Section-Specific Split Button

JPSC Civil Services Pre 2026: अभी भी कर सकते हैं JPSC सिविल सेवा में अप्लाई, जानें नई अंतिम तिथि

क्या आप जानते हैं, JPSC Civil Services Pre 2026 में आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। नई डेट जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर
JPSC Civil Services Pre 2026
JPSC Civil Services Pre 2026 (Img- Internet)

Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए आज हम एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। अगर आप JPSC Civil Services Pre 2026 में आवेदन करना भूल गए हैं या फिर आपसे मिक्स हो गया है तो आप अभी भी आवेदन कर सकते हैं। जी हां, झारखंड लोक सेवा आयोग ने JPSC Civil Services Pre 2026 की ऑनलाइन आवेदन तारीख बढ़ा दी है।

बता दें कि अब कैंडिडेट 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 14 फरवरी थी, जो अब छह दिन और बढ़ा दी गई है। इसके अलावा फीस भुगतान की तिथि भी बढ़ चुकी है। कैंडिडेट 21 फरवरी तक फीस भुगतान कर सकते हैं। यह रिक्रूटमेंट 103 पदों पर हो रही है, जो उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक है वह आज ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। पर उससे पहले नौकरी की पूरी जानकारी पढ़ लें।

JPSC Civil Services Pre 2026 की जरूरी तारीखें
  • Online Apply Start Date: 31 January 2026
  • Online Apply Last Date: 20 February 2026 (Extended)
  • Last Date For Fee Payment: 21 February 2026
  • Exam Date: अभी तक जारी नहीं हुआ
  • Admit Card: एग्जाम से पहले
  • Result Date: अभी तक जारी नहीं हुआ
JPSC Civil Services Pre 2026 की भुगतान फीस
  • For General/ OBC/ EWS: 100 रुपये
  • For SC/ ST/: 50 रुपये
JPSC Civil Services Pre 2026 की आयु सीमा
  • Minimum Age: 21 Years
  • Maximum Age: 35 Years (UR-Male)
  • Maximum Age: 37 Years (EBC , BC-Male)
  • Maximum Age : 38 Years (All Female)
  • Maximum Age : 40 Years (SC-ST / Male-Female)
शैक्षिक योग्यता

इस पर पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। अगर कोई एक्सपीरियंस की ज़रूरत है, तो उसे ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर लें।

निष्कर्ष

अगर आप JPSC Civil Services Pre पद में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि अंतिम तारीख बहुत नजदीक है। आपको बता दें कि YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

कैटेगरी