Govt Jobs: अगर आपकी भी उम्र है 30 से कम तो यहां है सरकारी नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन

देश की नामी संस्थान ने सरकारी नौकरी के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए वो लोग भी अप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र 30 साल से कम है। जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 89 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें पूरी जानकारी। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च तक है। इच्छुक और योग्य लोग FCI की आधिकारिक पोर्टल www.fci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजीएम के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 साल अधिकतम होनी चाहिए। इन पदों के लिए ऑनलाइन एग्जाम मई या जून में हो सकती हैं।
Success Tips: जॉब इंटरव्यू पर जानें से पहले जान लें ये जरूरी बातें, रहेंगे फायदे में

नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाने से पहले हम कई तरह से तैयारियां करते हैं, लेकिन कई बार कोई ना कोई कमी जरूर रह जाती है। ऐसे में जानिए ऐसी कुछ जरूरी बातें जो आपके काम आ सकती हैं। नई दिल्लीः कई बार हम सोचते हैं कि हमारा इंटरव्यू तो बहुत अच्छा रहा फिर हमारा सलेक्शन क्यों नहीं हुआ। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको इंटरव्यू में एक के बाद एक असफलता मिल रही है तो क्या करें और कैसे अपने इंटरव्यू को सफल बनाएं। इंटरव्यू में जानें से पहले एक बार कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च का काम कर लें। कई बार आपसे कंपनी से जुड़े सवाल भी किए जा सकते हैं। आप जिस पोस्ट के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उस पोस्ट और उससे संबंधित काम के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें। इंटरव्यू देते वक्त ये बात ध्यान में रखें कि इस नौकरी के लिए आप अकेले नहीं आए हैं। इसलिए अपना नजरिया सकारात्मक रखें। आपका इंटरव्यू कैसा होता है। यह जानने के लिए आप किसी एचआर प्रोफेशनल की भी सलाह ले सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान आपके और इंटरव्यूअर या इंटरव्यू पैनल के बीच एक अनकहा आकर्षण भी बनता है। यदि यह आकर्षण प्राकृतिक तौर पर सामने आता है तो समझिए आप सफल हैं, यदि नहीं तो उसे कृत्रिम तौर पर नहीं बनाया जा सकता।
Govt Jobs: 10वीं पास हो या ग्रेजुएट्स यहां करें अप्लाई, मिल रहा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

कई सरकारी विभागों में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन सभी नौकरियों की जानकारी एक ही जगह पर पाकर इनके लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी विभागों में कई पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। Bihar Medical Officer Recruitment 2021 बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। मेडिकल स्ट्रीम के योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2021 तक है। यहां पर कुल 20 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। NTPC Recruitment 2021 बिजली उत्पादक कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च 2021 तक है। Dak Vibhag GDS Vacancy 2021 भारतीय डाक सेवा में 10वीं पास लोगों के लिए भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकली है। सिर्फ 10वीं के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और योग्य उम्मीदवारों को सीधी भर्ती मिलेगी। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग भारतीय डाक की वेबसाइट appost.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Govt Jobs: इस राज्य में निकली 504 पदों पर वैकेंसी, जानें अप्लाई करने की आखिरी तारीख और तरीका

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस राज्य में 500 से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जानें कैसे करना है आवेदन और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख भुवनेश्वरः ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा के विभिन्न राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में 504 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन लोगों के पास 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री सहित कुछ शैक्षिक योग्यता है, वो लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2021 है। जो कैंडिडेट्स हालांकि, 11 जुलाई 2009 से पहले पीएचडी कर चुके और इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें नेट/एसईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2021 को कम से कम 21 वर्ष की होनी चाहिए, फिलहाल अधिकतम आयु अभी तय नहीं की गई है। जो लोग योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं ऑफिशियल वेबसाइट https://www.opsc.gov.in/Public/OPSC/Default.aspx पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
Govt Jobs: RBI में निकली बंपर वैकेंसी, जानें किस तरह करना होगा आवेदन

जो लोग भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने के सपने देख रहे हैं, या उसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। यहां जानें पूरी डिटेल। नई दिल्लीः भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक साथ कई वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए जो लेग योग्य हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई करें, कहीं मौका हाथ से ना निकल जाए। भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट पोस्ट में 841 खाली पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं, आवेद करने की आखिरी तारीख 15 मार्च तक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 1/02/2021 तक अंडरग्रेजुएट होना चाहिए। अंतिम चयन बैंक के ऑनलाइन टेस्ट के प्रदर्शन, एलपीटी में योग्यता, मेडिकल फिटनेस, प्रमाणपत्रों का सत्यापन और बायोमेट्रिक डेटा / पहचान सत्यापन आदि पर निर्भर करेगा।
SC Verdict on UPSC 2021: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उम्र पार कर चुके प्रत्याशियों को लगा बड़ा झटका, जानें पूरी डिटेल

