IIT-Jee Mains 2021 Exam: जेईई मेन्स की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, इस दिन से होंगे शुरू

जेईई मेन्स की परीक्षा की डेट का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इसकी घोषणा करते हुए नए बदलावों के बारे में भी बताया है। नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बुधवार को जेईई मेन्स की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जेईई मेन्स की परीक्षा 4 सेशन में होगी। पहला सेशन 23 से 26 फरवरी 2021 के बीच होगा। वहीं, अन्य तीन सेशन मार्च, अप्रैल और मई में होंगे। उन्होंने कहा कि ये परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में 4 बार आयोजित की जाएगी। इसमें उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार किसी भी एक बार शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि पहली बार ये परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी। इसके अलावा 15 अंक के ऑप्शनल सवाल में माइनस मार्किंग नहीं होगी।
Download JEE Main 2021 Information Brochure PDF: जेईई मेन 2021 का पूरा ब्राउशर डाउनलोड करने के लिए चेक करें यहां

एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा 2021 का इंफोर्मेशन ब्राउशर जारी कर दिया है। जिन्हें डाउनलोड करना है वो यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा 2021 का इंफोर्मेशन ब्राउशर जारी कर दिया है। जो लोग एग्जाम देने वाले हैं वो लोग आज से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ब्राउशर डाउनलोड करने के लिए jeemain.nta.nic.in चेक करें। एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा अब कुल 13 भाषाओं में होगी- अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बांग्ला, असमी, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, तमिल, उर्दू, तेलुगू, पंजाबी।
Govt Jobs: रेलवे में बंपर भर्ती, जानें क्या है जरूरी नियम

जो लोग रेलवे में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए एक अच्छा और सुनहरा मौका है। रेलवे में बंपर भर्तियां निकली है। जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से 1.4 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा। 28 दिसंबर से CEN 01/2019 (NTPC) भर्ती की परीक्षाएं होंगी जो मार्च, 2021 तक जारी रहेंगी। तीसरे चरण में CEN नंबर RRC- 01/2019 (लेवल -1) के लिए परीक्षा अप्रैल 2020 से जून 2021 तक आयोजित होगी। आरआरबी एमआई परीक्षा 2020 कंप्यूटर आधारित टेस्ट है, जो दो पालियों में होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।जिन उम्मीदवारों का तापमान ज्यादा होगा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे उम्मीदवारों के लिए किसी अन्य दिन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को फेस कवर करना यानी मास्क लगाना जरूरी है।
Admission: बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए एक बार फिर से मिल रहा मौका

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका मिल रहा है। लखनऊः उत्तर प्रदेश बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित काउंसलिंग का चौथा चरण पूरा हो गया है। इसमें, स्टेट रैंक 240001 से अंत तक के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन, कुल 20538 ने पंजीकरण कराया और 17,125 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई। छूटे हुए अभ्यर्थियों को पूल काउंसलिंग के रूप में एक अन्तिम मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए आगामी 16 दिसम्बर से ऑनलाइन पंजीकरण कराए जाएंगे।
Success Tips: जानें एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइनिंग में करियर के स्कोप, कितनी है कमाई

आज के समय में लगभग हर जगह ग्राफिक्स डिजाइनिंग की मांग है। ऐसे में अगर आप भी ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स करने की सोच रहे हैं तो जानिए इसके बारे में कुछ बातें। नई दिल्लीः समय के साथ एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइन एक लोकप्रिय और पसंदीदा काम बनता जा रहा है। इसलिए 12वीं पास करने के बाद कई बच्चे इस कोर्स में अपना करियर बनाने की सोचते हैं। ग्राफिक्स, एनिमेशन एक ऐसा क्षेत्र है, जहां सर्टिफिकेट से ज्यादा उम्मीदवार के हासिल किए हुए हुनर पर बात होती है। उम्मीदवार में एचटीएमएल, सीएसएस, जावा क्रिरप्ट और अन्य वेब डिजाइनिंग लैंग्वेज की बुनियादी समझ होनी चाहिए। आईटी कंपनियों में ग्राफिक्स डिजाइनिंग करके अपनी उपयोगिता बढ़ा सकते हैं। फ्रीलांसर के तौर पर युवा फ्रीलांसर, अपवर्क, फिवर, 99डिजाइन जैसी वेबसाइटों की मदद से काम प्राप्त कर सकते हैं। रतीय संस्थानों में एनिमेशन या ग्राफिक डिजाइनिंग में फाउंडेशन कोर्स से लेकर चार साल तक के डिग्री कोर्स कराए जाते हैं। कोर्स में प्रवेश के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।
Govt Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी सैलरी 2.05 लाख तक

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की इस संस्थानों में एक साथ कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः भारतीय तटरक्षक बल ने जनरल ड्यूटी शाखा के लिए पुरुष उम्मीदवारों को सहायक कमांडेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर शुरू होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 27 दिसंबर 2020 है। ये वैकेंसी असिस्टेंट कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, कमांडेंट, कमांडेट (JG), डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल, इंस्पेक्टर जनरल, एडिशनल डायरेक्टर जनरल तथा डायरेक्टर जनरल के पदों के लिए निकली है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार अधिकतम 2.05 लाख मासिक वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा।
Govt Jobs: यहां निकली है चार हजार से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

देश की इस संस्थान ने चार हजार से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें आवेदन की आखिरी तिथि से लेकर सारी जानकारी। नई दिल्लीः कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 में अभ्यर्थियों के लिए अनुमानित पोस्ट का विवरण जारी कर दिया है। एसससी ने डाटा इंट्री ऑपरेटर (डीईओ), लोवर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सेकेट्रीएट असिस्टेंट (जेएसए) एवं पोस्टल असिस्टेंट (पीए) के विविध पदों पर 4726 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 15-12-2020 है। इसमें 12वीं पास कर चुके युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
CBSE Single Girl Child Scholarship: आवेदन की तारीख बढ़ी आगे, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। यहां जानें कब तक आवेदन के फॉर्म भर सकते हैं। नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2020 पास करने वाली छात्राओं के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम की आवोदन की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2020 होगी। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा। वो उम्मीदवार जो इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
NIOS Class 10, 12 Date Sheet: थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम्स की डेटशीट जारी, यहां करें चेक

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। डेटशीट थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम्स के लिए जारी की गई है। यहां जानें पूरी जानकारी नई दिल्लीः नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड डेट शीट जारी कर दी है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। परीक्षा का परिणाम अंतिम परीक्षा के छह सप्ताह बाद घोषित किए जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जा सकते हैं। प्रैक्टिकल एग्जाम उम्मीदवारों के लिए उनके संबंधित रीजनल सेंटर पर आयोजित की जाएगी जहां उन्होंने एडमिशन लिया था।
GATE 2021: गेट परीक्षा के पेपर का शेड्यूल जारी, देखें यहां

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां जानें पूरी जानकारी नई दिल्लीः IIT Bombay ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट का शेड्यूल जारी किया है। गेट परीक्षा अगले साल फरवरी महीने की 5,6, 7,12,13 और 14 तारीख को पूरे देशभर में होगी। परीक्षा सुबह और दोपहर बाद में होगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए gate.iitb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल गेट में दो नए विषय पर्यावरण विज्ञन, इंजीनियरिंग और मानविकी और सामाजिक विज्ञान जोड़े गए हैं। जो लोग परीक्षा देने वाले हैं वो लोग 8 जनवरी से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नए नियम के अनुसार अब तीसरे वर्ष के छात्र भी गेट के एग्जाम दे सकते हैं।