्लीः सी.टी.ई.टी. (सेन्ट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स यहां जानिए। किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए उस परीक्षा का Syllabus और Exam Pattern आपको अच्छे से पता होना चाहिए। सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जानने के बाद CTET 2020 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को CTET के पुराने 5 से 10 वर्ष के पेपर्स पर की एनालिसिस करनी चाहिए। बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) सेक्शन पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि इस सेक्सशन से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET परीक्षा के दोनों पेपर में इस विषय से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। किसी भी विषय पर बेहतर कमांड करने के लिए रोजाना रिवीजन करें। इसके लिए आपको दिन भर में 1-2 घंटे का समय देना होगा।

DMRC Recruitment 2020: दिल्ली मेट्रो में मिल रहा नौकरी का शानदार मौका, जानें क्या है जरूरी योग्यता

युवाओं के लिए नौकरी के सुनहरे मौके है। दिल्ली मेट्रो ने एक साथ कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारियों के लिए पढ़ें ये खास खबर.. नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। जानें सारी जानकारी। पदः असिस्टेंट मैनेजर पदों की संख्याः 30 आखिरी तारीखः 26 नवंबर आधिकारिक वेबसाइटः delhimetrorail.com शैक्षिक योग्यताः किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट।

UPPSC PCS Prelims Result 2020: पीसीएस और एसीएफ आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट हुए जारी, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/ अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2020 और वन/ रेंज वन अधिकारी (ACF/ RFO) के सहायक संरक्षक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। यहां जानें कैसे कर सकते हैं अपना रिजल्ट चेक। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा – 2020 के अंतर्गत पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 5393 लोग पास हुए हैं। इसके साथ ही 180 अभ्यर्थी ACF/RFO प्रीलिम्‍स परीक्षा में कंडीशनली क्‍वालिफाई हुए हैं। जिन लोगों ने इस बार परीक्षा दी है वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें की उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा यूपी पीसीएस प्रिलिम्स 2020 परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर को हुई थी। इस परीक्षा में तीन लाख से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

ADMISSION: मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगा ये फायदा

नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) परीक्षा पास कर निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को एक और फायदा मिलने वाला है। चेन्नईः नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) परीक्षा पास कर निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सरकार के 7.5 प्रतिशत आरक्षण के तहत एडमिशन लेने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को तमिलनाडु सरकार की तरफ से फीस को लेकर एक फायदा मिलने वाला है। सरकारी स्कूलों के छात्रों की फीस के भुगतान के लिए परिक्रामी निधि के गठन का आदेश दिया। इसके तहत शिक्षण और छात्रावास शुल्क का भुगतान सीधे संबंधित कॉलेजों को करना होगा। मैट्रिक के बाद भी छात्रवृत्ति और अन्य वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

Success Tips: बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेगा फायदा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12 व कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो सकती है। ऐसे में बच्चें अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपकी तैयारी में आपकी मदद करेंगे। नई दिल्लीः कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं जल्द ही होने वाली हैं। ऐसे में बच्चें एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए कुछ जरुरी और फायदेमंद टिप्स है। सिलेबस में से जो चीजें इस साल एग्जाम में नहीं आएंगी उन्हें निशान लगा कर अलग कर दें। उन्हें पढ़ने में अपना समय बर्बाद न करें। परीक्षाओं की तैयारी के लिए मॉडल पेपर/सैम्पल पेपर सॉल्व करना आपके लिए फायदेमंद होगा। तैयारी में इतना ज्यादा विलुप्त ना हो जाएं की ब्रेक लेना ही भूल जाएं। ध्यान रखें प्रत्येक एक घंटे के बाद थोड़ी देर का ब्रेक लें। ऐसा करने से थकावट से बच सकते हैं।

Govt Jobs 2020: यहां मिल रही है बिना किसी एग्जाम के सरकारी नौकरी, जानें पूरी जानकारी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। इस विभाग में बिना किसी एग्जाम या परीक्षा के कई पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। एक मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिढानी लिमिटेड) ने एक साथ कई खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां जानें नौकरी और आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। फिटर और वेल्डर ट्रेड पदः सहायकपदों की संख्याः  29 आवेदन की आखिरी तारीखः  3 दिसंबर और 5 दिसंबर को वॉक-इन-इंटरव्यूशैक्षिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई (फिटर या वेल्डर) का प्रमाण पत्र और सम्बन्धित क्षेत्र में उम्मीदवार के पास कम से कम 4 चार वर्ष का अनुभव। इंटरव्यू का वेन्यू : ब्रह्म प्रकाश डीएवी स्कूल, मिढानी टाउनशिप, हैदराबाद – 500058। 

UPRTOU: इस दिन तक ले सकते हैं आप एमबीए और एमसीए में एडमिशन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की में एमबीए और एमसीए में एडमिशन लेने के लिए आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया है। लखनऊः उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की में एमबीए और एमसीए में छात्र-छात्राएं 30 नवंबर तक एडमिशन ले सकते हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश-सत्र 2020 – 21 के लिए एमबीए और एमसीए में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गयी है। इस बार मुक्त विश्वविद्यालय एमबीए और एमसीए की प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। विश्वविद्यालय द्वारा एमबीए और एमसीए के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं http//admission.onlineuprtou.in पर आवेदन कर सकते हैं।

CBSE 12th Practical Exam 2021 : सीबीएसई ने जारी की 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट

सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी। इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम के नियमों में काफी बदलाव होगा। यहां जानिए क्या होंगे वो नए नियम नई दिल्लीः सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 8 फरवरी तक होंगे। बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन को लेकर एक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी की है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा नियुक्त एक्सटर्नल एग्जामिनर द्वारा ही प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जाएगी। स्कूल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर मार्क्स अपलोड किए जाएंगे। सभी स्कूलों को एक ऐप लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा जिस पर उन्हें प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान की स्टूडेंट्स के हर बैच की ग्रुप फोटो अपलोड करनी होगी।

Govt Jobs: यहां निकली है 600 से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी, आवदेन की आखिरी तारीख नजदीक, कहीं निकल ना जाए मौका

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद पर निकाली गई 647 वैकेंसी निकाली गई है। जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी यहां नई दिल्लीः बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद के लिए 647 पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्री परीक्षा 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 23 नवंबर 2020 है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के चयन के लिए पहले प्री और फिर मेन एग्जाम होगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा।

error: Content is protected !!