यूपीएससी 2020 की परीक्षा देने के अंतिम मौके से चूकने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को छात्रों को एक बड़ा झटका दिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में आयु वर्जित होने वाले प्रत्याशियों को आज कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे प्रत्याशियों को अतिरिक्त मौका देने से इनकार कर किया है। बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स 2021 के एक्सट्रा अटेम्प्ट के मामले में आयुसीमा पार करने वाले प्रत्याशियों को राहत नहीं दी है। अदालत का ये फैसला 2000 से ज्यादा प्रत्याशियों के लिए एक बड़ा झटका है। ऐसे प्रत्याशियों का कोरोना के चलते साल 2020 में अंतिम प्रयास पूरा हो चुका था। अदालत ने यह माना कि परीक्षा की तैयारी के लिए सभी को पर्याप्त समय मिला है और यदि एक्स्ट्रा अटेम्प्ट के लिए ऐज रिलेक्शेसन दिया जाता है तो यह अन्य स्टूडेंट्स के साथ अन्याय होगा। इसके बाद आगे भी छात्र इस फैसले का हवाला देकर ऐज रिलेक्शन की मांग कर सकते हैं जिसका कोई अंत नहीं निकलेगा। बता दें कि याचिकाकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई थी कि वह कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न व्यवधानों के कारण यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2020 में उपस्थित नहीं हो पाए। इसके बदले उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स 2021 के लिए अतिरिक्त प्रयास देने की मांग की थी।
NEET PG 2021: नीट पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां जानें पूरी जानकारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से आयोजित होने वाली नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुके हैं। यहां जानें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी नई दिल्लीः नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरु हो चुके हैं। जो लोग रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो यहां जानें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी। उम्मीदवार 15 मार्च 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें की परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होगी। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 31 मई तक घोषित होंगे। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रोविजलन या स्थायी MBBS डिग्री का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
Govt Jobs: यहां 12वीं पास को मिल रहा है सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें कब तक करना है आवेदन

अब 12वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। कोलकाताः पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास लोग भी आसानी से आवेदन दे सकते हैं। बोर्ड ने वायरलेस ऑपरेटरों के पदों को भरने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए कुल 1251 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं को आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर 22 मार्च 2021 से पहले अप्लाई करें। उम्मीदवारों की कम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित http://wbpolice.gov.in/की गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस अग्रगामी भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक़ इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को मान्यताप्राप्त बोर्ड से माध्यमिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विभाग की ट्रेनिंग या ट्रेन्ड वॉलंटियर होना जरूरी है।
Govt Jobs: यहां निकली है 10वीं पास लोगों के लिए बंपर वैकेंसी, नौकरी पाने के लिए देना होगा सिर्फ इंटरव्यू

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक नामी संस्थान ने 10वीं पास लोगों के लिए भी बंपर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक की पूरी जानकारी। ऑयल इंडिया में कई पदों पर वैकेंसी हैं। ऑयल इंडिया फिशिंग ऑपरेटर, LPG ऑपरेटर, ड्रिलिंग/वर्कओवर असिस्टेंट ऑपरेटरड्रोलिंग/वर्कओवर ऑपरेटर और ड्रिलिंग/वर्कओवर मैकेनिक के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 फरवरी से 22 मार्च 2021 तक वॉल्क-इन-इंटरव्यू होंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास लोग भी अपलाई कर सके हैं। कुल 48 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वॉक इन इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर पहुंचना होगा।पता: कर्मचारी कल्याण कार्यालय, कर्मचारी संबंध विभाग, नेहरू मैदान, ऑयल इंडिया लिमिटेड, दुलियाजान
Trending Topic: जानिये Twitter के इस नये ट्रेंड के बारे में, ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ हो रहा ट्रेंड क्यों है चर्चा में

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर रविवार दोपहर से ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ लगातार ट्रेंड हो रहा है, अब तक बड़ी संख्या में इस हैशटेग पर Tweet हो चुके हैं। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट में जानिये इस ट्रेंड के बारे में नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आज दोपहर बाद से ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ लगातार ट्रेंड हो रहा है। खबर लिखे जाने के वक्त तक इस हैश टैग पर एक लाख से अधिक ट्विट किये जा चुके थे। ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ हैश टैग पर ट्विट करने वालों में अधिकतर युवा है, जो देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं। युवाओं के संगठन ‘युवा हल्ला बोल’ द्वारा ट्विटर पर चलाये जा रहे इस हैशटैग पर देश भर के युवा यूजर्स सरकार पर तंज भी कस रहे हैं। उनका कहना है कि विभिन्न राज्यों में खाली पड़े लाखों शिक्षकों समेत तमाम सरकारी पदों पर योग्य और शिक्षित युवाओं को तुरंत बहाल करना चाहिये और इसके लिये सरकार को अब किसी तरह का बहाना नहीं बनाना चाहिये। डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में ‘युवा हल्ला बोल’ से जुड़े गोविंद मिश्रा का कहना है कि यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में पिछले चार सालों से कई सरकारी पद खाली है। यूपीपीएससी समेत कई विभागों से संबंधित सरकारी नियुक्तियों के लिये या तो परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा रही हैं या फिर ये पद विभिन्न कारणों से खाली है। इसी तरह शिक्षकों के भी लाखों पद है, जिन पर सरकार नियुक्तियां नहीं कर रही है। गोविंद मिश्रा का कहना है कि सरकारी पदों पर नियुक्तियां न होने के कारण लाखों की तादाद में युवाओं के बीच बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।