Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP PET 2026: सरकारी नौकरी चाहिए तो अभी भर लें यूपी PET का फॉर्म, आज है आखिरी मौका

UP PET 2026 Apply Online
UP PET 2026 Apply Online: फॉर्म भरने का अंतिम तिथि (सोर्स- Pinterest)

Lucknow: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का रास्ता खोलने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी UP PET 2026 के लिए फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन है। जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है, वे बिना एक मिनट गंवाए तुरंत ऑनलाइन अप्लाई कर लें, क्योंकि आज के बाद वेबसाइट का पोर्टल बंद हो जाएगा।

क्यों जरूरी है UP PET 2026 परीक्षा?

अगर आपका सपना उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का है, तो आपके लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है। यूपी में निकलने वाली समूह ‘ग’ की भर्तियां, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और फॉरेस्ट गार्ड जैसे तमाम पदों पर आवेदन करने के लिए PET का स्कोर कार्ड होना जरूरी होता है। इस परीक्षा में केवल उत्तर प्रदेश के ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के युवा भी हिस्सा ले सकते हैं।

कौन कर सकता है UP PET 2026 के लिये आवेदन?

UP PET 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्यता बहुत आसान रखी गई है-

पढ़ाई: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 के हिसाब से आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। हालांकि, नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के लोगों को उम्र में छूट दी जाएगी।

UP PET 2026 के आवेदन के लिये कितनी लगेगी फीस?

UP PET 2026 का फॉर्म भरते समय आपको ऑनलाइन ही फीस जमा करनी होगी-

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए: 185 रुपये

एससी और एसटी वर्ग के लिए: 95 रुपये

दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए: 25 रुपये

UP PET 2026 के लिये कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आपको आयोग की वेबसाइट पर जाकर ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) करना होगा। इसके बाद अपने डिटेल्स भरकर फीस जमा करनी होगी। फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर जरूर रख लें, जो आगे काम आएगा।

फिलहाल परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग जल्द ही एग्जाम डेट की घोषणा कर सकता है, इसलिए ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

निष्कर्ष

अगर आप UP PET 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement